Archive | August 15th, 2017

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया

Posted on 15 August 2017 by admin

press-41

मुख्यमंत्री ने आजादी की लड़ाई व देश की रक्षा के लिए शहीद
सभी ज्ञात-अज्ञात देशभक्तों एवं सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

वर्ष 2017 से 2022 तक ‘संकल्प से सिद्धि’ तक अभियान चलाया जाएगा

उ0प्र0 श्रेष्ठ और स्वच्छ प्रदेश बनने के साथ ही,
गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद तथा जातिवाद से मुक्त होगा

प्रदेश सरकार कानून का राज स्थापित कर प्रत्येक
नागरिक को सुरक्षा की गारन्टी देने का प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री

वर्तमान सरकार ने वी0आई0पी0 संस्कृति को समाप्त
कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है

सरकार प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा
में बड़े पैमाने पर सुधार के लिए काम कर रही है

ग्रेजुएशन स्तर तक की सभी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा दिलाने
के लिए ‘अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना’ संचालित करने का निर्णय

सरकार के प्रयासों से प्रदेश में चतुर्दिक परिवर्तन का माहौल बनेगा

कोई घटना/दुर्घटना देश एवं समाज के लिए सबक हो सकती है,
लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं/घटनाओं की पुनरावृत्ति दृढ़ता के साथ रोकी जानी चाहिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां विधान भवन के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई घटना/दुर्घटना देश एवं समाज के लिए सबक हो सकती है, लेकिन ऐसी दुर्घटनाओं/घटनाओं की पुनरावृत्ति दृढ़ता के साथ रोकी जानी चाहिए। यह देश अनेकों बार संकटों से घिरा, लेकिन देशवासियों की प्रतिबद्धता से पुनः जीवन्त होकर आगे बढ़ा। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पहले संयुक्त प्रयास से यह साबित हुआ कि एक प्रतिबद्ध समाज ब्रिटिश साम्राज्य जैसे सशक्त दुश्मन को भी नतमस्तक कर सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन हताशा या निराशा का नहीं, बल्कि जीवन्तता का नाम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नये भारत के निर्माण के लिए दिए गए सूत्र में विकास के नित नए आयाम जुड़ रहे हैं। जिसके फलस्वरूप भारत दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने 09 अगस्त, 2017 को एक महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। इसके तहत वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक ‘संकल्प से सिद्धि’ तक अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप वर्तमान प्रदेश सरकार ने भी जनता के सहयोग से वर्ष 2022 तक एक नए प्रदेश के निर्माण का गम्भीरता से प्रयास करने का संकल्प लिया है।press-17
उत्तर प्रदेश भी नए भारत की तरह श्रेष्ठ और स्वच्छ प्रदेश बनने के साथ ही गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद तथा जातिवाद से मुक्त होगा। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि नए भारत व उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प की सिद्धि के लिए मन, वचन और कर्म से जुट जाएं, क्योंकि देश की प्रगति का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाएगा। वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में परिवर्तन, विकास और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए एक नए युग की शुरुआत कर दी है। उन्होंने बल देकर कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनायी जाएगी।
योगी जी ने कहा कि अपनी जड़ों से कटने वाला देश एवं समाज त्रिशंकु की तरह लटक जाता है। ऐसा समाज संसार में सम्मान पाने का हकदार नहीं होता। इसीलिए वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश को अपनी वर्तमान जड़ों से जोड़ने का काम कर रही है। इस सरकार ने प्रदेश के धार्मिक स्थलों व आस्था केन्द्रों के विकास का कार्य आरम्भ किया है। अयोध्या में रामलीला मंचन की पुनः शुरुआत के अलावा मथुरा में कृष्ण संग्रहालय की स्थापना का भी फैसला लिया है। अयोध्या में रामायण सर्किट, वाराणसी के सारनाथ सहित कुशीनगर, कपिलवस्तु व श्रावस्ती में बौद्ध सर्किट एवं मथुरा में कृष्ण सर्किट के तहत विकास कार्य करने की व्यवस्था की गई है। सभी बड़े धर्मिक स्थलों को चार लेन की सड़कों से जोड़ने के साथ-साथ नैमिषारण्य, विन्ध्याचल एवं ऐसे सभी पवित्र स्थलों के विकास का संकल्प लिया गया है, जो देश एवं जनता की आस्था के केन्द्र हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वतंत्रता के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रदेश की 22 करोड़ जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पायी हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता एवं तन्मयता से प्रदेश के असहाय एवं गरीब लोगों तथा नौजवानों के कल्याण के लिए काम शुरू कर दिया है, जिससे गांव, गरीब एवं किसान व महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो, उन्हें अच्छी बुनियादी सुविधाएं एवं सेवाएं मिल सकें। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद राज्य सरकार ने लघु एवं सीमान्त किसानों के 31 मार्च, 2016 तक के 01 लाख रुपए तक के फसली ऋण को माफ करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।
इस निर्णय के फलस्वरूप प्रदेश सरकार पर 36 हजार करोड़ रुपए का व्यय भार आया, जिसे सरकार ने वित्तीय अनुशासन कायम रखते हुए बिना कोई अतिरिक्त कर लगाए, अनावश्यक खर्चों की कटौती कर पूरा करने का संकल्प लिया। राज्य सरकार के इस निर्णय का लाभ प्रदेश के 86 लाख से अधिक लघु एवं सीमान्त किसानों को प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस फैसले से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सकेगा। इसी प्रकार किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सीधे किसानों से करीब 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून का राज स्थापित कर प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा की गारन्टी देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त, भयमुक्त और अन्यायमुक्त वातावरण सृजित किए बिना प्रदेश का चतुर्दिक विकास सम्भव नहीं है। इसीलिए हमने कानून-व्यवस्था पर जीरो टाॅलरेन्स की नीति अपनाते हुए सबसे पहले अपराधियों के बढ़े हौसले पर लगाम लगाने का काम किया है। कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश सरकार की सोच स्पष्ट है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी तरह सजग है। वर्तमान राज्य सरकार पुलिसिंग को नई दिशा देते हुए प्रदेश में अमन-चैन कायम करने के लिए काम कर रही है। विगत चार माह में प्रदेश की एस0टी0एफ0, ए0टी0एस0 एवं अन्य पुलिस के जवानों ने कई सफलताएं अर्जित की हैं। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों के प्रोत्साहन के लिए उनकी पुरस्कार राशि को दोगुना करने, आउट आॅफ टर्न प्रमोशन का कार्य किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक युवा आबादी का प्रदेश बताते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कतिपय कारणों से इसका लाभ अभी तक प्रदेश को नहीं मिल पा रहा है। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार, एक सुविचारित औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति लागू कर इस दिशा में गम्भीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत 20 वर्षों से उनके द्वारा अनुभव किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में नौनिहाल, वेक्टर जनित रोगों का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या के निदान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनाना होगा। स्वच्छता के महत्व को स्वीकार करते हुए प्रदेश सरकार स्वच्छता मिशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसके तहत पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है। लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। तभी उत्तर प्रदेश को स्वस्थ एवं मजबूत राज्य बनाया जा सकता है।
योगी जी ने कहा कि कृषि, उद्योग सहित गुणवत्तापरक जीवन-यापन के लिए ऊर्जा की उपलब्धता अत्यन्त जरूरी है। वर्तमान राज्य सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वी0आई0पी0 संस्कृति को समाप्त कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है। जनपद मुख्यालयों को 24 घण्टे, तहसील मुख्यालयों को 20 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रोें में 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ 24ग7 पावर फाॅर आॅल से सम्बन्धित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है, जिससे सभी को चैबीसों घण्टे बिजली मिल सके। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बी0पी0एल0 परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के साथ ही, पं0 दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत 18 हजार मजरों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराया गया। करीब 07 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए।
मुख्यमंत्री जी ने शिक्षा को समाज की उन्नति एवं खुशहाली का आधार बताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में बड़े पैमाने पर सुधार के लिए काम कर रही है। जिससे प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय परीक्षाओं में नुकसान न उठाना पड़े एवं प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक व गरीब के बच्चे हीन भावना के शिकार न हों। राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके अन्तर्गत लगभग 01 करोड़ 92 लाख छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनीफाॅर्म, पाठ्य पुस्तकें, बैग, एक जोड़ी जूता, दो जोड़ी मोजा आदि की व्यवस्था की जा रही है।
राज्य सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्पित है। इसीलिए सरकार ने ग्रेजुएशन स्तर तक की सभी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए ‘अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना’ संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने के साथ-साथ कई अन्य निर्णय भी लिए गए हैं।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ राज्य में अवस्थापना सुविधाओं का ऐसा ढांचा तैयार करने का प्रयास कर रही है, जिससे उत्तर प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जा सके। प्रदेश के पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड क्षेत्र को जोड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने भरोसा जताया कि सरकार के इन प्रयासों से प्रदेश में चतुर्दिक परिवर्तन का माहौल बनेगा। यहां की जनता रचनात्मक कार्यों में लगकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने में सहयोगी बनेगी।
योगी जी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस मौके पर वर्ष 2022 तक विकसित देश एवं प्रदेश बनाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि सन् 1857 में स्वतंत्रता आन्दोलन की शुरुआत उत्तर प्रदेश की धरती से ही हुई थी। आजादी की लड़ाई और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए शहीद हुए सभी ज्ञात-अज्ञात देशभक्तों एवं सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराकर देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई उनके सपनों का देश एवं प्रदेश बनाने के लिए सभी को संकल्पबद्ध होना होगा।
इस अवसर पर राज्य सरकार के अनेक मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

Posted on 15 August 2017 by admin

हमें संकल्प लेना होगा कि वर्ष 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमारा देश दुनिया में एक विकसित व खुशहाल राष्ट्र बन सके

press-7उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से सन् 1857 की क्रांति में संकल्प लिया गया था और उसकी सिद्धि 15 अगस्त, 1947 को आजादी के रूप में प्राप्त हुई। उसी प्रकार हमें संकल्प लेना होगा कि वर्ष 2022 में जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब हमारा देश दुनिया में एक विकसित व खुशहाल राष्ट्र बन सके। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से राज्य सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए संकल्पित है।
योगी जी ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने वाले अमर शहीदों ने जिस भारत का सपना संजोया था उसे पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें भ्रष्टाचार का समूल नाश करने के साथ ही आतंकवाद, नक्सलवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद जैसी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर सोचना होगा।
इस अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेशअध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Posted on 15 August 2017 by admin

1आजादी के दीवानों के बलिदान व अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप हम आज यह गौरवपूर्ण उत्सव मना रहे है - केशव प्रसाद मौर्य
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह अव्यन्त उत्साहपूर्ण ओर समारोहपूर्वक मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस उत्सव को मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री केशव मौर्य ने 71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई दी तथा अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों के बलिदान व अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप हम आज यह गौरवपूर्ण उत्सव मना रहे है।
उन्होंने कहा कि आज जहां हम देश की आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। वहीं पूज्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रहे है जिनकी आंखों में अन्त्योदय का स्वपना था आज इसे साकार करने के संकल्प लेने का अवसर है। श्रेष्ठ भारत व समृद्ध भारत को साकार करने का अवसर है। आज हमें नये भारत के र्निमाण के लिए स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, गरीबी मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत तथा सबका साथ-सबका विकास के संकल्प लेने अवसर है। हम सब अपने 71वें स्वतन्त्रता दिवस पर एक सेवा का संकल्प ले और नए भारत व श्रेष्ठ भारत का र्निमाण करें।
कार्यक्रम संयोजन कमल ज्योति पत्रिका के प्रबंध सम्पादक राजकुमार जी ने किया। इस अवसर पर सुशीला मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के उपरान्त राष्ट्रगान हुआ तथा मिष्ठान वितरण किया गया।
प्रदेश कार्यालय में ध्वजा रोहण के अवसर प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, डा0 महेन्द्र सिंह, उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, प्रो0 श्यामनन्दन सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री पुष्कर मिश्रा, अनीता अग्रवाल, संजय गुप्ता, अजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष परशराम कुशवाहा, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, रूमाना सिद्दीकी, पुष्पा सिंह चैहान, नीलम तिवारी, भावना सिंह, आदि अनेक प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद द्वारा ध्वजारोहण किया गया

Posted on 15 August 2017 by admin

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजबन्धन किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेेस के प्रवक्ता डॉ0 हिलाल अहमद ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों को याद करने का दिन है, जिनकी असंख्य कुर्बानियों से देश को आजादी मिली। कांग्रेस पार्टी का गौरवपूर्ण इतिहास है और हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आपके बीच खड़े हैं। कांग्रेस एक सोच है, एक संस्था है और महापुरूषों की विरासत है और कंाग्रेस एक ऐसी  विचारधारा है जिसने न केवल देश को आजादी दिलाने मंे बहमूल्य कुर्बानियां दी हैं बल्कि देश की आजादी के बाद भी देश को सशक्त बनाने, विकसित करने एवं गौरवान्वित करने का कार्य किया है।
श्री राजबब्बर ने कहा कि आज हम सभी के लिए हर्ष का दिन है। जब हमारी सरजमीं पर आज के ही दिन तिरंगा फहराया गया था तो नौजवान, बुजुर्ग, माताएं, बहनें सभी उल्लास से चीख पड़े थे। आज उसकी रक्षा करने और उसके लिए हर तरह की कुर्बानी देने, जो कांग्रेस की सोच थी, जो हमारी विरासत है, गांधी जी की विरासत है उसे हमें संजोकर रखनी है। आजादी के बाद भारत में कंाग्रेस ने सत्ता देश को बनाने और संवारने के लिए संभाली। कंाग्रेस पार्टी ने जब भी देश पर संकट आया तो देश के विकास और प्रगति के साथ देश की गरिमा को सर्वोपरि रखा। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी, स्व0 राजीव गांधी जी ने उस विरासत को संभाला और उसके बाद उसी विरासत को श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी संभालने के लिए आगे हैं। आज आवश्यकता है महात्मा गांधी और पं0 जवाहर लाल नेहरू के सपने के देश को संवारने और गांधी जी के विचार, संयम, सेवाभाव के मार्ग पर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की।
श्री अहमद ने बताया कि ध्वजारोहण में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन शामिल रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2017
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in