Categorized | लखनऊ.

भाजपा राज में भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर गोंडा और फतेहपुर के जिलाधिकारियों को निलंबित करके मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने भारतीय जनता पार्टी-भाजपा सरकार की मंशा को साफ कर दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति रवैया ‘जीरो टॉलरेंस’ का है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ दो जिलाधिकारियों को निलंबित करके यह संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो भ्रष्टाचार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पहली बार ‘एंटी करप्शन पोर्टल’ की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कर रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने विभागों में भ्रष्टाचार से जुड़े मसलों पर त्वरित और सख्ती के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं है। भाजपा सरकार अंत्योदय के सिद्धान्त पर काम करते हुए समाज के निचले तबके तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा रही है। भाजपा सरकार के इस पुनीत प्रयास में बाधा डालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछले वर्षों में बसपा और सपा की सरकारों में जिस तरह से भ्रष्टाचार का पोषण हुआ था उससे जनता को भाजपा सरकार बनने के बाद ही निजात मिली है। भाजपा सरकार के प्रयासों से प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनना शुरू हुआ है। इसी से उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in