Archive | October 2nd, 2018

बी.एस.पी. द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 02.10.2018

Posted on 02 October 2018 by admin

(1) देश की राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश व अन्य पड़ोसी राज्यों से आये हज़ारों किसानों पर आज हुये पुलिस लाठीचार्ज की तीव्र निन्दा। यह बीजेपी सरकार की निरंकुशता की पराकाष्ठा है जिसका ख़ामियाजा भुगतने के लिये उसे तैयार रहना चाहिये।
(2) बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकारों की ग़रीब व किसान-विरोधी गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग काफी ज्यादा दुःखी व पीड़ित है, परन्तु ख़ासकर किसान वर्ग के लोग इस सरकार में कुछ ज़्यादा ही संकट झेल रहे हैं।
(3) बीजेपी सरकारों द्वारा किसानों की कर्ज माफी की घोषणा भी इनकी अन्य वायदों व घोषणाओं की तरह हवा-हवाई ही साबित हुयी हैं : बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद, सुश्री मायावती जी।

नई दिल्ली, 02 अक्तूबर 2018 : बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद, सुश्री मायावती जी ने देश की राजधानी दिल्ली में पड़ोसी राज्यों से आये हज़ारों किसानों पर आज हुये पुलिस लाठीचार्ज की तीव्र निन्दा करते हुये कहा कि यह बीजेपी सरकार की निरंकुशता की पराकाष्ठा है जिसका ख़ामियाजा भुगतने के लिये उसे तैयार रहना चाहिये।
सुश्री मायावती जी ने कहा कि किसानों की आय दोगुणा करके उनके अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली बीजेपी सरकार निहत्थे किसानों पर पुलिस से लाठियाँ बरसवा रही है, उनपर आँसू गैस के गोले आदि दगवा कर उनपर पुलिसिया जुल्म कर रही है जबकि किसान समाज के लोग गाँधी जयन्ती के दिन आज गाँधी स्थल पर जाकर केवल अपना विरोध प्रदर्शन करने वाले थे।
वैसे तो बीजेपी की केन्द्र व राज्य सरकारों की गरीब व किसान-विरोधी गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग काफी ज्यादा दुःखी व पीड़ित है, परन्तु खासकर किसान वर्ग के लोग इस सरकार में कुछ ज्यादा ही संकट झेल रहे हैं। बीजेपी की सरकारों ने उनकी समस्याओं का अगर सही समाधान किया होता तो खासकर यू.पी., पंजाब व हरियाणा के किसानों को आज दिल्ली में पुलिस की लाठी का शिकार होकर मुसीबत व ज़िल्लत नहीं झेलनी पड़ती। इससे पहले भी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में किसानों पर पुलिस बर्बरता व ज्यादती की घटनायें समाज के उद्वेलित कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी सरकारों द्वारा किसानों की कर्ज माफी की घोषणा भी इनकी अन्य वायदों व घोषणाओं की तरह हवा-हवाई ही साबित हुयी हैं।

जारीकर्ता :
बी.एस.पी. केन्द्रीय कार्यालय
4 गुरूद्वारा रकाबगंज रोड
नई दिल्ली

Comments (0)

गांधी जयन्ती (02अक्टूबर) को ‘‘अहिंसा दिवस’’ के रूप में मनाया गया

Posted on 02 October 2018 by admin

photo-gpo-today-02-oct-001राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयन्ती व लाल बहादुर शास्त्री जी की
जयन्ती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी जयन्ती
(02अक्टूबर) को ‘‘अहिंसा दिवस’’ के रूप में मनाया गया। राजधानी लखनऊ में गांधी
जी की जयन्ती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद की अध्यक्षता
में विभिन्न कार्यक्रमों एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसके तहत सर्वप्रथम
प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर
माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सांसद श्री प्रमोद
तिवारी, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी
पुष्पांजलि अर्पित की, तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के नेतृत्व
में भारी संख्या में कांग्रेसजन चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे व प्रांगण में
स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं वर्ष 1916 में लखनऊ में नेहरू-गांधी
मिलन का जिक्र उद्धृत शिलापट पर माल्यार्पण कर गांधी जी और नेहरू जी के मिलन
को याद करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी वर्ष 1916 में
कांग्रेस अधिवेशन के लिए पहली बार चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ की धरती पर उतरे
जिनको स्टेशन पर लेने के लिए पं0 मोतीलाल नेहरू पहुंचे हुए थे और उनके साथ एक
27 वर्ष के नौजवान(पं0 मोतीलाल नेहरू के पुत्र) पं0 जवाहर लाल नेहरू जी भी
गांधी जी को लेने साथ में पहुंचे हुए थे और वहीं पर महात्मा गांधी और पं0
नेहरू का पहली बार मिलन हुआ था। पं0 नेहरू, गांधी जी से मिलकर इतना प्रभावित
हुए कि उन्होने युवावस्था में ही सम्पूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित
करने का निर्णय लिया और आजीवन गांधी जी के विचारों और आदर्शों के वाहक बने
रहे। यहीं पर श्री राजकुमार शुक्ला नामका व्यक्ति गांधी जी से मिला जो बिहार
का रहने वाला था और उन्होने चम्पारण के किसान जो नील की खेती करते थे उनकी
समस्याएं बतायीं और गांधी जी ने यहीं पर चम्पारण के किसानों की लड़ाई लड़ने का
निर्णय लिया था और यह स्थान ऐतिहासिक धरोहर के रूप में गांधी जी-नेहरू जी के
मिलन के रूप में भारतीय इतिहास में अमर हो गया।
उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि इसके उपरान्त प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन ऐतिहासिक झण्डेवाला पार्क,
अमीनाबाद पहुंचे और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलाब सिंह लोधी की
प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात वहां पर एकत्र सैंकड़ों की संख्या में
उपस्थित गांधीवादियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री
राजबब्बर जी सांसद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में लखनऊ का ऐतिहासिक महत्व रहा
है, यहां के तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रान्तिकारियों ने आजादी
में अपना महान योगदान दिया इसीलिए गांधी जी ने भी लखनऊ में ऐतिहासिक आन्दोलन
चलाया। सन 1921 में गांधी जी ने इसी झण्डेवाला पार्क में सम्पूर्ण देशवासियों
को विदेशी वस्तुओं का बहिस्कार करने और स्वदेशी अपनाने का आवाहन किया था यही
वह महत्वपूर्ण जगह है जहां पर हम खड़े हैं यही से 23अगस्त 1935 को महान
क्रान्तिकारी गुलाब सिंह लोधी द्वारा ब्रिटिश फौज की मौजूदगी के बावजूद पेड़ पर
चढ़कर तिरंगा झण्डा फहराते हुए अपनी शहादत दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी पूर्व सांसद
ने कहा कि आज जिस प्रकार हिन्दू-मुस्लिम को बांटने की बात की जा रही है, लेकिन
गांधी जी के नेतृत्व में जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी उस लड़ाई में सभी का
महत्वपूर्ण योगदान रहा है और यह वही लड़ाई थी जिसमें यदि कोई हिन्दू भाई तिरंगा
लेकर चल रहा होता था और जब अंग्रेजों की गोली उसके लगती थी और वह गिर जाता था,
लेकिन तिरंगा नहीं गिरता था, उस तिरंगे केा कोई मुस्लिम भाई थाम लेता था। आज
इस देश को बांटने वाली ऐसी ताकतों से बचाने के लिए गांधी जी के विचार और अधिक
प्रासंगिक हो गये हैं।
प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी ने कहा कि देश की आजादी की
लड़ाई कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गयी और गांधी जी के अहिंसा के मार्ग पर चलकर
हमें आजादी मिली है। उन्होने कहा कि अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलकर ही देश
का और समाज का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी,
श्री शिव पाण्डेय व श्री सम्पूर्णानन्द द्वारा किया गया एवं संचालन शहर
अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट ने किया।
इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के नेतृत्व में सभी
कांग्रेसजन पदयात्रा करते हुए गांधी जी के प्रिय भजन एवं रामधुन गाते हुए
झण्डेवाला पार्क अमीनाबाद से कैसरबाग चैराहा होते हुए निकले जहां पर जगह-जगह
पर फूलों की वर्षा हुई व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया व गगनभेदी नारों-वन्दे
मातरम- भारत माता की जय-काश्मीर से कन्याकुमारी-भारत माता एक हमारी-महात्मा
गांधी अमर रहें, रघुपति राघव राजाराम गाते हुए नावेल्टी सिनेमा हाल चैराहा
होते हुए नगर निगम के सामने से होते हुए जी0पी0ओ0 पहुंचे, जहां गांधी जी की
प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी,
पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी सहित
तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं बापू के प्रिय भजन रघुपति
राघव राजाराम-पतित पावन सीताराम, की रामधुन कर गांधी जी को याद किया गया। अंत
मंे भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसजनों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री
राजबब्बर जी ने गांधी प्रतिमा के समक्ष ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की
150वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर शपथ लेते हैं कि हम प्रतिकूल परिस्थितियों में
भी बापू के बताए हुए सत्य, अहिंसा एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए
राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सहिष्णुता और सौहार्द को बनाये रखेंगे। हम बापू के
सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धान्त पर अडिग रहते हुए भारत को स्वावलम्बी एवं
प्रगतिशील बनाने की दिशा में सतत् प्रयासरत रहेंगे’’। शपथ दिलायी गयी
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, श्री
राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, पूर्व विधायक श्री फजले
मसूद, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी,
श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री प्रमोद सिंह, सेवादल के
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्री सरबजीत सिंह मक्कड़, श्रीमती
ममता चैधरी पार्षद, श्री गंगा सिंह एडवोकेट, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री गौरव
चैधरी जिलाध्यक्ष, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री पंकज तिवारी, श्री गिरीश
मिश्रा, श्री पीयूष मिश्रा, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री अमित श्रीवास्तव
त्यागी, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री नसीम खान, श्री
सुशील दुबे, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती अंजुम खान, श्रीमती सुशीला सोनकर,
श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती राधा पाण्डेय, श्री मुकेश केसरवानी, श्री
राजेन्द्र सोनकर पप्पू, श्री विजय बहादुर, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री अंशू
त्रिपाठी, श्री राजेश सिंह काली, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री कोनैन हुसैन, नवाब
कम्बर कैसर, श्री स्वतंत्र शुक्ला, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित सैंकड़ों
की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Comments (0)

गांधी जी की कही हर एक बात में संदेश होता था

Posted on 02 October 2018 by admin

लखनऊ 02 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि अहिंसा के मार्ग पर भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले गांधी जी आज विश्व भर में श्रद्धा के साथ याद किये जाते है। डॉ पाण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, व्यवहार, सादगी, अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख, मानवता, स्वच्छता के प्रति सदैव जाग्रत तथा देश के लिए कुछ कर गुजरने की ललक जैसे अनगिनत गुणों से आज देश ही नही विश्व भर के लोग स्वयं में ढालने का प्रयास करते है। गांधी जी की कही हर एक बात में संदेश होता था यही कारण है कि वो आज भी देशवासियो के बीच उतने ही प्रासंगिक है। भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ पांडेय ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शास्त्री जी की सादगी, सरल व्यक्तित्व व साहस को देश हमेशा याद करता है। वे राजनीति में अदर्श पुरुष रूप में देखे जाते है। उनके प्रधानमंत्री रहते देश के सम्मान व सुरक्षा के लिए गए फैसले से आज भी पूरा देश गौराव की अनुभूति करता है, वे स्वयं से पहले देश और देश वासियों को रखते थे ऐसे भारत रत्न शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें नमन।

Comments (0)

गांधी जी ने स्वच्छता, स्वदेशी तथा स्वावलम्बन के साथ देश को जोड़ा: मुख्यमंत्री

Posted on 02 October 2018 by admin

02 अक्टूबर, 2018

press-16 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जी ने गांधी जयन्ती दिवस को
प्रेरणा दिवस बताते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों और
सिद्धान्तों को साकार करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा, तभी देश विकसित और समृद्धशाली
बनेगा। उन्होंने गांधी जी के आदर्शों को पूरा किए जाने का संकल्प लेने का
आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांधी जी के जीवन आदर्शों को मूर्त रूप
प्रदान करने के लिए आज से दो वर्षों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जब
समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी सही
मायनों में विकास होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर
प्रदेश आने वाले समय में सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा।
राज्यपाल जी आज यहां अवध शिल्प ग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की
150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने
कहा कि आज ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती है।
शास्त्री जी ने सादगी का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी दिखाया कि एक
आम नागरिक कैसे प्रगति कर सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने
कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना में उत्तर प्रदेश ने पिछले 06 माह के अन्दर
तेजी से प्रगति की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समारोह को सम्बोधित करते
हुए कहा कि राज्य सरकार ने 02 अक्टूबर, 2018 से 02 वर्ष तक महात्मा गांधी के
जीवन-दर्शन तथा व्यक्तित्व और कृतित्व से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों को
चलाने का निर्णय लिया है। इससे वर्तमान और भावी पीढी़ गांधी जी के आदर्शों को
अपनाने के लिए प्रेरित होगी।
मुख्यमंत्री जी ने राज्यपाल जी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से
ही 24 जनवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। गांधी जी ने
स्वच्छता, स्वदेशी तथा स्वावलम्बन के साथ देश को जोड़ा था। उन्हीं के
सिद्धान्तों पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर
प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और देश में इस क्षेत्र में प्रथम
स्थान पर है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन में कार्य कर रहे स्वच्छाग्रहियों,
राजमिस्त्रियों, निगरानी समितियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों
को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में खुले में शौच से मुक्ति का
राष्ट्रीय औसत 23 प्रतिशत था, जो अब 99 प्रतिशत है। 02 अक्टूबर, 2018 को
85,000 से अधिक राजस्व ग्राम तथा 34 जनपद ओ0डी0एफ0 घोषित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर, 2018 तक शेष जनपदों को ओ0डी0एफ0 किए जाने का
लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन के फलस्वरूप
डायरिया, इंसेफेलाइटिस, हेपेटाइटिस, जे0ई0, ए0ई0एस0 आदि से पीड़ित होने वाले
बच्चों की संख्या में भारी कमी आयी है। जल जनित गम्भीर बीमारियों से प्रदेश को
एक हद तक निजात मिली है। ओ0डी0ओ0पी0 योजना से 05 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा
जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के
प्रति मुख्यमंत्री जी ने अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना के तहत देश
में 50 करोड़ गरीब लोगों को 05 लाख रुपए प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य बीमा कवर मिला
है। इसे प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
विगत समय में प्रदेश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए
कीर्तिमान स्थापित किए हैं। खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने
अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एशियन गेम्स और काॅमनवेल्थ गेम्स में
उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश का नाम रोशन
किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को 06 करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान
धनराशि वितरित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार खेल और
खिलाड़ियों को हर सम्भव सहयोग एवं प्रोत्साहन देती रहेगी। साथ ही, यह भी कहा कि
खिलाड़ियों को सम्मानित कर राज्य सरकार स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को पूरी
दुनिया में स्वीकार किया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति श्री नेल्सन
मण्डेला का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों और विचारों
से प्रभावित होकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को गुलामी से मुक्ति दिलायी। गांधी
जी का दर्शन, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रेरणा देता है। पूर्व
प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली। सन् 1965 के
भारत-पाक युद्ध में शास्त्री जी के नेतृत्व में देश ने शौर्य और पराक्रम का
परिचय दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘न्यू इण्डिया
विज़न’ के प्रति सभी से सहयोग करने का आहवान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश
महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलते हुए नया अध्याय लिखेगा।
इससे पूर्व, राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी ने गांधी जी के चित्र पर
माल्यार्पण किया। राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी ने खादी के प्रचार-प्रसार
वाहन को ‘फ्लैग आॅफ’ किया। उन्होंने गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर
आधारित दिव्यांग कलाकारों की कला प्रदर्शनी एवं चित्रकला का अवलोकन किया। ‘एक
जनपद-एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रतीक स्वरूप 10 शिल्पकारों को टूल किट का
वितरण किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं नगरीय) के तहत अनुकरणीय योगदान
करने वाले व्यक्तियों एवं स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों को सम्मानित
किया गया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को ‘गोल्ड कार्ड’
प्रदान किए गए। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 30 लाभार्थियों को खादी से
सम्बन्धित सोलर चरखे एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। एशियन गेम्स एवं काॅमन
वेल्थ गेम्स में पदक विजेताओं तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि से सम्मानित
किया गया। कुम्हारी कला तथा दोना-पत्तल निर्माण से जुड़े लोगों को प्रतीक
स्वरूप टूल किट्स एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत
करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर का दिन एक महत्वपूर्ण दिवस है। गांधी जी के
स्वच्छता कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनान्दोलन का
रूप देते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, समर्थ और सशक्त भारत की दिशा में
कार्य किया है। साथ ही शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को भी कार्य
रूप में परिणित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांधी जी के सपनों का
भारत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने गांधी जी की 150वीं जयंती को विशेष अवसर
बताते हुए कहा कि उन्होंने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। गांधी जी के
स्वच्छता के प्रति विचार को अपनाते हुए वर्तमान सरकार ने 01 करोड़ 38 लाख
शौचालयों का निर्माण कराया है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि
शास्त्री जी ने सादगी का अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित
किया। श्री प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए गए।
स्वच्छ भारत मिशन पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री श्रीमती
रीता बहुगुणा जोशी, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी, खेल
मंत्री श्री चेतन चैहान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ
सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, ग्राम्य विकास
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह, पंचायतीराज राज्य मंत्री
(स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण
राज्य मंत्री डाॅ0 नीलकण्ठ तिवारी, महिला कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती स्वाती
सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री मोहसिन रजा सहित अन्य
जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित
थे।

-सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2018
M T W T F S S
« Sep   Nov »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in