Archive | April, 2013

राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा विजय बहादुर पाल की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश

Posted on 10 April 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज यहां शास्त्री भवन में श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर उन्हें उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा विजय बहादुर पाल की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश पहले ही दे दिया जा चुका है। यह समिति आज तथा इससे पूर्व प्राप्त सभी ऐसी समस्याओं/पहलुओं पर गम्भीरता से विचार कर इन पर शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई हेतु अपनी संस्तुति देगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री टी. वेंकटेश, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा तथा सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह, परामर्शी मुख्यमंत्री आमोद कुमार भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा आपके शहर लखनऊ में दिनांक 9 अप्रैल 2013 से 11 अप्रैल 2013 तक आयोजित तीन दिवसीय शिविर ‘ध्यान योग क्रिया शिविर’ के कवरेज के संबंध में

Posted on 10 April 2013 by admin

पावन चिंतन धारा एक आध्यात्मिक संगठन है, जो बच्चों और युवाओं के मानसिक व चारित्रिक विकास के लिए कार्य करती है, साथ ही , धर्म की वैज्ञानिकता के प्रचार-प्रसार के लिए कटिबद्ध है।
इस संस्था के संस्थापक श्री पवन सिन्हा जी, जो जन-जन में एस्ट्रªो अंकल के रूप में विख्यात हैं, का मानना है कि जब तक व्यक्ति का मन नाथा नहीं जाएगा तब तक समाज व देश का उत्थान असंभव है।
मन को नाथने का व अन्य किसी भी समस्या का पहला और अंतिम समाधान है-ध्यान। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए पावन चिंतन धारा की लखनउ इकाई द्वारा तीन दिवसीय ध्यान योग क्रिया शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
ध्यान योग क्रिया शिविर के प्रथम दिन प्राख्यात आध्यात्मिक चिंतक श्री पवन सिन्हा जी ने व्यावहारिक ध्यान पद्धतियों की विवेचना बहुत वृहद तरीके से की जिसमें ध्यान के सही प्रकार, ध्यान हमारे जीवन को सफल बनाने में किस प्रकार सहायक है, ध्यान से किस प्रकार मानसिक शांति, जीवन का उद्देश्य प्राप्त करने में मदद, ईष्ट प्राप्ति और किस प्रकार हमारे संस्कारों को ईच्छा-शक्ति के द्वारा मजबूत करता है, आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
साथ ही उन्होंने कृष्ण-क्रिया का भी गूढ़ रहस्य बताया जिसमें मन को एकाग्र व शांत करते का अभ्यास भी कराया।
कार्यक्रम के अगले चरण में पावन पुस्तक श्रृंखला-11, शीर्षक- ईष्ट साधना पुस्तक का विमोचन हुआ। यह पुस्तक विभिन्न एस्ट्रªो अंकल कार्यक्रम के एपिसोड का संग्रह है।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में लोगों के प्रश्नों का समाधान करते हुए ध्यान, अध्यात्म, योग आदि विषयों से संबंधित लोगों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन के कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा का संगीतबद्ध पाठ करके किया गया। इस शिविर कार्यक्रम में लगभग 450 लोगों ने हिस्सा लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस में जनाधार रहित नेता बड़बोलेपन से खुद अपनी ही पार्टी का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं।

Posted on 10 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पांच साल तक बसपा का जंगलराज कायम रहा। समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ लगातार संघर्ष करती रही। केन्द्र में अपने को मुख्य विपक्षी दल बतानेवाली भारतीय जनता पार्टी बसपा मुख्यमंत्री के दमन, उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने से बचती रही। कांग्रेस पार्टी केन्द्र की सत्ता में रहते हुए बसपा की जनविरोधी सरकार को परोक्ष अपरोक्ष शह देती रही।

अब जब  लोकसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं और उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में लोकतंत्र की बहाली हो गई है, तब भाजपा और कांग्रेस दोनो मतदाताओं को भरमाने और उनके वोट हथियाने के लिए नए-नए स्वांग करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में जनाधार रहित नेता बड़बोलेपन से अपनी हाजिरी बजा रहे हैं और खुद अपनी ही पार्टी का सिरदर्द बढ़ा रहे हैं।

जहाॅ तक भाजपा का सवाल है, वहां निराशा छाई हुई है। जनता लगातार चुनावों में भाजपा को तीसरे चैथे पायदान पर रखती आई है। लोकसभा चुनाव में भी अपनी दाल गलती न देखकर भाजपा का नेतृत्व फिर सांप्रदायिक मुद्दो को उछालने लगा है। जनता भीषण मंहगाई से त्रस्त है। भूख, बेरोजगारी और भ्रश्टाचार से लोग कराह रहे हैं। भाजपा इनके खिलाफ न तो लड़ रही है और नहीं इनके खिलाफ अपनी कार्य योजना पेश कर रही है।

भाजपा को फिर मंदिर मुद्दा और तुष्टीकरण का मुद्दा ही याद आ रहा है। संत महंत भरमाये जा रहे है। आडवाणी जी को अचानक याद आता है कि बाबरी ध्वंस पर उन्हें फख है। नरेन्द्र मोदी इस बात का जवाब नहीं देते हैं कि गुजरात में मुसलमानों को अभी भी गोधरा के दंश से क्यों निजात नहीं मिल रही है। गुजरात में मुसलमान आज भी आतंक के साये में है।

हिन्दू-मुस्लिम के बीच सांप्रदायिक जहर फैलाना ही  भाजपा का एकमात्र ध्येय रहता है। समाजवादी पार्टी मानती है कि बहुसंख्यक समाज का दायित्व है कि वह अल्पसंख्यको की सुरक्षा करें और उन्हें भी विकास में भागीदार बनाए। धर्मनिरपेक्षता का यही मूल तत्व है। श्री मुलायम ंिसंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सांप्रदायिकता और जातीयता के खिलाफ लड़ती रही है। बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए श्री यादव ने अपनी सरकार को भी खतरे में डाल दिया था। प्रदेश में मुस्लिमों के पूजा स्थलों, कब्रिस्तानों, मदरसों की सुरक्षा के साथ मुस्लिम युवाओं के विकास की गारंटी भी समाजवादी पार्टी सरकार ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

इमरजेंसी, ट्रामा एवं बर्न सेन्टर, रैन बसेरे तथा 500 बेड सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल का निर्माण शीध्

Posted on 10 April 2013 by admin

edited-cm-photoउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई एवं पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय की आज लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस सैफई में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में सैफई मेडिकल संस्थान को गम्भीर रोगों के इलाज हेतु संसाधन एवं सुविधायुक्त बनाने पर बल दिया। मेडिकल संस्थान की कोर कमेटी की इस बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्य यथा - इमरजेंसी, ट्रामा एवं बर्न सेन्टर, रैन बसेरे तथा 500 बेड सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल के निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई। इन कार्यों के लिये सरकार द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 50 प्रतिशत की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। बैठक में चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति, आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदधारकों के सम्बन्ध में एकल नीति, मेडिकल काॅलेज के एम0डी0 व एम0एस0 पाठ्यक्रमों में पढ़ाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत संस्थान में शैय्याओं की संख्या में बढ़ोत्तरी, विशेषज्ञ कन्सलटेन्ट की नियुक्ति, पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय में पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु पदों की अनुमति, उक्त निर्माण कार्यों को समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने हेतु इंजीनियर व स्टाफ की अतिरिक्त तैनाती तथा पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय हेतु बेहतर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सैफई मेडिकल संस्थान को अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा होने पर आस-पास के लोगों को गम्भीर इलाज के लिये अन्यत्र कहीं नहीं जाना पड़ेगा। पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी यहां अच्छा व सस्ता इलाज मिल सकेगा। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री जे0पी0 शर्मा, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

लगातार दिन दहाडे गोलियां चलती है हत्यायें होती है उन्हे मात्र थाने की जी०डी० मे संकलित किया जाता है

Posted on 10 April 2013 by admin

9 अप्रैल । जनपद के पुलिस कप्तान को जनपद की जनता ना ही जानती है न पहचानती है हमेशा जनता और फरियादियों से रहता है पर्दा जब किसी सपा नेता की हत्या होती है तो मजबूरी मे निकलते है कप्तान ।

उन्ही के नक्से कदम पर चल रहे दरोगा से लेकर एडिशनल तक डी०जी०पी० शर्मा जी के तो पूरे प्रदेश की जनता अनजाने ही देखकर पहचान लेगी मगर जनपद के पुलिस कप्तान को तो बावर्दी भी जनता नही पहचानती । ये जनता की मित्र पुलिस है अगर फरियादी इनसे मिलने इनके आफिस जाये तो जाये कैसे ये केैसे आराम तलब अधिकारी है लू, धूप,  गहन अंधकार मे नही निकलते शोर पसन्द नही है अगर फरियादी जोर जोर से बोला तो कोतवाल को बुला कर लाटी चार्ज करवा देगें । अगर मीडिया को कैमरे का प्लैश चमका को और भी बुरा उसे तो पिटवाना ही है हां अगर कोई सपा नेता की हत्या होती है और सपा विधायक जिलाध्यक्ष वगैरह रोडजाम करते है तो एडिशनल को भेज दिया जाता है वर्ना दरोगा व होमगार्ड तो है ही काम चल जायेगा ।

हालात यह है कि जनपद मे इन्हे मुख्यमंत्री द्वारा आयात कर लाये हुए बमुस्किल २ माह होने को है शायद ही किसी थाने या शहर की चैकी भी देखी हो शहर के मोहल्ले या सार्वजनिक क्षेत्र की जानकारी हो हालत यह है कि शायद ही सभी पुलिस कर्मी इन्हे बाई फेस पहचानते हो तब क्यो न बिगडे जिले के हालात पुलिस के अफसर स्वयं काली फिल्मो वाले शीशे युक्त गाडियों में गुजरते है हूटर और अर्दली ही इनकी पहचान बन गये है वर्ना इन्हे पहचानना ही मुस्किल है जनपद मे इनके अल्प प्रवास के दौरान ही ग्यारह हत्याएं हो चुकी है जो कि पूरे जनपद के विभिन्न थानो से संवधित है मगर आज तक एक होमगार्ड भी दण्डित नही किया गया न ही यह जानने की कोशिश की गई कि जिले मे थाना वार कितने नामचीन अपराधी है और उन की क्या पोजीशन है ।

लगातार दिन दहाडे गोलियां चलती है हत्यायें होती है उन्हे मात्र थाने की जी०डी० मे संकलित किया जाता है या जब भीड सत्त्ताधारी नेताओं के साथ खुद अपनी संस्कार की कानून व्यवस्था से पीडित हो धरने पर बैठ जाते है तो निकलते है हमारे मिटटी के शोकेश शेर और सरकारी पारिवारिक लाभ और किसान बीमाधन देकर जनता को शांत कराते है वो भी मल्टी विटामिन उपजिलाधिकारियों के जरिये वर्ना एक दिन में जिले के हालात विगड जाये ।

हैरत तो तब होती है जब कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ऐेसी कौन सी मजबूरी है जो आम जनता के साथ साथ सपा के यादव नेताओं की जघन्य हत्याओं पर चुप्पी साधे है और पुलिस अधीक्षक समेत इन शोकेश ब्रांड अधिकारियों को जिले मे ऐश करने के लिए बैठा रखे है आखिर और कितने यदुवंशियों की संख्या पूरी होेने पर संज्ञान लेगें हमारे यदुवंश सिरमौर अखिलेश यादव जी अपराधियों की फौज बैखौफ होकर बीते २८ मार्च से ही घनश्याम यादव की हत्या के बाद ही ३ अप्रैल को उतरी गांव सभा जो कि सपा के कददावर नेता पूर्व एम.एल.सी.शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नाम से विख्यात है के बेनी पुरवा के जवाहर यादव की नृसंस हत्या से भी नही थके तो ६ अप्रैल को ही मलिकपुर नोनरा के पूर्व प्रधान रमाशंकर यादव की दुर्लभ से दुर्लभ तरीके से हत्या पर जिले का सपा संगठन सडक पर आ गया और २५ लाख मुवाअजा तथा सरकारी नौकरी की मांग की गई वहां भी सरकारी मल्टी विटामिन दे रोड जाम हटवाया गया और आज जनपद के सभी दलो के यदुवंशियों की हुंकार तिकोनिया पार्क मे गूंजी सभी ने दलो के दलदल से उपर उठकर यादव महासभा के बैनर तले सरकार की कानून व्यवस्था को और यादव सिरमौर अखिलेश यादव की चुप्पी पर आव्रहृोश व्यक्त किया । वक्ताओं मे जिले मे हो रही हत्याओं को पुलिस निष्क्रियता करार दे कठोर कार्यवाही की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक विद्यालय सराय गोपाल स्कूल मे मानक को दर किनार करके अतिरिक्त कक्ष बनवाया जा रहा है ।

Posted on 10 April 2013 by admin

edited-103_34811 ९ अप्रैल । विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा प्राथमिक विद्यालय सराय गोपाल स्कूल मे मानक को दर किनार करके अतिरिक्त कक्ष बनवाया जा रहा है । भूकम्परोधी अतिरिक्त कक्ष मे नम्बर दो का ईंट कम मात्रा में सरिया का प्रयोग डीपीसी कम मात्रा में की गई है नीव की खोदाई कम की गयी है । दिवाल की जोडाई में मोंरग की जगह बालू की मिलावट की गयी है । विद्यालय का प्लास्टर भी बालू से करवाया जा रहा रहा है ।

गांव वालो के अनुसार विद्यालय सराय गोपाल में बनाया जा रहा भूकम्प रोधी अतिरिक्त कक्ष का प्लास्टर करवा रहा है इस सम्बन्ध में जब इसकी सूचना सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय से पूछा गया तो उन्होने कहा कि इस सम्बन्ध मे मुझे कोई जानकारी नही है अगर इस तरह भूकम्प रोधी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया जा रहा है तो हम तत्काल विद्यालय जाकर निर्माण कार्य रोकवा देगे । परन्तु सूचना के बावजूद भी सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी न तो किसी को विद्यालय मे जांच के लिये भेजा न ही भूकम्प रोधी अतिरिक्त कक्ष का निमार्ण कार्य रोकवाया ।

इस सम्बन्ध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो कहा मै तत्काल सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को सराय गोपाल प्राथमिक विद्यालय भेजकर निमार्ण कार्य रोककर जांच करें । जांच मे कमी पाये जाने पर निर्माण प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी । लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद निर्माण प्रभारी के खिलाफ कोई जांच नही की गई जिससे उनका मनोबल बढा हुआ है । जिससे गांव वालो मे रोष व्याप्त है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय रेलवे मे एकल यूनियन के चुनाव के संदर्भ मे जनसभा का आयोजन किया गया ।

Posted on 10 April 2013 by admin

edited-100_7525 ९ अप्रैल । भारतीय रेलवे मे एकल यूनियन के चुनाव  के संदर्भ मे उत्त्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यालय परिषर में  २५, २६, २७ अप्रैल को होने वाले चुनाव के परिपेक्ष मे जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें केन्द्रीय कार्यकारणी के अध्यक्ष एण् के. सिंह, मंडल अध्यक्ष के.एल.श्रीवास्तव, पैटर्न अंजनी दूबे, अध्यक्ष वाराणसी शाखा के एस.पी.श्रीवास्तव, शाखा मंत्री वाराणसी कमलेश यादव , फैजाबाद ब्र्रांच के पूर्व शाखा मंत्री मुकुल सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किए ।

मेन्स यूनियन से उत्त्तरीय रेलवे में आए मुहम्मद अली अपने उत्पीडन की गाथा सुनाते हुए भावुक हो गए  । मीटिंग का मूल मंसूबा उत्त्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के चुनाव निशान रेल के इन्जन पर मतदान करने के बारे मे बताया गया  । मीटिंग के दौरान उपस्थित गैंगमैनों ने अपनी विरह वेदना तथा शोषण की कहानी बताते हुए अपनी आस्था मजदूर यूनियन को इस चुनाव में जिताने के लिए एक मात्र विकल्प बताया  ।

सभा को सम्बोधित करते हुए ए.के.सिंह ने कहा कि मेन्स यूनियन के लगातार उत्पीडन के व्रहृम से बचाव का एक मात्र विकल्प का समाधान चुनाव चिन्ह रेल का इंजन होगा जो आप सभी साथियों का अपना जाना पहचाना  चुनाव चिन्ह है । वर्कशाप के मसीहा सी.पी.सिंह ने अपने साथियो का आह्वान करते हुए इस बार अपने मजदूर भाईयो के एक एक वोट से उत्त्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के हाथो को मजबूत करने की बात कही है ।

सभा मे बृजेश यादव, राम करन, कमलेश श्रीवास्वत, अवधेश सिंह, सन्तोष मिश्रा, आदित्य सिंह, राजेन्द्र यादव, इन्द्रमणी दूबे, ओमनाथ पाण्डेय, रामउजागीर,मो० अली, मो० अख्तर, संजय यादव, अशोक यादव आदि ने सम्बोधित किया अन्त मे शाखा मंत्री सुरेश कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए उत्त्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पहल मे मतदान करने की अपील किया है । कार्यव्रहृम का संचालन सहायक शाखा मंत्री पंकज दूबे ने किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अवैध निर्माणो पर विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने मोटी रकम वसूल कर नोटिस थमा कर इतिश्री कर दिया ।

Posted on 09 April 2013 by admin

९ अप्रैल । सुलतानपुर विनियमित क्षेत्र मे नियम कानून का कोई वजूद नही है । यहां अधिकारियो के अपने कानून चलते है जिसके कारण नगर के वार्डो मे नागरिको की जान को जोखिम मे डालकर हर गली मोहल्लो मे बहुमंजिला इमारते खडी की जा रही है ।
इन अवैध निर्माणो को रोकने मे प्रशासन भी कोई खास दिलचस्पी नही निभा रहा है ऐसे मे कही मुम्बई को थाणे की तरह इमारते ढह न जाए यह एक पहेली बना हुआ है । नियमो की अनदेखी कर कराए जा रहे अवैध निर्माण से जिला प्रशासन को भी हर साल करोडो रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है ।
नगर के २५ वार्डो में सवा लाख की आबादी है जिसमें ५० फीसदी रईसो के मकानो को मिलाकर लगभग २० हजार मकान भी बने हुए है । अधिकांश मकान तो ऐसे है जो कि नजूलभूमि पर बने हुए है । शहर के गंदानाला, रोडवेज स्टेशन, सिविल लाइन, बढैयाबीर, चैकक्षेत्र, रामलीला मैदान, नेशनल टाकीज रोड, सिरवारा रोड, खैराबाद, मुरारीदास गली, शाहगंज पुरानी बाजार, लाल डिग्गी समेत दर्जन भर मोहल्लो में रईस पुराने मकानो को तोडवाकर बहुमंजिला इमारते खडी कर रहे है ।
यहां तक कि बहु मंजिला इमारते खडी करवाने वाले फैक्टर अपने ढंग से काली, नीली, पीली पालीथीन लगवाकर इमारतो का निर्माण करा रहे है । इमारत खडी करने के इस खेल मे रईस नालो के उहृपर भी कब्जा करने मे कोई कोर कसर नही छोड रहे है । जिन अवैध निर्माणो पर नागरिको ने विरोध भी जताया है वहां पर विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने मोटी रकम वसूल कर नोटिस थमा कर इतिश्री कर दिया है । जब कि बिना मानचित्र के शहर में भवनो के निर्माण का कोई प्राविधान नही है । फिर भी अधिकारियों की साठ गांठ से बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के गलियों मे व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाए जा रहे है । जब कि नेशनल बिल्डिग कोड के तहत बिना फायर सर्विस एननोसी के इमारते खडी करने का प्राविधान नही हेै ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इसौली रामचन्द्र मिश्र काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किये गये ।

Posted on 09 April 2013 by admin

९ अप्रैल । भारतीय जनता पार्र्टी काशी क्षेत्र द्वारा भाजपा के पूर्व प्रत्याशी इसौली रामचन्द्र मिश्र को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किये जाने पर जनपद के कार्यकर्ता उत्साहित है तथा जिला भाजपा कार्यालय पर दोनो नेताओं का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया ।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को धन्यवाद दिया और कहा कि जनपद के दो नेताओं को क्षेत्र समिति मे स्थान देकर सुलतानपुर के कार्यकर्ताओं का मान बढाया । डा० एम.बी.सिंह ने अपने सम्बोधन मे रामचन्द्र मिश्र द्वारा किये गये संघर्षो का स्मरण करते हुये बताया कि श्री मिश्र एवं डा. आर.ए.वर्मा के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी और जिले का प्रतिनिधित्व काशी प्रान्त मे रहेगा ।
रामचन्द्र मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए पूरा समय दूंगा । डा० आर.ए.वर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है उसके लिए जो भी संघर्ष करना पडेगा तैयार हूं । बैठक को सम्बोधित करने वालो मे पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्र्रवाल, सन्त बख्श सिंह, विजय त्रिपाठी, शिवाकान्त मिश्रा, जगजीत सिंह, श्याम बहादुर पाण्डेय, अजय जायसवाल थे । कार्यव्रहृम में संजय सिंह, डा० महिमाशंकर द्विवेदी, सतपाल सिंह, महेश सिंह, धर्मेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, मनीष जायसवाल, दिनेश चैरसिया आदि उपस्थित थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सी.एम.एस. अन्तर्हाउस कैरम प्रतियोगिता में लव हाउस चैम्पियन

Posted on 09 April 2013 by admin

9 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा अन्तर्हाउस कैरम प्रतियोगिता का आयोजन आज विद्यालय के हाल में सम्पन्न हुआ जिसमें लव हाउस, होप हाउस, यूनिटी हाउस व पीस हाउस के 75 छात्र खिलाडि़यों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। प्राइमरी व जूनियर बालक/बालिका वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में लव हाउस ने सर्वाधिक 17 अंक अर्जित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जहाँ एक ओर प्राइमरी बालक वर्ग के अन्तर्गत यूनिटी हाउस के ईशु कुमार प्रथम स्थान अर्जित किया तो वहीं युगल मुकाबले में भी यूनिटी हाउस के मुदित श्रीवास्तव व ईशु कुमार ने बाजी मारी। इसी प्रकार जूनियर बालक वर्ग के अन्तर्गत एकल प्रतियोगिता में लव हाउस के पियुष राज, जूनियर बालिका वर्ग में पीस हाउस की अनीसा राज, जूनियर बालक युगल मुकाबले में लव हाउस के पियूष राज व आदर्श एवं जूनियर बालिका युगल वर्ग में लव हाउस की अंजलि व इशिका की जोड़ी ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2013
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in