Categorized | लखनऊ.

कैबिनेट मंत्री चेतन शर्मा ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 16 August 2017 by admin

17 अगस्त को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा रहेंगे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान उपस्थित रहे। लगभग 100 समस्याएं आयी है, हम लगातार अधिकारियों से बात करके तुरंत ही समस्याओं का समाधान करते जा रहे है।
पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि  कुछ अधिकारी, मंत्रियों के कहने के बावजूद भी नहीं सुन रहे है, मंत्री ने कहा कि कुछ अधिकारियों की आदत खराब हो चुकी है पिछली सरकारों के समय में, उनको यह बताया जा रहा है कि सरकार में परिवर्तन हो चुका है, अब वे अपनी कार्यशैली में भी परिवर्तन लाये जनता की बात सुनें, जनता की जो परेशानियां है जो समस्याएं है उसकों दूर करें।
कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर द्वारा सरकार की बृद्धि-शुद्धि पर पूछे गये प्रश्न का जबाव देते हुए श्री चैहान ने कहा कि सबसे अच्छी बात है कि उनको रघुपति राघव राजा राम याद आया, इतने दिनों तक तो वे लोग भूल गये थे। पिछले 50-60 वर्षाे तक राज्य किया था, वृद्धि उनकी खराब हो गयी थी, कार्य-कलाप उनका अच्छा रहा नहीं, शासन अच्छा रहा नहीं और इसलिए जनता ने पूरी तरह से उनको नकार दिया। 30 सीट से भी नीचे पहुंच गये है। उनकों अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी बहुत मजबूत पार्टी हैं, दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ तथा हमारे सरकार के मंत्री भी बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे है। गांव, गरीब, किसान, झोपड़ी का इंसान। भाजपा का संकल्प है ‘सबका साथ-सबका विकास’।
गोरखपुर में हुयी घटना के जांच के संदर्भ में पत्रकार द्वारा पूछे गये सवाल का जबाव देते हुए मंत्री जी ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी समझते है और हम अपनी जिम्मेदारी से कभी भी नहीं बचेंगे। ये घटना जो हुई है, उस पर लोग राजनीति कर रहे है अभी तक 11 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो चुकी है और जो भी दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ आगे भी कार्यवाही होगी, जिनसे सामान खरीदा गया था और जो कम्पनियां इस घटना में संलिप्त है वो पूरी तरह से ब्लैक लिस्टेड होगी, आगे से उनसे कोई भी खरीदारी नहीं होगी, सरकार किसी को बख्शेगी नहीं। जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।
महिला पत्रकार द्वारा आजादी के 70 वर्षो बाद भी महिलाओं की स्थिति पर पूछे गये सवाल का जबाव देते हुए मंत्री ने बताया कि महिलाओं को जितना बढ़ावा हम दे सकते हैं हम दे रहे है हम लोग का मानना है कि महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत है वोटर भी 50 प्रतिशत है समय आ गया है कि इसमें परिवर्तन होना चाहिए, लोगो की सोच में परिवर्तन होना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा माहिलाएं सामने आये जो कुछ भी प्रोत्साहन महिलाओं को दिया जा सकता है दिया जा रहा है। उनकों हक दिया जा रहा है, अधिकार दिया जा रहा है, उनको लगातार आगे बढाया जा रहा है। सरकार द्वारा पूरी तरीके से उनकों प्रोत्साहन दिया जा रहा है, महिलाओं के लिए स्नातक तक निःशुल्क शिक्षा कर दी गयी है। उनकों कोई फीस देने की आवश्कता नहीं पड़ेगी। इसी प्रकार महिलाएं अन्तरिक्ष में जाना चाहे या आर्मी मंे जाना चाहे पायलट बनना चाहे, प्रोफेसर बनना चाहे, जो जहां जाना चाहे जायें। जितनी सुविधा आदमियों को मिल रही है उतनी ही सुविधा महिलाओं को भी दी जायेगी, ऐसी सरकार की सोंच है।
महिलाओं पर होने वाले अपराधिक घटनाओं के संदर्भ में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा ये जो घटनाएं है बड़ी दुखद है, सरकार चिन्तित है लेकिन पिछली सरकारों के दौरान इतना ज्यादा गड़बड़ी हो गयी थी कि अपराधियों का, बलात्कारियों का, चोरी करने वालो का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ गया।  लेकिन  अब धीरे-धीरे सब नियंत्रण में आते जा रहे है। किसी भी प्रकार से कोई भी कमजोरी सरकार की तरफ से बिल्कुल नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमें महिलाओं की चिन्ता है, बच्चियों की चिन्ता है । किसी अपराधी को किसी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलने पायेगा।
सैनी समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान से मिलकर विधान सभा चुनाव में सैनी समाज को पार्टी द्वारा पूरा सम्मान दिए जाने पर आभार जताया। मंत्री चेतन चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी के समक्ष सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने पार्टी की प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहाराते हुए कहा कि गरीबों पिछड़ो के लिए भाजपा ने जितना किया उतनव किसी भी सरकार ने कभी सोचा भी नहीं।
सैनी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री चैहान ने कहा कि जो आधार, जो सम्मान आपके दूसरी पार्टियों में था वही आधार वही सम्मान आपको इस पार्टी के अंदर भी मिलेगा, जनता ने 325 सीटे भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को दी है, हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। अपने लोगों की हमसे बहुत ज्यादा अपेक्षाएं, आकांक्षाए है हमें जिम्मेदारी आप लोगों ने दी है पूरी तरह से भाजपा और भाजपा की सरकार जो उ0प्र0 में चल रही है, वो उसको पूरी तरह से निभायेगी।
श्री चैहान ने सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 17 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in