Categorized | लखनऊ.

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी किये जाने कमी किये जाने फैसले का स्वागत - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 04 October 2018 by admin

लखनऊ 04 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में ढाई-ढाई रूपये यानि कुल पांच रूपये की कमी किये जाने को सराहनीय पहल बताते हुए फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में पांच रूपये की कमी किये जाने के लिए प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भाजपा सरकार की जनता के हितों प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों से आमजन को हो रही दिक्कतों के प्रति संवेदनशील थी इसीलिए केन्द्र व राज्य सरकार ने जनहित में बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी करने का फैसला लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही काम करती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी किये जाने के फैसले का लाभ समाज के सभी तबको खासकर मध्यम वर्ग के लोंगो को मिलेगा। उन्होंने कहा मोदी सरकार का एक मात्र ऐजेण्डा जनहित में कार्य करने का है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in