Categorized | लखनऊ.

मुगलसराय का नाम परिवर्तन अन्तिम व्यक्ति को समार्पित - भाजपा

Posted on 06 June 2018 by admin

लखनऊ 06 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने मुगलसरांय रेलवे स्टेशन का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किए जाने पर केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार, मा0 राज्यपाल, रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सांसद बनते ही अपने संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मुगलसरांय जंक्शन का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव दिया था, जिसने अब साकार रूप लिया है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मुगलसरांय जंक्शन से दीनदयाल जी की स्मृतियां जुड़ी है। डा0 पाण्डेय ने अन्त्योदय प्रणेता के नाम पर जंक्शन के नामांतरण का अथक प्रयास किया। तत्कालीन अखिलेश सरकार ने प्रस्ताव प्राप्त होने के बावजूद उसे स्वीकृति नहीं दी। समय ने करवट ली आज देश और प्रदेश में अन्त्योदय प्रणेता की पथगामी सरकारंे है। माननीय राज्यपाल जी ने दो दिन पूर्व अधिसूचना जारी करके मुगलसरांय जंक्शन का नाम परिवर्तित करके पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया है।
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सुविधाओं और संसाधनों को गांव-गरीब, तक पहुंचाने का राजनीतिक सिद्धान्त प्रतिपादित करने वाले पं0 दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति को स्वयं में समेटे हुए मुगलसरांय जंक्शन अब दीन दयाल जी के नाम से जाना जाएगा। यह अन्त्योदय विचार के प्रति श्रद्धा का भाव है और विकास के दौर में पीछे खड़े व्यक्ति की सामाजिक और आर्थिक समृद्धि का संकल्प है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in