Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट को सम्बोधित किया

Posted on 30 October 2018 by admin

राज्य सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश के
औद्योगिक विकास का सपना तेजी से साकार हो रहा है: मुख्यमंत्री

माह दिसम्बर, 2018 में 01 लाख करोड़ रु0 के
अन्य निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप दिया जाएगा press-621

आकांक्षात्मक जनपदों में शामिल फतेहपुर जनपद में 250 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल
में निजी क्षेत्र में रेल पार्क की स्थापना सराहनीय और सम्भावनाओं से युक्त

प्रदेश के 08 जनपद आकांक्षात्मक जनपदों के सर्वांगीण
विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा रोडमैप तैयार किया गया है

रेल पार्क की स्थापना से फतेहपुर जनपद विकास की मुख्य धारा में शामिल होगा

राज्य में एम0एस0एम0ई0 सेक्टर की सम्भावनाओं को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार इस क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है

मुख्यमंत्री ने रेल पार्क के ‘लोगो’ का लोकार्पण तथा
रेल पार्क के थ्री डी माॅडल का अनावरण किया

रेल पार्क की स्थापना से जनपद फतेहपुर को
पहचान मिलेगी: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री

जनपद फतेहपुर के रेल पार्क की भांति अन्य क्षेत्रों में भी
औद्योगिक पार्क विकसित किये जाएंगे: औद्योगिक विकास मंत्री

राज्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसे पार्क स्थापित किये जाएंगे: मुख्य सचिव

जनपद फतेहपुर में स्थापित किया जा रहा रेल पार्क, प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में प्रदेश का पहला पार्क: प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास

लखनऊ: 30 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश के औद्योगिक विकास का सपना तेजी से साकार हो रहा है। 21 व 22 फरवरी, 2018 को लखनऊ में सम्पन्न यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट में 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। राज्य सरकार द्वारा इनमें से 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को 29 जुलाई, 2018 को व्यावहारिक धरातल पर उतारा गया था। इसी प्रकार आगामी माह दिसम्बर, 2018 में और 01 लाख करोड़ रुपये के अन्य निवेश प्रस्तावों को भी मूर्त रूप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रेल पार्क के ‘लोगो’ का लोकार्पण तथा रेल पार्क के थ्री डी माॅडल का अनावरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान रेल पार्क की परिकल्पना और भविष्य की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में एक फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्य जनपदांे के मुकाबले मानव विकास सूचकांक में पीछे होने के कारण फतेहपुर जनपद को नीति आयोग द्वारा पूरे देश के चयनित 115 आकांक्षात्मक जनपदों मंे शामिल किया गया है। ऐसे जनपद में लगभग 250 एकड़ क्षेत्रफल में निजी क्षेत्र में रेल पार्क की स्थापना सराहनीय और सम्भावनाओं से भरी है। इस मीट में रेल पार्क में निवेश हेतु अब तक 2300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। press-1101
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के 08 जनपद आकांक्षात्मक जनपदों की सूची में शामिल हैं। इन जनपदों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा रोडमैप तैयार किया गया है। इन आठ जनपदों में से चार जनपदों में राजकीय मेडिकल काॅलेजों की स्थापना की जा रही है। फतेहपुर जनपद में भी राजकीय मेडिकल काॅलेज का निर्माण कराया जा रहा है। मेडिकल काॅलेज आस-पास के क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण कारक होता है। रेल पार्क की स्थापना भी इसी प्रकार की विकास गतिविधियों को बढ़ाने वाला कार्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन संस्थाओं के निर्माण से फतेहपुर जनपद विकास की मुख्य धारा में शामिल हो जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम सम्भावनाओं वाला राज्य है। प्रकृति और परमात्मा की इस पर अपार कृपा है। प्रदेश की 22 करोड़ की आबादी के योगदान से उत्तर प्रदेश विकास के मामले में चैथे स्थान से पहले स्थान पर आ सकता है। इसके लिए राज्य के युवाओं की क्षमता और ऊर्जा का पूरी तरह से उपयोग आवश्यक है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास नीति को रोजगार के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों का भ्रमण करके वहां की क्षमताओं और आवश्यकताओं को देखा गया है। इसके पश्चात जनपदों के औद्योगिक विकास हेतु एम0एस0एम0ई0 सेक्टर को बढ़ावा देने वाली ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना लागू की गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एम0एस0एम0ई0 सेक्टर में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। राज्य में इस सेक्टर की सम्भावनाओं को देखते हुए वर्तमान राज्य सरकार इस क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। इस सम्बन्ध में आज की कैबिनेट की बैठक में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के अन्तर्गत उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा उत्पाद की ब्राण्डिंग और मार्केटिंग के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी की स्थिति अच्छी है। राज्य के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए इसका और विस्तार किया जा रहा है। ईस्टर्न और वेस्टर्न फ्रेट काॅरिडोर प्रदेश में बड़े भू-भाग से गुजरेगा। पूर्वान्चल एवं बुन्देलखण्ड एक्सपे्रस-वे के निर्माण से कनेक्टिविटी की स्थिति और बेहतर हो जाएगी, जिससे आजादी के बाद से ही प्रदेश के पिछड़े रह गये क्षेत्र भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे। एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। पूर्व में, प्रदेश के केवल तीन हवाई अड्डे क्रियाशील थे। वर्तमान में प्रयागराज, आगरा और कानपुर भी कार्यशील हो गये हैं। उड़ान योजना के तहत 11 नये एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। अगले वर्ष तक कुशीनगर हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए कार्यशील कर दिया जाएगा। जेवर मंे नये अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास की सम्भावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए फोकस सेक्टर चिन्हित करके नीतियां बनायी गयी हैं। नीतियों के अनुरूप योजना बनाने से निवेशकों को निवेश में सरलता और लाभ होता है। निवेशकों की मदद के लिए सिंगल विण्डो पोर्टल संचालित है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रेल मंत्री ने प्रदेश में रेल पार्क, माॅडर्न कोच फैक्ट्री का उत्पादन बढ़ाने, गोरखपुर में शेड निर्माण तथा झांसी में रेल कारखाने के निर्माण की बात कही थी। इससे रेल के क्षेत्र में राज्य में बड़ा निवेश आ रहा है। रेल यातायात सबसे किफायती, सुरक्षित तथा पर्यावरण हितैषी है। इस क्षेत्र में निवेश से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि रेल पार्क की स्थापना से जनपद फतेहपुर को पहचान मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब औद्योगिक विकास के एक नये युग की शुरुआत हो गयी है। जनपद फतेहपुर के रेल पार्क की भांति अन्य क्षेत्रों में भी औद्योगिक पार्क विकसित किये जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में निवेश करने वालों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने दी जाएगी।
मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिकीकरण एक नये चरण में पहुंच गया है। यह पार्क प्रदेश के उज्ज्वल औद्योगिक भविष्य का शुभ संकेत है। राज्य में अन्य स्थानों पर भी ऐसे पार्क स्थापित किये जाएंगे।
अपने स्वागत सम्बोधन में प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद फतेहपुर में स्थापित किया जा रहा रेल पार्क, प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में प्रदेश का पहला पार्क है। इस पार्क के अन्तर्गत स्थापित उद्यमों में लालगंज माॅडर्न रेल कोच फैक्ट्री के लिए पाटर््स बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क नीति लायी गयी है। जनपद फतेहपुर में विकसित हो रहा रेल पार्क इस नीति के तहत विकसित किया जा रहा पहला पार्क है। इस पार्क की स्थापना से जनपद फतेहपुर के आस-पास के क्षेत्रों में इन्क्रीमेण्टल निवेश भी आएगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ए0बी0ए0 इन्फ्राटेक प्रा0लि0 के चेयरमैन श्री अली खान ने कहा कि जनपद फतेहपुर में रेल पार्क की स्थापना भारतीय रेल, ए0बी0ए0 इन्फ्राटेक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के त्रिपक्षीय करार के माध्यम से हो रही है। इसमें लगभग 2500 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। कार्यक्रम को रेलवे बोर्ड के सदस्य श्री राजेश अग्रवाल तथा लालगंज माॅडर्न कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर श्री सुनीत शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री श्री सुरेश राणा, कारागार राज्य मंत्री श्री जय कुमार सिंह जैकी, कृषि राज्य मंत्री श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या उद्यमी और निवेशक उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश की निजी औद्योगिक पार्क नीति के अन्तर्गत ए0बी0ए0 इन्फ्राटेक प्रा0लि0 द्वारा फतेहपुर में विकसित किए जाने वाले निजी रेल एन्सिलरी पार्क के विषय में निवेशकों के मध्य जागरूकता पैदा करने एवं पार्क में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से आज यहाँ इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट आयोजित की गयी थी।
यह रेल एन्सीलरी पार्क 254 एकड़ क्षेत्रफल में माॅडर्न रेल कोच फैक्टरी, रायबरेली के निकट ही विकसित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें से 216 एकड़ में रेल पार्क तथा 38 एकड़ में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फतेहपुर नगर से 16 किमी0 की दूरी पर प्रस्तावित रेल पार्क को विकसित किए जाने वाले स्थान का विशेष लाभ मिलेगा। यह माॅडर्न रेल कोच फैक्टरी, रायबरेली से मात्र 24 किमी की दूरी पर होगा जबकि लखनऊ हवाई-अड्डे से 100 किमी से भी कम दूरी पर स्थापित किया जाएगा। इस पार्क में समस्त बुनियादी ढांचे के साथ ही समुचित विद्युत व जल आपूर्ति, पार्किंग व 24 फीट चैड़ी सड़क सहित स्वास्थ्य केन्द्र आदि सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इस रेल पार्क में स्थापित इकाइयों में निर्मित उत्पाद रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की क्षमता विस्तार की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। इस पार्क में अब तक लगभग 2300 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in