Categorized | लखनऊ.

163000 बूथों तक एक सशक्त आई.टी. टीम तैयार है

Posted on 01 October 2018 by admin

img_1496लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी आई.टी. विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा जी ने सम्बोधित किया।
बैठक में प्रदेश संयोजक संजय राय, राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय जी के साथ सभी क्षेत्रीय संयोजक सह संयोजक रहे। डा. दिनेश शर्मा ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को संयमित भाषा का उपयोग करते हुए विरोधियों को जवाब सरकार ओर पार्टी की उपलब्धियाँ को गिनकर देना चाहिए। भाजपा आई टी टीम बूथ स्तर तक है और हमें 163000 बूथों तक एक सशक्त आई.टी. टीम तैयार है।
वाट्सएप के महत्व को समझते हुए लोक सभा चुनाव से पूर्व 50 हजार वाट्सएप ग्रुप तक ले जानी है। मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर मंडल के संयोजक एवं सह-संयोजक का सम्मेलन करना है। अक्टूबर में मंडल स्तरीय टीम के साथ। क्षेत्रीय स्तर पर सम्मेलन करने है। नवम्बर में आई.टी. विभाग नमो ऐप कैंपेन चलाएगी जिससे अधिक से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़ा जा सके। दिसम्बर माह में आईटी के कार्यकर्ताओ हर जिले में सम्मेलन होगा। उत्तर प्रदेश में अभी आईटी विभाग के 8 लाख से अधिक आईटी कार्यकर्ता है ओर 2 करोड़ का सोशल मीडिया से जुड़े लोगों का नेटवर्क है।
भाजपा उत्तर प्रदेश के फेसबुक पर लगभग 34 लाख से अधिक फोलोवर हैं वही भाजपा उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल पर 10 लाख फोलोवर हैं। इसके पश्चात मे संजय राय ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से युद्ध स्तर पर लोकसभा मिशन 2019 में जुटने का आवाहन किया।
कार्यक्रम में पार्टी के संगठनात्मक 6 क्षेत्रो से संयोजक एवं सह संयोजक के अलावा प्रदेश संयोजक संजय राय, प्रदेश टीम से कामेश्वर मिश्रा, प्रशांत राठौर, अंकित चंदेल, सौरभ मरोदिया, राजीव मिश्रा, विनीत मालवीय, शुभम मिश्र, हिमांशु, विपिन मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in