Categorized | लखनऊ.

विकास सम्बन्धी झूठ को भी चार कदम पीछे छोड़ दिया है

Posted on 09 November 2017 by admin

केन्द्रीय नीति आयोग के आज वाइस चेयरमैन द्वारा लखनऊ आगमन पर योजना भवन में आयोजित प्रदेश के अधिकारियों की बैठक के उपरान्त आयोजित प्रेसवार्ता में राजनैतिक बयानबाजी करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी के विकास सम्बन्धी झूठ को भी चार कदम पीछे छोड़ दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज जारी बयान मंे कहा कि नीति आयोग के वाइस चेयरमैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि यूपी आगे बढ़ चुका है, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 80प्रतिशत भूमि के अधिग्रहण, खुले में शौच मुक्त(ओडीएफ) दिसम्बर 2018 तक पूर्ण हो जायेगा एवं दावा किया कि पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख आवासों का निर्माण हो चुका है, उपरोक्त तथ्य पूरी तरह भ्रामक एवं राजनीतिक बयानबाजी मात्र है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवासों का लक्ष्य ही 9 लाख है और जुलाई तक जिसकी धनराशि भी जारी नहीं हो पायी थी ऐसे में 10लाख आवास के निर्माण की बात करना पूरी तरह भ्रामक एवं मिथ्या है। इतना ही नहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जहां तक सवाल है इसका अभी तक मात्र प्रस्ताव ही केन्द्र और प्रदेश सरकार के बीच लटका हुआ है एवं स्वयं प्रदेश सरकार अभी तक इस स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पायी है कि इस एक्सप्रेस वे का निर्माण केन्द्र सरकार करेगी अथवा प्रदेश सरकार। इसका कोई अभी तक प्लान भी तैयार नहीं हुआ है क्योंकि पूर्व के प्रस्ताव को जिसका टेण्डर भी हो चुका था योगी सरकार ने यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि इसका दायरा और बढ़ाया जायेगा। इसके अलावा खुले में शौच मुक्त के बारे में नीति आयेाग द्वारा प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया गया है क्योंकि प्रदेश सरकार खुद इसके बारे में धनाभाव की बात स्वीकार कर चुकी है।
प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक मोदी जी के जुमले और योगी जी के कल्पित विकास के सपने ही देखने और सुनने को मिल रहे थे अब इनके अधिकारी भी इनसे चार कदम आगे बढ़ चुके हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in