Categorized | लखनऊ.

बूथ स्तर तक के पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा

Posted on 16 October 2018 by admin

लखनऊ 16 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पाटी आगामी लोकसभा चुनाव तक प्रदेश में विभिन्न अभियान चलाने जा रही है। जिसके माध्यम से लोगों से संपर्क, पार्टी का प्रचार और अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलायेगी। पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ स्तर तक के पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा। इसके लिए आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने विभिन्न पदाधिकारियों के साथ योजना की रूप रेखा तय की।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी द्वारा आगामी माह में होने वाले अभियानों द्वारा जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक अभियान प्रमुखों की सूची तैयार करना एवं उनकी बैठकें करना एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन योजना एवं उसका फीडबैक लेने का काम किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के अभियान हेतु एक टोली प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी द्वारा तय की गई है, जिसमें राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डा0 महेन्द्र सिंह को प्रदेश अभियान प्रमुख बनाया गया है तथा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, राजेश्वर सिंह, पशुपति शंकर बाजपेयी, शिवभूषण सिंह को अभियान में शामिल किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र एवं जिलों में 5-5 अभियान प्रमुख बनाये गये है। बैठक में सभी 6 क्षेत्रों की बैठक तय की गई। 23 अक्टूबर को गोरखपुर क्षेत्र, अवध क्षेत्र व ब्रज क्षेत्र, 25 अक्टूबर काशी क्षेत्र, 26 अक्टूबर पश्चिम क्षेत्र, 27 अक्टूबर कानपुर क्षेत्र की बैठकें तय की गई है। जिसमें सभी जिला अभियान प्रमुखों की बैठक होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in