Categorized | लखनऊ.

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति

Posted on 30 October 2018 by admin

लखनऊ 30 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में डा0 पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं मंे आत्मविश्वास और क्षमताओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन भाषण मंे महिला कल्याण से जुड़ी सरकार की योजनाओं को बताया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने भी कार्यसमिति का मार्गदर्शन किया। कार्यसमिति में स्वागत भाषण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती दर्शना सिंह ने कहा कि संगठन की मंशा के अनुरूप महिला मोर्चा हर दायित्व का निर्वहन करेगा और मा0 मोदी जी को पुनः एक बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से काम में जुटेगा।45
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन भाषण पर उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति में निर्णय लेने की क्षमता किसी से कम नही होती उनमें अदम्य साहस व नेतृत्व की क्षमता होती है। डा. पाण्डेय ने उदाहरण देते हुए कहा कि अटल जी की 13 दिनों की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा सुषमा स्वाराज जी के पास था और उस 13 दिन की सरकार में सुषमा जी ने निर्णय लिया कि संसद की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाना चाहिए। यह दर्शाता है कि महिलाओं के आत्मविश्वास व निर्णय लेने की क्षमता मे कोई कमी नही है। उन्होंने कहा आज 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है जिसमें कई महिला मंत्री है जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में महिला मेयर भी है जो स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम कर प्रदेश की सुंदरता व विकास में बेहतरीन भूमिका का निर्वहन कर रही है।09-1
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व अन्य पाटियों में मौलिक अन्तर हैं। जहां बसपा की मायावती जी दलित की बेटी बनकर सत्ता में आयी लेकिन अन्त में जब दलितों ने उनके बंगले की भव्यता को देखकर महसूस किया होगा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य बंगले के भव्य बनाना और फौव्वारे लगाना ही है। जहां भाजपा समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही है तो वहीं अन्य अपनी बेहतरी के लिए काम कर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी व प्रदेश की सरकार महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव चिंतित है। प्रधानमंत्री जी ने उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को धुएं से बचाने का काम किया, शौचालय निर्माण के माध्यम से महिलाओं के सम्मान की चिंता की। विपक्षी इन योजनाओं पर आलोचना करते थे पर आज देश इस मूलभूत जरूरतों को पूर्ति के लिए भाजपा को सराहने का काम कर रहा है। गांव में गरीब महिलाएं आज चूल्हें की धुएं में नहीं जूझ रही है, नित्य क्रियाओं के लिए अंधेरे का इंतजार नहीं करती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान के लिए काम कर रही है। अखिलेश यादव ने साढ़े तीन वर्ष तक केन्द्र की योजनाओं पर स्पीड ब्रेकर लगाकर रखा था। प्रधानमंत्री जी की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर व्यक्ति को छत देना लक्ष्य है, जिसे अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में रहते मात्र 68 हजार घरों का निर्माण हुआ जबकि योगी जी के आते ही मात्र डेढ़ वर्षो में 11 लाख घर बनाने का काम किया। जिसमें पहला लाभ महिलाओं को मिलता है। यहां तक कि तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं के नारकीय जीवन को सुधारने का श्रेय भी मोदी जी को जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन की योजना के अनुसार सरकारी योजनाओं को नीचे ले जाना होगा। गांव तक की मातृ शक्ति उन तक योजनाओं की जानकारी को ले जाना है ताकि उन्हें पता चले कि भाजपा के सामथ्र्य के आगे कोई विपक्षी दल टिकने वाला नहीं है, उनके हितों की चिंता व पूर्ति सिर्फ एक मात्र पार्टी भाजपा ही कर सकती है। 031
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला मोर्चा कार्यसमिति बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं में जागरूकता ले आये तो महिला अपराध न्यूनतम स्तर पर आ जायेगा। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। महिलाओं की बड़ी संख्या मंे पुलिस बल में भी भागीदारी हो इसके लिए प्रदेश सरकार आगामी दिनों में महिला पुलिस आरक्षियों की भर्ती करेंगी। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सपा-बसपा के शासनकाल में प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर थी। महिलाओं की हत्या व बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी तत्कालीन शासन सत्ता से जुड़े लोगों के संरक्षण में बेखौफ होकर घूमते थे लेकिन हमनें प्रदेश की सत्ता में आते ही ऐसे अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाईयां कर उन्हें जेल का रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कही भी महिलाओं या आमजन से जुड़ी किसी भी घटना पर तुरंत कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में किसी भी हालत में महिलाओं से जुड़े अपराध को बर्दास्त नहीं किया जायेगा और जो लोग भी महिलाओं के उत्पीड़न या किसी भी प्रकार से उन्हें क्षति पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होंगे उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी। श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं को रणचंदी बनकर मैदान में उतरना होगा ताकि समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुॅहतोड़ जबाव दिया जा सके।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्ययोजना को विस्तार से बताते हुए कार्यक्रमों, बैठको व अभियानों के बारे में जानकारी दी। श्री बंसल ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी व्यापक हो, जिससे बूथ से लेकर प्रदेश भर में आगामी चुनाव 2019 के लिए पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों कार्यकर्ताओं के विजन, पैशन, मिशन को पार्टी की संरचना के अनुसार मोर्चा व कार्यकारिणी सेे लेकर प्रदेश स्तर तक की टीम में रखकर पार्टी आगामी सभी कार्यक्रमों व चुनावों को सफल बनाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा पार्टी में हर अभियान, कार्यक्रम व अन्य पार्टी से जुड़े कामों को सफल बनाने में सक्षम कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के पास मौजूद है। जिनके पास विजन, पैशन व मिशन सभी चीजें विद्यमान है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा ने लाखों की संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जो कि निश्चित रूप से महिला मोर्चा के माध्यम से पार्टी की ताकत बनेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बूथ समिति में भी होगी जिसमें उनके नेतृत्व व क्षमता का उपयोग पार्टी बूथ समिति गठन में करेगी। श्री बंसल ने पार्टी की आगामी सभी अभियानों में महिला मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता के बारे में बताते हुए आगामी 2019 चुनाव में पूरी मेहनत व पार्टी के कार्यक्रमों व अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया।
श्री बंसल ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ही घरों के अन्दर जाकर मातृशक्ति से संवाद कर सकती है। आगामी दिनों में 10 से 15 नवम्बर तक बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम, 17 नवम्बर को कमल संदेश बाइक रैली में पूरी सहभागिता करिए, उ0प्र0 महिला मोर्चा की ओर से संदेश दीजिए कि आप किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि महिला मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की इबारत लिखेगा। बूथ से लेकर राष्ट्र और प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे गये हर कार्य को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगा। मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम महिला मोर्चा करेंगा।
कार्यसमिति में प्रमुख रूप से केन्द्रीय मंत्री साघ्वी निरंजन ज्योति,, प्रदेश उपाघ्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, सांसद रेखा वर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया एवं अभिलाषा गुप्ता नंदी, प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, अनुपमा जायसवाल, स्वाति सिंह आदि प्रमुख रूप से मंचासीन रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in