Archive | May, 2013

विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन ने राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया

Posted on 10 May 2013 by admin

9 मई। स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है जिसमें विभिन्न मांगों को राज्य सरकार ने स्वीकार कर शासनादेश जारी कर एसोसिएशन की सभी प्रमुख को मान लिया। ज्ञात हो 22 मार्च को बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविन्द चैधरी से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की थी। पिछले एक वर्ष से स्ववित्त पोषित विद्यालय एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) लगातार धरना प्रदर्शन के माध्यम से निजी विद्यालयों की मान्यता की शर्तों को सरल बनाने, अस्थायी मान्यता को पुनः आवेदन न करने, निजी विद्यालय पर अर्थ दण्ड ना लगाने सम्बंधी व शहरी क्षेत्रों में खेल के मैदान की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि यह ही एक ऐसी सरकार है जो निजी विद्यालयोें को बढ़ाने का हमेशा प्रयास करती रही है पूर्व में भी इसी सरकार ने ही निजी विद्यालय कि भवन कर में छूट प्रदान की थी। उन्होंने सरकार से निजी विद्य़ालयों पर जलकर की छूट प्रदान करने की मांग करते हुये कहा कि निजी विद्यालय अधिक परिश्रम से राज्य सरकार का शिक्षा में और  अच्छा सहयोग प्रदान कर सकंेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

टिकैत भारतीय किसान यूनियन अ० गुट की मासिक बैठक

Posted on 10 May 2013 by admin

९ मई । टिकैत भारतीय किसान यूनियन अ० गुट की मासिक बैठक ब्लाक प्रांगण कुडवार मे की गयी जहां अपना चार सूत्रीय मांग पत्र सम्बन्धी ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ।

भा०कि०यू० ब्लाक अध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता मे मासिक पंचायत का आयोजन ब्लाक मुख्यालय कुडवार पर की गयी जहां जन समस्याओं सम्बन्धी बिषयों पर विचार विमर्श उपरान्त चार सूत्रीय मांग पत्र पर सहमति हुई जिसमे ग्राम पंचायत कुडवार में यथा शीघ्र राशन कार्ड प्रोफार्मा भरे जाने समस्त ग्राम पंचायतो मे सुखे तालाबो मे पानी भराये जाने कुंआं की मरम्मत व सफाई खराब नलकूपो को ठीक कराये जाने तथा पंचायत घर कुडवार मे ग्राम विकास अधिकारी का एक दिन सप्ताह मे उपस्थित अनिवार्य किये जाने सम्बन्धी ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौप एक पखवारे का समय दिया समया अवधि के अन्दर मांग पत्र पर अमल न किये जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी ।

उक्त अवसर पर संदीप राय, मनोज, रमाशंकर, मिथलेश गीता आदि लोग मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवैध दारु की खेप को आबकारी टीम निरिक्षको ने घेराबन्दी कर धर दबोचा ।

Posted on 10 May 2013 by admin

९ मई । जनपद मे जयसिंहपुर थानान्र्तगत विझूरी गांव के समीप प्रातः ९.३० के आस पास महेन्द्रा पिकप से ढोई जा रही अवैध दारु की खेप को आबकारी टीम निरिक्षको ने घेराबन्दी कर धर दबोचा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना जयसिंहपुर कें ग्राम विझूरी के पास मुखबिर की पुख्ता सूचना पर सुलतानपुर के छापामार निरीक्षक कुलदीप दिनकर व एन.एल. चैरसिया की टीम घात लगाये बैठी थी कि तभी सेमरी मार्ग से एक महिन्द्रा पिकप यू.पी. ४४ जे. ६९९५ आती दिखी सर्तक टीम ने गाडी को रुकने का इशारा किया तो ड्राईवर ने गाडी की रफ्तार बढा दी और आगे जाकर ड्राईवर गाडी छोडकर फरार हो गया मगर पीछा कर टीम ने गाडी मे बैठे अरुण यादव उर्फ मुन्ना यादव चैरेबाजार कोतवाली बीकापुर को भागने की कोशिश मे धर दबोचा ।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमे टीम को १८७५ पौव्वा नकली देशी दारु, २९ लेवल व ४३२ नकली होलो ग्राम बरामद किया गया । जिसमें बरामद होलोग्राम व लेवल कई प्रान्तो के थे जिसमे चमेली, मि० एक्स, खटटा मीठा समेत कई लेवल जो कि अन्य प्रान्तो मे बिकने वाली दारु के है ।

सूत्र बताते है कि अन्य प्रान्तो जैसे मध्य प्रदेश व यू० पी० मे २०० एम एल की देशी शराब का विव्रहृय मूल्य ५५ रु० है वही अरुणा चल प्रदेश, छत्त्तीसगढ, बिहार, राजस्थान आदि मे ३० से ३५ रु० कीमत है जिसके चलते शराब तस्कर बाहर से दारु की खेप लाकर उ०प्र० के जनपदो मे महगें मूल्य पर बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहे है वही कुछ शराब माफिया कच्ची शराब मे यूरिया और होम्योपैथिक की हाईली एल्कोहली दवा मिला कर लेवल व होलोग्राम चिपकाकर बिव्रहृी कर रहे है । जिससे संसाधन विहीन आबकारी महकमा हैरान व परेशान है ।

वही शराब की अवैध बिक्री को स्थानीय पुलिस का भरपूर सहयोग मिलता है कारण है कि पुलिस की पहुंच और संसाधान आबकारी महकमें से ज्यादा है और दूसरा सबसे बडा कारण कि आबकारी महकमें के निरिक्षको पर अपने लाईसेंसी से ज्यादा सरकारी शराब बिकवाने का दबाव भी रहता है । यही कारण है कि आबकारी निरिक्षक अपने लाईसेसिंयों को प्यार दुलार से माल बेचने और कमिश्नर द्वारा दिये गये टार्गेट को पूरा कराने में ही बीत जाता है । और पुरानी परंपरानुसार मुखबिरी भी यही लाईसेंसी होते है लिहाजा जिस पर विश्वास करना है उससे अविश्वास कैसे करे यही कारण है कि हाल के महिनो मे लाईसेंसी ही अब अवैध शराब के तस्कर और विव्रहृेता बन बैठे है वो भी क्षेत्रीय पुलिस के सहयोग से यही कारण है कि आबकारी टीम मात्र नही किनारे बनने वाली कच्ची दारु के निर्माण व सीमीत धारा दफा ६० के तहत पूर्णतया लाचार व बेचारी हो गई है ।

वही पुलिस के पास असीमित संसाधन मैनपावर और धाराओं की पूरी शक्ति होने के बावजूद पुलिस अवैध दारु तश्करी रोकने की जगह मलाई काट रही है और जब कोई हादशा होता है तो पुलिस इसमें बढ चढ कर बहादुरी दिखाती है जिले के पुलिस कप्तान और शासन आबकारी निरिक्षको और सिपाहियों को ही जिम्मेदार मान कर निलम्बित करती है और बर्खास्त करती है यही रवैया अभी बीते दिनो अमेठी जनपद के थाना कमरौली व जगदीशपुर के गांवो मे नकली शराब के सेवन से ११ लोगो की मौत मे प्रशासन की सैतेला रुप देखने को मिला जबकि पुलिस भी इस कांड मे बराबर की दोषी है उसे हर अवैध कार्यो को रोकने, जब्त करने का अधिकार है मगर उसका उपयोग वह निजि स्वार्थ मे नही करती ।

आज ही की घटना जो जयसिंहपुर मे हुई जिसमे एक पीकप पाकर अवैध दारु आबकारी ने पकडी मगर न वीट सिपाही कहीं दिखे न थानाध्यक्ष इसी तरह प्रतिदिन न जाने कितनी दारु अवैध सामान सडके के रास्ते थाने के सामने से गुजरता होगा मगर पुलिस पिकेट मात्र २०रु० मे उसे पास करा देती होगी ।

हालात बद से बदतर है स्थानीय पुलिस के थानेदारो समेत अधिकारियों को गस्त के बजाय कूलर व ए.सी. मे बैठना ज्यादा उचित लगता है चाहे जिले में दारु की खेप आये या बारुद की उन्हे लू, धुप, बरसात, व जाडो मे मांद से बाहर नही निकलना है । उक्त बरामद माल थाना जयसिंहपुर के सुपुर्द कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा ६० के अलावा आई.पी.सी.की धारा १२० बी, २७२, ४२०, ४६७, ४६८ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सांसद सफी कुर्रहमान वर्क का पुतला दहन

Posted on 10 May 2013 by admin

edited-dsc_009009 मई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को खंदारी बाईपास चैराहे पर बसपा सांसद सफी कुर्रहमान वर्क का पुतला दहन किया। बसपा सांसद के द्वारा बंदेमात्रम गाने को बीच में छोड़कर जो भारत की सबसे बड़ी लोकतंत्र संस्था का अपमान किया है उसको भाजयुमो व राष्ट भक्त लोग कभी बर्दास्त नहीं करेंगे।

बंदेमात्रम गीत किसी प्राथना व स्तुति का गायन नहीं है बल्कि देश की आजादी का प्राण गीत है। इसको गा-गाकर अमर सपूत फांसी के फंदे पर चढ़ गये और गोलियों की बौछार अपने सीने पर सही। भाजयुमों के कार्यकर्ता बसपा सुप्रिमों मायावती से मांग करते हैं कि वह सफी कुर्रहमान वर्क के इस घृणीत कार्य पर क्या प्रतिक्रिया देंगी। देश की अधिकांश युवाओं की मांग है कि बसपा सांसद की तत्काल सदस्यता समाप्त की जाये। इसके साथ ही केन्द्र सरकार व चुनाव आयोग से मांग है कि यह सांसद जीवन भर चुनाव न लड़े।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के विभाग सहसंयोजक मनीष गौतम ने कहा कि बसपा सांसद ने संसद भवन में राष्ट्र के अखंडता को तार-तार किया है। यह एक देश द्रोही विचार धारा का व्यक्ति कर सकता है। इस देश द्रोही के उपर सरकार देश द्रोह का मुकदमा चलाये। ताकि फिर कोई इतने बड़े संवैधानिक पद पर होते हुये राष्ट्र की अस्मिता के साथ खिलवाड़ न कर सके।

edited-dsc_0080

उन्होंने कहा कि आज देश की कुछ राजनैतिक पार्टीयां देश की जनता को धोखा देना चाहती हैं मगर राष्ट्र के लिये न तो कोई दिशा व दशा स्पष्ट कर रहीं हैं।

पुतला दहन के दौरान मनीष गौतम के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक राना, सांसद प्रतिनिधी मनोज राघव, भूपी जादौन, पुष्पेन्द्र चाहर, यशपाल गुर्जर, भवानी सिंह, प्रशांत सिंह, गौरव गौतम, सुशील कुमार, भूपेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, दीपू चैधरी, श्यामवीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

दक्षिण में समाजवादी पार्टी की जीत भविष्य के लिए पार्टी के पक्ष में तमाम आशाएं जगाने में सफल है।

Posted on 10 May 2013 by admin

09.05.2013

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि कर्नाटक विधान सभा के चुनाव नतीजो से यह साफ हो गया है कि देश में जातीय और सांप्रदायिक ताकतों के दिन अब गिने चुने रह गए हैं। समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व के प्रति पूरे देश में उत्सुकता है और लोगों में इनसे जुड़ने का उत्साह पैदा हो रहा है। कर्नाटक में भले ही कांग्रेस जीत गई हो पर आगामी लोकसभा चुनावो में उसे मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जनता के सामने जवाबदेह होना पड़ेगा। जहाॅ तक बसपा का सवाल है उत्तर प्रदेश के बाद अब दूसरे प्रदेशों में भी उसको जनता से तिरस्कार मिलने लगा है और लोग जान गए हैं कि दलितों के नाम पर यह धोखाधड़ी और माफियाओं से साठगांठ करनेवाला गिरोह है, राजनीतिक दल नहीं।

समाजवादी पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चन्नापटना सीट जीतकर एक नया इतिहास रचा है। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री योगेश्वर 6464 मतों से जीते है। यहा कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। स्पष्ट है कि जनता अब राष्ट्रीय दलों के मुकाबले क्षेत्रीय दलों को ज्यादा महत्व दे रही है। दक्षिण में समाजवादी पार्टी की यह जीत भविष्य के लिए पार्टी के पक्ष में तमाम आशाएं जगाने में सफल है।

उत्तर प्रदेश से तिरस्कृत बहिष्कृत बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने कर्नाटक में भी मतदाताओं को भरमाने की भरपूर कोशिशें की थी। लेकिन वहां के मतदाताओं ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का अनुसरण करना बेहतर समझा। कर्नाटक के मतदाताओं ने यह भी देखा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के 9 मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने की तैयारी में हैं। अपने शासन के पांच सालों में बसपा ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ लूट और वसूली का तांडव किया था। बसपा के मंत्री विधायक माफियाओं से मिलकर दूसरों की जमीनों पर कब्जा करते रहे और बच्चियों, महिलाओं के साथ बलात्कार करते रहे। कर्नाटक में इसलिए बसपा का खाता भी नहीं खुला।

कर्नाटक के नतीजो से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की यह भविष्यवाणी सफल होते दिखाई देती है कि इस बार केन्द्र में तीसरी ताकतें ही अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगी। जातीय और सांप्रदायिक ताकतों की कलई दिन-ब-दिन खुलती जा रही है। आम आदमी की जरूरतों और मुद्दों पर ध्यान देने के बजाए कथित राष्ट्रीय दल और बसपा जैसे क्षुद्र और संकीर्ण राजनीति करनेवाले दल सिर्फ अपना स्वार्थ साधते रहे हैं और उन्होने राजनीति को सेवा क्षेत्र के बजाए व्यापार में बदलने की साजिष की है। जनता इससे ऊब गई है और अब वह तीसरी ताकत को ही दिल्ली की गद्दी में बिठाने का मन बना चुकी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

वैज्ञानिक-उद्योग-किसान गोष्ठी

Posted on 10 May 2013 by admin

9 मई

सीएसआईआर-सीमैप द्वारा 11 मई, 2013 दिन शनिवार को राष्ट्र्ीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे से ष्वैज्ञानिक-उद्योग-किसान गोष्ठीष् का आयोजन किया जा रहा है।   इस गोष्ठी में औषधीय एवं सगंध पौधों के उद्योग से जुड़े प्रतिनिधिगण, किसान व वैज्ञानिक भाग लेंगे।  गोष्ठी में डा. पी.के. सेठ, मुख्य कार्य अधिकारी, बायोटक पार्क, लखनऊ मुख्य अतिथि होगें तथा सीएसआईआर-सीमैप तथा सीएसआईआर-एनबीआरआई के निदेषक डा. सी.एस. नौटियाल प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में हुई प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे।

इस अवसर पर सीएसआईआर-सीमैप व सीएसआईआर-एनबीआरआई द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक हर्बल उत्पाद का विमोचन किया जायेगा।  तम्बाकू एवं निकोटिन रहित यह हर्बल उत्पाद स्वाद में गुटखा का अहसास कराता है लेकिन इसके खाने से स्वास्थ पर कोई विपरीत  प्रभाव भी नहीं पड़ता । यह एक अच्छा माउथ फ्र्रेषनर होने के साथ एण्टी आॅक्सीडेंट एवं एण्टी बायोटिक गुण रखता है और साथ ही पाचक क्षमता को भी बढ़ाता है।

उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व में उद्योग को हस्तांतरित कतिपय हर्बल उत्पादों को भी लांच किया जायेगा।   तकनीकी सत्र में आयोजित होने वाली परिचर्चा से भाग लेने वाले उद्योगों के प्रतिनिधियों और किसानों को सीएसआईआर-सीमैप में उपलब्ध नवीन प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा और साथ ही वे वैज्ञानिकों से चर्चा कर सीएसआईआर-सीमैप को अपनी अपवश्यकताओं और अपेक्षाओं के बारे मंे भी बता सकेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश कंाग्रेस मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की मांगों को मनवाने के लिए पूरी तरह से गंभीर

Posted on 10 May 2013 by admin

09 मई।

प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों द्वारा किये गये अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार की कांग्रेस पार्टी कड़ी र्भत्सना करती है और समय पर उचित कार्यवाही न करने के लिए प्रदेश सरकार की भी निन्दा की है।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि राजनीति में इस तरह का व्यवहार सदैव अनुचित है और किसी भी सरकार एवं शासन द्वारा इतनी लचर कार्यवाही की उम्मीद नहीं की जा सकती है। प्रदेश कंाग्रेस जहां एक तरफ इन मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की मांगों को मनवाने के लिए पूरी तरह से गंभीर है, अभी एक सप्ताह पूर्व ही प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी ने इन शिक्षकों की मांगों के निस्तारण हेतु इनके संगठन के अध्यक्ष श्री अकबर अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री से मुलाकात भी करायी है जिसमें मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री द्वारा इनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिये कि वित्त विभाग से बात कर इनके जो मानदेय प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण लैप्स हो गयी हैं उनको दुबारा किस तरह समायोजित किया जा सकता है इस पर कार्यवाही कर जल्द अवगत करायें। लेकिन इन लोगों द्वारा इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जाना कतई उचित नहीं है।

डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा है कि मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की जो मानदेय का मामला लंबित है वह पूरी तरह से प्रदेश सरकार की लापरवाही दर्शाता है क्योंकि अगर समय से प्रदेश सरकार द्वारा उपयोग प्रमाणपत्र(यू.सी.) केन्द्र सरकार को भेज दिया गया होता तो यह धन लैप्स नहीं होता। यह धरना-प्रदर्शन इन लोगों को वर्तमान प्रदेश सरकार के खिलाफ करना चाहिए न कि केन्द्र सरकार के खिलाफ, जिसकी सहानुभूति इनके साथ है और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद इनके मानदेय दिलाने के लिए केाई न कोई रास्ता निकालने के लिए प्रयासरत हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि आज प्रदेश कंाग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इन शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करके इनकी मांगों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का बार-बार आग्रह किया गया, इसके बावजूद मदरसा शिक्षकों के साथ शामिल समाजवादी पार्टी के अराजकतत्वों द्वारा कंाग्रेस के प्रांगण में घुसकर गाली-गलौच की भाषा का इस्तेमाल, अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश कंाग्रेस के पदाधिकारियों के बार-बार अनुरोध के बाद भी 6 घण्टे बाद तक इन प्रदर्शनकारियों को प्रांगण से बाहर निकालने में की गयी हीलाहवाली इस बात को दर्शाता है प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के इशारे पर ही मदरसा शिक्षक प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय के अंदर जबरन घुसकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे जो कि स्वस्थ लोकतंत्र एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त लम्बित मांगों को लेकर पूर्व में डाॅ0 निर्मल खत्री ने लखनऊ में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री श्री पल्लम राजू तथा नई दिल्ली में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद से इनके प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वयं मिलकर इनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु आग्रह किया है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी राज्य सरकार से मांग करती है कि भविष्य में इस तरह की अराजक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सख्त कदम उठाये और इस मुद्दे पर राजनीति न करे।

लखनऊ, 09 मई।

केन्द्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास हेतु दिये जा रहे आर्थिक मदद एवं सहयोग के क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 7556 किमी0 सड़क के निर्माण हेतु की गयी घोषणा पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने यूपीए सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए यूपीए चेयरपरसन श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि केन्द्र सरकार उ0प्र0 के विकास के लिए लगातार सहयोग कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व में भी बुन्देलखण्ड के लिए भी विशेष पैकेज दिया गया था। जिसका अभी तक राज्य सरकार समुचित तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रही है और बुन्देलखण्ड की जनता आज भी पेयजल, सिंचाई एवं मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जो भी आर्थिक मदद व सहयोग प्रदेश सरकार को प्रदान किया जा रहा है यदि राज्य सरकार उसका जनहित में ईमानदारी से समयपूर्वक क्रियान्वयन करेे तो उ0प्र0 का जहां उत्तरोत्तर विकास होगा वहीं केन्द्र की इन जनहितकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा।

श्री अग्रवाल ने मांग की है कि केन्द्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु साढ़े सात हजार किलोमीटर से भी अधिक सड़क निर्मित किये जाने एवं सड़कों के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु जो आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है राज्य सरकार उसको ईमानदारी से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराये ताकि प्रदेश की जनता को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके और वह प्रदेश के विकास में अपना योगदान कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

वन्देमातरम् के विरोधी पर बसपा प्रमुख और स्पीकर करे कार्यवाही- डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 10 May 2013 by admin

09 मई 2013 बसपा के सांसद शफीकर्रहमान बर्क ने देश की संसद में वन्देमातरम का बहिष्कार करके साबित किया है कि बसपा-सपा के लोग वोट बैंक के लालच में तुष्टिकरण के लिये किसी भी हद तक जा सकते है। वन्देमातरम जो माँ की आराधना का गान है आजादी की लड़ाई का मूल मंत्र उसका खुला विरोध करके बसपा के सांसद जो पूर्व में श्री मुलायम सिंह यादव जी के भी अनन्य सहयोगी रहे है, ने लोकतंत्र का अपमान किया है। देश का अपमान किया है, उनके इस कृत्य को केवल मुस्लिम भावना से नही देखा जा सकता है। उक्त चर्चा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने मुख्यालय पर पत्रकारों से की।

डा0 मोहन ने बताया शफीकर्रहमान बर्क इससे पहले भी वन्देमातरम को लेकर खुला विरोध जता चुके है 2004 में जब वे संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद थे तब भी बर्क ने वन्देमातरम के खिलाफ प्रदर्शन करके भारत माता के प्रतीक पुतला भी जलाया था।

डा0 मोहन ने पूछा कि आज अपने सांसद के देश विरोधी कृत्य का बसपा सुप्रीमों मायावती जी ने कोई कार्यवाही क्यों नही की ? जबकि देश की आन-बान के समर्थन का नाटक करने वाले सपा सुप्रीमों श्री मुलायम सिंह यादव जी और उनके मुख्यमंत्री बेटे ने भी लोकतंत्र और भारत माता के इस अपमान पर खामोशी की चादर ओड़ ली है।

प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि सपा अध्यक्ष किस मुहॅ से बर्क का विरोध करेंगे जबकि उनके खास सिपाहसालार मौलाना मौहम्मद आजम खां कई बार उ0प्र0 की विधानसभा के भीतर बन्देमातरम का बहिष्कार कर चुके है लेकिन साम्प्रादायिक नीतियों की बुनियाद वाली सपा और बसपा जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के आलाकमान मुस्लिम वोटों की लालच में देश के स्वाभिमान को गिरवी रख चुके है। देश और मो0 आजम, बर्क जैसे लोगों में से दोनों दल हमेशा मो0 आजम-बर्क को ही चुनते रहे है।

सपा और बसपा दोनों दलों से समान रिश्ते रखने वाले जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना बुखारी भी खुले आम बन्देमातरम और देश के झण्डे का अपमान करते रहे है लेकिन सपा-बसपा ने कभी भी बुखारी के खिलाफ कड़े तेवर आख्तियार नही किए। धार्मिक भावनाओं के आधार पर व देश का अपमान सहन करना न केवल देशद्रोह है वरन देश के खिलाफ एक प्रकार का युद्ध है।

डा0 मोहन ने लोकसभा स्पीकर से बसपा सांसद बर्क के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि ये स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान की रक्षा के लिये ये आवश्यक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘पारिवारिक एकता मार्च’ आज

Posted on 10 May 2013 by admin

9 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाएं संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित ‘अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (15 मई)’ के उपलक्ष्य में कल दिनाँक 10 मई 2013, शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे से विशाल ‘पारिवारिक एकता मार्च’ निकालकर पारिवारिक एकता का अलख जगायेंगे एवं भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण एवं नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील करेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम तक जायेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के नेशनल इन्फार्मेशन आॅफीसर आॅफ इण्डिया श्री राजीव चन्द्रन मुख्य अतिथि होंगे जबकि मऊ के जिलाधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पारिवारिक व सामाजिक एकता का संदेश देने हेतु आयोजित सी.एम.एस. शिक्षकों के इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट वं चीफ आॅपरेटिंग आॅफीसर प्रो. गीता गाँधी किंगडन समेत सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं व कई प्रख्यात हस्तियाँ अपनी उपस्थित दर्ज करायेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि इस विशाल पारवारिक एकता मार्च के द्वारा सी.एम.एस. शिक्षक पारिवारिक एकता, विश्व एकता व विश्व शान्ति का अलख जगाने के साथ-साथ भीवी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील करेंगे। सी.एम.एस. शिक्षक हाथों में ग्लोब लेकर जन-मानस से अपील करेंगे कि चरित्र निर्माण की सद्शिक्षा आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मनुष्य को चरित्रवान, न्यायपूर्ण, सुखी और समृद्ध बनाने में सद्शिक्षा सहायक होती है। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. शिक्षक विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वज, महान अवतारों एवं महापुरूषों के चित्र, धार्मिक एकता एवं चरित्र निर्माण से ओतप्रोत स्लोगन की ताख्तियां, बैनर्स आदि के द्वारा धार्मिक एकता एवं चरित्र निर्माण का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत करेंगे।

सी.एम.एस. शिक्षकों के ‘पारिवारिक एकता मार्च’ के उपरान्त विद्यालय के कर्तव्यपरायण व विद्वान शिक्षकों के सम्मान में ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करेंगे तथापि देश-विदेश में सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाने वाले सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा मंत्री विजय बहादुर पाल ने लालबिहारी यादव को लालबिहारी यादव को पत्र लिखा ।

Posted on 10 May 2013 by admin

09 मई- उŸार प्रदेश माध्यमिक विŸाविहीन शिक्षक संघ की मानदेय की लड़ाई प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल द्वारा  8 मई को प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव को लिखे गये पत्र के बाद एक कदम और आगे बढ गयी गयी है। श्री पाल के पत्र मुताबिक 14 मई 2013 को उनके कार्यालय मे अपरान्ह 3 बजे बापू भवन, चतुर्थ तल पर विŸाविहीन शिक्षको के मानदेय से सम्बन्धित बैठक आहूत की गयी है। यह जानकारी उŸार प्रदेश माध्यमिक विŸाविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आफताब आलम खां ने दी है।

श्री खां के मुताबिक उक्त बैठक में माध्यमिक शिक्षा के दोनों राज्य मंत्री क्रमंश विजय बहादुर पाल व विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह, सचिव माध्यमिक शिक्षा उŸार प्रदेश शासन, शिक्षा निर्देशक माध्यमिक उŸार प्रदेश भी मौजुद रहेगें। राज्य मंत्री ने 8 मई को  प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव को जो पत्र प्रेषित किया गया है,उसमें लिखा गया है कि माध्यमिक विŸाविहीन शिक्षको के धरना प्रदर्शन, आन्दोलन आदि को दृष्टिगत रखते हुये मा0 मुख्य मंत्री जी की घोषणा के अनुरुप विŸाविहीन शिक्षको मानदेय प्रदान करने की स्पष्ट रुपरेखा सुनिश्चित कराने के लिए 14 मई 2013 को 3 बजे बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमे विŸाीय संसाधनो के प्रति प्रदेश अध्यक्ष से लिखित रुप मे भी सुझाव मागे गये है। मानदेय से सम्बन्धित उक्त बैठक की सूचना मिलते ही संघ के पदाधिकारियों व विŸाविहीन शिक्षको में हर्ष व्याप्त हो गया है। लोगो में अब उम्मीद जग गयी है, कि प्रदेश सरकार अपने चुनाव घोषणा पत्र का शीघ्र ही अनुपालन करते हुये इन शिक्षको को मानदेय देना शुरु कर देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2013
M T W T F S S
« Apr   Jun »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in