Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने 52 लाख रु0 का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष हेतु उपलब्ध कराया

Posted on 19 July 2013 by admin

19 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज नई दिल्ली में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने 52 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष हेतु उपलब्ध कराया।
श्री संतोष कुमार यादव ने बताया कि यह धनराशि उत्तराखण्ड की दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छया प्रदान किए गए एक दिन के वेतन एवं जनसहयोग से एकत्रित की गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की त्रासदी से हुए विनाश की भरपाई, पुनर्निर्माण तथा विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सहायता की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस हेतु अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की अपील की।
edited-grd_49071
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 19 जुलाई, 2013 को नई दिल्ली में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव से मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष हेतु बैंक ड्राफ्ट प्राप्त करते हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in