Archive | August 31st, 2017

राज्यपाल ने बाढ़ राहत सामग्री को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Posted on 31 August 2017 by admin

  • 013उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज उम्मीद संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जा रही राहत सामग्री के दो वाहनों को झण्डी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। राहत सामग्री में पेयजल, कच्चा राशन, दवाएं, कपड़े व अन्य जरूरी सामान बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा गया हैं। इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक श्री बलवीर सिंह मान, संयोजक श्री उमेश पाटिल, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राज्यपाल ने कहा कि ‘जब कोई कठिनाई में होता है तब दूसरे लोगों ने उनकी सहायता के लिए बिना मांगे स्वयं कुछ भेज दिया यह एक सुखद अनुभूति प्राप्त करने वालों के लिए भी होती है। वैसे देखा जाये तो प्राकृतिक रूप से बाढ़ आपदा उत्तर प्रदेश में है लेकिन प्रकृति कोई देश या स्थान नहीं देखती है। अमेरिका में 40 से अधिक लोगों का बाढ़ के कारण निधन हो गया है। प्राकृतिक आपदा जब आती है तो मन में दूसरों को मदद करने की भावना आती है। मैं इस अवसर पर सभी सहयोग करने वालों को धन्यवाद देता हूँ।’kcp_4720
श्री नाईक ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद कर अपना कर्तव्य कर रही है, लेकिन यह बात महत्वपूर्ण है कि स्वयंसेवी संस्थायें ऐसे अवसर पर अपनी ओर से भी सहयोग प्रदान कर रही हैं। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सीधे उन तक पहुंचेगी। बाढ़ के बाद अनेक प्रकार की बाढ़जनित बीमारियाँ बढ़ जाती है जिनके प्रति भी संवेदनशीलता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उम्मीद संस्था ने पूर्व में नेपाल में भूकम्प पीड़ितों के लिए भी ऐसी ही सहायता भेजी थी।
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने में उत्तर प्रदेश मराठी समाज, भूतनाथ व्यापार मण्डल, गड़बड़झाला व्यापार मण्डल, ड्रीम्ज इंफ्रावेंचर्स, सेंट जोसफ इंटर कालेज, सेंट मीराज इंटर कालेज, यूनिवर्सल बुक्स सेलर्स, जे0जे0 बेकर्स, निर्मल मार्ट्स स्कूल ड्रेसेस, इन0एच0इस0 फाउण्डेशन, ब्राइनोब्रेन, गुरूद्वारा सिंह सभा आलमबाग, जय जगत एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी, शराब बंदी संघर्ष समिति, डाॅक्टर विशाल सक्सेना काॅमर्स क्लासेज, नमस्ते जिन्दगी, आदर्श व्यापार मण्डल, मोहन मार्किट व्यापार मण्डल, अमीनाबाद सर्राफा बाजार, अमीनाबाद संघर्ष समिति, हुमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया, सरनम संस्थान आदि लखनऊ की संस्थाओं ने सहयोग किया है।

Comments (0)

डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई

Posted on 31 August 2017 by admin

dr-mahendra-nath-pandeyभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने आज केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को उ0प्र0 भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह द्वारा नियुक्ति की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह जी ने अपने पत्र के माध्यम से दिया है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के निर्णय का प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है तथा बधाईयां प्रेषित की है। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के महामंत्री के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारम्भ किया था। श्री पाण्डेय छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री तथा पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
डा0 महेन्द्र पाण्डेय मूलरूप से गाजीपुर जनपद के पखरपुर के निवासी है तथा पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की उपाधि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त किया है। श्री पाण्डेय 1991-1992 तथा 1996-2002 में विधानसभा सदस्य रहे तथा राज्यमंत्री आवास व नगर विकास तथा वर्ष 2000 में पंचायती राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार के रूप में कार्य किया। डा0 पाण्डेय प्रदेश भाजपा के महामंत्री के रूप में भी दायित्व का र्निवाहन किया है तथा 2014 लोकसभा चुनाव में चन्दौली लोकसभा से सांसद के रूप में र्निवाचित हुए ग्रामीण विकास की स्टैन्डिग कमेटी के सदस्य तथा स्टील व माइन्स मंत्रालय की सलाहकार समिति सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने हार्दिक बधाई दी है तथा कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी के दीर्घ राजनीति व सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा संगठन और अधिक ऊर्जावान बनेगा।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, राजवीर सिंह, श्री प्रकाश शर्मा, आशुतोष टण्डन, सतपाल ंिसह, अश्वनी त्यागी, कान्ता कर्दम, जसवन्त सैनी, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, सुरेश राणा, रामबाबू निषाद, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अशोक कटारिया, अनुपमा जायसवाल, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, गोविन्द नारायण शुक्ला, रंजना उपाध्याय, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह, चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, मंजू दिलेर, शंकर गिरि, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, शलभ मणि त्रिपाठी, अनीला सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, समीर सिंह, सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, मुकुट बिहारी वर्मा, उपेन्द्र शुक्ला, बीएल वर्मा, चै0 भूपेन्द्र सिंह आादि अनेक नेताओं ने बधाई दी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2017
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in