Categorized | लखनऊ.

मोदी जी के सपनों का प्रदेश बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता - डाॅ0 चन्द्रमोहन

Posted on 11 November 2017 by admin

लखनऊ 10 नवम्बर 2017, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन के बाद निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारम्भ हो गए है। पार्टी प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने गोरखपुर और आजमगढ में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी ने मेरठ, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद ने अलीगढ तथा प्रदेश सरकार के मंत्री अतुल गर्ग ने हापुड़ में कार्यकर्ता का आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता मोदी जी के सपनों का और योगी जी के संकल्प का प्रदेश बनाने में पूरे मनोयोग से लग जाए।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास को भाजपा संकलपित है। आज भी आर्दश नगरीय क्षेत्र के रूप में भाजपा शासित नगरीय क्षेत्रों की ही पहचान है। भाजपा सभी 16 नगर निगमों के साथ ही नगरपालिका एवं नगर पंचायतो में पूरे प्रदेश में सबसे बडे दल के रूप में विजय सुनिश्चित है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा नगरीय क्षेत्र का चुनाव विकास के ऐजेण्डे पर लड़ने जा रही है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्र की जनता पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने नगरीय क्षेत्र के साथ किये गए सौतेले व्यवहार को भूली नहीं है और लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद सपा बसपा को एक बार फिर उनके कुकृत्य की सजा देने जा रही है। प्रदेश की जनता योगी सरकार द्वारा प्रदेश में कम समय में नगरीय क्षेत्र, जो विकास की आधार शिला रखी है वह एतिहासिक हैं। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में व्यापक प्रवास कर विकास कार्यो की समीक्षा और मागदर्शन किया है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के गरीबों कों निशुल्क बिजली कनेक्शन और गरीबों को आवास की सुविधा देने की योजना अभूतपूर्व है। शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता और समुचित प्रकाश व्यवस्था योगी सरकार की प्राथमिकता में है। भाजपा निकाय चुनाव को विकास के ऐजेण्डे पर लडेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in