Archive | June, 2018

सेतु निगम के मानचित्रकारों का ग्रेड वेतन बढ़ा -केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 26 June 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक: 26 जून, 2018

उत्तर प्रदेश शासन ने लोक निर्माण विभाग के सात अधीक्षण अभियन्ताओं को पदोन्नत करते हुये मुख्य अभियन्ता के पद पर पदोन्नति दी है। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि श्री मुजीब शमी किदवई, श्री अशोक महतो, श्री गिरीश कुमार श्रीवास्तव, श्री प्रदीप कुमार कटियार, श्री संजय कुमार गोयल, श्री रामऔतार शर्मा तथा श्री सुरेश कुमार आर्य को अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियन्ता में पदोन्नति दे दी गयी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 में मानचित्रकार के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का ग्रेड वेतन रू0 2400 से बढ़ाकर रू0 2800 कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में शासनादेश निर्गत कर दिया गया

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के सिचाई एवं सिचाई (यात्रिंक) मंत्री श्री धर्मपाल ंिसंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यालय पर एवं बाढ़ प्रभावित जनपदो में तत्काल फ्ल्ड कन्ट्रेाल रुम की स्थापना कर ली जाय।

Posted on 26 June 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक: 26 जून, 2018
उत्तर प्रदेश के सिचाई एवं सिचाई (यात्रिंक) मंत्री श्री धर्मपाल ंिसंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यालय पर एवं बाढ़ प्रभावित जनपदो में तत्काल फ्ल्ड कन्ट्रेाल रुम की स्थापना कर ली जाय। उन्होने कहा कि शासन स्तर से एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया जाय जो बाढ स्थिति पर लगातार निगरानी करता रहेें तथा जनपद के अधिकारयों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देता रहेे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ आने पर हम सभी लोगों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा तथा सभी लोगों को सेना की तरह काम करना होगा।
सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिह आज मुख्यमंत्री जी की अध्यक्ष्ता मेें 14 मई 2018 को बाढ पूर्व तैयारी के संबंध मे दिये गये निर्देशों के अनुपालन के स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी कीमत पर बाढ से जन, धन एवं पशु हानि नही होनी चाहिए। सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ मुख्यमंत्री जी कि निर्देशों को पूरा करना होगा इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही छम्य नही होगी। उन्होने निर्देश दिया कि बाढ आने पर विभाग की सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश को निरस्त कर दिया जाय।
श्री धर्मपाल सिह ने अधिकारियोें को निर्देश दिये कि सभी अतिसंवेदनशील तटबधों की निगरानी हेतु एक नोडल अधिकारी एवं बाढ़ सुरक्षा समितियों की स्थापना तत्काल कर लें। उन्होने कहा कि आवश्यकता अनुसार तटबंधों पर होमगार्ड की तैनाती एवं पैट्रोमैक्स

लाईट की व्यवस्था भी सुनिश्चि की जाय। सिचाई मंत्री ने कहा कि बाढ बचाव हेतु सभी आवश्यक सामग्रियों को बाढ़ आने से पूर्व ही स्टोर कर लंे।
श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करकेें बाढ़ चैकियों एवं नौकाओं की व्यवस्था करें तथा निदेशक मौसम विभाग, निदेशक केन्द्रीय जल आयोग, निदेशक रिमोट संेसिंग तथा राहत आयुक्त के साथ समन्वय स्थापित करके सेाशल मीडिया के माध्यम से बाढ के संबंध मे आवश्यक सूचना उपलब्ध कराते रहे। श्री सिंह ने कहा कि पी0ए0सी0 की फ्लड युनिट एवं एन0डी0आर0एफ0 यूनिट के साथ समन्वय स्थापित करके बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लोगेां को सुरक्षा एवं आवश्यक सामग्रियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेें। श्री सिंह ने कहा कि आप सभी लोग अपने पर भरोसा रखें तथा पूरी महनत ईमानदारी एवं गुणवत्ता के साथ काम करके विभाग की छवि को बेहतर बनाये तथा उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा को पूरी करें। उन्होने कहा कि बाढ़ एक दैविय आपदा है परन्तु हमे इसे सकारात्तमक रुप मे लेना चाहिए क्योकि नदियाॅ पानी से भरी ही अच्छी लगती है।
इससे पूर्व मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा अधीशासी अभियंताओ ने तटबंधों/अति संवेदनशील तटबंधो पर किये गये कार्या एवं बाढ़ आने से पूर्व की गयी तैयारियों तथा आर0ई0एस0 के पुराने बंधों की सिंचाई विभाग मे ट्रान्सफर की अधतन स्थिति से अवगत कराया। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह, राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव, श्री टी0 वेंकटेश, प्रमुख अभियंता एंव विभाग अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र शर्मा, प्रमुख अभियंता श्री अजय कुमार सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments (0)

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी की मुहिम अंजाम तक, लोक सेवा आयोग और गोमती के गुनहगारों पर कसा सीबीआई का शिकंजा - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 26 June 2018 by admin

लखनऊ 26 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ जी की अगुवाई में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम का बडा असर हुआ है और इस मुहिम से भ्रष्टाचारियों में हड़कम्प है। योगी आदित्य नाथ जी की पहल पर जहां यूपी लोेक सेवा आयोग में नौकरियों का भ्रष्टाचार करने वाले लोक सेवा आयोग के गुनहगारों पर अब सीबीआई का फंदा कस गया है तो वहीं गोमती के सुन्दरीकरण के नाम पर पैसों की लूट करने वाले गोमती के गुनहगार भी सीबीआई के घेरे में आ गए हैं। सीबीआई जांच की आंच उन लोगो तक भी पहंुच रही है जिन्होंने लोक सेवा आयोग मेें अनिल यादव जैसे भ्रष्टाचारियों की अवैध नियुक्ति की और रिवर फ्रन्ट की खूबसूरती के नाम पर बेईमानों को जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का मौका दिया।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने जनता के प्रति एक ईमानदार राजनैतिक प्रतिबद्धता दिखाई है, जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। मसला चाहे सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर राज नेताओं के बंगले खाली कराने का रहा हो या फिर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खुल कर जंग छेड़ने का, योगी जी ने जनता के हित में बडे़ और कडे़ फैसले लिये। तबादलों मंे भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही अर्थ एवं संख्या विभाग के निदेशक अशोक पवार को तत्काल निलम्बित कर मुख्यमंत्री जी ने यह स्पष्ट कर दिया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। यूपी लोक सेवा आयोग के भ्रष्टाचार को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में ये वादा किया था कि सरकार बनने पर आयोग की सीबीआई जांच करायी जायेगी। इस वायदे पर खरा उतरते हुए योगी आदित्य नाथ जी ने शपथ लेते ही आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच के आदेश दिये और अब तमाम बड़ी मछलियां इस जांच के घेरे में हैं। कई दागियों पर सीबीआई का फंदा कस चुका है। इनमें ऐसे लोग भी है जिन्होंने अयोग में अपात्र लोंगो की तैनातियां करने का पाप किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इसी प्रकार गोमती नदी की सफाई के नाम पर जो जनता के पैसों की लूट हुई उसे लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने न सिर्फ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाइयां की बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज कराये। जनभावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री जी ने इस मामले की भी सीबीआई जांच के आदेश दिये और अब गोमती के गुनहगारों पर भी सीबीआई का शिकंजा कस गया है। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की महान जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सपा और बसपा के गुंडाराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया था और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाइयां करके प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर और खरी उतरी है।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि को 15 हजार रु0 से बढ़ाकर 20 हजार रु0 प्रतिमाह किये जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की

Posted on 26 June 2018 by admin

लखनऊ: 26 जून, 2018 राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि को 15 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किये जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह जानकारी आज यहां देते हुए प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी से सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष लगभग 35 करोड़ 35 लाख 80 हजार रुपये का अतिरिक्त व्ययभार आने का अनुमान है।

Comments (0)

आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वालों से आपातकाल से प्रभावित लोग स्वार्थ में डाल रहे गलबहियां - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 26 June 2018 by admin

61

लखनऊ 26 जून 2018,भाजपा ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुए आपातकाल की विभीषिका का वर्णन किया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय का लोकतंत्र सेनानी के रूप में अभिनंद किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आपातकाल के 43वें वर्ष पर आयोजित आपातकाल के दौरान जेलों में निरूद्ध किये गये लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मैं भी उस दौर का एक छोटा सा हिस्सा रहा हूॅ यह मेरे लिए आत्मसंतोष व प्रसन्नता का विषय है कि मैं खुद भी लोकतंत्र सेनानी हूॅ। उन्होंने कहा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के अवसर पर यह चिन्ता का विषय है कि राजनीतिक स्वार्थो और सत्ता लोलुपता के चलते देश में आपातकाल को संवैधानिक प्रावधानों को वास्तविक आपात स्थिति के बिना लागू किया गया। उन्होनंे कहा कि आजादी के प्रस्फुटन से लेकर हम स्वयं की स्वविचारित विचाराधारा के लोग है, जिस विचारधारा में मिश्रण नहीं है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की गई थी और आज लोकतंत्र की हत्या के निर्णय से प्रभावित लोग लोकतंत्र की हत्या करने वालों के साथ गलबहियां कर रहे है, यह उनका वैचारिक क्षरण है, उन्हें खुद ख्याल नहीं है कि वह कहां खड़े है। लोकतंत्र की हत्या करने वालों के साथ आज गलबहियां डालकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि लोककल्याण के वास्तविक मुद्दों की राजनीतिक को मोदी युग में अवसर दिया गया है। प्रमुखता से उसे हमारी सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस देश के दिल में आन्तरिक लोकतंत्र तथा क्रमिक विकास है। इन्दिरा जी ने इंटेलीजेन्स की सूचना पर आपातकाल खत्मकर चुनाव करवाया, नेता जेलों में थे लेकिन फिर भी उत्तर प्रदेश की 85 में से 85 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और जो रेडियों इन्दिरा जी का गुणगान करता था, उसने चुनावी नतीजों पर गाना बजाया सवेरे वाली गाड़ी से चलें जाएगें। उस समय लोक संघर्ष समिति के माध्यम से सत्याग्रह हुआ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अगर न होता तो लोक संघर्ष समिति का सत्याग्रह भी न हो पाता। डा. पाण्डेय ने आपातकाल से जुड़ा अपना संस्मरण सुनाते हुए कहा कि 19 वर्ष की उम्र में वनारस विश्वविद्यालय में इकठ्ा होकर हम सब लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए अपना मूवमेंट चला रहे थे, जिसमें मेरी गिरफ्तारी हुई। हमको लोक तंत्र पर विश्वास रखना चाहिए भारत देश के अन्दर हमारी विचारधारा और हमारे नेता लोकतंत्र को मजबूत कर रहे है और लोकतंत्र में शासन की सरकारी व्यवस्थाओं का लाभ गांव, गरीब और वंचित लोंगो तक पहुंचाने की यथार्थ कोशिश कर रहे है।
लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारेाह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन, प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन, ब्रजेश पाठक, स्वाती सिंह, बलदेव सिंह ओलख, सांसद अशोक बाजपेयी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल, नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Comments (0)

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी की मुहिम अंजाम तक, लोक सेवा आयोग और गोमती के गुनहगारों पर कसा सीबीआई का शिकंजा - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 26 June 2018 by admin

लखनऊ 26 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ जी की अगुवाई में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम का बडा असर हुआ है और इस मुहिम से भ्रष्टाचारियों में हड़कम्प है। योगी आदित्य नाथ जी की पहल पर जहां यूपी लोेक सेवा आयोग में नौकरियों का भ्रष्टाचार करने वाले लोक सेवा आयोग के गुनहगारों पर अब सीबीआई का फंदा कस गया है तो वहीं गोमती के सुन्दरीकरण के नाम पर पैसों की लूट करने वाले गोमती के गुनहगार भी सीबीआई के घेरे में आ गए हैं। सीबीआई जांच की आंच उन लोगो तक भी पहंुच रही है जिन्होंने लोक सेवा आयोग मेें अनिल यादव जैसे भ्रष्टाचारियों की अवैध नियुक्ति की और रिवर फ्रन्ट की खूबसूरती के नाम पर बेईमानों को जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का मौका दिया।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने जनता के प्रति एक ईमानदार राजनैतिक प्रतिबद्धता दिखाई है, जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। मसला चाहे सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर राज नेताओं के बंगले खाली कराने का रहा हो या फिर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खुल कर जंग छेड़ने का, योगी जी ने जनता के हित में बडे़ और कडे़ फैसले लिये। तबादलों मंे भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही अर्थ एवं संख्या विभाग के निदेशक अशोक पवार को तत्काल निलम्बित कर मुख्यमंत्री जी ने यह स्पष्ट कर दिया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। यूपी लोक सेवा आयोग के भ्रष्टाचार को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में ये वादा किया था कि सरकार बनने पर आयोग की सीबीआई जांच करायी जायेगी। इस वायदे पर खरा उतरते हुए योगी आदित्य नाथ जी ने शपथ लेते ही आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच के आदेश दिये और अब तमाम बड़ी मछलियां इस जांच के घेरे में हैं। कई दागियों पर सीबीआई का फंदा कस चुका है। इनमें ऐसे लोग भी है जिन्होंने अयोग में अपात्र लोंगो की तैनातियां करने का पाप किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इसी प्रकार गोमती नदी की सफाई के नाम पर जो जनता के पैसों की लूट हुई उसे लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने न सिर्फ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाइयां की बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज कराये। जनभावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री जी ने इस मामले की भी सीबीआई जांच के आदेश दिये और अब गोमती के गुनहगारों पर भी सीबीआई का शिकंजा कस गया है। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की महान जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सपा और बसपा के गुंडाराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया था और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाइयां करके प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर और खरी उतरी है।

Comments (0)

भाजपा 26 जून को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करेगी

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा देश में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के प्रति सतत जागरूकता तथा लोकतंत्र की समृद्धि के लिए सभी जनपदों में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करेगी।
प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला तथा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी विश्वेसरैय्या हाॅल लखनऊ में लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित करंेगे।
श्री शुक्ला ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखनऊ जिला, डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, बीएल वर्मा आगरा जिला, नबाव सिंह नागर अमरोहा, जसवन्त सैनी मेरठ जिला, पुरूषोत्तम खंडेलवाल मैनपुरी, श्रीमती रंजना उपाध्याय उन्नाव, राज्यसभा सांसद श्रीमती कान्ता कर्दम शामली, पद्मसेन चैधरी बलरामपुर, अक्षयवर लाल गौड श्रावस्ती, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया कानपुर महानगर उत्तर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह फैजाबाद, कामेश्वर सिंह मऊ, वाई.पी. सिंह बागपत, देवेन्द्र चैधरी बुलन्दशहर, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, देवेश कोरी कानपुर महानगर दक्षिण, सुब्रत पाठक फतेहपुर, प्रकाश पाल झांसी जिला, अंजुला माहौर फिरोजाबाद, सांसद विजय पाल तोमर बिजनौर, राजेन्द्र अग्रवाल नोएडा महानगर, विधान परिषद सदस्य यज्ञदत्त शर्मा इलाहाबाद, केदारनाथ सिंह गाजीपुर में लोकतंत्र रक्षकों सेनानियों को सम्मानित करेंगे। आपातकाल में जेलों में निरूद्ध किए गए लोकतंत्र रक्षकों के सम्मान में भाजपा सभी जिलों में 26 जून को सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Comments (0)

हाथ से मैला उठाने वाली कुप्रथा से मुक्ति के लिए संकल्पित योगी सरकार - मनीष शुक्ला

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, हाथ से मैला उठाने की प्रथा को समाप्त करने के लिए संकल्पित योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस कुप्रथा को छोड़ने वाले परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी देने की घोषणा की है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने ऐसे परिवार के पुर्नवास की सम्पूर्ण योजना तैयार की है। उक्त बाते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
श्री शुक्ला ने कहा कि केन्द्र सरकार बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी की प्रेरणा से 02 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरूवात की। मैला ढोने की सदियों पुरानी अमानवीय और अपमानजनक प्रथा को खत्म करना स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य है। स्वच्छ भारत अभियान को केवल सफाई के मुद्दों से जोड़ने की जगह मानव की गरिमा पर केंद्रित किया गया। आजादी के 7 दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद भी ये राष्ट्रीय शर्म का विषय है कि 21 वीं सदी में साफ-सफाई में लगे हजारों परिवार सामाजिक तौर पर अपमानित और अमानवीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सामाजिक उत्पीड़न का का दंश झेलने के अलावा मैला ढोने वाले इस पेशे के साथ जुड़ी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करते हैं। उसी कड़ी में केन्द्र सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व प्रदेश सरकार सर्वे में चिहिन्त सफाई कर्मियों द्वारा हाथ से मैला उठाने की प्रथा छोड़ने पर उनके परिवार में किसी एक व्यक्ति को नौकरी के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्र्तगत प्राथमिकता के आधार पर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में आवास एवं शौचालय और उनके बच्चों के पठन-पाठन में कठनाई आने पर सरकारी सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बाल्मीकि समाज के लोगों से आग्रह किया कि उ0प्र0 सरकार के श्रम एवं सेवायोजन कार्यलयों में बाल्मीकि समाज के लोग पंजीकरण अवश्य कराये।
श्री शुक्ला ने बताया कि हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा को छोड़ने वालों को सरकार रोजगार से जोड़ने के अतिरिक्त उनके पुर्नवास के लिए केन्द्र सरकर द्वारा प्रति कर्मी 40 हजार रूपये की सहायता एवं स्वरोजगार के लिए बैंकों से ऋण भी उपलब्ध करायेंगे।
श्री शुक्ला ने कहा कि मोदी-योगी सरकार के ऐजेण्डे में गांव-गरीब, किसान, निर्बल असहाय एवं हाथ से मैला उठाने वाले सफाई कर्मी जैसे गरीब लोग है।

Comments (0)

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बूथ पर जाकर नव मतदाताओं के फार्म भरे।

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ पर पहुंचकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नए मतदाताओं के फार्म भरकर बीएलओ को सौंपे। श्री बंसल ने लखनऊ मध्य विधानसभा के बूथ क्र. 280 पर सुबह पहुंचकर बूथ अध्यक्ष के घर से अभियान प्रारम्भ किया। श्री बंसल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक मतदाता बने और स्वस्थ्य मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करें।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लखनऊ मध्य विधानसभा, हजरतगंज रामतीर्थ वार्ड, बूथ क्र0 280 प्राथमिक बालक विद्यालय बेसिक शिक्षा परिषद नरही में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फार्म भर कर बीएलओ को सौंपे। भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत बूथ स्तर पर पहुंचकर एक-एक परिवार में सम्पर्क करके मतदाता सूचियांे में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों के नाम जुड़वाने तथा दिवंगत जनों के नाम हटवाने के लिए फार्म भरकर बीएलओ को सौंप रही है। इसके साथ ही भाजपा मतदाता सूचियों में फर्जी नाम हटवाने का भी कार्य कर रही है।
श्री बंसल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है कि वह निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में सहभागी बने ताकि पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाए और अपात्र लोगों के नाम हटवाए जाएं। जबाबदेह और जनकल्याणकारी लोकतंत्र निष्पक्ष, निर्भीक मतदान प्रणाली से ही सम्भव है। मतदान प्रणाली पारदर्शी और निष्पक्ष हो इसके लिए मतदाता सूचियों का वास्तविक सत्यापन आवश्यक है। चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों की भी जिम्मेदारी है वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहभागी बने। भारतीय जनता पार्टी अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए हर बूथ के हर परिवार तक पहुंच रही है। प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ पर पहुंच कर सम्पर्क कर रहे है।
श्री बंसल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी जेपीएस राठौर भी साथ रहे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, सेक्टर अध्यक्ष सोनू शुक्ला व बूथ अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत सम्पर्क किया।

Comments (0)

‘आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय’’ गोष्ठी कल केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तथा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आगमन आज

Posted on 25 June 2018 by admin

लखनऊ 25 जून 2018, आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय है। भारतीय जनता पार्टी जन जागरूकता के लिए तथा लोकतंत्र की सतत समृद्ध के लिए आपातकाल के 43वें वर्ष गांठ पर लखनऊ महानगर ईकाई द्वारा विश्वेसरैय्या हाल में कल 26 जून को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय मंत्री मा0 मुख्तार अब्बास नकवी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी गोष्ठी को संबोधित करेंगे। गोष्ठी का संयोजन भाजपा महानगर के अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा कर रहे है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2018
M T W T F S S
« May   Jul »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in