Categorized | लखनऊ.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद द्वारा ध्वजारोहण किया गया

Posted on 15 August 2017 by admin

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजबन्धन किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेेस के प्रवक्ता डॉ0 हिलाल अहमद ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों को याद करने का दिन है, जिनकी असंख्य कुर्बानियों से देश को आजादी मिली। कांग्रेस पार्टी का गौरवपूर्ण इतिहास है और हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आपके बीच खड़े हैं। कांग्रेस एक सोच है, एक संस्था है और महापुरूषों की विरासत है और कंाग्रेस एक ऐसी  विचारधारा है जिसने न केवल देश को आजादी दिलाने मंे बहमूल्य कुर्बानियां दी हैं बल्कि देश की आजादी के बाद भी देश को सशक्त बनाने, विकसित करने एवं गौरवान्वित करने का कार्य किया है।
श्री राजबब्बर ने कहा कि आज हम सभी के लिए हर्ष का दिन है। जब हमारी सरजमीं पर आज के ही दिन तिरंगा फहराया गया था तो नौजवान, बुजुर्ग, माताएं, बहनें सभी उल्लास से चीख पड़े थे। आज उसकी रक्षा करने और उसके लिए हर तरह की कुर्बानी देने, जो कांग्रेस की सोच थी, जो हमारी विरासत है, गांधी जी की विरासत है उसे हमें संजोकर रखनी है। आजादी के बाद भारत में कंाग्रेस ने सत्ता देश को बनाने और संवारने के लिए संभाली। कंाग्रेस पार्टी ने जब भी देश पर संकट आया तो देश के विकास और प्रगति के साथ देश की गरिमा को सर्वोपरि रखा। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी, स्व0 राजीव गांधी जी ने उस विरासत को संभाला और उसके बाद उसी विरासत को श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी संभालने के लिए आगे हैं। आज आवश्यकता है महात्मा गांधी और पं0 जवाहर लाल नेहरू के सपने के देश को संवारने और गांधी जी के विचार, संयम, सेवाभाव के मार्ग पर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की।
श्री अहमद ने बताया कि ध्वजारोहण में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in