Categorized | लखनऊ.

50 लाख छूटे मतदाताओ को सूची मंे शामिल किया जायेगा

Posted on 01 October 2018 by admin

लखनऊ 01 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी 5, 6 व 7 अक्टूबर को बूथ चलो अभियान चलायेगी। पूरे प्रदेश के लगभग 50 लाख छूटे मतदाताओ को सूची मंे शामिल किया जायेगा। इसके तहत हर बूथ से लगभग 25 छूटे वोटर को जोड़ने का लक्ष्य बनाया गया है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी व सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा बूथ स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मतदाता सूची अभियान के प्रमुख जेपीएस राठौर ने कही।
श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 लाख 63 हजार बूथ है जिनमें लगभग 50 लाख वोटर मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके है। इस वजह से पार्टी ने अक्टूबर माह में तीन दिन तक बूथ पर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर हर बूथ से छुटे हुए सभी मतदाताओं को शामिल करने का अभियान चलाया है। जिससे छुटे हुए मतदाता भी राष्ट्र निर्माण के अभियान में शामिल हो सके।
श्री जेपीएस ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश से लेकर के बूथ स्तर तक मतदाता सूची प्रमुख बनाये है। जिसमें प्रदेश की टीम में प्रदेश मंत्री व सह मतदाता सूची प्रमुख सुब्रत पाठक, प्रकाश पाल व संजय राय बनाया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर मतदाता सूची प्रमुख बनायें गये है। जिसमें अवध क्षेत्र मंे अवनीश सिंह व राज किशोर, पश्चिम में अशोक मोंगा व श्रीचंद्र शर्मा, ब्रज मंे दुर्विजय शाक्य, कानपुर में जेके सिंह व ब्रज किशोर गुप्ता, काशी में अनिल सिंह व गोरखपुर में सज्जन मणि को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी बूथों के लिए बूथ किट व मतदाता परिवार पर्ची सभी जिलों में भेजा जा चुका है, तथा मतदाता सूची भी सभी मण्डलों में पहुंच गई है। इस अभियान में सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को तीन-तीन बूथ पर जाना है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in