Archive | August 3rd, 2017

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किराये पर चल रहे लगभग 23 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रोें का निर्माण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये: मुख्य सचिव

Posted on 03 August 2017 by admin

विभाग द्वारा विकसित किये जाने वाले मोबाइल एप के लिये अवशेष कार्यवाहियां एक निर्धारित अवधि में पूर्ण करायें: राजीव कुमार

योजनाओं का बेहतर रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु
मासिक लक्ष्य निर्धारित कर माॅनिटरिंग सुनिश्चित हो: मुख्य सचिव

प्रदेश में कुपोषण के रोकथाम हेतु शबरी संकल्प अभियान चलाने हेतु अवशेष
कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें: राजीव कुमार

मुख्य सचिव द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किराये पर चल रहे लगभग 23 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रोें का निर्माण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को आकर्षित करने एवं एकरूपता लाने हेतु केन्द्र के भवनों की कलर स्क्रीन तैयार कराने हेतु विभागीय प्रस्ताव पर यथाशीघ्र निर्णय कराया जाये। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा विकसित किये जाने वाले मोबाइल एप के लिये अवशेष कार्यवाहियां एक निर्धारित अवधि में पूर्ण करा दी जायंे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस को आउटकम आधारित बनाने हेतु सम्बन्धित फील्ड कर्मियांे-एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा ग्राम प्रधानों को राज्य के मेगा काॅल सेन्टर से काॅल किये जाने हेतु प्रारंभ किये गये ट्रायल रन को पूर्णरूपेण क्रियान्वित कराने हेतु यथाशीघ्र तिथि नियत करा दी जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि योजनाओं का बेहतर रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु मासिक लक्ष्य निर्धारित कर माॅनिटरिंग सुनिश्चित कराई जाये।
मुख्य सचिव शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यों की समीक्षा कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुपोषण के रोकथाम हेतु शबरी संकल्प अभियान चलाने हेतु अवशेष कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में टेक होम राशन वितरण हेतु प्रत्येक माह की 05, 15 एवं 25 तारीख को क्रमशः बचपन दिवस, लाडली दिवस तथा ममता दिवस कार्यक्रमों के सफल आयोजन कराये जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22 जनपदों में किशोरियों के लिये संचालित सबला पोषाहार की 256 परियोजनाओं का बेहतर संचालन कराने हेतु निरन्तर माॅनिटरिंग सुनिश्चित कराया जाये।
श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये कि निदेशालय स्तर पर संचालित ई-प्रोक्योरमेन्ट व्यवस्था को जनपद स्तर पर भी लागू कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर विभिन्न अनुभागों का नियमित निरीक्षण हेतु रोस्टर तैयार कराया जाये। उन्होंने कहा कि विभागीय समस्याओं के निस्तारण एवं योजनाओं की निरन्तर माॅनिटरिंग सुनिश्चित कराने हेतु कार्यालयाध्यक्ष एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ प्रत्येक माह समीक्षा बैठक अवश्य आयोजित कराई जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विभाग के सभी शासनादेशों को ई-शासनादेश पोर्टल के माध्यम से ही निर्गत कराया जाना सुनिश्चित कराया जाये।
बैठक में सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार श्रीमती अनिता मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

मानव जीवन में पौधों का विशेष महत्व

Posted on 03 August 2017 by admin

सावन का महीना वृक्षारोपण के लिए अत्यन्त उपयुक्त- कमिश्नर

प्रकृति से संतुलन स्थापित करने के लिए पौधरोपण सबसे जरूरी है क्योंकि यदि मनुष्य का प्रकृति से संतुलन नहीं होगा तो जीवन भी संभव नहीं होगा। पेड़ पौधे ही प्रकृति से संतुलन स्थापित करने में मनुष्य के सबसे बड़े मददगार है। उक्त बाते लखनऊ के मण्डलायुक्त अनिल गर्ग आई.ए.एस. ने कही। नवयुग रेडियन्स सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल की छात्राओं द्वारा नीम पार्क विराज खण्ड-5 ;निकट जागरण पब्लिक स्कूलद्ध में मेघ उत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।
वृक्षारोपण करते हुए मण्डलायुक्त अनिल गर्ग ने कहा कि सावन का महीना वृक्षारोपण के लिये अत्यन्त उपयुक्त होता है प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेते हुए एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिये। पौधरोपण से बड़ा कोई भी पुनीत कार्य नहीं है। हम सबके सामने आज भी समस्यायें है वह पेड़-पौधों के कटने, वनों और जंगलों के घटने के कारण है। मानव जीवन में पौधों का विशेष महत्व है। बेतहाशा गर्मी, बेतहाशा ठन्डक, बिन मौसम बरसात आदि इसके कारण है।
स्कूल के प्रबन्ध सुधीर एस. हलवासिया ने कहा कि वृक्ष हमे प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में जितनी महती भूमिका अदा करते है उतना ही फल-फूल छाया आदि प्रदान करते है। वृक्ष लगाकर हम पर्यावरण को संतुलित करने के साथ ही भावी पीढ़ियों को स्वस्थ्य जीवन देने का पुनीत कार्य करें। पर्यावरण के लिए वृक्ष अमूल्य है पर्यावरण को शु( रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण पलों को जीवन्त रखने के लिए एक वृक्ष लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए नये वृक्ष लगाने के साथ-साथ पहले से लगे हुए वृक्षों की सुरक्षा भी हम सभी की जिम्मेदारी है। नवयुग रेडियन्स की छात्राओं द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ ईश्वर की वन्दना से हुआ। जहां एक ओर ’आई बरखा की )तु आई’ की मधुर स्वर लहरी ने पूरा वातावरण संगीतमय कर दिया। वहीं दूसरी ओर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत छतरी के साथ नृत्य ने दर्शकों की तालियां बटोरी। छात्राओं ने समसामयिक विषयों जैसे ’बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं’ तथा वृक्ष लगाओं आदि पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आवाज़ उठाई। अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती बी. सिंह ने उपस्थित दर्शकों को धन्यवाद् ज्ञापन किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लखनऊ के कमिश्नर अनिल कुमार गर्ग, प्रबन्धक सुधीर एस. हलवासिया, पूर्व डी.जी.पी. के.एल. गुप्ता, मनीष खेमका, भारत भूषण गुप्ता, रीता मित्तल, सुशील अग्रवाल, राजेन्द्र वर्मा आदि लोग उपस्थित थे

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 03 August 2017 by admin

03 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रहेंगे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित रहे।
पत्रकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में हो रही सहायक अध्यापकों की भर्ती में नियुक्ति पत्र नहीं जारी होने पर भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के संदर्भ में सवाल करने पर संसदीय एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि उनकी समस्याओं को हमने सुना है और बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह प्रकरण जांच के लिये दिया है और इसका क्या समाधान हो सकता है, उस पर कार्य करने को कहा है।
वृक्षारोपण से प्रदूषण मुक्त होगा इस पर बोलते हुए श्री खन्ना ने कहा कि अभी तक के सर्वे के हिसाब से यह बात निकलकर आयी है कि वृक्षारोपण से प्रदूषण की मात्रा को मिनिमाइज किया जा सकता है, हम समाज के सभी वर्ग का वित्तीय संस्थान का, एलआईसी का बैकों का मीडिया का सहयोग चाहते है, जिससे अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जा सके। हमारे विभाग में बराबर प्लानिंग चल रही है, लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वन विभाग से पेड़ लेकर कार्यक्रम आयोजित करके लगातार पेड़ लगाये जा रहे है। केवल लखनऊ ही नहीं पूरे उ0प्र0 में बड़ी संख्या में पेड़ लगाये जा रहे है।
मा0 मुख्यमंत्री जी व हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की ये अपेक्षा है कि कोई भी परेशान, दुखी व्यक्ति आये तो हम उसके आंसू पोछने का काम करें, उनकी समस्या का यथासम्भव निराकरण करने का प्रयास करें। आज हमारे पास विभिन्न लोग, विभिन्न जनपदों से अपनी समस्याएं लेकर हमारे पास आये। इसमें मृतक अश्रित सेवा के संदर्भ में चिकित्सकीय सहायता से सम्बन्धित, विकलांग सार्टिफिकेट, जाति प्रणाम पत्र आदि से संबन्धित समस्याओं के लिए हमसे संपर्क किया, कई अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्याओं का निराकरण कराया, और जो उनके प्रार्थना पत्र थे, उस पर संबन्धित अधिकारी को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
श्री खन्ना ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 03 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

जिला संगोष्ठियों में दीनदयाल जी के विचारो से लाखों की संख्या में लोग प्रेरणा ले रहे हैं - अमर पाल मौर्य

Posted on 03 August 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला संगोष्ठी के प्रदेश संयोजक अमर पाल मौर्य ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत पूरे प्रदेश में जिला संगोष्ठियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। आज गोण्डा जनपद में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापतिराम त्रिपाठी बुलन्दशहर में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह महराजगंज जिले में, गन्ना मंत्री सुरेश राणा गाजियाबाद में, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव अमेठी में, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने फर्रूखाबाद में जिला संगोष्ठी कार्यक्रमों में उद्बोधन दिया।
श्री मौर्य ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा पाकर उनके विचारों पर इतना बडा संगठन खड़ा हुआ है। उनकी जन्मशती के अवसर पर पूरे प्रदेश में जिला संगोष्ठियों के माध्यम से कार्यकर्ता उनको स्मरण कर रहे है। दीन दयाल जी का जीवन कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणापद हैं जिला संगोष्ठियों में जनसंघकालीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जा रहा है।
श्री मौर्य ने बताया कल इलाहाबाद महानगर में महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जिला संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं मार्गदर्शन करेगें। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह लखनऊ में, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बलिया की जिला संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेगें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2017
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in