Archive | October 31st, 2018

सूचना विभाग के उप निदेशक श्री के.एल. चैधरी की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

Posted on 31 October 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 31 अक्टूबर, 2018
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, लखनऊ के निदेशालय में उप निदेशक पद पर कार्यरत श्री के0एल0 चैधरी आज 31 अक्टूबर, 2018 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गये। श्री चैधरी निदेशालय में सूचना ब्यूरों के महत्वपूर्ण प्रभार सहित कई बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। विभाग में अपने 28 वर्ष के सेवाकाल में श्री चैधरी विभिन्न जनपदों पर विभागीय उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निवर्हन करते रहे हैं।
आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर निदेशालय में सूचना ब्यूरो तथा ब्यूरो निकासी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री चैधरी के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह में उप निदेशक श्री विनोद पाण्डेय, सहायक निदेशक श्री दिनेश गर्ग एवं श्री ओ.पी. श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त हो रहे श्री के0एल0 चैधरी की उल्लेखनीय कार्यक्षमताओं, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व से जुड़े कई अनुभवों को साझा किया।
श्री के0एल0 चैधरी को सहयोगी अधिकारियों द्वारा फूलमाला पहनाकर, बुक एवं स्मृति चित्र भेंटकर विदाई समारोह में सम्मानित भी किया गया।

Comments (0)

जय शान्त्री कालोनी कैम्पस, पीलीभीत की परियोजना के लिए 01 करोड़ रुपये स्वीकृत

Posted on 31 October 2018 by admin

लखनऊ: 31 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट फार कान्स्ट्रक्शन आॅफ आफिस बिल्डिंग फार शारदा सागर डिवीजन एट जय शान्त्री कालोनी कैम्पस, पीलीभीत की परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्राविधानित बजट व्यवस्था 271.73 लाख रुपये में से 01 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।
विभाग द्वारा जारी शासनादेश में निर्देश दिया गया है कि परियोजना का कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ली जाये। प्रायोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाये। विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्वीकृति धनराशि का उपयोग परियोजनाओं पर ही किया जायेगा तथा मात्राओं को निर्माण के समय सुनिश्चित किये जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था/विभाग का होगा। कार्यदायी संस्था/विभाग को निर्देश दिया गया है कि समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंश सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाये।

Comments (0)

स्टेच्यू आॅफ यूनिटि के निर्माण से देश में हर्ष और उल्लास - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 31 October 2018 by admin

देश की एकता के लिए सरदार पटेल की जयन्ती पर दौड़ा देश

img-20181031-wa0018भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, भाजपा पदाधिकारी, सांसद व विधायकों के साथ रन फाॅर यूनिटि में दौड़ा प्रदेश

लखनऊ 31 अक्टूबर 2018, लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धंाजलि अर्पित करने के लिए आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में रन फाॅर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश की एकता का सूत्रधार बताते हुए कहा कि पटेल जी की हस्तक्षेप से ही भारत का एकीकरण हो सका। डा. पाण्डेय ने गुजरात के नर्मदा नदी तट पर सरदार पटेल की सबसे ऊॅची प्रतिमा स्टैच्चू आॅफ यूनिटि की स्थापना और लोकार्पण की पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण राष्ट्र की सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज वाराणसी में रन फाॅर यूनिटि के कार्यक्रम में हिस्सा लिया जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज व डा. दिनेश शर्मा ने वाराणसी, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने अलीगढ़ में रन फाॅर यूनिटि के कार्यक्रम में सहभागिता की। जबकि पार्टी के अन्य पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों व प्रदेश के मंत्रियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर रन फाॅर यूनिटि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर देश की एकता और अखण्डता के लिए दौड़ लगायी।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के अन्तर्गत वाराणसी की अजगरा विधानसभा में रन फाॅर यूनिटि की अगुवाई करते हुए कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आज भारत का सम्मान दुनिया में और बढ़ा है, क्योंकि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आॅफ यूनिटि का सरदार सरोवर बांध पर अनावरण हुआ। आज पूरा देश उल्लास से भरा है। img-20181031-wa0019
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी सहारनपुर के सहारनपुर देहात, पुरूषोत्तम खंडेलवाल फिरोजाबाद के सिरसागंज, बीएल वर्मा बदायूं के सहसवान, सुधीर हलवासिया रायबरेली के ऊँचाहार, पदमसेन चैधरी बहराइच के मटेरा, दयाशंकर सिंह बलिया के बांसडीह, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक अम्बेडकर नगर के कटहरी, विद्यासागर सोनकर मोहनलालगंज, सलिल विश्नोई कानपुर के आर्य नगर, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह सहारनपुर शहर, सुब्रत पाठक कन्नौज, प्रकाश पाल कानपुर कैण्ट, अन्जुला महौर मैनपुरी के किशनी, अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, शंकर गिरी प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज, संतोष सिंह आजमगढ के मेहनगर, कामेश्वर सिंह मऊ, त्रयम्बक त्रिपाठी देवरिया के भाटापार रानी क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी अम्बेडकर नगर के जलालपुर में रन फाॅर यूनिटि में सम्मलित होंगे। इसके साथ ही सभी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्रों में रन फाॅर यूनिटि में सहभागिता की।
श्री शुक्ला ने बताया कि सभी सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में रन फाॅर यूनिटि में शामिल हुए। सांसद कलराज मिश्र कुशीनगर के तमकुही राज, राजेश पाण्डेय रामकोला, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर के जखनियां व भरत सिंह जहुराबाद, डा0 यशवंत सिंह बिजनौर के नूरपुर, भारतेन्दु सिंह नजीबाबाद, सतपाल सैनी सम्भल, श्रीमती कान्ता कर्दम असमौली, डा0 नेपाल सिंह रामपुर के चमरउआ, कॅवर सिंह तंवर अमरोहा, राजेन्द्र अग्रवाल मेरठ, केन्द्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह हापुड़ के धौलाना, अशोक दोहरे इटावा के जसवंतनगर, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर के जहानाबाद, राजेश दिवाकर हाथरस के सादाबाद, डा0 हरनाथ सिंह यादव मैनपुरी के करहल, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णाराज शाहजहांपुर के जलालाबाद, अजय मिश्र टेनी लखीमपुर के निघासन, कौशल किशोर सीतापुर के सिधौली, राजेश वर्मा महमूदाबाद, अंशुल वर्मा हरदोई, साक्षी महराज उन्नाव के पुरवा, डा0 अशोक बाजपेयी रायबरेली, श्रीमती प्रियंका रावत बाराबंकी, हरिओम पाण्डेय अम्बेडकर नगर के अकबरपुर, दद्दन मिश्रा श्रावस्ती के भिनगा, के.पी. सिंह जौनपुर के मल्हनी, राम चरित्र निषाद मडियाहू, विरेन्द्र सिंह मस्त भदोही के ज्ञानपुर, छोटेलाल खरवार सोनभ्रद के दुद्धी, सकलदीप राजभर आजमगढ़, श्रीमती नीलम सोनकर आजमगढ़ के लालगंज, पंकज चैधरी महराजगंज के नौतनवाॅ, कमलेश पासवान गोरखपुर के चिल्लूपार, जगदम्बिकापाल सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में रन फाॅर यूनिटि में देश की एकता के लिए दौड़ लगाई।

Comments (0)

आचार्य जी और सरदार पटेल ने देश की एकता और अखण्डता के लिए काम किया था

Posted on 31 October 2018 by admin

लखनऊ में गोमती तट पर स्थित आचार्य नरेन्द्र देव के समाधिस्थल पर आज पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पद्मश्री गिरिराज किशोर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ लेखक अरूण त्रिपाठी, मीरावर्धन, यशोवर्धन, सुरेन्द्र विक्रम सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।31-10-a
समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य नरेन्द्र देव एवं सरदार पटेल के चित्र पर श्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आन्दोलन और फिर राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर गुजरात में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू आॅफ यूनिटी‘ की चर्चा करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि महापुरूषों की प्रतिमाओं की तुलना नहीं करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि वह नफरत और समाज को तोड़ने की राजनीति करने के बजाय देश की एकता के लिए काम करे। भाजपा जाति और धर्म की खाईं गहरी न करे। भाजपा देश की एकता और सामाजिक समरसता तथा सद्भाव के लिए काम करने का संकल्प लें।
श्री यादव ने कहा कि आचार्य जी और सरदार पटेल ने देश की एकता और अखण्डता के लिए काम किया था। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देष खुशहाली की ओर बढ़ सकेगा। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और शैक्षिक सुधार में आचार्य नरेन्द्र देव का बड़ा योगदान है। उन्होंने समाजवादी आंदोलन से किसानों, मजदूरों और नौजवानों को जोड़ा था। उन्होंने आजीवन गरीबी और अशिक्षा के विरूद्ध संघर्ष किया।31-10-d
सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए पटेल जी को सरदार की उपाधि दी गई थी। आजादी के बाद तमाम रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कर सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता की नींव रखी थी। हम उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में याद करते हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस देश को गांधीवादी, डाॅ0 लोहिया का रास्ता पसंद है। समाजवादी विचारधारा में ही देश के विकास को गति मिल सकती है। भाजपा राज में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसान कर्ज के बोझ से लदा है और आत्महत्या को मजबूर है। नौजवान का भविष्य अंधकार मय है। गरीबी, बेकारी से जनता परेशान है। साम्प्रदायिकता सामाजिक सद्भाव के लिए अभिशाप है। यह सब स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के लिए खतरा है। अब समय आ गया है कि देश और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना चाहिए।
आज पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सरदार पटेल की जयंती मनायी गयी। अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरणमय नंदा, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री राममूर्ति वर्मा और श्री विकास यादव उपस्थित थे।
इलाहाबाद में जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, बलिया में नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चैधरी और सिद्धार्थनगर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Comments (0)

योगी सरकार में हो रहा है प्रदेश का चहुंमुखी विकास - डा0 समीर सिंह

Posted on 31 October 2018 by admin

06लखनऊ 31 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा अनावरण राष्ट्र गौरव का विषय है। सरदार पटेल के जीवन और व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा और श्रद्धा का विषय रहा है, उनका योगदान युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है। उनके किए गये कार्य देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, जो हमें प्रेरणा देते है। इस के लिए हम मा0 प्रधानमंत्री जी को आभार व्यक्त करते है तथा इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए बधाई देते है।
श्री समीर ने कहा कि आज देश और प्रदेश मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में नित्य विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। उ0प्र0 में योगी सरकार के प्रयास से व्यापारियों एवं उद्योगपतियों में विश्वास बढ़ा है। इस का परिणाम दिखने लगा है। पिछले दिनों इनवेस्टर समिट में देश के उद्योगपतियों का उ0प्र0 में उद्योग लगाने की सहमती दी। वहीं रेल पार्क के लिए मा0 मुख्यमंत्री द्वारा किया गया शिलान्यास 3200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव फतेहपुर ही नहीं बल्कि ओडीओपी के द्वारा रोजगार के अवसर आज युवाओं के लिए पूरे उ0प्र0 में उपलब्ध हो रहा है। योगी सरकार ने अपने निर्णयों से उ0प्र0 में उद्योग बढ़ाया है जिससे रोजगार के अवसर मिले है।
श्री सिंह ने सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव का आरोप कि आरएसएस सरकार चला रही है, इसकी जितनी निन्दा की जाए कम है। सपा नेता किसानों के नाम पर घडियाली आंसू बहाते है। जबकि योगी सरकार ने किसानों के लिए बड़े काम किये चाहे 36000 करोड़ की कर्जमाफी, फसल बीमा, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाना, धान, गेहूॅ की रिकार्ड खरीद, 18 घंटे बिजली, उर्वरक की उपलब्धता इससे उर्वरक सस्ता उपलब्ध होगा। बंद शुगर मिलों को चलाना, गन्ना मूल्यों का 37000 करोड़ लगभग भुगतान। बचे हुए गन्ना मूल्य के लिए 55000 करोड़ का साफ्टलोन। जिसका परिणाम है कि किसानों का विश्वास मोदी एवं योगी सरकार में बढ़ा है। सपा नेता ने अपनी सरकार मंे किसानों की घोर उपेक्षा की। फसलें खरीदी नहीं गई, बिजली मिलती नहीं थी, सुगर मिले बेची जा रही थी, और किसानों को उर्वरक के लिए पुलिस के गुस्से का शिकार होना होता था उर्वरक किसान को मिलते नहीं थे।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा नेता जिस कानून के राज की बात करते है, इनको आरएसएस और सरकार पर बयान देने से पहले अपने गिरेवां में झांकना चाहिए की इनके कार्यकाल में थानों में हत्याएं होती थी। अपराध चरम पर था, हत्या, लूट, डकैती चरम पर थी। जिसको सपा सरकार का संरक्षण था। उत्तर प्रदेश की जनता ने इनकी नीतियों से परेशान बदहाल होकर सपा को 2014 लोकसभा एवं 2017 में विधानसभा व 2018 नगर निगम चुनाव में इनको सबक सिखाया और बुरी तरह पराजित किया।
श्री समीर सिंह ने कहा कि सपा नेता का आरएसएस पर बयान उनके हिन्दू विरोधी सोच एवं हताशा का परिणाम है उनकी सरकार में रहते उत्तर प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया था। आज योगी सरकार प्रदेश में चैमुखी विकास कर रही है उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में बदहाली से खुसहाली की तरफ बढ़ रहा है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में प्रताप नारायण सिंह जनता इण्टर काॅलेज, बरही, सोनबरसा परिसर में स्व0 बाबू प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया

Posted on 31 October 2018 by admin

स्व0 प्रताप नारायण सिंह द्वारा इस क्षेत्र के
विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए

भारतीय मनीषियों ने शिक्षा पर जोर दिया

योग शरीर, तन-मन को स्वस्थ रखता है

हर बच्चे के अन्दर योग्य बनने की क्षमता, आवश्यकता है
कि उसका सही दिशा में उपयोग किया जाये

शासन की योजनाओं को जन-जन तक
पहंुचाना सभी का दायित्व एवं राष्ट्रीय कर्तव्य
लखनऊ: 31 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में प्रताप नारायण सिंह जनता इण्टर काॅलेज, बरही, सोनबरसा परिसर में स्व0 बाबू प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। उन्होंने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0 प्रताप नारायण सिंह द्वारा इस क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए। इस क्षेत्र में पूर्व में कोई तटबंध नहीं था। बाढ़ की विभीषिका से यह क्षेत्र हमेशा जूझता था। उस काल खण्ड मे भी इस क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए बाबू प्रताप नारायण सिंह ने विद्यालय की स्थापना कर एक पुण्य कार्य किया। उन्होंने कहा कि किसी को ज्ञानवान बनाना सबसे पुनीत कार्य होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की मांग पर विद्यालय में सभागार बनवाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय परम्परा है कि जिसने हमारे प्रति कुछ योगदान किया है, उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की जाए और आज विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिमा का अनावरण कराकर एक सराहनीय कार्य किया है। विद्यालय ने बेहतर शैक्षिक वातावरण, प्रबंधन और शिक्षा के प्रति अभिरुचि कायम की है। उन्होंने कहा कि भारतीय मनीषियों ने शिक्षा पर जोर दिया था। दुनिया में भारत एक ऐसा देश है, जहां पूर्व में भी युवा पीढ़ी को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पारंगत करने के लिए शिक्षा एवं दीक्षा दी जाती थी। इस क्षेत्र में शैक्षिक पुनर्जागरण को आगे बढ़ाने का कार्य विद्यालय प्रबंधन कर रहा है तथा उत्तम वातावरण देने का प्रयास हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जीवन पलायन के लिए नहीं, बल्कि चुनौतियों से जूझने के लिए होता है। व्यक्ति के जीवन में संतुलन होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के छात्रांे से कहा कि पाठ्यक्रम का समयबद्ध ढंग से अध्ययन करना तथा व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त करना आवश्यक है। शिक्षा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र हित में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाचार पत्रों को अवश्य पढ़ें तथा उसमें से महत्वपूर्ण चीजों का अपनी नोट बुक में नोट करें। इस प्रकार उनके पास एक ज्ञान कोष तैयार हो जायेगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता में काम आयेगा।
मुख्यमंत्री जी ने छात्रों से कहा कि शिक्षा के साथ-साथ वे अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, क्यांेकि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है। उन्होंने योग परम्परा को अपनाने का सुझाव देते हुए कहा कि योग शरीर, तन-मन को स्वस्थ रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलकूद में रुचि लेने का सुझाव देते हुए कहा कि वे समयबद्धता के साथ अनुशासन का अनुपालन सुनिश्चित करें, क्योंकि विकास के लिए यह दोनों ही आवश्यक हैं। हर बच्चे के अन्दर योग्य बनने की क्षमता है, आवश्यकता है कि उसका सही दिशा में उपयोग किया जाये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि युग का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म होता है और जब राष्ट्र का उत्थान होगा तो समाज विकसित होगा। देश और समाज के लिए सर्वदा अच्छी सोच और कार्य होने चाहिए साथ ही, सभी को राष्ट्र धर्म से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि एक ऐसा भारत हो, जिसमें कहीं अराजकता, आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, गंदगी आदि न हो। सभी की सुरक्षा की गारंटी तथा विकास को गति मिले। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाना सभी का दायित्व एवं राष्ट्रीय कर्तव्य है, क्योंकि शासकीय योजनाएं जनहित में संचालित की जाती है।
इस अवसर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में आई0टी0आई0 का शिलान्यास एवं भूिम पूजन किया

Posted on 31 October 2018 by admin

आई0टी0आई0 का निर्माण इस क्षेत्र के युवाआंे के लिए
कौशल विकास प्रशिक्षण के दृष्टिगत कराया जा रहा है

राज्य सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है
सुरेन्द्र अग्निहोत्री , : 31 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के काजीपुर गांव में 6 करोड़ 27 लाख 51 हजार रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0) का शिलान्यास एवं भूिम पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां पर आई0टी0आई0 का निर्माण इस क्षेत्र के युवाआंे के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण के दृष्टिगत कराया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र के युवा कौशल विकास में दक्ष होंगे, और उन्हें देश/विदेश में आजीविका के कमाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस आई0टी0आई0 में फिटर की 42, कार एसी मैकेनिक की 42, इलेक्ट्रीशियन की 42, टर्नर की 38, इलेक्ट्रिक मैकेनिक की 42, मोटर मैकेनिक की 42, प्लम्बर की 42, फैशन टेक्नोलाॅजी की 42 सीटें स्वीकृत की गयी हैं। उन्होंने कहा कि इस आई0टी0आई0 के माध्यम से इस क्षेत्र में एक ऐसा बड़ा केन्द्र दिया जा रहा हैं जो क्षेत्र के हर नौजवान को, परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, रोजगार दिलाने में सहायक होगा। इसके लिए वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप पाठ्यक्रम लागू किया जायेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह संस्थान को पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 रामपति यादव को समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्व0 रामपति ने ब्लाक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास से हम सभी के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अन्तर्गत 5 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जा रहा है। अब लोगों को इलाज के लिए अपने खेत आदि गिरवी नहीं रखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिंगोरवा से मोहरीपुर एवं अन्य सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। जनवरी, 2019 से गोरखपुर एम्स को ओ0पी0डी0 के चलाने के प्रयास हैं, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कैम्पियरगंज श्री फतेह बहादुर सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे कार्यों के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2018
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in