Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के सभी बूथों पर 50-50 नये सदस्य बनाये जायेंगे - डा0 राकेश त्रिवेदी

Posted on 01 October 2018 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख डा0 राकेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश में चल रहे विशेष सदस्यता अभियान के तहत सभी बूथों पर 5, 6 व 7 अक्टूबर को 50-50 नये सदस्य बनाये जायेंगे। जिसमें 20 सदस्य एससी/एसटी/ओबीसी बनाये जायेंगे। प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोर्चो, प्रकोष्ठों, विभाग, प्रकल्प के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इस अभियान को सफल बनाने हेतु बूथों पर नये सदस्य बनायेंगे। इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रकल्प के संयोजक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी को गोरखपुर व कानपुर क्षेत्र, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गंगा सागर दुबे को काशी व अवध, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी, प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक अरविन्द भारती को पश्चिम व ब्रज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार दुर्गा राय गोरखपुर, त्रयम्बक त्रिपाठी अवध, नागेन्द्र रघवंशी काशी, हनुमान प्रसाद मिश्रा कानपुर, प्रमोद गुप्ता ब्रज, संजीव गोयल को पश्चिम क्षेत्र का सदस्यता प्रमुख बनाया गया है। इसी प्रकार प्रत्येक जिलों में जिला सदस्यता प्रमुख एवं जिला सदस्यता संयोजक को भी जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश कार्यालय में भी विशेष रूप से मानीटरिंग टीम बनाई गई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in