Categorized | लखनऊ.

सदस्यता ग्रहण समारोह

Posted on 04 October 2018 by admin

लखनऊ 04 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि देश मंे दो तरह की राजनीतिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि एक वे राजनीतिक दल है जो गठबंधन के सहारे किसी भी तरह मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे है क्योंकि ये दल गरीबों के नाम पर, जाति के नाम पर, समाजवाद के नाम पर बरसों जनता को लूटते रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व सभी प्रदेशों की भाजपा सरकारें लोककल्याण के लिए काम कर रही है इसीलिए आमजन मानस में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और वे भाजपा से जुड़ रहे है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उक्त उदगार आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं व समाजिक कार्यकर्ता को भाजपा की सदस्यता दिलाने के अवसर पर व्यक्त किये। 12
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आजादी के बाद देश की सत्ता में रही कांग्रेस और उसकी सहयोगी सपा-बसपा ने अपने-अपने शासनकाल में अपनी परिवार की तिजोरियां भरी, अपने इर्द-गिर्द के लोगों को लाभ पहुंचाया, आम आदमी केवल उनके नारे और उनके भाषणों तक मेें सीमित रहा। समाजवाद के नाम पर सरकारी बंगले में इटेलियन टोटी तक लगाकर जनता के पैसों से ऐश की गई। दलितों के नाम पर नोट की माला पहनने वाली मायावती का भी सरकारी बंगला जब खाली हुआ तो सबने बंगले की भव्यता को देखा। क्या इसी तरह से डा0 अम्बेडकर की इच्छा के अनुरूप दलितों का कल्याण बसपा प्रमुख करेगी। उन्होनंे कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए गरीबों के कल्याण की बाते तो खूब की लेकिन सत्ता में आते ही गरीब उनके ऐजेण्डे से बाहर हो गये।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने गांधी जी का इस्तेमाल तो खूब किया लेकिन गांधी जी को भूल गये। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांधी जी के चश्में को स्वच्छता अभियान का प्रतीक बनाकर महात्मा गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो का स्वागत करते हुए कहा कि मिशन 2019 के लोकसभा के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रो में पार्टी को मजबूत करने के काम में जुट जाये साथ ही मोदी व योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करें।
आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गोसाईगंज, लखनऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष निखिल मिश्रा टोटी, जालौन उरई के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, नगर पंचायत मटोध बांदा के अध्यक्ष सुधीर सिंह, आम आदमी पार्टी से नगर पंचायत तिन्दवारी बांदा की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी, महमुदाबाद सीतापुर के जिलाध्यक्ष अमरेश गुप्ता, समाजवादी प्रमुख सभा के जिलाध्यक्ष संजीव शुक्ला, राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश महासचिव वीना मणि अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष हरदोई कांग्रेस रमेश मिश्रा, हरदोई के पूर्व सांसद मन्नी लाल रैदास के पुत्र एवं कांग्रेस के जिला मंत्री राज वर्मा, प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता शरदेन्धु त्रिवेदी, युवक कांग्रेस के प्रदेश मंत्री दीपक कुमार मिश्रा व समाजिक कार्यकर्ता व बस्ती गुरूद्वारा कमेटी के प्रबंधक दमन प्रीत सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज पार्टी मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद कौशल किशोर, यूपीसीएलडीएफ के अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व सांसद राम विलास वेन्दाती, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक अभय प्रताप सिंह व सुधाकर सिंह कुशवाहा सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in