Archive | July, 2013

मुख्यमंत्री को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने 52 लाख रु0 का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष हेतु उपलब्ध कराया

Posted on 19 July 2013 by admin

19 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज नई दिल्ली में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने 52 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष हेतु उपलब्ध कराया।
श्री संतोष कुमार यादव ने बताया कि यह धनराशि उत्तराखण्ड की दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छया प्रदान किए गए एक दिन के वेतन एवं जनसहयोग से एकत्रित की गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की त्रासदी से हुए विनाश की भरपाई, पुनर्निर्माण तथा विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सहायता की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस हेतु अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील की।
edited-grd_49071
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 19 जुलाई, 2013 को नई दिल्ली में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव से मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष हेतु बैंक ड्राफ्ट प्राप्त करते हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इलाज के दौरान होने वाली मौतो मे बिना डिग्री और बिना तर्जबा यमराजो की महत्वपूर्ण भूमिका ।

Posted on 19 July 2013 by admin

इसमे कोई शक नही कि प्रदेश मे इलाज के दौरान होने वाली मौतो मे उन यमराजो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिनके पास न कोई डिग्री और न कोई तर्जबा लेकिन दावा खुदा खैर करे अब ये अलग बात है कि कुछ मामले रोशनी मे आ जाते है और कुछ मामले मौत के संन्नाटे को चीरने मे काययाब नही हो पाते और लापरवाही के चलते या यू कहिए कि मौत के सौदागरो की न तजुर्र्बे कारी आसान इलाज को मौत की दहलीज पर खडा कर देते है उदाहरण के लिए काफी है बलिया में रिक्शे वाले के द्वारा लगाए गए इन्जेक्शन से कुई मौत पर सरकार की किरकरी सरकार भी तब बयान बाजी तक ही सीमित हो जाती है जब कोई हादसा हो जाता है और चार दिन बाद मामला ठंडा हो जाता है जहां तक प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन की बात है तो इसमें कोई शक नही कि निहायत इमानदार शक्शियत के मालिक है पर अपने विभाग पर नियंत्रण नही रख पा रहे है इसे कमजोर कडी कहते है रहा सवाल प्रदेश मे छोलाछाप यमराजो की तो सब्जी, आइसक्रिम बेचने वाले से लेकर रिक्शे वाले तक अपनी क्लीनिक या यू कहिये स्लाटर हाउहृस खोल कर लोगो की जिन्दगी पर मौत की मुहर लगा रहे है और तो और जब सरकारी अस्पताल मे इस तरह के लोग काम कर रहे है । और उनसे सरकारी डाक्टर काम ले रहे है तो मरीज की जिन्दगी भगवान भरोसे ही है । आज की तारीख मे जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी मे लगभग आधा दर्जन ऐसे लोग वो सारे काम करते है जो एक डाक्टर व कम्पाउन्डर करते है बानगी के तौर पर एक व्यक्ति केसरी दस वर्षो पूर्व रोटी का मोहताज था आज उसके पास अपना मकान है सारी सुविधाए है मामले की तह में जाने पर पता चला कि केसरी दस वर्षो से जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी मे काम कर रहा है न कोई डिग्री और न किसी की अनुमति फिर भी इमरजेन्सी मे इन्जेक्शन लगाना टांके लगाना ग्लूकोज लगाना ग्लूकोज लगाना इसको निस्वार्थ भाव सेवा नही कहा जा सकता इसे सिर्फ दलाली कहा जाएगा केसरी जैसे लोगो ने जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी सेवाओं को हाईजैक कर रखा है जिला चिकित्सालय के एक डाक्टर ने इसकी दलाली पर अंकुश लगाने की कोशिश किया तो उक्त दलाल ने एक साजिश के तहत डाक्टर के खिलाफ एक लाश रखवा कर हंगामा करवा दिया जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी मे इस तरह की बाहरी व्यक्ति के संबन्ध में सिर्फ मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डा० आर.पी.सिंह को ही पता नही है बाकी तो सारे डाक्टर कम्पाउन्डर इन्ही दलालो के साथ इमरजेन्सी कक्ष मे काम करते है स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक दिन किसी बडे हादसे और बडे बवाल का कारण बनेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

टैक्टर पलटने से युवक गम्भीर रुप से घायल

Posted on 19 July 2013 by admin

खेत में टैक्टर पर बैठकर जुताई करा रहे युवक की टैक्टर पलटने से गम्भीर रुप से घायल हो गया । परिजनो ने आनन फानन मे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती करवाया जहां चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत धूधूपुर निवासी सियाराम का १८ वर्षीय पुत्र रमेश सुबह धान की रोपाई के लिए टैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई करवाने के बाद खेत से टैक्टर निकालते समय पलटने से उसके निचे दबकर गम्भीर रुप से घायल हो गया जबकि टैक्टर चालक कूदकर बच गया । गम्भीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनियंत्रित टैक्टर की टक्कर से ठेला चालक घायल

Posted on 19 July 2013 by admin

सुलतानपुर रायबरेली मार्ग पर कोतवाली नगर क्षेत्र कर्बला के निकट बीती रात तेज रफ्तार से आ रहा अनियंत्रित टैक्टर की टक्कर से ठेला चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया स्थानीय लोगो ने गम्भीर रुप से घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । घटना के बाद टैक्टर चालक भागने मे सफल रहा ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र अन्र्तगत गोराबारिक अमहट निवासी दीपनारायन जयसवाल ४५ वर्ष पुत्र गयानाथ जयसवाल बुधवार को बीती शाम ठेला से सब्जी बेचकर घर वापस आते समय सुलतानपुर रायबरेली मार्ग पर कर्बला के निकट तेजगति से आ रहा अनियंत्रित टैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया । स्थानीय लोगो ने घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रति बंधित आक्सीटोसिन इंजेक्यशन की बिव्र्रहृी जोरो से

Posted on 19 July 2013 by admin

क्षेत्र मे आक्सीटोसिन इंजेक्यशन की बिव्र्रहृी जोरो से की जा रही है। प्रतिबंधित इजेंक्शन से पशुओ और मानव जीवन पर विपरीत असर पड़ता हैे। क्षेत्र के पीढी, फुलौना, सेमरी आदि बाजारो मे मेडिकल स्टोरो पर दुगने दाम पर आक्सीटोसिन इंजेक्शन धडल्ले से बिकी की जा रही है । लाइसेंसी मेडिकल तो दूर है कि बगैर लाइसेंस वाले मेडिकल स्टोरो पर प्रति बंधित इंजेक्शन बिकते देखा जा सकता है ।
दूधिया व पशुपालको द्वारा अधिक दूध निकालने की चाहत मे इसका प्रयोग किया जा रहा है इस इंजेक्शन से जहां पशुओं की सेहत पर बुरा असर पड रहा है वही मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है । क्षेत्र के बुद्धि जीवियो ने इस इजेंक्शन के बिव्रहृी पर रोक लगाने की मांग की है । इस बावत मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा है कि आक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिव्रहृी तो दूर रखना भी जुर्म है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पेट्रोल और डीजल में मिलावट

Posted on 19 July 2013 by admin

स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत मिलावटी पेट्रोल और डीजल की बिक्री बहुत धडल्ले से की जा रही है। इसके अलावा इसकी बिक्री में की जा रही घटतौली से उपभोक्ताओं को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। परन्तु शासन के लोग इस ओर किचिंत भी ध्यान नही दे रहे है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि डीजल और पेट्रोल के अलावा अब मोबिल भी घटिया किस्म का मिलना प्रारम्भ हो गया है। टूटी आयल भी खुला मिलने के कारण इसकी विश्श्वनीयता पर भी प्रतिकूल असर पड रहा है। मिलावटी पेट्रोल और डीजल से वाहनों और डीजल इंजनों पर भी इसका बुरा असर भी पड रहा है।
जिससे वाहन भी बहुत जल्द ही खराब हो जाते है। इनके धुएं से भी प्रदूषण फैल जाता है। जैसा कि जौनपुर-लखनउहृ मार्ग पर कुछ पेट्रोल पम्प पेट्रोल और डीजल में मिलावट करके अच्छी खासी मुनाफा खोरी कर रहे है। इन्हीं पेट्रोल पम्पो से छोटे-मोटे व्यापारी डीजल खरीदते है। उन्हें शिकायत है कि डीजल भी कम नापा जाता है।
हालांकि ऐसा नही है कि इसकी जानकारी सम्बन्धित विभाग को नहीं है। लेकिन इसका कोई प्रभाव पडने वाला नही है। आये दिन उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों में भी नोंक-झोंक हो जाया करती है। लोग बिना लाइसेंस के दुकानें चला रहे है और इतना ही नही पेट्रोल पम्पों से दो रुपये कम पर मिलावटी डीजल खरीदा जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मा0 मुख्यमंत्री व केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत- डीएम ने पुलिस, प्रशासनिक अफसरों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

Posted on 19 July 2013 by admin

edited-dm-agra-zuher-bin-sagir-visited-the-place-of-powergrid-programme-in-which-up-cm-and-union-power-minister-will-participate आगरा में पावरग्रिड की पारेषण परियोजनाओं का मा0 केन्द्रीय विद्युत राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य मा0 सिंधिया द्वारा शमशाबाद रोड स्थित पावरग्रिड की 765 के0वी0 सिंगल सर्किट आगरा-मेरठ पारेषण लाइन  राष्ट्र को समर्पण करेंगे और ़ 800 के0वी0, 6000 मेगावाॅट, एचवीडीसी, उत्तर पूर्वी क्षेत्र-आगरा उच्च क्षमता अन्तर संयोजक परियोजना का शिलान्यास 20 जुलाई को प्रातः 9ः30 बजे किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मा0 मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत खेरिया एयरपोर्ट गेट से कार्यक्रम स्थल तक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, आवागमन, पार्किंग व्यवस्था सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (नगर) बी0पी0 खरे, अपर जिलाधिकारी (प्रोटो0) राधाकृष्ण, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सी.पी.सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, एस.पी. सिटी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर रामसुरेश यादव सहित उ0प्र0 पावर ग्रिड कारपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सर्किल रेट पर आपत्ति 25 जुलाई तक दें -एडीएम

Posted on 19 July 2013 by admin

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने अवगत कराया है कि कर एवं निबन्धन् अनुभाग-5 के शासनादेश के क्रम में जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 16-7-2013 द्वारा निर्देशित किया गया है, कि उ0प्र0 स्टाम्प(सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली-1997 के नियम (4) के अन्र्तगत वार्षिक सर्किल रेट दिनांक 01.08.2013 से प्रभावी किया जायेगा।
उन्होंने बताया वर्तमान मूल्यांकन दर सूची के पुनरीक्षण उपरान्त प्रस्तावित मूल्यांकन सूची समस्त उप निबन्धक कार्यालयों में अवलोकनार्थ रखी गयी है। उक्त के सम्बन्ध में किसी को कोई आपत्ति दाखिल करनी है तो वह दिनांक 25.07.2013 की सांय 5ः00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में उप निबन्धक कार्यालय में अवलोकन कर जिलाधिकारी , अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) , सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, समस्त उप जिलाधिकारी गण, समस्त तहसीलदार गण ,एवं समस्त उप निबन्धक गण के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि प्रस्तावित मूल्यांकन दर सूची पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई के उपरान्त समुचित निस्तारण कर मूल्यांकन सूची प्रभावी की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला योजना समिति सदस्य हेतु निर्वाचन की घोषणा नामांकन पत्र 27 जुलाई को जमा होंगे, तथा मतदान 4 अगस्त को

Posted on 19 July 2013 by admin

जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) जुहेर बिन सगीर ने आगरा में नगरी निकायों (नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए अनु0 जाति, अन्य पिछडा वर्ग तथा अन्य पिछडा वर्ग महिला के एक-एक वर्गवार सदस्यों को निर्वाचित किये जाने हेतु घोषणा की है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र के प्रपत्र 25 जुलाई से 27 जुलाई 2013 तक पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 4 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष से प्राप्त किये जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र 27 जुलाई 2013 को पूर्वान्ह 22 बजे से 4 बजे तक दिये जा सकते है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 27 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। यदि कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापिस लेना चाहता है तो वह स्वंय उपस्थित होकर 31 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक वापस ले सकता है।
उन्होंने बताया कि यदि निर्वाचन में मतदान आवश्यक हुआ तो 04 अगस्त को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया जायेगा, तथा मतगणना 04 अगस्त 2013 को अपरान्ह 3ः00 बजे से प्रारम्भ की जायेगी। उक्त निर्वाचन के मध्य पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कैबिनेट मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह का आगरा भ्रमण कार्यक्रम

Posted on 19 July 2013 by admin

उ0प्र0 के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह 19 जुलाई को लखनऊ से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा सांय 7ः13 बजे टूण्डला रेलवे स्टेशन पहुॅचकर वी0आई0पी0 कार द्वारा सांय 7ः50 बजे सर्किट हाउस/ भदावर हाउस पहुॅचेंगे तथा रात्रि विश्राम के पश्चात 20 जुलाई को प्रातः 9 बजे भदावर हाउस से प्रस्थान कर 10ः30 बजे नौगवां किला बाह, 12 बजे विद्युत डाक बंगला बाह/चम्बल सफारी, सांय 7 बजे वाया जसवन्त नगर, इटावा, औरैया, कुठौन होते हुये 9 बजे रामपुरा किला जालौन पहुंचकर रात्रि विश्राम के पश्चात 31 जुलाई को 12 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 2 बजे भदावर हाउस आगरा पहुंचेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in