Archive | November, 2017

चुनाव कण्ट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया

Posted on 11 November 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने श्री सुबोध श्रीवास्तव, चेयरमैन, उ0प्र0 कांग्रेस प्रचार एवं प्रकाशन विभाग को चुनाव कण्ट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है।
यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Comments (0)

शाहजहांपुर का कार्य0 अध्यक्ष मनोनीत किया

Posted on 11 November 2017 by admin

अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रभारी उ0प्र0) श्री गुलाम नबी आजाद जी की सहमति से उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद ने श्री बृजेश सिंह गाट को जिला कांग्रेस कमेटी बलिया एवं श्री जगदीश कुशवाहा को शहर कांग्रेस कमेटी शाहजहांपुर का कार्य0 अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Comments (0)

मोदी जी के सपनों का प्रदेश बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता - डाॅ0 चन्द्रमोहन

Posted on 11 November 2017 by admin

लखनऊ 10 नवम्बर 2017, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन के बाद निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारम्भ हो गए है। पार्टी प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने गोरखपुर और आजमगढ में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी ने मेरठ, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद ने अलीगढ तथा प्रदेश सरकार के मंत्री अतुल गर्ग ने हापुड़ में कार्यकर्ता का आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता मोदी जी के सपनों का और योगी जी के संकल्प का प्रदेश बनाने में पूरे मनोयोग से लग जाए।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास को भाजपा संकलपित है। आज भी आर्दश नगरीय क्षेत्र के रूप में भाजपा शासित नगरीय क्षेत्रों की ही पहचान है। भाजपा सभी 16 नगर निगमों के साथ ही नगरपालिका एवं नगर पंचायतो में पूरे प्रदेश में सबसे बडे दल के रूप में विजय सुनिश्चित है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा नगरीय क्षेत्र का चुनाव विकास के ऐजेण्डे पर लड़ने जा रही है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने नगरीय क्षेत्र के साथ किये गए सौतेले व्यवहार को भूली नहीं है और लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद सपा बसपा को एक बार फिर उनके कुकृत्य की सजा देने जा रही है। प्रदेश की जनता योगी सरकार द्वारा प्रदेश में कम समय में नगरीय क्षेत्र, जो विकास की आधार शिला रखी है वह एतिहासिक हैं। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में व्यापक प्रवास कर विकास कार्यो की समीक्षा और मागदर्शन किया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के गरीबों कों निशुल्क बिजली कनेक्शन और गरीबों को आवास की सुविधा देने की योजना अभूतपूर्व है। शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता और समुचित प्रकाश व्यवस्था योगी सरकार की प्राथमिकता में है। भाजपा निकाय चुनाव को विकास के ऐजेण्डे पर लडेगी।

Comments (0)

नेडा में सिखाये गए कम खपत ऊर्जा के उपाय

Posted on 11 November 2017 by admin

pic-2लखनऊ,10 नवम्बर 17। उ.प्र. नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण में ‘‘ऊर्जा संरक्षण-शिक्षण संस्थानों का योगदान विषय पर जनपद स्तररीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्याशाला में सो से अधिक प्रधानाचाार्य एवं अध्यापकोें ने भाग लिया। इस दौरान परियोजना अधिकारी नेडा आर.पी. सिंह और वरिष्ठ सलाहकार एसडीए गिरीश कुमार ने प्रतिप्रतिभागयों को ऊर्जा संरक्षण विषय पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान ऊर्जा संरक्षण के लिए बनाई गई बेवसाइड ूूूण्नचेंअमेमदमतहण्बवउ पर विद्यालयों एवं विद्यार्थियों का पंजीकरण किये जाने की पूर्ण प्रक्रिया तथा स्टुडेन्ट इनर्जी क्लब बनाकर विद्यालय में उर्जा बचत की जानकारी दी गई। इस दौरान मेसर्स सनलेड इनर्जी के निदेश विकास गुप्ता ने सौर ऊर्जा संयं़त्र की जानकारी देते हुए विद्युत ऊर्जा के कम खत के उपाय बताए। इस कार्यशाला को मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ एवं परिजयोजना निदेशक, डीआरडीए तथा नईम अहमद खण्ड विकास अधिकारी ने सम्बोधित किया।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - भारतीय जनता पार्टी

Posted on 09 November 2017 by admin

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय
लखनऊ 09 नवम्बर 2017, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 10 नवम्बर को सुबह 11ः45 बजे महाराणा प्रताप इंटर कालेज ग्राउड गोरखपुर तथा सायं 5 बजे अन्नपूर्णा मैरिज हाॅल, सिधारी आजमगढ में वृहत कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष 11 नवम्बर को वाराणसी में दोपहर 12 बजे बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन तथा सांय 3 बजे विद्वत् अलंकरण समारोह का उद्घाटन करेंगे तथा सांय 4 बजे रामनाथ चैधरी शोध संस्थान नरिया वाराणसी में वृहत कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सायं 6 बजे वाराणसी के निकाय चुनाव के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
12 नवम्बर को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ रहेंगे
—————————————————————————————————————————————————————————————-
प्रवास कार्यक्रम - केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
लखनऊ 09 नवम्बर 2017, केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मा0 मुख्तार अब्बास नकवी कल 10 नवम्बर अपरान्ह 1ः25 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुॅचेगें। श्री नकवी 2ः45 बजे श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश से मिलेगें तथा 5 बजे मुख्य न्यायाधीषों के अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन सीएमएस कानपुर रोड, लखनऊ में भाग लेंगे तथा सायं 7ः20 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
———————————————————————————————————————————————————————————————-
प्रवास कार्यक्रम - नगरीय निकाय सम्मेलन
लखनऊ 09 नवम्बर 2017, कल 10 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय गोरखपुर तथा आजमगढ में, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को मेरठ में, राज्यमंत्री गिरीश यादव आजमगढ में, राज्यमंत्री अतुल गर्ग हापुड में, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद अलीगढ में नगरीय निकाय चुनाव सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह‘ तथा विधायक रवि शर्मा 10 नवम्बर को कानपुर नगरीय निकाय चुनाव भाजपा प्रत्याशियांे के नामांकन जुलूस में साथ रहेगें।

Comments (0)

‘एक्शन प्लान फाॅर उ0प्र0’ को पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा: मुख्यमंत्री

Posted on 09 November 2017 by admin

09 सचिव समूहों द्वारा तैयार एक्शन प्लान पर कार्य शुरू

press-12वर्तमान राज्य सरकार ने प्रशासनिक एवं निर्णयात्मक जड़ता को समाप्त
कर कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की

राज्य सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने एवं
उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए कदम उठाए

मार्च, 2018 तक 60,000 हेक्टेयर
अतिरिक्त सिंचन क्षमता वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी

औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए ‘ईज़ आॅफ डुइंग बिजनेस’ परियोजना के तहत अधिकांश कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है

पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे के लिए आवश्यक
80 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण हो चुका है

इस माह तक 10 फीसदी अतिरिक्त भूमि
की व्यवस्था कर परियोजना पर कार्य शुरू किया जाए

उ0प्र0 में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को
पारदर्शी ढंग से लागू किया जा रहा है: उपाध्यक्ष, नीति आयोग

प्रदेश की प्रगति के लिए नीति आयोग हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगा

मुख्यमंत्री की नीति आयोग के उपाध्यक्ष के साथ बैठक सम्पन्न

लखनऊ: 09 नवम्बर, 2017
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि ‘एक्शन प्लान फाॅर उत्तर प्रदेश’ को पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाएगा। प्रदेश में दूसरी बार नीति आयोग के दल द्वारा भ्रमण को उत्साहजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘एक्शन प्लान फाॅर उत्तर प्रदेश’ को समयबद्ध ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य, पोषण, ग्रामीण विकास एवं पेयजल, स्वच्छता, उद्योग, शिक्षा, कृषि, सिंचाई एवं जल संसाधन के लिए सचिव समूहों का गठन किया गया था। इसके साथ ही, राज्य के शहरी क्षेत्र के समग्र एवं तीव्र विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शहरी मुद्दों पर भी समूह का गठन किया गया था। इस प्रकार 09 सचिव समूहों द्वारा तैयार एक्शन प्लान पर कार्य शुरू कर दिया गया है। press
मुख्यमंत्री जी आज यहां शास्त्री भवन में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार के साथ आयोजित एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। भारत के विकास में उत्तर प्रदेश के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के विकास का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जतायी कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रशासनिक एवं निर्णयात्मक जड़ता को समाप्त कर कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने एवं उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश के गन्ना किसानों के कई पेराई सत्रों के लम्बित भुगतान को दिलाने के साथ-साथ आपदा से त्रस्त किसानों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए काफी कार्य किया गया है। उन्होंने फसली ऋण मोचन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। किसानों को नवीन तकनीक की जानकारी देने के लिए काॅल सेण्टर की स्थापना के साथ-साथ उन्हें खाद्य प्रसंस्करण एवं अन्य मूल्य संवर्द्धन कार्य-कलापों से जोड़ा जा रहा है।
सिंचाई परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संचालित परियोजनाओं को एक मुश्त आवश्यक धनराशि उपलब्ध करायी जाए, जिससे परियोजना को यथाशीघ्र पूरा कराकर उनका लाभ किसानों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र की एक सिंचाई परियोजना मात्र 64 करोड़ रुपए की कमी के चलते काफी दिनों से लम्बित थी। आवश्यक धनराशि तत्काल उपलब्ध कराते हुए इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार सरयू परियोजना को शीघ्र पूरा कराने के लिए 01 हजार करोड़ रुपए का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मार्च, 2018 तक 60,000 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में भेदभाव को समाप्त कर पूरे प्रदेश के लिए एक समान व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत जनपद मुख्यालयों को 24 घण्टे, तहसील मुख्यालयों को 20 व ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार क्षतिग्रस्त ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घण्टे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे का समय निर्धारित किया गया है।
राज्य में उद्योगों की स्थापना एवं पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति लागू की गई है। इसके साथ ही, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए ‘ईज़ आॅफ डुइंग बिजनेस’ परियोजना के तहत अधिकांश कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है, जिससे निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
योगी जी ने कहा कि पूर्वान्चल एवं बुन्देलखण्ड जैसे क्षेत्रों को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे के लिए आवश्यक 80 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है कि इस माह तक 10 फीसदी अतिरिक्त भूमि की व्यवस्था कर इस परियोजना पर कार्य शुरू किया जाए।
शासकीय विभागों में भाई-भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ई-टेण्डरिंग की व्यवस्था लागू की गई है। आगरा, मेरठ तथा गोरखपुर में साॅफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी पार्क स्थापित किए जाएंगे। मथुरा में इन्क्यूबेटर की स्थापना की जा रही है। राजकीय विभागों में सामग्री एवं सेवाओं के क्रय के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेण्ट ई-मार्केट प्लेस (जेम) को अंगीकृत किया गया है। उत्तर प्रदेश सचिवालय के 22 विभागों को ई-आॅफिस योजना से जोड़ा गया है। शेष विभागों में यह व्यवस्था दिसम्बर, 2017 तक लागू कर दी जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर में एम्स की स्थापना के साथ ही प्रदेश में 05 नये मेडिकल काॅलेजों की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसके अलावा, 05 अन्य मेडिकल काॅलेजों के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ 1,000 जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का कार्य भी तेजी से चल रहा है। दिसम्बर, 2017 तक 500 से अधिक जन औषधि केन्द्र कार्य करना शुरू कर देंगे। शेष को जनवरी, 2018 तक स्थापित कर दिया जाएगा।
चिकित्सकों की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से चिकित्सकों की सेवा निवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई है। चिकित्सकों के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई भी प्रारम्भ कर दी गई है। मिशन इन्द्रधनुष के अंतर्गत 37 जनपदों के टीकाकरण से छूटे लगभग 26 लाख बच्चों का टीकाकरण कराया गया। ए0ई0एस0 एवं जे0ई0 से प्रभावित जनपदों में विशेष कैम्प लगाकर 92 लाख बच्चांे को प्रतिरोधक टीकाकरण कराया गया है। 150 अत्याधुनिक एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सेवाएं लोगों को मिलने लगी हैं। कुपोषण की समस्या के निदान के लिए 39 जनपदों में ‘शबरी संकल्प योजना’ लागू की गई है।
राज्य की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा करते हुए योगी जी ने बताया कि इस वर्ष परिषदीय विद्यालयों में 01 करोड़ 53 लाख बच्चों को प्रवेश दिलाया गया है। शासकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, यूनीफाॅर्म, बैग, जूता-मोजा प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष उन्हें स्वेटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जहां बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, वहीं इन विद्यालयों की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। अगले सत्र से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा में एन0सी0ई0आर0टी0 का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। सभी वर्ग की छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन स्तर तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना’ लागू की जा रही है। कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने नीति आयोग के दल को अवगत कराया कि युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने के लिए कौशल विकास मिशन योजना को संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष लगभग 03 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का कार्य चल रहा है। 05 वर्षों में 20 लाख नौजवानों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।
स्वच्छता मिशन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दिसम्बर, 2017 तक 30 जनपदों को ओ0डी0एफ0 घोषित कराने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। गंगा जी के किनारे स्थित 1605 ग्रामों को खुले में शौच से मुक्त कराया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 38 लाख व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हो चुका है, जिनमें करीब 70 प्रतिशत शौचालयों के फोटोग्राफ की जियो टैगिंग भी हो चुकी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक लगभग 08 लाख आवास स्वीकृत कर लाभार्थियों के खाते में सीधे 03 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि भेजी गई है।
योगी जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश नागर विमानन प्रोत्साहन नीति-2017 को लागू कर दिया गया है। रीजनल कनेक्टिविटी के तहत 05 नये एअर रूट चयनित किए गए हैं। जेवर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम समाज एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए एण्टी भू-माफिया पोर्टल की व्यवस्था की गई है। धांधलेबाजी रोकने के लिए खतौनी में खातेदारों का अंश निर्धारण व आधार सीडिंग का कार्य फरवरी, 2018 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं खनन प्रक्रिया के सरलीकरण, पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा एवं राजस्व वृद्धि हेतु उत्तर प्रदेश खनन नीति-2017 लागू की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने नीति आयोग से बुन्देलखण्ड पैकेज का और अधिक विस्तार करने तथा उसके तहत निर्धारित धनराशि को शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रयाग कुम्भ मेला-2019 के सफल संचालन के लिए राज्य के संसाधनों से विकसित की जा रही सुविधाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत सरकार को भेजी गई परियोजनाओं के सापेक्ष शीघ्र धनराशि उपलब्ध करायी जाए, जिससे कार्य में तेजी आ सके। कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विगत 07 माह में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करने एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है।
इससे पूर्व, नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति से ही भारत का विकास सम्भव है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने विकास की वर्तमान रफ्तार को बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि नीति आयोग समय-समय पर मुख्यमंत्री जी को फीडबैक उपलब्ध कराने का काम करेगा।
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार, नीति आयोग के सी0ई0ओ0 श्री अमिताभ कान्त सहित राज्य सरकार एवं नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें

Posted on 09 November 2017 by admin

09-11-dसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्Ÿााओं का आव्हान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा। इन चुनावों से हम सन् 2019 के लक्ष्य के करीब भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के किए समर्पित रहा है। कार्यकर्Ÿाा समाजवादी सरकार की पांच वर्ष की तमाम उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ और वार्ड का इंतजाम फूलफ्रूप तरीके से करें।
श्री अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में नगर निकाय चुनाव से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। लखनऊ में महापौर पद की प्रत्याशी समाजवाद के शिखरपुरूष आचार्य नरेन्द्र की पौत्र वधू श्रीमती मीरा वर्धन सहित इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सांसद श्री संजय सेठ, पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी एवं श्री अभिषेक मिश्र एवं एम.एल.सी. श्री एसआरएस यादव व डा0 मधु गुप्ता भी मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि दिल्ली की सरकार के 4 वर्ष और उ0प्र0 की सरकार के 8 महीने बिना किसी उपलब्धि के बीत गए। भाजपा की क्या दिशा है यह भी तय नहीं है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यों को बर्बाद करना और श्री अखिलेश यादव के विरूद्ध दुष्प्रचार करना है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा की आदत जनहित में काम करने की नहीं है। भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के दुष्परिणाम देश को भोगने पड़ रहे हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, सभी बेहाल हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नियम है कि काम से जीवन बदलता है किन्तु भाजपा की राज्य सरकार बसों और भवनों का रंग बदलना ही अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। कानून व्यवस्था चैपट है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि विकास से खुशहाली आती है। समाजवादी सरकार ने सड़क, बिजली, पानी के साथ गरीबो के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की थीं। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन चालू की थी। गोमती की साफ सफाई के साथ इसके रिवरफ्रंट पर जनता के लिए सौंदर्य स्थल बनाया था। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से मुक्ति की दिशा में कदम उठाए थे। लखनऊ में मेट्रो रेल चलाई। कारोबार और जीवन बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की।09-11-e
श्री यादव ने कहा कि निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्Ÿाा हर मतदाता तक समाजवादी सरकार के कामों का ब्यौरा लेकर पहुंचे। हमारा काम बोलता है। हमें जरा भी आलस्य नहीं करना है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू-आती है। इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्Ÿाा को सतर्क रहना है।
बैठक में कई वक्ताओं ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास का बुनियादी ढ़ांचा खड़ा किया था। अब भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। भाजपा जिस तरह से झूठे आश्वासन देकर लोगों को बहकाती है, उसके बारे में मतदाताओं को सचेत किया जाएगा।
बैठक में सर्वश्री फाकिर सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष) पूर्व सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी तथा श्री अरविन्द कुमार सिंह, श्री सुनील यादव ‘साजन‘, डा0 राजपाल कश्यप, सभी (एम.एल.सी.) पूर्व विधायक गोमती यादव, एवं रेहान, विजय यादव, राम सागर यादव, सुश्री अपूर्वा वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Comments (0)

पुलिस प्रशासन के मूकदर्शक बने रहने का गंभीर आरोप

Posted on 09 November 2017 by admin

09-11-c नेता विरोधी दल विधानसभा श्री रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल तथा मुख्य प्रवक्ता श्री राजेंद्र चौधरी ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में भाजपा द्वारा सभी कायदे कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर जौनपुर जनपद की खुटहन क्षेत्र पंचायत के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने और पुलिस प्रशासन के मूकदर्शक बने रहने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई या उच्च न्यायालय के जज से जांच कराने की मांग की। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा समर्थिक अपना दल सांसद उनके बेटे तथा समर्थक गाड़ियों में असलहे लेकर मतदान स्थल के पास पहुंच गए, उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्वमंत्री श्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई‘ पर प्राणघातक हमला किया। डी.एम. एवं एस.पी. से शिकायत करने का कोई असर नहीं हुआ। उल्टे श्री ललई पर गंभीर धाराएं लगाकर 3 मुकदमें कायम कर दिये गये। श्री ललई की प्राथमिकी भी नहीं दर्ज हुई।
समाजवादी पार्टी, लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में इस घटनाक्रम की एक सीडी भी पत्रकारों के समक्ष प्रदर्शित की गई। समाजवादी नेताओं ने कहा कि जिस तानाशाही तरीके से यह अविश्वास प्रस्ताव पारित कराया गया उसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि 06.11.2017 को क्षेत्र पंचायत खुटहन के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समय जिलाधिकारी द्वारा 11ः00 बजे तय था किन्तु 11ः30 बजे तक जब कोरम नहीं पूरा हुआ तो सांसद श्री हरिवंश सिंह व उनके समर्थकों ने अंधाधुंध फायरिंग व अफरातफरी का माहौल बनाकर उसे पारित करवा लिया। इस मामले में पुलिस व प्रषासन का रवैया पूरी तरह भाजपा पक्षपाती का रहा।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि धारा 144 लगे होने के बावजूद मतदान स्थल पर असलहों का प्रदर्शन हुआ। गाड़ियों में असलहे बरामद हुए पर कोई कार्रवाई नहीं हुईं। श्री ललई को उस दिन जान से मारने की भी साजिश थी। भाजपा के इस तानाशाही रवैये का समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध एवं निंदा करते हुए श्री शैलेन्द्र यादव ललई के ऊपर लगाए गए सभी झूठे केस वापिस लेने तथा विधायक जी की एफआईआर तत्काल दर्ज कर सांसद जी के विरूद्ध कार्यवाई करने की मांग करती है।

Comments (0)

नगर निकायों को भाजपा मुक्त

Posted on 09 November 2017 by admin

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे स्थानीय नगर निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने इस बार ‘‘नगर निकायों को भाजपा मुक्त’’ करने का मन बना रही है। निकायों में अपनी संभावित हार को भांपकर ही मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ येागी जी अयोध्या, मथुरा, वाराणसी आदि धार्मिक स्थानों का ताबड़तोड़ दौरा कर निकाय चुनावों में ‘डैमेज कण्ट्रोल’ करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज जारी बयान मंे कहा कि जिस प्रकार पिछले लगभग बीस वर्षों से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी नगर निकायों एवं निगमों पर भारतीय जनता पार्टी के महापौर और पार्षद काबिज हैं किन्तु नगरांे के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। सड़कों पर गंदगी के ढेर, जाम की समस्या, हल्की सी बारिश होने पर सड़कों एवं घरों में जल भराव, ड्रेनेज एवं सीवर समस्या, दूषित पेयजल आपूर्ति, गलियों में गड्ढों एवं नालियों की र्दुव्यवस्था के चलते आये दिन होने वाली दुर्घटनाएं, म्युनिसिपल स्कूल, कालेज एवं अस्पतालों की बदतर स्थिति आदि अनकों ऐसी समस्याएं भारतीय जनता पार्टी के कुशासन और कुप्रबन्धन की स्थिति खुद ब खुद बयां कर रही हैं, जिसके चलते प्रदेश की जनता त्रस्त है।
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के नाम पर करोड़ों रूपये विज्ञापन पर खर्च किये गये और स्वच्छता के नाम पर स्थिति यह रही कि मस्तिष्क ज्वर(जापानी इंसेफेलाइटिस), डंेगू, चिकनगुनिया आदि बीमारियों ने महामारी का रूप धारण कर लिया और गोरखपुर, वाराणसी सहित प्रदेश के कई जनपदों में हजारों नौनिहालों और लोगों को असमय जान गंवानी पड़ी। स्वच्छता अभियान भी भारतीय जनता पार्टी का सिर्फ दिखावा साबित हुआ है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जेएनएनआरएम, स्मार्ट सिटी, डूडा, सूडा आदि तमाम योजनाओं के जरिये जारी किये गये हजारों करोड़ रूपये सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।
प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश में निकाय चुनाव चल रहे हैं और निकायों की दुर्व्यवस्था और बदतर हालात को सुधारने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है वहीं मुख्यमंत्री जी मारीशस, गुजरात और हिमाचल का दौरा कर चुनाव प्रचार कर हैं जहां इन्हें कुछ मिलने वाला ही नहीं है। प्रदेश के निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक अवश्य सिखायेगी।

Comments (0)

विकास सम्बन्धी झूठ को भी चार कदम पीछे छोड़ दिया है

Posted on 09 November 2017 by admin

केन्द्रीय नीति आयोग के आज वाइस चेयरमैन द्वारा लखनऊ आगमन पर योजना भवन में आयोजित प्रदेश के अधिकारियों की बैठक के उपरान्त आयोजित प्रेसवार्ता में राजनैतिक बयानबाजी करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी के विकास सम्बन्धी झूठ को भी चार कदम पीछे छोड़ दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज जारी बयान मंे कहा कि नीति आयोग के वाइस चेयरमैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि यूपी आगे बढ़ चुका है, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 80प्रतिशत भूमि के अधिग्रहण, खुले में शौच मुक्त(ओडीएफ) दिसम्बर 2018 तक पूर्ण हो जायेगा एवं दावा किया कि पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख आवासों का निर्माण हो चुका है, उपरोक्त तथ्य पूरी तरह भ्रामक एवं राजनीतिक बयानबाजी मात्र है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवासों का लक्ष्य ही 9 लाख है और जुलाई तक जिसकी धनराशि भी जारी नहीं हो पायी थी ऐसे में 10लाख आवास के निर्माण की बात करना पूरी तरह भ्रामक एवं मिथ्या है। इतना ही नहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जहां तक सवाल है इसका अभी तक मात्र प्रस्ताव ही केन्द्र और प्रदेश सरकार के बीच लटका हुआ है एवं स्वयं प्रदेश सरकार अभी तक इस स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पायी है कि इस एक्सप्रेस वे का निर्माण केन्द्र सरकार करेगी अथवा प्रदेश सरकार। इसका कोई अभी तक प्लान भी तैयार नहीं हुआ है क्योंकि पूर्व के प्रस्ताव को जिसका टेण्डर भी हो चुका था योगी सरकार ने यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि इसका दायरा और बढ़ाया जायेगा। इसके अलावा खुले में शौच मुक्त के बारे में नीति आयेाग द्वारा प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया गया है क्योंकि प्रदेश सरकार खुद इसके बारे में धनाभाव की बात स्वीकार कर चुकी है।
प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक मोदी जी के जुमले और योगी जी के कल्पित विकास के सपने ही देखने और सुनने को मिल रहे थे अब इनके अधिकारी भी इनसे चार कदम आगे बढ़ चुके हैं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

November 2017
M T W T F S S
« Oct   Dec »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
-->









 Type in