Archive | August, 2017

कैबिनेट मंत्री चेतन शर्मा ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 16 August 2017 by admin

17 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा रहेंगे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान उपस्थित रहे। लगभग 100 समस्याएं आयी है, हम लगातार अधिकारियों से बात करके तुरंत ही समस्याओं का समाधान करते जा रहे है।
पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि  कुछ अधिकारी, मंत्रियों के कहने के बावजूद भी नहीं सुन रहे है, मंत्री ने कहा कि कुछ अधिकारियों की आदत खराब हो चुकी है पिछली सरकारों के समय में, उनको यह बताया जा रहा है कि सरकार में परिवर्तन हो चुका है, अब वे अपनी कार्यशैली में भी परिवर्तन लाये जनता की बात सुनें, जनता की जो परेशानियां है जो समस्याएं है उसकों दूर करें।
कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर द्वारा सरकार की बृद्धि-शुद्धि पर पूछे गये प्रश्न का जबाव देते हुए श्री चैहान ने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि उनको रघुपति राघव राजा राम याद आया, इतने दिनों तक तो वे लोग भूल गये थे। पिछले 50-60 वर्षाे तक राज्य किया था, वृद्धि उनकी खराब हो गयी थी, कार्य-कलाप उनका अच्छा रहा नहीं, शासन अच्छा रहा नहीं और इसलिए जनता ने पूरी तरह से उनको नकार दिया। 30 सीट से भी नीचे पहुंच गये है। उनकों अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी बहुत मजबूत पार्टी हैं, दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ तथा हमारे सरकार के मंत्री भी बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे है। गांव, गरीब, किसान, झोपड़ी का इंसान। भाजपा का संकल्प है ‘सबका साथ-सबका विकास’।
गोरखपुर में हुयी घटना के जांच के संदर्भ में पत्रकार द्वारा पूछे गये सवाल का जबाव देते हुए मंत्री जी ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी समझते है और हम अपनी जिम्मेदारी से कभी भी नहीं बचेंगे। ये घटना जो हुई है, उस पर लोग राजनीति कर रहे है अभी तक 11 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो चुकी है और जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ आगे भी कार्यवाही होगी, जिनसे सामान खरीदा गया था और जो कम्पनियां इस घटना में संलिप्त है वो पूरी तरह से ब्लैक लिस्टेड होगी, आगे से उनसे कोई भी खरीदारी नहीं होगी, सरकार किसी को बख्शेगी नहीं। जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।
महिला पत्रकार द्वारा आजादी के 70 वर्षो बाद भी महिलाओं की स्थिति पर पूछे गये सवाल का जबाव देते हुए मंत्री ने बताया कि महिलाओं को जितना बढ़ावा हम दे सकते हैं हम दे रहे है हम लोग का मानना है कि महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत है वोटर भी 50 प्रतिशत है समय आ गया है कि इसमें परिवर्तन होना चाहिए, लोगो की सोच में परिवर्तन होना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा माहिलाएं सामने आये जो कुछ भी प्रोत्साहन महिलाओं को दिया जा सकता है दिया जा रहा है। उनकों हक दिया जा रहा है, अधिकार दिया जा रहा है, उनको लगातार आगे बढाया जा रहा है। सरकार द्वारा पूरी तरीके से उनकों प्रोत्साहन दिया जा रहा है, महिलाओं के लिए स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा कर दी गयी है। उनकों कोई फीस देने की आवश्कता नहीं पड़ेगी। इसी प्रकार महिलाएं अन्तरिक्ष में जाना चाहे या आर्मी मंे जाना चाहे पायलट बनना चाहे, प्रोफेसर बनना चाहे, जो जहां जाना चाहे जायें। जितनी सुविधा आदमियों को मिल रही है उतनी ही सुविधा महिलाओं को भी दी जायेगी, ऐसी सरकार की सोंच है।
महिलाओं पर होने वाले अपराधिक घटनाओं के संदर्भ में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा ये जो घटनाएं है बड़ी दुखद है, सरकार चिन्तित है लेकिन पिछली सरकारों के दौरान इतना ज्यादा गड़बड़ी हो गयी थी कि अपराधियों का, बलात्कारियों का, चोरी करने वालो का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ गया।  लेकिन  अब धीरे-धीरे सब नियंत्रण में आते जा रहे है। किसी भी प्रकार से कोई भी कमजोरी सरकार की तरफ से बिल्कुल नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमें महिलाओं की चिन्ता है, बच्चियों की चिन्ता है । किसी अपराधी को किसी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलने पायेगा।
सैनी समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान से मिलकर विधान सभा चुनाव में सैनी समाज को पार्टी द्वारा पूरा सम्मान दिए जाने पर आभार जताया। मंत्री चेतन चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी के समक्ष सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने पार्टी की प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहाराते हुए कहा कि गरीबों पिछड़ो के लिए भाजपा ने जितना किया उतनव किसी भी सरकार ने कभी सोचा भी नहीं।
सैनी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री चैहान ने कहा कि जो आधार, जो सम्मान आपके दूसरी पार्टियों में था वही आधार वही सम्मान आपको इस पार्टी के अंदर भी मिलेगा, जनता ने 325 सीटे भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को दी है, हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। अपने लोगों की हमसे बहुत ज्यादा अपेक्षाएं, आकांक्षाए है हमें जिम्मेदारी आप लोगों ने दी है पूरी तरह से भाजपा और भाजपा की सरकार जो उ0प्र0 में चल रही है, वो उसको पूरी तरह से निभायेगी।
श्री चैहान ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 17 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

बाढ़ पीड़ित लोगों के सहायतार्थ एवं स्थिति की जानकारी और बचाव कार्य हेतु संगठन की कमेटियों का गठन

Posted on 16 August 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा जनपदों में बाढ़ से तबाही मची हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव इस स्थिति से चिंतित हैं। उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ित लोगों के सहायतार्थ एवं स्थिति की जानकारी और बचाव कार्य हेतु संगठन की कमेटियों का गठन कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने जनपद बहराइच व श्रावस्ती, गोंडा, महाराजगंज, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर के लिए बाढ़ सहायता कमेटियों का गठन किया हैं। वहां बाढ़ का ज्यादा प्रकोप है। जनपद बहराइच व श्रावस्ती के लिए गठित कमेटी के संयोजक श्री यासरशाह, पूर्व राज्यमंत्री एवं गोंडा के लिए विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह, पूर्वमंत्री, महाराजगंज के लिए श्री राजेश यादव जिलाध्यक्ष , बाराबंकी के लिए श्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्वमंत्री, सिद्धार्थनगर के लिए श्री माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा बलरामपुर के लिए गठित कमेटी के संयोजक डा0 एस.पी.यादव पूर्व मंत्री बनाए गए है।
जनपद बहराइच व श्रावस्ती के लिए गठित कमेटी के सदस्य हैं सर्वश्री सुरेश यादव, विधायक बाराबंकी, मुकेश श्रीवास्तव एवं श्रीमती इंद्राणी वर्मा (पूर्व विधायक), लक्ष्मीनारायन यादव जिलाध्यक्ष बहराइच एवं जितेंद्र यादव जिलाध्यक्ष श्रावस्ती।
जनपद गोंडा के लिए गठित कमेटी के सदस्य हैं श्री बैजनाथ दुबे, पूर्व विधायक एवं श्री रण विजय सिंह एमएलसी।
जनपद महाराजगंज के लिए गठित कमेटी के सदस्य हैं सर्वश्री कुं0 कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पूर्व विधायक, सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक एवं श्री राम अवध एमएलसी।
जनपद बाराबंकी के लिए गठित कमेटी में सर्वश्री राजीव कुमार सिंह, पूर्वमंत्री, राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक एवं राजेश यादव एमएलसी।
जनपद सिद्धार्थनगर के लिए गठित कमेटी के सदस्य हैं सर्वश्री संतोष यादव सनी, एमएलसी, उग्रसेन सिंह पूर्व प्रत्याशी तथा श्री अजय चैधरी, जिलाध्यक्ष।
जनपद बलरामपुर के लिए गठित कमेटी के सदस्य हैं सर्वश्री आरिफ अनवर हाशमी, पूर्व विधायक मसहूद खां, पूर्व विधायक एवं ओंकार पटेल, जिलाध्यक्ष।

Comments (0)

कैथी के किसानो ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रमुख सचिव राजस्व से मिल कर गुहार लगाई

Posted on 16 August 2017 by admin

खतौनी में अवैध आदेशों के चलते भूमिधर किसान कागजों पर बने भूमिहीन

व्यापक फर्जीवाड़े से भूमाफियाओं की चांदी

राजमार्ग 29 के चौडीकरण में मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया लम्बित

अवैध आदेशों को निरस्त कर मूल खतौनी तैयार करने और उसी के आधार पर मुआवजा वितरित करने की मांग की गयी.

वाराणसी की पूर्वी सीमा पर गंगा गोमती संगम पर स्थित कैथी गाँव मार्कंडेय महादेव धाम के कारण सुविख्यात है, संगम स्थल देखने में बहुत ही सुरम्य है और पर्यटन की दृष्टि से इसका महत्व बहुत बढ़ता जा रहा है. जहाँ लेकिन गोमती नदी के इस संगम का वास्तविक स्थान इससे कहीं बहुत आगे है, ऐसा गोमती द्वारा वर्ष 1978 में किये गये धारा परिवर्तन के कारण हुआ है, नदी की कटान के कारण कैथी की सैकड़ों एकड़ भूमि नदी के उस पार चली गयी और गोमती ने कैथी गाँव की आबादी की तरफ अपना रुख करते हुए गंगा में एक नये स्थान पर संगम बना लिया. तभी से आज तक यहाँ के किसान उस कटान का दंश झेल रहे हैं. गाजीपुर जिले के कुसहीं और खरौना गाँव के लोग जमीनों पर अवैध तरीके से काबिज होने कि कोशिश करने लगे आये दिन मारपीट, फौजदारी होने लगी यहाँ तक कि एक किसान की मौत भी भी हो गयी, इस प्रकार उत्पन्न वाराणसी गाजीपुर जनपद के बीच सीमा विवाद के निस्तारण के लिए ग्राम कैथी के सभी राजस्व अभिलेख सन 1979 में रिकार्ड आपरेशन के लिए सहायक अभिलेख अधिकारी बलिया को हस्तांतरित कर दिया गया. इस सम्बन्ध में एक वाद माननीय उच्च न्यायालय में आज भी लम्बित है. उक्त विवाद के कारण कैथी गाँव की चकबंदी नही हो सकी. आज किसानो की दूसरी पीढ़ी न्याय की गुहार लगाते लगाते थक चुकी है.

गोमती नदी की कटान के कारण उत्पन्न गाजीपुर वाराणसी जनपद सीमा विवाद के कारण ग्राम कैथी के राजस्व अभिलेख वर्ष 1979 में सहायक अभिलेख अभिलेख अधिकारी, बलिया को रिकार्ड आपरेशन के लिए हस्तांतरित कर दिए गये थे. उक्त खतौनी पर वहां कतिपय राजस्व कर्मचारियों द्वारा तमाम अनाधिकार एवं अवैध आदेश दर्ज कर दिए गये हैं जिससे अनेक भूस्वामी आज कागजों पर भूमिहीन हो गये हैं वहीँ भूमाफिया प्रकृति के लोग काबिज हो चुके हैं. वर्तमान में खतौनी जीर्णशीर्ण, अस्पष्ट एवं अपठनीय हो गयी है, मूल खतौनी के दर्जनों पन्ने गायब कर दिए गये हैं. जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के चौडीकरण में होने वाले भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले कैथी के किसानो की सूची का प्रकाशन संभव नही हो पा रहा है और मुआवजा लम्बित है.

कैथी के किसानो ने आज प्रमुख सचिव राजस्व श्री रजनीश दूबे से मिल कर उन्हें समस्या बताते हुए गुहार लगाई कि सहायक अभिलेख अधिकारी, बलिया के यहाँ रिकार्ड आपरेशन के लिए रखी गयी कैथी ग्राम की खतौनी (1383-85 फसली) में हुए अवैध एवं अनाधिकार आदेशों को हटाते हुए खतौनी को मूल रूप में तैयार कराने, 35 वर्षो से लम्बित कैथी गाँव की रिकार्ड आपरेशन की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण कराने के साथ ही तहसीलदार सदर, वाराणसी महोदय के अभिलेखागार में उपलब्ध ग्राम कैथी की वर्ष 1380-82 फसली की खतौनी में वैधानिक वरासत, बैनामे और हिस्सेदारी को दर्ज कराते हुए अधिग्रहण से प्रभावित किसानो की सूची का धारा 3 घ के तहत प्रकाशन कराने और प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कर भूम अधिग्रहण का मुआवजा का वितरण सुनिश्चित कराने की कृपा करें. प्रमुख सचिव ने सहृदयता पूर्वक मामले को सुनते हुए तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया.

प्रतिनिधिमंडल में श्यामाचरण पाण्डेय, वल्लभाचार्य पाण्डेय, कैप्टन सुरेश प्रताप सिंह, निर्मल सिंह, अशोक कुमार यादव एवं अजीत सिंह शामिल रहे.

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया

Posted on 15 August 2017 by admin

press-41

मुख्यमंत्री ने आजादी की लड़ाई व देश की रक्षा के लिए शहीद
सभी ज्ञात-अज्ञात देशभक्तों एवं सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

वर्ष 2017 से 2022 तक ‘संकल्प से सिद्धि’ तक अभियान चलाया जाएगा

उ0प्र0 श्रेष्ठ और स्वच्छ प्रदेश बनने के साथ ही,
गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद तथा जातिवाद से मुक्त होगा

प्रदेश सरकार कानून का राज स्थापित कर प्रत्येक
नागरिक को सुरक्षा की गारन्टी देने का प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री

वर्तमान सरकार ने वी0आई0पी0 संस्कृति को समाप्त
कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है

सरकार प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा
में बड़े पैमाने पर सुधार के लिए काम कर रही है

ग्रेजुएशन स्तर तक की सभी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा दिलाने
के लिए ‘अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना’ संचालित करने का निर्णय

सरकार के प्रयासों से प्रदेश में चतुर्दिक परिवर्तन का माहौल बनेगा

कोई घटना/दुर्घटना देश एवं समाज के लिए सबक हो सकती है,
लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं/घटनाओं की पुनरावृत्ति दृढ़ता के साथ रोकी जानी चाहिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां विधान भवन के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई घटना/दुर्घटना देश एवं समाज के लिए सबक हो सकती है, लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं/घटनाओं की पुनरावृत्ति दृढ़ता के साथ रोकी जानी चाहिए। यह देश अनेकों बार संकटों से घिरा, लेकिन देशवासियों की प्रतिबद्धता से पुनः जीवन्त होकर आगे बढ़ा। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पहले संयुक्त प्रयास से यह साबित हुआ कि एक प्रतिबद्ध समाज ब्रिटिश साम्राज्य जैसे सशक्त दुश्मन को भी नतमस्तक कर सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन हताशा या निराशा का नहीं, बल्कि जीवन्तता का नाम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नये भारत के निर्माण के लिए दिए गए सूत्र में विकास के नित नए आयाम जुड़ रहे हैं। जिसके फलस्वरूप भारत दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने 09 अगस्त, 2017 को एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। इसके तहत वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक ‘संकल्प से सिद्धि’ तक अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप वर्तमान प्रदेश सरकार ने भी जनता के सहयोग से वर्ष 2022 तक एक नए प्रदेश के निर्माण का गम्भीरता से प्रयास करने का संकल्प लिया है।press-17
उत्तर प्रदेश भी नए भारत की तरह श्रेष्ठ और स्वच्छ प्रदेश बनने के साथ ही गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद तथा जातिवाद से मुक्त होगा। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि नए भारत व उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प की सिद्धि के लिए मन, वचन और कर्म से जुट जाएं, क्योंकि देश की प्रगति का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाएगा। वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में परिवर्तन, विकास और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए एक नए युग की शुरुआत कर दी है। उन्होंने बल देकर कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनायी जाएगी।
योगी जी ने कहा कि अपनी जड़ों से कटने वाला देश एवं समाज त्रिशंकु की तरह लटक जाता है। ऐसा समाज संसार में सम्मान पाने का हकदार नहीं होता। इसीलिए वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश को अपनी वर्तमान जड़ों से जोड़ने का काम कर रही है। इस सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों व आस्था केन्द्रों के विकास का कार्य आरम्भ किया है। अयोध्या में रामलीला मंचन की पुनः शुरुआत के अलावा मथुरा में कृष्ण संग्रहालय की स्थापना का भी फैसला लिया है। अयोध्या में रामायण सर्किट, वाराणसी के सारनाथ सहित कुशीनगर, कपिलवस्तु व श्रावस्ती में बौद्ध सर्किट एवं मथुरा में कृष्ण सर्किट के तहत विकास कार्य करने की व्यवस्था की गई है। सभी बड़े धर्मिक स्थलों को चार लेन की सड़कों से जोड़ने के साथ-साथ नैमिषारण्य, विन्ध्याचल एवं ऐसे सभी पवित्र स्थलों के विकास का संकल्प लिया गया है, जो देश एवं जनता की आस्था के केन्द्र हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वतंत्रता के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रदेश की 22 करोड़ जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पायी हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता एवं तन्मयता से प्रदेश के असहाय एवं गरीब लोगों तथा नौजवानों के कल्याण के लिए काम शुरू कर दिया है, जिससे गांव, गरीब एवं किसान व महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो, उन्हें अच्छी बुनियादी सुविधाएं एवं सेवाएं मिल सकें। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद राज्य सरकार ने लघु एवं सीमान्त किसानों के 31 मार्च, 2016 तक के 01 लाख रुपए तक के फसली ऋण को माफ करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।
इस निर्णय के फलस्वरूप प्रदेश सरकार पर 36 हजार करोड़ रुपए का व्यय भार आया, जिसे सरकार ने वित्तीय अनुशासन कायम रखते हुए बिना कोई अतिरिक्त कर लगाए, अनावश्यक खर्चों की कटौती कर पूरा करने का संकल्प लिया। राज्य सरकार के इस निर्णय का लाभ प्रदेश के 86 लाख से अधिक लघु एवं सीमान्त किसानों को प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस फैसले से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सकेगा। इसी प्रकार किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सीधे किसानों से करीब 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून का राज स्थापित कर प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा की गारन्टी देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त, भयमुक्त और अन्यायमुक्त वातावरण सृजित किए बिना प्रदेश का चतुर्दिक विकास सम्भव नहीं है। इसीलिए हमने कानून-व्यवस्था पर जीरो टाॅलरेन्स की नीति अपनाते हुए सबसे पहले अपराधियों के बढ़े हौसले पर लगाम लगाने का काम किया है। कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश सरकार की सोच स्पष्ट है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी तरह सजग है। वर्तमान राज्य सरकार पुलिसिंग को नई दिशा देते हुए प्रदेश में अमन-चैन कायम करने के लिए काम कर रही है। विगत चार माह में प्रदेश की एस0टी0एफ0, ए0टी0एस0 एवं अन्य पुलिस के जवानों ने कई सफलताएं अर्जित की हैं। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों के प्रोत्साहन के लिए उनकी पुरस्कार राशि को दोगुना करने, आउट आॅफ टर्न प्रमोशन का कार्य किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक युवा आबादी का प्रदेश बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कतिपय कारणों से इसका लाभ अभी तक प्रदेश को नहीं मिल पा रहा है। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार, एक सुविचारित औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति लागू कर इस दिशा में गम्भीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत 20 वर्षों से उनके द्वारा अनुभव किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में नौनिहाल, वेक्टर जनित रोगों का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या के निदान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनाना होगा। स्वच्छता के महत्व को स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार स्वच्छता मिशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके तहत पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है। लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। तभी उत्तर प्रदेश को स्वस्थ एवं मजबूत राज्य बनाया जा सकता है।
योगी जी ने कहा कि कृषि, उद्योग सहित गुणवत्तापरक जीवन-यापन के लिए ऊर्जा की उपलब्धता अत्यन्त जरूरी है। वर्तमान राज्य सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वी0आई0पी0 संस्कृति को समाप्त कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है। जनपद मुख्यालयों को 24 घण्टे, तहसील मुख्यालयों को 20 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रोें में 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ 24ग7 पावर फाॅर आॅल से सम्बन्धित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है, जिससे सभी को चैबीसों घण्टे बिजली मिल सके। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बी0पी0एल0 परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के साथ ही, पं0 दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत 18 हजार मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराया गया। करीब 07 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए।
मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा को समाज की उन्नति एवं खुशहाली का आधार बताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में बड़े पैमाने पर सुधार के लिए काम कर रही है। जिससे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय परीक्षाओं में नुकसान न उठाना पड़े एवं प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक व गरीब के बच्चे हीन भावना के शिकार न हों। राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके अन्तर्गत लगभग 01 करोड़ 92 लाख छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनीफाॅर्म, पाठ्य पुस्तकें, बैग, एक जोड़ी जूता, दो जोड़ी मोजा आदि की व्यवस्था की जा रही है।
राज्य सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्पित है। इसीलिए सरकार ने ग्रेजुएशन स्तर तक की सभी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए ‘अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना’ संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने के साथ-साथ कई अन्य निर्णय भी लिए गए हैं।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ राज्य में अवस्थापना सुविधाओं का ऐसा ढांचा तैयार करने का प्रयास कर रही है, जिससे उत्तर प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जा सके। प्रदेश के पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड क्षेत्र को जोड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने भरोसा जताया कि सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश में चतुर्दिक परिवर्तन का माहौल बनेगा। यहां की जनता रचनात्मक कार्यों में लगकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने में सहयोगी बनेगी।
योगी जी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस मौके पर वर्ष 2022 तक विकसित देश एवं प्रदेश बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि सन् 1857 में स्वतंत्रता आन्दोलन की शुरुआत उत्तर प्रदेश की धरती से ही हुई थी। आजादी की लड़ाई और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए शहीद हुए सभी ज्ञात-अज्ञात देशभक्तों एवं सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराकर देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई उनके सपनों का देश एवं प्रदेश बनाने के लिए सभी को संकल्पबद्ध होना होगा।
इस अवसर पर राज्य सरकार के अनेक मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

Posted on 15 August 2017 by admin

हमें संकल्प लेना होगा कि वर्ष 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमारा देश दुनिया में एक विकसित व खुशहाल राष्ट्र बन सके

press-7उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से सन् 1857 की क्रांति में संकल्प लिया गया था और उसकी सिद्धि 15 अगस्त, 1947 को आजादी के रूप में प्राप्त हुई। उसी प्रकार हमें संकल्प लेना होगा कि वर्ष 2022 में जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब हमारा देश दुनिया में एक विकसित व खुशहाल राष्ट्र बन सके। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से राज्य सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए संकल्पित है।
योगी जी ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने वाले अमर शहीदों ने जिस भारत का सपना संजोया था उसे पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें भ्रष्टाचार का समूल नाश करने के साथ ही आतंकवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद जैसी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर सोचना होगा।
इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेशअध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Posted on 15 August 2017 by admin

1आजादी के दीवानों के बलिदान व अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप हम आज यह गौरवपूर्ण उत्सव मना रहे है - केशव प्रसाद मौर्य
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह अव्यन्त उत्साहपूर्ण ओर समारोहपूर्वक मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस उत्सव को मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री केशव मौर्य ने 71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई दी तथा अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों के बलिदान व अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप हम आज यह गौरवपूर्ण उत्सव मना रहे है।
उन्होंने कहा कि आज जहां हम देश की आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। वहीं पूज्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रहे है जिनकी आंखों में अन्त्योदय का स्वपना था आज इसे साकार करने के संकल्प लेने का अवसर है। श्रेष्ठ भारत व समृद्ध भारत को साकार करने का अवसर है। आज हमें नये भारत के र्निमाण के लिए स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, गरीबी मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत तथा सबका साथ-सबका विकास के संकल्प लेने अवसर है। हम सब अपने 71वें स्वतन्त्रता दिवस पर एक सेवा का संकल्प ले और नए भारत व श्रेष्ठ भारत का र्निमाण करें।
कार्यक्रम संयोजन कमल ज्योति पत्रिका के प्रबंध सम्पादक राजकुमार जी ने किया। इस अवसर पर सुशीला मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के उपरान्त राष्ट्रगान हुआ तथा मिष्ठान वितरण किया गया।
प्रदेश कार्यालय में ध्वजा रोहण के अवसर प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, डा0 महेन्द्र सिंह, उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, प्रो0 श्यामनन्दन सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री पुष्कर मिश्रा, अनीता अग्रवाल, संजय गुप्ता, अजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष परशराम कुशवाहा, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, रूमाना सिद्दीकी, पुष्पा सिंह चैहान, नीलम तिवारी, भावना सिंह, आदि अनेक प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद द्वारा ध्वजारोहण किया गया

Posted on 15 August 2017 by admin

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजबन्धन किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेेस के प्रवक्ता डॉ0 हिलाल अहमद ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों को याद करने का दिन है, जिनकी असंख्य कुर्बानियों से देश को आजादी मिली। कांग्रेस पार्टी का गौरवपूर्ण इतिहास है और हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आपके बीच खड़े हैं। कांग्रेस एक सोच है, एक संस्था है और महापुरूषों की विरासत है और कंाग्रेस एक ऐसी  विचारधारा है जिसने न केवल देश को आजादी दिलाने मंे बहमूल्य कुर्बानियां दी हैं बल्कि देश की आजादी के बाद भी देश को सशक्त बनाने, विकसित करने एवं गौरवान्वित करने का कार्य किया है।
श्री राजबब्बर ने कहा कि आज हम सभी के लिए हर्ष का दिन है। जब हमारी सरजमीं पर आज के ही दिन तिरंगा फहराया गया था तो नौजवान, बुजुर्ग, माताएं, बहनें सभी उल्लास से चीख पड़े थे। आज उसकी रक्षा करने और उसके लिए हर तरह की कुर्बानी देने, जो कांग्रेस की सोच थी, जो हमारी विरासत है, गांधी जी की विरासत है उसे हमें संजोकर रखनी है। आजादी के बाद भारत में कंाग्रेस ने सत्ता देश को बनाने और संवारने के लिए संभाली। कंाग्रेस पार्टी ने जब भी देश पर संकट आया तो देश के विकास और प्रगति के साथ देश की गरिमा को सर्वोपरि रखा। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी, स्व0 राजीव गांधी जी ने उस विरासत को संभाला और उसके बाद उसी विरासत को श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी संभालने के लिए आगे हैं। आज आवश्यकता है महात्मा गांधी और पं0 जवाहर लाल नेहरू के सपने के देश को संवारने और गांधी जी के विचार, संयम, सेवाभाव के मार्ग पर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की।
श्री अहमद ने बताया कि ध्वजारोहण में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन शामिल रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए

Posted on 14 August 2017 by admin

राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

एनडीआरएफ और पीएसी का अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ऐसे गरीब जिनके पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं हैं, उन्हें आने वाले दिनों में पक्के मकान दिए जाएंगेे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा के बाढ़ राहत केन्द्र पाल्हापुर पहुंचकर
बाढ़ पीडितों का हाल-चाल लिया तथा राहत सामग्री वितरित की

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद प्रदान की

बांध कटने की समस्या के स्थाई निदान हेतु
राज्य सरकार के निर्णय लिया, जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा

press3उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही की बात सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ शासन स्तर पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद गोण्डा की तहसील करनैलगंज के बाढ़ राहत केन्द्र पाल्हापुर में बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जानने एवं राहत सामग्री वितरण के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितों को यदि राहत कार्य पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो निश्चित ही बड़ी और कठोर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों की शिकायत प्राप्त हुई है जिनके खिलाफ अतिशीघ्र कार्यवाही की जाएगी। उन्हांेने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बाढ़ प्रभावित राहत प्राप्त करने से वंचित न रहने पाए। उन्हांेने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को शुद्ध पेयजल, खाद्यान्न, दवाइयां, पशुओं के लिए चारा सहित अन्य सभी जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता प्रत्येक स्थिति में सुनिश्चित की जाए।
योगी जी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में पहंुचने के लिए स्टीमर चलवाए जाए तथा एनडीआरएफ और पीएसी के अतिरिक्त बल तैनात किए जाए। उन्हांेने घोषणा करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ऐसे गरीब, जिनके पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं हैं, उन्हें आने वाले दिनों में पक्के मकान दिए जाएंगेे। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वे ऐसे पात्र गरीबों की सूची बनवाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों से भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्हांेने कहा कि बांध कटने की समस्या के स्थाई निदान हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है और जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
सम्बोधन के पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ के दौरान दिवगंत हुईं श्रीमती किरन के आश्रित श्री बेचनलाल तथा श्री आदर्श सिंह के आश्रित श्री जंग बहादुर सिंह व श्रीमती सीमा सिंह को चार-चार लाख रुपए की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री जी ने 16 प्रभावित व्यक्तियों को गृह अनुदान स्वीकृति पत्र किए। बाढ़ से आवासीय झोपड़ी के नष्ट होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति को 4100 रुपए का गृह अनुदान का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने श्री रामकुमार, श्री सुखई, श्रीमती सोनापति, श्री रामजी, श्री राम प्रसाद, श्री शीतला प्रसाद, श्री गुड्डू पुत्र सनेही, श्री गुड्डू पुत्र टेढ़े, श्री सतनाम तथा श्री रामबृक्ष को राहत सामग्री के किट प्रदान किए। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने राहत कैम्प में जाकर बाढ़ शरणार्थियों से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री, सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, प्रभारी मंत्री गोण्डा श्री उपेन्द्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

Posted on 14 August 2017 by admin

press-31जनपद के बाढ़ प्रभावित 12 ग्राम पंचायतों के बाढ़ पीड़ित 1068 लोगों
को राहत सामग्री, 32 को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र
तथा 04 लोगों को गृह अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया

प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मंे
युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य करा रही है

बाढ़ पीड़ितों के बचाव एवं राहत कार्य में किसी भी
प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी: मुख्यमंत्री

बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए

press-16उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बहराइच के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने जनपद की तहसील महसी के ग्राम एरिया के प्राथमिक विद्यालय मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित 12 ग्राम पंचायतों के बाढ़ पीड़ित 1068 लोगों को राहत सामग्री, 32 को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र तथा 04 लोगों को गृह अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मंे युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य करा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बचाव एवं राहत कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता व कोताही क्षम्य नहीं होगी। इस सम्बन्ध में दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
योगी जी ने बाढ़ पीड़ितों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पशुओं के चारे आदि की भी सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है, आपदा की इस घड़ी मंे जनपद के मंत्री, सांसद, विधायक प्रशासन के साथ मिलकर मानवीय दृष्टिकोण के साथ बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बचाव एवं राहत कार्य में शिकायत मिलने पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
मुख्यमंत्री जी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए। बाढ़ समाप्ति के तत्काल बाद योजनाबद्ध ढंग से युद्धस्तर पर बाढ़ बचाव सम्बन्धी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए, ताकि बाढ़ की विभीषिका को रोका जा सके और आमजन को दिक्कतों का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश मंे लगभग 10 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद श्रावस्ती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण

Posted on 14 August 2017 by admin

प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के दुःख-दर्द में उनके साथ: मुख्यमंत्री

जिला प्रशासन युद्धस्तर पर बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव सहायता प्रदान करे तथा बिना भेदभाव के बाढ़ से पीड़ित लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए

जो गांव पूरी तरह से बाढ़ से घिर गए हैं, वहां पर
नावों की संख्या बढ़ाकर राहत कार्य में तेजी लाई जाए

सभी बाढ़ चैकियों, सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर सांप व
बिच्छू की काटने से बचाव की दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहें

बाढ़ के दौरान जिन गरीबों व असहायों के मकान गिर गए हैं
या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनका सर्वे कराकर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास
योजना के अन्तर्गत उन्हें मकान मुहैया कराया जाए

बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने के लिए सरकार प्रयासरत

जनपद श्रावस्ती में मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के दुःख-दर्द में प्रदेश सरकार उनके साथ है। बाढ़ से हुई क्षतियों का आकलन कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें सभी राहत सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन युद्धस्तर पर बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव सहायता प्रदान करे तथा बिना भेदभाव के बाढ़ से पीड़ित लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद श्रावस्ती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण अवसर पर इकौना के चैधरी राम बिहारी बुद्ध इण्टर काॅलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जो गांव पूरी तरह से बाढ़ से घिर गए हैं, वहां पर नावों की संख्या बढ़ाकर राहत कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, सभी बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ चैकियों पर दिन-रात सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि लंच पैकेट, मिट्टी का तेल, मोमबत्ती, पेयजल, पशुओं के लिए चारा एवं खाद्यान्न सहित अन्य जरूरत की वस्तुएं समय से मुहैया कराएं, ताकि बाढ़ पीड़ितों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
योगी जी ने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि सभी बाढ़ चैकियों, सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 पर सांप व बिच्छू की काटने से बचाव की दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद रखें। साथ ही, बाढ़ पीड़ितों को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। उन्होंने बाढ़ चैकी, बाढ़ राहत शिविर में पर्याप्त प्रकाश हेतु पेट्रोमेक्स व बैट्री से संचालित लाइटों की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ के दौरान जिन गरीबों व असहायों के मकान गिर गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनका सर्वे कराकर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत उन्हें मकान मुहैया कराया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराएं। आपदा के दौरान राहत पहुंचाने के कार्य में राज्य सरकार धन की कमी नहीं होने देगी। जिलाधिकारी स्तर से भी धनराशि आहरित कर बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान की जा सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि बाढ़ आपदा से सम्बन्धित किसी भी समस्या के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त को तत्काल अवगत कराएं, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने के लिए सरकार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यह निर्देश दिए कि राहत कार्य में और तेजी लायी जाए। यदि आपदा राहत कार्य मंे किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा लापरवाही पायी गई, तो सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों में इकौना क्षेत्र के श्रीमती कोयला देवी, श्री सैफुल, श्रीमती हरजाना, श्री असगर अली, श्री राम समोखन, श्री दिनेश कुमार यादव, श्री विद्याराम, श्री लोकई, श्री धर्मराज सहित तमाम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
img-20170814-wa0039इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को राहत कार्य के सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि पड़ोसी देश नेपाल से पानी आ जाने के कारण जनपद में बाढ़ आ गई है, जिससे जिले के लगभग 122 गांव प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सभी बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री, लंच पैकेट, पानी, त्रिपाल, दवा सहित अन्य उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। साथ ही, दिन-रात बाढ़ चैकियों पर नोडल अधिकारी कैम्प कर रहे हैं।
इस अवसर पर कृषि राज्यमंत्री श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह), अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2017
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in