Categorized | लखनऊ.

भाजपा का तीन द्विवसीय बूथ चलो अभियान आज से

Posted on 04 October 2018 by admin

लखनऊ 04 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी का तीन द्विवसीय बूथ चलो अभियान कल (5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2018) से आरंभ हो रहा है। भाजपा के इस महाअभियान में पार्टी के दस लाख कार्यकर्ता 5, 6 एवं 7 अक्टूबर 2018 को प्रदेश के सभी 1 लाख 64 हजार बूथों पर जाकर लोक सभा चुनाव के मिशन 2019 का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा के इस महाअभियान में प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सभी मंत्रीगण सांसद, विधायक, मोर्चो के पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के पदाधिकारी, नगर प्रमुख, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, निगमों के चेयरमैन, आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य बूथों पर जाकर पार्टी के अभियान को सफल बनाएंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारियों में पूरे मनोयोग से जुट गये है। इसी कड़ी में पार्टी द्वारा 5 से 7 अक्टूबर तक बूथ चलो अभियान के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण, सदस्यता एवं बूथ समितियों का पुनर्गठन का काम किया जा रहा है। इस महाअभियान में सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 1.64 लाख बूथों पर जाकर 21 सदस्यीय बूथ समिति पुनर्गठन के कार्य को पूरा करेंगे। भाजपा ने इस अभियान को लेकर अपने सरकार से लेकर सेक्टर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तीन दिन के अभियान में कम से कम तीन बूथों पर रहेंगे। इस दौरान सभी बूथों पर कम से कम 50 नए सदस्यों को भाजपा परिवार में जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। डा0 पाण्डेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवाहन किया कि वे अपने-अपने बूथों पर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने के कार्य में पूरे मनोयोग से जुटे। युवाओं को मतदाता बनाने के लिए पार्टी ने सभी बूथों पर वोटर पर्ची एवं सदस्यता फार्म संगठन स्तर पर भेजने का काम किया है।
तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के तहत केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 7 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ में रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय वाराणसी जिले के रूपचंदपुर बूथ पर 6 अक्टूबर को एवं चंदौली जिले में 7 अक्टूबर को रहेंगे। जबकि प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल 5 अक्टूबर को अंबेडकरनगर एवं 6 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन कालेज पर लखनऊ में रहेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 व 7 अक्टूबर को इलाहाबाद में, डा0 दिनेश शर्मा 5 व 6 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग बूथों पर जायेंगे।

पदाधिकारी एवं मंत्रीगण
श्री राजनाथ सिंह लखनऊ
डा. महेन्द्र नाथ पांडेय वाराणसी एवं चंदौली
श्री योगी आदित्य नाथ लखनऊ
श्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद
डा. दिनेश शर्मा लखनऊ
श्री जनरल वीके सिंह लोनी गाजियाबाद
श्री संतोष गंगवार गुलाब राय स्कूल बरेली
श्रीमती मेनका गांधी पीलीभीत
श्रीमती कृष्णा राज शाहजहांपुर सदर
साध्वी निरंजन ज्योति मंगलापुर फतेहपुर
श्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया
श्री सुरेश कुमार खन्ना सदर शाहजहांपुर
श्री राजेश अग्रवाल बरेली
श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी दामोदर कोलज इलाहाबाद
श्री स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर
श्री ब्रजेश पाठक लखनऊ मांटेसरी कालेज लखनऊ
श्री मोहसिन रजा हुसैनाबाद वार्ड लखनऊ
श्री आशुतोष टंडन मैथिली शरण वार्ड लखनऊ
श्रीमती स्वाति सिंह सरेाजिनी नगर
श्री धर्मपाल सिंह आंवला बूथ 126 एवं 101 गनेशपुर
श्री सतीश महाना हरजेन्दर गनर कानपुर
श्री श्रीकांन्त शर्मा वृंदावन मथुरा
श्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद
श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी नंदगांव मथुरा
श्रीमती हेमा मालिनी बलदेव महावन मथुरा
डा. महेन्द्र सिंह जनता व्याज लखनऊ
श्रीमती अर्चना पांडेय कन्नौज
श्री रणवेन्द्र सिंह ऐराया व सैदपुर फतेहपुर
श्री जय कुमार जैकी सरांय महमूदपुर
श्री रामशकर कठरिया गिजौली आगरा
श्री पकंज सिंह नोएडा
श्री दयाशंकर सिंह महराजगंज एवं बलिया
श्री विजय बहादुर पाठक बिजनौर व मुजफ्फरनगर
श्री बीएल वर्मा बंदायूं ज्योरापोरवाल
श्री गोबिंद नारायण शुक्ल अमेठी व आगरा
श्रीमती रंजना उपाध्याय औरेया एवं चित्रकूट
श्री सुधीर हलवासिया रायबरेली एवं लखनऊ
श्रीमती नीलिमा कटियार बिंदकी फतेहपुर व कानपुर
श्री सलिल विश्नोई कानपुर
श्री लक्ष्मण आचार्य मडियाहूं जौनपुर
श्री राकेश त्रिवेदी सुलतानपुर
श्री कामेश्वर सिंह प्रदेश मंत्री चरगांवा गोरखपुर
श्री संजय राय भदेाही
श्री वाईपी सिंह बागपत
श्री धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़
श्री संतोष सिंह बलरामपुर
श्री शंकर गिरी कर्णपुर देहात प्रतापगढ़ एवं चिलबिला प्रतापगढ़
श्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़ एवं गंगापार इलाहाबाद
श्री देवेश कोरी महोबा
श्री रामतेज पांडेय चंदौली
श्रीमती अंजुला माहौर आगरा
श्रीमती संयुक्ता भाटिया रामजी लाल नगर लखनऊ
श्री उमेश गौतम रेलवे मनोरंजन सदन बरेली
श्री सुरेश तिवारी जनता कालेज लखनऊ
श्री राजबीर सिंह राजू कासगंज तिलक खुर्द
श्री संजय राय प्रवक्ता गाजीपुर एवं आजमगढ़
श्री अनूप गुप्ता लखनऊ व आगरा

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in