Categorized | लखनऊ.

डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई

Posted on 31 August 2017 by admin

dr-mahendra-nath-pandeyभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह ने आज केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को उ0प्र0 भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह द्वारा नियुक्ति की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह जी ने अपने पत्र के माध्यम से दिया है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के निर्णय का प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है तथा बधाईयां प्रेषित की है। डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के महामंत्री के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारम्भ किया था। श्री पाण्डेय छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री तथा पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
डा0 महेन्द्र पाण्डेय मूलरूप से गाजीपुर जनपद के पखरपुर के निवासी है तथा पत्रकारिता में स्नाकोत्तर की उपाधि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त किया है। श्री पाण्डेय 1991-1992 तथा 1996-2002 में विधानसभा सदस्य रहे तथा राज्यमंत्री आवास व नगर विकास तथा वर्ष 2000 में पंचायती राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार के रूप में कार्य किया। डा0 पाण्डेय प्रदेश भाजपा के महामंत्री के रूप में भी दायित्व का र्निवाहन किया है तथा 2014 लोकसभा चुनाव में चन्दौली लोकसभा से सांसद के रूप में र्निवाचित हुए ग्रामीण विकास की स्टैन्डिग कमेटी के सदस्य तथा स्टील व माइन्स मंत्रालय की सलाहकार समिति सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने हार्दिक बधाई दी है तथा कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी के दीर्घ राजनीति व सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा संगठन और अधिक ऊर्जावान बनेगा।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, राजवीर सिंह, श्री प्रकाश शर्मा, आशुतोष टण्डन, सतपाल ंिसह, अश्वनी त्यागी, कान्ता कर्दम, जसवन्त सैनी, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, सुरेश राणा, रामबाबू निषाद, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अशोक कटारिया, अनुपमा जायसवाल, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, गोविन्द नारायण शुक्ला, रंजना उपाध्याय, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह, चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, मंजू दिलेर, शंकर गिरि, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, शलभ मणि त्रिपाठी, अनीला सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, समीर सिंह, सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, मुकुट बिहारी वर्मा, उपेन्द्र शुक्ला, बीएल वर्मा, चै0 भूपेन्द्र सिंह आादि अनेक नेताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in