Categorized | Latest news, लखनऊ.

गांधी जी ने स्वच्छता, स्वदेशी तथा स्वावलम्बन के साथ देश को जोड़ा: मुख्यमंत्री

Posted on 02 October 2018 by admin

02 अक्टूबर, 2018

press-16 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जी ने गांधी जयन्ती दिवस को
प्रेरणा दिवस बताते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों और
सिद्धान्तों को साकार करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा, तभी देश विकसित और समृद्धशाली
बनेगा। उन्होंने गांधी जी के आदर्शों को पूरा किए जाने का संकल्प लेने का
आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांधी जी के जीवन आदर्शों को मूर्त रूप
प्रदान करने के लिए आज से दो वर्षों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जब
समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी सही
मायनों में विकास होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर
प्रदेश आने वाले समय में सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा।
राज्यपाल जी आज यहां अवध शिल्प ग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की
150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने
कहा कि आज ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती है।
शास्त्री जी ने सादगी का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी दिखाया कि एक
आम नागरिक कैसे प्रगति कर सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने
कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना में उत्तर प्रदेश ने पिछले 06 माह के अन्दर
तेजी से प्रगति की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समारोह को सम्बोधित करते
हुए कहा कि राज्य सरकार ने 02 अक्टूबर, 2018 से 02 वर्ष तक महात्मा गांधी के
जीवन-दर्शन तथा व्यक्तित्व और कृतित्व से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों को
चलाने का निर्णय लिया है। इससे वर्तमान और भावी पीढी़ गांधी जी के आदर्शों को
अपनाने के लिए प्रेरित होगी।
मुख्यमंत्री जी ने राज्यपाल जी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से
ही 24 जनवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। गांधी जी ने
स्वच्छता, स्वदेशी तथा स्वावलम्बन के साथ देश को जोड़ा था। उन्हीं के
सिद्धान्तों पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर
प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और देश में इस क्षेत्र में प्रथम
स्थान पर है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन में कार्य कर रहे स्वच्छाग्रहियों,
राजमिस्त्रियों, निगरानी समितियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों
को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में खुले में शौच से मुक्ति का
राष्ट्रीय औसत 23 प्रतिशत था, जो अब 99 प्रतिशत है। 02 अक्टूबर, 2018 को
85,000 से अधिक राजस्व ग्राम तथा 34 जनपद ओ0डी0एफ0 घोषित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर, 2018 तक शेष जनपदों को ओ0डी0एफ0 किए जाने का
लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन के फलस्वरूप
डायरिया, इंसेफेलाइटिस, हेपेटाइटिस, जे0ई0, ए0ई0एस0 आदि से पीड़ित होने वाले
बच्चों की संख्या में भारी कमी आयी है। जल जनित गम्भीर बीमारियों से प्रदेश को
एक हद तक निजात मिली है। ओ0डी0ओ0पी0 योजना से 05 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा
जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के
प्रति मुख्यमंत्री जी ने अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना के तहत देश
में 50 करोड़ गरीब लोगों को 05 लाख रुपए प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य बीमा कवर मिला
है। इसे प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
विगत समय में प्रदेश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए
कीर्तिमान स्थापित किए हैं। खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने
अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एशियन गेम्स और काॅमनवेल्थ गेम्स में
उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश का नाम रोशन
किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को 06 करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान
धनराशि वितरित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार खेल और
खिलाड़ियों को हर सम्भव सहयोग एवं प्रोत्साहन देती रहेगी। साथ ही, यह भी कहा कि
खिलाड़ियों को सम्मानित कर राज्य सरकार स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को पूरी
दुनिया में स्वीकार किया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति श्री नेल्सन
मण्डेला का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों और विचारों
से प्रभावित होकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को गुलामी से मुक्ति दिलायी। गांधी
जी का दर्शन, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रेरणा देता है। पूर्व
प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली। सन् 1965 के
भारत-पाक युद्ध में शास्त्री जी के नेतृत्व में देश ने शौर्य और पराक्रम का
परिचय दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘न्यू इण्डिया
विज़न’ के प्रति सभी से सहयोग करने का आहवान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश
महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलते हुए नया अध्याय लिखेगा।
इससे पूर्व, राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी ने गांधी जी के चित्र पर
माल्यार्पण किया। राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी ने खादी के प्रचार-प्रसार
वाहन को ‘फ्लैग आॅफ’ किया। उन्होंने गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर
आधारित दिव्यांग कलाकारों की कला प्रदर्शनी एवं चित्रकला का अवलोकन किया। ‘एक
जनपद-एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रतीक स्वरूप 10 शिल्पकारों को टूल किट का
वितरण किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं नगरीय) के तहत अनुकरणीय योगदान
करने वाले व्यक्तियों एवं स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों को सम्मानित
किया गया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को ‘गोल्ड कार्ड’
प्रदान किए गए। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 30 लाभार्थियों को खादी से
सम्बन्धित सोलर चरखे एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। एशियन गेम्स एवं काॅमन
वेल्थ गेम्स में पदक विजेताओं तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि से सम्मानित
किया गया। कुम्हारी कला तथा दोना-पत्तल निर्माण से जुड़े लोगों को प्रतीक
स्वरूप टूल किट्स एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत
करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर का दिन एक महत्वपूर्ण दिवस है। गांधी जी के
स्वच्छता कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनान्दोलन का
रूप देते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, समर्थ और सशक्त भारत की दिशा में
कार्य किया है। साथ ही शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को भी कार्य
रूप में परिणित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांधी जी के सपनों का
भारत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने गांधी जी की 150वीं जयंती को विशेष अवसर
बताते हुए कहा कि उन्होंने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। गांधी जी के
स्वच्छता के प्रति विचार को अपनाते हुए वर्तमान सरकार ने 01 करोड़ 38 लाख
शौचालयों का निर्माण कराया है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि
शास्त्री जी ने सादगी का अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित
किया। श्री प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए गए।
स्वच्छ भारत मिशन पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री श्रीमती
रीता बहुगुणा जोशी, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी, खेल
मंत्री श्री चेतन चैहान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ
सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, ग्राम्य विकास
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह, पंचायतीराज राज्य मंत्री
(स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण
राज्य मंत्री डाॅ0 नीलकण्ठ तिवारी, महिला कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती स्वाती
सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री मोहसिन रजा सहित अन्य
जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित
थे।

-सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in