Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

Posted on 15 August 2017 by admin

हमें संकल्प लेना होगा कि वर्ष 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमारा देश दुनिया में एक विकसित व खुशहाल राष्ट्र बन सके

press-7उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से सन् 1857 की क्रांति में संकल्प लिया गया था और उसकी सिद्धि 15 अगस्त, 1947 को आजादी के रूप में प्राप्त हुई। उसी प्रकार हमें संकल्प लेना होगा कि वर्ष 2022 में जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब हमारा देश दुनिया में एक विकसित व खुशहाल राष्ट्र बन सके। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से राज्य सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए संकल्पित है।
योगी जी ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने वाले अमर शहीदों ने जिस भारत का सपना संजोया था उसे पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें भ्रष्टाचार का समूल नाश करने के साथ ही आतंकवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद जैसी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर सोचना होगा।
इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in