मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में आई0टी0आई0 का शिलान्यास एवं भूिम पूजन किया

Posted on 31 October 2018 by admin

आई0टी0आई0 का निर्माण इस क्षेत्र के युवाआंे के लिए
कौशल विकास प्रशिक्षण के दृष्टिगत कराया जा रहा है

राज्य सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है
सुरेन्द्र अग्निहोत्री , : 31 अक्टूबर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के काजीपुर गांव में 6 करोड़ 27 लाख 51 हजार रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई0टी0आई0) का शिलान्यास एवं भूिम पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां पर आई0टी0आई0 का निर्माण इस क्षेत्र के युवाआंे के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण के दृष्टिगत कराया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र के युवा कौशल विकास में दक्ष होंगे, और उन्हें देश/विदेश में आजीविका के कमाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस आई0टी0आई0 में फिटर की 42, कार एसी मैकेनिक की 42, इलेक्ट्रीशियन की 42, टर्नर की 38, इलेक्ट्रिक मैकेनिक की 42, मोटर मैकेनिक की 42, प्लम्बर की 42, फैशन टेक्नोलाॅजी की 42 सीटें स्वीकृत की गयी हैं। उन्होंने कहा कि इस आई0टी0आई0 के माध्यम से इस क्षेत्र में एक ऐसा बड़ा केन्द्र दिया जा रहा हैं जो क्षेत्र के हर नौजवान को, परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, रोजगार दिलाने में सहायक होगा। इसके लिए वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप पाठ्यक्रम लागू किया जायेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह संस्थान को पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 रामपति यादव को समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्व0 रामपति ने ब्लाक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास से हम सभी के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अन्तर्गत 5 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जा रहा है। अब लोगों को इलाज के लिए अपने खेत आदि गिरवी नहीं रखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिंगोरवा से मोहरीपुर एवं अन्य सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। जनवरी, 2019 से गोरखपुर एम्स को ओ0पी0डी0 के चलाने के प्रयास हैं, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कैम्पियरगंज श्री फतेह बहादुर सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे कार्यों के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in