Archive | July, 2013

डी0एम0 को औचक निरीक्षण मंे ब्लाक शमशाबाद के सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले सभी के स्थानान्तरण के निर्देश

Posted on 10 July 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अपरान्ह में विकास खण्ड शमशाबाद शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एक मात्र कर्मचारी चैकीदार नरेन्द्र कुमार उपस्थित मिला। इसके अतिरिक्त राजेन्द्र कुमार गोयल, मुन्नेश बाबू शर्मा, राकेश कुमार बंसल, बिशन सिंह, राकेश बाबू शर्मा, मदनमोहन गोस्वामी, रफीक शाह अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित स्टाफ के सम्बंध में चैकीदार कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। जिलाधिकारी ने पूरे स्टाफ की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए सभी के स्थानान्तरण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर मंे पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।
श्री सगीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शमशाबाद का औचक निरीक्षण किया। वहाॅं पर सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 मनीष तिवारी ने केन्द्र की गतिविधियों के सम्बंध में अवगत कराया। जिलाधिकारी ने केन्द्र में उपस्थित मरीजों के परिजनों से भी समस्याओं के सम्बंध में पूंछताछ की जिस पर सभी ने किसी परेशानी से इन्कार किया। जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौली अहीर पहॅंुचे, जहाॅं पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 संजीव बर्मन को आकस्मिक अवकाश पर बताया गया, लेकिन उनके अवकाश का प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। जिलाधिकारी ने इस पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। केन्द्र पर स्थानीय लोगों व्दारा शिकायत की गई कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए 108 नम्बर की सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है, जिसको जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए उपस्थित चिकित्साधिकारी डा0 त्रिवेन्द्र सिंह को निर्देश दिये कि इस सम्बंध में जांच कर वास्तविक वस्तुस्थिति से तीन दिन में अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही स्टाक रजिस्टर भी चैक किया और कुत्ता काटे के इंजेक्शनों का विवरण चैक किया।
जिलाधिकारी को ब्लाक संसाधन केन्द्र, बरौली अहीर के निरीक्षण में सह समन्वयक राजीव गुप्ता का 26 से 30 जून तक आकस्मिक अवकाश उपस्थिति पंजिका में न दर्ज होने तथा 01 व 02 जुलाई को भी अनुपस्थित होने, हरिओम दुबे, कुसुमलता खन्ना, होतीलाल निडर तथा संतोष उपाध्याय के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए को स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय सहकारी समिति बरौली अहीर का निरीक्षण किया, जहाॅं पर केवल एक कर्मचारी उपस्थित मिला। उसने बताया कि अन्य स्टाफ वसूली में गया है, लेकिन मूवमेन्ट रजिस्टर में सोरन सिंह तथा रूप सिंह का ही नाम दर्ज था। इन दोनों के अतिरिक्त अन्य अनुपस्थित स्टाफ का मूवमेन्ट रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग सहायता शिविर 4 जुलाई को साकेत इण्टर कालेज शाहगंज में।

Posted on 10 July 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर के निर्देशानुसार इण्डियन रेडक्रास सोसायटी आगरा व्दारा 04 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शाहगंज स्थित साकेत इंटर कालेज में विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इण्डियन रेडक्रास सोसायटी आगरा के सचिव डा0 ए0के0 गुप्ता ने बताया कि शिविर में हड्डी रो, नेत्र रोग एवं नाक,कान,गला रोड विशेषज्ञ चिकित्सकों व्दारा विकलांग सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण, जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बरसात से जल भराव से अनेक गंभीर रोगो का खतरा

Posted on 10 July 2013 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंज मे बरसात के जल भराव से दर्जनो ग्राम सभाओं मे संक्रामक रोगो के फैलने की आशंका बढ़ गई है और स्वास्थय महकमा तथा ग्राम प्रधानो के माया क्रीडा के चलते गांव में दवा वितरण व छिडकाव नही करवाया गया है । जबकि धनपतगंज के ४४ गांवो मे प्रतिगांव दस दस हजार रुपये स्वास्थ्य विभाग को दिया गया ।
और तो और स्वास्थ्य महकमें की बेखबरी का आलम यह है कि प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र मायंग यदा कदा ही खुलता है और सामुदायिक स्वास्थय उपकेन्द्र समरथपुर कभी खुलता ही नही । धनपतगंज के तराई व गैर तराई ईलाको मे बीते दिनो हुई बरसात से जल भराव से अनेक गंभीर रोगो का खतरा बढ गया है, टायफाईड, मलेरिया, डायरिया जैसे अनेक बीमारियों की चपेट मे अनके लोग आ गये है परन्तु स्वास्थ्य महकमा की नीद टूटने का नाम नही ले रही है ।
विकास क्षेत्र में ५७ ग्राम पंचायत है जिसमें ४४ गांव को शासन द्वारा प्रतिगांव दस हजार रुपया संक्रामक रोगो की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधान व एन.एम. के संयुक्त खाते मे भेज दिया गया है । परन्तु माया के स्वार्थ में ग्राम प्रधान व स्वास्थय कर्मियों को दिशाहीन कर दिया है ना तो क्षेत्र के किसी गांव में दवा वितरण ही किया गया है न ब्लीचिंग का हि छिडकाव ही किया गया है ।
सूत्रो की माने तो प्रा०स्वा०केन्द्र डाक्टर विहीन है फार्मा सिस्ट नीरज व रामनाथ है दवाओं के अभाव मे मरीज आते ही नही और समुदायिक केन्द्र समरथपुर वर्षो से बन्द चल रहा है नर्स विद्योत्त्तमा सिंह की नियुक्ति होने के बावजूद क्षेत्र मे सिर्फ पोलियों की डयूटी के दिन दिखाई पडती है वही प्रा०स्वा०केन्द्र देहली बाजार मे डाक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड व्याय के होते हुए भी दवाओं का संकट रहता है केवल सिट्रीजिन, डाईक्लोपैरा, बी काम्पलेक्स टेबलेट दिया जाता है । अच्छी एंटीबायटिक बाजारो मे बेंच दिया जाता है ग्राम सभाओं में नियुक्त सफाई कर्मियो की पौ बारह है ।
ग्राम सभा पीरो सरैया, पीपरगांव, हन्ना हरौरा, कनेहटी, सतहरी, ऐंजर, देहली आदि गांव की कीचड युक्त सड़के व नालियां रोगो मं बराबर बढोत्त्तरी कर रही है । सतहरी ग्राम सभा के पूरे लगडा तिवारी व पिछैरा में नालियों की बदहाली कभी भी देखा जा सकता है क्षेत्र के शिवकरन यादव, राजमणी पाण्डेय, डा० बलराम मिश्रा, सपा नेता किशन शुक्ला, समाज सेवी कालीसहाय सिंह आदि ने जिला प्रशासन से दवा वितरण ब्लीचिंग पाउडर के छिडकाव कराने तथा सफाई कर्मियों द्वारा गांव को स्वच्छता प्रदान करने की मांग करते हुए वर्तमान अव्यवस्थाओं पर कडी कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चिकित्सको की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत

Posted on 10 July 2013 by admin

जनपद का एक मात्र जिला महिला चिकित्सालय धीरे धीरे खंडहर मे तब्दील होता जा रहा है । रख रखाव का बजट का हो रहा बदंरबाट अवैध कमाई करने की होड के चलते मरीज व तिमारदार है परेशान जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के अवैध सम्बधों से बदनाम हो रही है परेशान जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के अवैध सम्बधों से बदनाम हो रही है अखिलेश सरकार धृतराष्ट्र बने सी.एम.ओ. को दिन के उजाले में भी नही दिखती अव्यवस्था ।
गौरतलब हो कि जिले का एक मात्र जिला चिकित्सालय की हालत दिन प्रतिदिन संव्रहृामक होती जा रही है । अधिकारियों व जिम्मेदारो को अवैध कमाई का बैकटीरिया पूरी तरह ग्रसित कर चुका है । चिकित्सालय मे नई कही जाने वाली बिल्डिग मे बरसात का पानी ऐसे टपक रहा है जैसे किसी देहाती पनवाडी की फूस का छप्पर यहां तक कि आप्रेसन थियेटर के अन्दर तक पानी गैलरी मे पानी वार्डो मे पानी चूने के चलते फटे पुराने टाट के गददे पूरी तरह गीले हो चुके है । वार्ड की फर्स पानी से तर बतर रहती है ।
स्नानघर व शौचालय बेहद गन्दा बदबूदार व संक्रामक है जिसमें मेजर आप्रेसन के मरीजो को आये दिन दो चार होना पड़ता है । हालय यह है कि अस्पताल के डाक्टर बिना पैसे के न तो आप्रेसन करते है न मरीज को हाथ लगाते है रविवार को महिला अस्पताल के डाक्टर दूर पर रहते है काल करने पर भी न ही आते यहां तक कि अपना मोबाईल भी बन्द कर लेते है वही दूसरी ओर नर्सिग होमो से बुलावे पर रात्रि १ बजे भी मरीज देखने चल जाते है । महिला सी.एम.एस. की हालत तो और भी ज्यादा संव्रहृामक और भयानक है ये मरीजो के साथ साथ तिमारदारो कैम्पस के दुकानदारो से दस बीस रुपये तक वसूल लेती है । बीते दिन इसने कैम्पस मे गुमटी रखवाने का पैसा तक वसूल लिया था जिसकी शिकायत राज्यमंत्री शंखलाल माझी तक की गई थी मगर अखिलेश यादव की सरकार को उन्ही के जन प्रतिनिधि पलीता लगा रहे है ऐसे लापरवाहो को न तो निलम्बित किया जाता है न बर्खास्त किया जाता है ।
कैम्पस मे प्राईवेट वार्ड की शौचालय, पानी की टोटी, कमरे समेत सभी देख रेख के अभाव मे भूत बंगला बन चुके है । अस्पताल का लेवर रुम गांदगी और अस्पताली कचरे से भरा है जहां नवजात शिशुओ का प्रतिघंटे जन्म होता है और दुनिया में कदम रखते ही नवजात एक न एक बीमारी को दूध व पानी से पहले ग्रहण कर मातृ शिशु मृत्यु दर को बढा रहा है । अस्पताल मे चहुंओर अराजकतत्वो व घूस खोरी का रावण राज्य व्याप्त है ।
आये दिन चिकित्सको की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो रही है मगर गैर जिम्मेदार सी.एम.एस. को तनिक भी परवाह नही है न ही प्रशासनन से लेकर शासन व सत्त्ता तक कोई सुनने वाला है सपा सरकार का भय व नियंत्रण पूर्ण तथा लखनउहृ व सैफई के अस्पताल तक सीमित हो चुका है जिले की जनता अपने नवजातो व प्रसूताओं की मृत्यु और स्वास्थय को लेकर पीडित है । जनता ने मुख्यमंत्री व मिस्टर क्लीन स्वास्थय मंत्री अहमद हसन से मांग की है कि जिला महिला अधीक्षिका को ईटावा या सैफई मे तैनाती देकर जनपद को मुक्ती दिलाया जायें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्यालय भ्रष्टाचार के अडडे ।

Posted on 10 July 2013 by admin

शिक्षा का मन्दिर कहे जाने वाले विद्यालय भ्रष्टाचार के अडडे बनकर छात्रो व अभिभावको की जेब ढीली कर रहे है जिस पर नियंत्रण आवश्यक है ।
शिक्षा क्षेत्र लम्भुआ तहसील के स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज गोपालपुर मधैया में बच्चो व अभिभावको से जबनर मनमानी रकम वसूली जा रही है । सारे समाज को सही दिशा देने वाले विद्यालय अपना हित सर्र्वोच्च मानकर मनमानी रकम वसूल रहे है । यदि कोई छात्र मनमानी रकम नही देता तो उसे बार बार विद्यालय बुलाया जाता है ।
१२ वीं उत्त्तीर्ण छात्र उमाकान्त सिंह निवासी आनापुरन नरायनगंज ने बताया कि जब वह अपनी मार्कशीट व टी०सी० लेने गया तो उससे १००रु० टी.सी. के और १००रु० मार्कसीट के लिये गये और कहा गया कि काउण्टर साइन करवानी पडती है इसलिए फीस लगेगी । विद्यालय के प्रबन्धक प्रेमनाथ शुक्ला से उनके मोबाइल पर जब शिकायत की गई तो उन्होने कहा कि टी.सी. पर काउण्टर साइन का कुछ शुल्क लगता है तथा मार्कशीट मे ज्यादा शुल्क लिया गया है । डी.आई.ओ.यस. सुलतानपुर के दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो नम्बर मौजूद नही मिला ।
क्षेत्र का यह विद्यालय तो बानगी भर है लेकिन भ्रष्टाचार के अडडे बने कतिपय विद्यालय व प्रबन्ध तन्त्र छात्रो व अभिभावको से मनमानी शुल्क वसूल कर अपनी जेबे भर रहे है जिस पर समय रहते अंकुश लगाया जाना आवश्यक हो गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

परिवार कल्याण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम

Posted on 09 July 2013 by admin

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा है कि परिवार कल्याण कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसलिए इसके प्रति लोगों को जागरूक एवं शिक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 माह में प्रदेश की चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार आया है, इसके लिए चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
श्री हसन आज यहाॅं होटल क्लार्क अवध में नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के अन्तर्गत परिवार कल्याण कार्यक्रमों पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने इस विभाग को घोटालों का विभाग बना गया था। जिसने गड़बड़ी की, वह जेल गया तथा गड़बड़ी करने वाले जो बचे हंै, वे भी जेल जायेगें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि फर्जी आकड़ों से बचंे तथा सरकार के समक्ष विभाग की वास्तविक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। तभी सबको समुचित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
श्री हसन ने कहा कि चिकित्सा का पेशा एक बहुत ही अच्छा पेशा है। मरीज चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप मानते हंै। इसलिए इस पेशे की जो मर्यादा तथा समाज में जो इज्जत है, उसे बनाये रखा जाय। उन्होंने चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे ऐसा कार्य करें कि चिकित्सा के क्षेत्र में उ0प्र0 देश में एक नम्बर पर आ जाये। उन्होंने कहा कि गरीबों, बेसहारा तथा समाज के कमजोर वर्गों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सभी चिकित्सक आगे आयंे।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर परिवार कल्याण कार्यक्रमों में अच्छा कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर महानिदेशक परिवार कल्याण, एन0 एच0 आर0 एम0 के प्रबन्ध निदेशक, शासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनपदों से आये मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित परिवार कल्याण महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि विविधीकरण परियोजना

Posted on 09 July 2013 by admin

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों में संचालित की जाने वाली कृषि विविधीकरण परियोजना के प्रस्तुतीकरण एवं क्रियान्वयन पर कार्यशाला का आयोजन, 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे से योजना भवन में किया जायेगा।
इस संबंध में जानकारी कृषि विविधीकरण परियोजना के तकनीकी समन्वयक डा0 गजेन्द्र सिंह ने आज यहाॅं दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला कृषि मंत्री श्री आनन्द सिंह की अध्यक्षता में होगी, कार्यशाला में कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सविच कृषि प्रमुख सचिव वन, कुलपति सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ कृषि निदेशक तथा 18 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, उप निदेशक तथा जिला कृषि अधिकारी शामिल होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुस्लिम साम्प्रदायिकता का नंगा नाच

Posted on 09 July 2013 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान तथा प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने सपा सरकार द्वारा सूबे के प्रत्येक थानों में मुस्लिम सिपाहियों की तैनाती के निर्णय की घोर निंदा एव भत्र्सना करते हुये कहा कि सपा सरकार राज्य में मुस्लिम साम्प्रदायिकता का नंगा नाच कर रही है तथा जनता को मजहब के नाम पर बांटने का काम कर रही है।
प्रदेष प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने कहा कि थानों में हिन्दू और मुस्लिम के विभाजन से प्रदेष में साम्प्रदायिकता का माहौल छा जायेगा जिससे अराजक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का मौका मिलेगा। प्रदेष के पुलिस थानों में जनता का शोषण किया जा रहा है। जनता न्याय के लिए थानों से लेकर एस0पी0 व डी0जी0पी0 तक गुहार लगा रही है लेकिन उसकों न्याय नहीं मिल रहा। सरकार ने जो पुलिस बल में साम्प्रदायिकता का जहर घोला है उससे पूरा पुलिस बल ध्वस्त हो जायेगा। थानों में मजहब के आधार पर तैनाती का फैसला करके सपा सरकार वोट बैंक की सियासत कर रही है। पुलिस पहले से ही सपा के गुण्डों और माफियाओं के दबाव में काम कर रही है अब खुलेआम पुलिस थानों पर गुण्डा माफियाओं का कब्जा होगा।
प्रो0 त्रिपाठी ने आगे बताया कि सपा सरकार को बनाने में सभी धर्मों और जातियों ने मिलकर वोट दिया था जिससे सपा सरकार सत्ता मंें आयी लेकिन सपा सरकार ने थानों पर मुस्लिम पुलिस कर्मियों की नियुक्ति का फरमान जारी करने से प्रदेष की गंगा जमुनी तहजीब को तार तार कर दिया। श्रद्धेय चै0 चरण सिंह का मानना था कि पुलिस बल को जाति, धर्म और मजहब के आधार पर बांटना लोकतंत्र के खिलाफ है। सरकार के इस कृत्य ने संविधान व लोकतंत्र का गला घोट दिया।
राष्ट्रीय लोकदल सरकार से मांग करता है कि प्रदेष में अमन चैन बरकरार रखने के लिए यह तुगलकी फरमान जल्द से जल्द वापस ले। आजादी के पैंसठ साल तक किसी भी सरकार ने पुलिस बल को धर्म के आधार पर बांटने का काम नहीं किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बम ब्लास्ट

Posted on 09 July 2013 by admin

भगवान बुद्ध नगरी बोधगया में बम ब्लास्ट की लखनऊ फल सब्जी व्यापार मण्डल के महामंत्री नजमुद्दीन राईनी और उनकी समिति ने निंदा की और सभी लोगो के लिए ईश्वर से दुआ की नजमुद्दीन राईनी ने माननीय मुख्यमंत्री नितिश कुमार जी से कहा यह भी इस बम ब्लास्ट मंे दोषी पायें जाने  वाले व्यक्तियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनको सख्त से सख्त सज़ा दी जाए ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मो0 आजम खाॅ की माताजी का निधन

Posted on 09 July 2013 by admin

नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो0 आजम खाॅ की माताजी के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in