Archive | June 6th, 2018

मुगलसराय का नाम परिवर्तन अन्तिम व्यक्ति को समार्पित - भाजपा

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने मुगलसरांय रेलवे स्टेशन का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किए जाने पर केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार, मा0 राज्यपाल, रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सांसद बनते ही अपने संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मुगलसरांय जंक्शन का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव दिया था, जिसने अब साकार रूप लिया है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मुगलसरांय जंक्शन से दीनदयाल जी की स्मृतियां जुड़ी है। डा0 पाण्डेय ने अन्त्योदय प्रणेता के नाम पर जंक्शन के नामांतरण का अथक प्रयास किया। तत्कालीन अखिलेश सरकार ने प्रस्ताव प्राप्त होने के बावजूद उसे स्वीकृति नहीं दी। समय ने करवट ली आज देश और प्रदेश में अन्त्योदय प्रणेता की पथगामी सरकारंे है। माननीय राज्यपाल जी ने दो दिन पूर्व अधिसूचना जारी करके मुगलसरांय जंक्शन का नाम परिवर्तित करके पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया है।
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सुविधाओं और संसाधनों को गांव-गरीब, तक पहुंचाने का राजनीतिक सिद्धान्त प्रतिपादित करने वाले पं0 दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति को स्वयं में समेटे हुए मुगलसरांय जंक्शन अब दीन दयाल जी के नाम से जाना जाएगा। यह अन्त्योदय विचार के प्रति श्रद्धा का भाव है और विकास के दौर में पीछे खड़े व्यक्ति की सामाजिक और आर्थिक समृद्धि का संकल्प है।

Comments (0)

भाजपा राज में भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर गोंडा और फतेहपुर के जिलाधिकारियों को निलंबित करके मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने भारतीय जनता पार्टी-भाजपा सरकार की मंशा को साफ कर दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति रवैया ‘जीरो टॉलरेंस’ का है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ दो जिलाधिकारियों को निलंबित करके यह संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो भ्रष्टाचार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पहली बार ‘एंटी करप्शन पोर्टल’ की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने विभागों में भ्रष्टाचार से जुड़े मसलों पर त्वरित और सख्ती के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं है। भाजपा सरकार अंत्योदय के सिद्धान्त पर काम करते हुए समाज के निचले तबके तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रही है। भाजपा सरकार के इस पुनीत प्रयास में बाधा डालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछले वर्षों में बसपा और सपा की सरकारों में जिस तरह से भ्रष्टाचार का पोषण हुआ था उससे जनता को भाजपा सरकार बनने के बाद ही निजात मिली है। भाजपा सरकार के प्रयासों से प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनना शुरू हुआ है। इसी से उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ है।

Comments (0)

अखिलेश यादव अपनी बुआ के साथ मिलकर साजिश और षडयन्त्र की राजनीति में लगे हुए है

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 05 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि योगी सरकार के खिलाफ साजिश रचते हुए रात के अंधेरे में आलू फिकवाने वाले अखिलेश यादव अपनी बुआ के साथ मिलकर साजिश और षडयन्त्र की राजनीति में लगे हुए है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा अन्त्योदय पथ पर बढ़ते हुए प्रदेश के विकास और आमजन की समृद्धि के काम में लगी हुई हैं वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव, मायावती के साथ ठगबन्धन से जुड़ा सारा विपक्ष देश व प्रदेश को जातिवाद व साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने की साजिश रच रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस की चिरपरिचित पहचान जातिवाद, तुष्टीकरण और वंशवाद की राजनीति के पोषक के तौर पर जगजाहिर है। जातिवाद, साम्प्रदायिक तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, अपराधी संरक्षण की सपा-बसपाई राजनीति से 14 वर्षो तक प्रदेश आहत रहा है। घर, जमीन, बहु, बेटी, सम्मान और सुरक्षा के प्रति आशंकित प्रदेश ने सपा-बसपाई युति को नकारा है। जिन दलों का जन्म ही जातिवाद की घृणित राजनीति से समाज को तोड़ने के लिए हुआ है वह यदि भाजपा पर आरोप लगाते है तो जनता ऐसे लोगों का मखौल बनाती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि साम्प्रदायिक तुष्टीकरण और जातिवादी राजनीति के भयावह काले बादलों को साफ करते हुए नव अरूणोदय के साथ पूरा देश मा0 नरेन्द्र मोदी जी के साथ चल पड़ा है और इसी का परिणाम है कि भाजपा देश के 21 राज्यों में जनता की सेवा कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस-सपा-बसपा सहित तमाम विपक्ष की जातिवादी राजनीति के पैर जमीन से उखड़ रहे है। सपा-बसपा कभी फतवों से भाजपा के खिलाफ साजिश करती है तो कभी आलू सड़कों पर फिकवाकर षड़यन्त्र रचती है। तात्कालिक तौर पर कुछ समय के लिए उपचुनाव की जीत से बुआ-भतीजे खुश हो सकते है लेकिन 2019 के चुनाव में उ0प्र0 और इस देश की सम्मानित जनता बुआ की तरह भतीजे को भी 2014 के तरह ही जबाव देगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in