Archive | January, 2013

पूंजी निवेशको के लिए उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश सिद्ध होने जा रहा है

Posted on 31 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि पूंजी निवेशको के लिए उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश सिद्ध होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में उद्योग धंधे के लिए अनुकूल वातावरण का सृजन करने के साथ नई औद्योगिक नीति को भी अपनाया है। कई विदेशी घराने भी उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने की सम्भावनाओं की परख कर गए हैं। प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए समाजवादी पार्टी सरकार की सक्रियता से जनता का भरोसा पुख्ता हुआ है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का जो सपना श्री मुलायम सिंह यादव ने देखा था उसे श्री अखिलेश यादव की सरकार साकार करने का काम कर रही है।
समाजवादी पार्टी के दस माह के कार्यकाल में प्रदेश में दस हजार करोड़ रूपए का निवेश हो चुका है। इसमें और वृद्धि की सम्भावनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अब तक डेयरी उद्योग, ब्रेवरीज, पेट्रोलियम, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में पूंजीनिवेश सुनिश्चित हो चुका है। इस क्षेत्र के उद्योगों पर तेजी से काम चल रहा है। राज्य सरकार नई आईटी नीति, उद्योग नीति और खाद्य प्रसंस्करण नीति को निवेशको के सामने प्रस्तुत कर सार्थक संवाद और सहयोग की उम्मीद करती है। चर्म उद्योग और आटो मोबाइल्स क्षेत्र की योजनाओं में भी निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है।
औद्योंगिक क्षेत्र में निजी निवेशको को प्रोत्साहित करने के लिए माहौल बनाने के लिए अवस्थापना विकास को मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। अवस्थापना परियोजनाओं के क्रियान्वयन में निजी क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा भागीदार बनाए जाने का लक्ष्य है। आगरा में 27 जनवरी से प्रारम्भ तीन दिवसीय पार्टनरशिप समिट 2013 इस दिशा में एक अभिनव प्रयास साबित होगा, इसमें संदेह नहीं। समिट में 83 देशों के औद्योगिक घरानों ने शिरकत की। अमेरिकी प्रतिनिधिमण्डल मार्च में लखनऊ आएगा और निवेश का अपना प्लान प्रस्तुत करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेश और मूलभूत जरूरतों के संदर्भ में एक उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया है ताकि आनेवालें निवेश के लिए एक छत के नीचे सारी जानकारी मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्यमंत्री श्री आनन्द शर्मा के बीच वार्ता के फलस्वरूप कई योजनाओं में 3436Û39 करोड़ की भागीदारी पर सहमति हुई है। यूपी में 16000मेगावाट की बिजली परियोजना, 24 जिलो में नई शुगर मिलों की स्थापना, उनके साथ सह उत्पादन प्लंाट और डिस्टलरी प्लंाट लगाने की सुविधाएं होगी। ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर 500 करोड़ के प्रोजेक्ट पर विशेष छूट भी मिलेगी। प्रदेश में फैले 18000 किलोमीटर लम्बी नहरों की पटरियों पर सोलर पैनल लगने से उद्योगों का विस्तार होगा। खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर ब्याज में 7 फीसदी की छूट मिलेगी। 23 हजार करोड़ रूपए से सड़कंे सुधरेगी।
प्रदेश में उद्योगों के पनपने के लिए आवश्यक बिजली, पानी, सड़क और कानून व्यवस्था पर नियंत्रण को मुख्यमंत्री जी ने प्राथमिकता पर रखा है। प्रदेश में विद्युत उपलब्धता में वृद्धि तथा पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराने की दिशा में रूकी हुई तथा स्वीकृति के लिए लंम्बित विद्युत परियोजनाओं को पूर्ण कराने का कार्य तेजी से चल रहा है। सौर ऊर्जा आधारित विद्युत उत्पादन नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में उद्योगों को त्वरित विकास करने तथा पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए नई औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र नीति 2012 तैयार कर प्रभावी रूप से कार्यान्वित किए जाने पर काम हो रहा है। लखनऊ में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना का भी निर्णय हो गया है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्णतया नियंत्रण पा लिया हैं। इन अनुकूल स्थितियों में उत्तर प्रदेश में पूंजीनिवेश की सबसे ज्यादा सम्भावनाएं उभर कर सामने आ रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

Posted on 31 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष श्री राबे हसन नदवी के दामाद तथा सुप्रसिद्ध अरबी विद्वान मौलाना अब्दुल्ला हसनी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्री यादव ने कहा कि मौलाना अब्दुल्ला हसनी इस्लामी जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान हजरत अली मियाॅ के पौत्र थे। नदवा कालेज में वे हदीस पढ़ाते थे। वे एक अरबी पत्र के भी सम्पादक थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पांच साल के कई वायदे 10 माह के अन्दर पूरे हो गए हैं

Posted on 31 January 2013 by admin

30-01-aसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि प्रदेश के विकास की गाड़ी पिछले पांच साल में पटरी से उतर गई थी। बसपा राज में प्रदेश में जबरर्दस्त लूट हुई। विकास के काम ठप्प रहे। बिजली की एक यूनिट नहीं लगी। ऐसी मुख्यमंत्री थी जो मंत्री-विधायकों तक से नहीं मिलती थी, आम आदमी की तो बात ही बेकार है। समाजवादी पार्टी सरकार हालात बदल रही है। पांच साल के कई वायदे 10 माह के अन्दर पूरे हो गए हैं।
श्री यादव पार्टी मुख्यालय 19-विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में एकत्र सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री श्री आजम खाॅ, मुम्बई के प्रदेश अध्यक्ष श्री अबू आसिम आजमी तथा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। उन्होने कहा कि अब आम आदमी को अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल रहा है। किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ है। सरकारी ट्यूबवेल और नहरों से सिंचाई का मुफ्त पानी दिया जा रहा है। कन्या विद्याधन और बेकारी भत्ता दिया गया है। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को पेंशन मिलेगी। मुस्लिम लड़कियो को, जो हाईस्कूल पास हैं, 30 हजार रूपए आगे की पढ़ाई और शादी के लिए दिए जा रहे हैं। उर्दू को रोजी रोटी से जोड़कर मुस्लिमों को नौकरियों में अवसर दिए जा रहे हैं। इन सबकी नकल अब दूसरे प्रदेशों की सरकारें कर रही हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का शासनादेश सन् 2005 में जारी किया गया था। वर्ष 2007 में बसपा की सरकार बनने पर इन जातियों को मिल रही तमाम सुविधाओं से वंचित कर दिया गया। अब 16 फरवरी,2013 को इन जातियों का सम्मेलन बुलाया गया हैं। उन्होने कहा कि दलितों की छोटी जातियों की कहीं पूछ नहीं होती थी। समाजवादी पार्टी ने उनकी पहचान बनाई। छोटी जाति के नेताओं को विधायक तथा दूसरे पद देकर सम्मानित किया गया।
श्री यादव ने माना कि पिछली बसपा संस्कृति के प्रदूषण से बहुत से अफसर बेलगाम हो गए थे। उनकी आदतें बिगड़ी हुई थी। धीरे-धीरे अब इनमे बदलाव भी हो रहा है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी हैं। अधिकारी डरने लगे हैं। मुख्यमंत्री के लिए सुझाव है कि वे कुछ बड़े अधिकारियों के दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करें। साथ ही उन्होने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को भी ताकीद दी कि वे अफसरों की टंªासफर पेास्टिंग में रूचि न लें। उन्होने कहा उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश है। इसलिए एक बार ब्यूरोक्रेसी की ओवर हालिंग होनी चाहिए। कार्यकर्ता अधिकारियों की चापलूसी करने से बचें। श्री यादव ने सलाह दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों की ठीक से जानकारी लेकर जनता के बीच उनको प्रचारित प्रसारित करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अपने सभी लोकसभा प्रत्याशियों को जिताना चाहिए ताकि सन् 2014 में दिल्ली में समाजवादी पार्टी के निर्णायक हस्तक्षेप की स्थिति बन सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गजेन्द्र सिंह का पहला धारावाहिक ‘घर आजा परदेसी’ सहारा वन पर शुरू

Posted on 31 January 2013 by admin

gap-pr-4-copyसहारा वन पर धारावाहिकों के गुलदस्ते में एक नया धारावाहिक घर आजा परदेसी एक बड़ी संभावना के साथ अपना आगाज कर चुका है। नाॅन फिक्शन शो के प्रख्यात निर्माता श्री गजेन्द्र सिंह अपने पहले धारावाहिक घर आजा परदेसी के साथ टेलिविजन की रंगीन दुनिया में पदार्पण कर रहे हैं।
मालुम हो कि घर आजा परदेसी एक ऐसी बेटी की कहानी है जो भारतीय मर्यादाओं को रेखांकित करते हुए अपने पिता की तलाश करती है। यह कहानी जहां एक तरफ भारतीय पारिवारिक परम्परा में स्त्री के बलिदान को गौरवान्वित करती है तो दूसरी तरफ प्रेम एवं कर्तव्य को भी दर्शाती है। हालांकि उसके इस प्रयास में पारिवारिक रूढि़यां एवं पितामह के विरोध का भी सामना करना पड़ता है।
धारावाहिक में भवानीशंकर मिश्र (विक्रम गोखले), जो वाराणसी के एक प्रतिष्ठित परिवार के मुखिया हैं, तब हतप्रभ हो जाते हैं जब उनकी ही पोती उनके रूढि़वादी आदर्श के बर-खिलाफ चुनौती देती है। इस कहानी में आधुनिकता के प्रवाह और पुरानी रूढि़यों के बीच प्रामाणिक द्वंद्व दर्शाया गया है। यह कहानी दो पीढि़यों, दो महाद्वीपों और दो विचारधाराओं के अन्तर्विरोध को बखूबी प्रस्तुत करती है, जिसमें भवानीशंकर के पुत्र राघव (महेश ठाकुर) एवं पौत्रियों देविका (रळची सवर्ण) तथा रळद्राणी (सपना पब्बी) एवं बहू सजनी मिश्रा (अनीता कुलकर्णी) के जीवन के विरोधाभासों को अत्यंत रोचकता एवं संवेदनशीलता के साथ उकेरने का प्रयास किया गया है।
भवानीशंकर मिश्र अपने विद्रोही पुत्र राघव पुत्र को अपनी सम्पत्ति से स्थायी रूप से बेदखल कर देते हैं, क्योंकि उसने अपनी पत्नी से रिश्ते को तोड़ दिया था। मिश्र परिवार अपने इस मुखिया से मूल्यों और परम्पराओं पर आधारित निर्णय का मुखर विरोध करता आ रहा है। जब भवानीशंकर मिश्र यह महसूस करते हैं कि उनका पूरा परिवार आज भी राघव को दिल से चाहता है और एक दिन उसके वापस घर आने की आशा करता है, तो वह इन सभी से क्रोधित होकर अपने जीवित पुत्र के अंतिम क्रिया-कर्म करने की घोषणा कर देते हैं। अपने इस आक्रोश भरे निर्णय में वह राघव की पत्नी सजनी तथा अपनी प्रपौत्री देविका की भावनाओं को भी नजर अंदाज कर देते हैं। भवानीशंकर के इस निष्ठुर व्यवहार से सारा परिवार दुखी हो जाता है और देविका अपने पितामह के विरळद्ध सख्ती से खड़ी हो जाती है। वह अपने पिता राघव मिश्र को वापस घर लाने का निर्णय लेती है और अपने पिता द्वारा कन्यादान किये जाने के बाद ही विवाह करने का संकल्प लेती है।
श्री सुरेश मिश्र, असिस्टेंट डायरेक्र वर्कर, सहारा वन मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट लि. ने बताया, ‘हम फिक्शन शो के निर्माण की विधा में श्री गजेन्द्र सिंह के प्रवेश का स्वागत करते हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार उन्होंने नाॅन-फिक्शन के क्षेत्र में अपने प्रभुत्व को कायम किया था, उसी प्रकार वे फिक्शन के क्षेत्र में भी अपनी सृजनशीलता का रंग भरने में सफल होंगे। घर आजा परदेसी हमारे सम्माननीय बुजुर्गों द्वारा मूल्यों एवं परम्पराओं के संरक्षण तथा नयी पीढ़ी द्वारा तार्किक रूप से उठाये जाने वाले प्रश्नों की रोचकता को रेखांकित करता है। एक नवीन परिकल्पना एवं मंजे हुए कलाकारों की एक लम्बी फेहरिस्त के साथ घर आजा परदेसी निश्चित रूप से दर्शकों को प्रभावित करेगा।
श्री गजेन्द्र सिंह, प्रबंध निदेशक, साईबाबा टेलीफिल्म्स, जो पहली बार फिक्शन शो के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, ने कहा, ‘टीवी धारावाहिक में प्रवेश करने का विचार हमारे मन में कुछ समय पहले आया था। यह बोनी कपूरजी एवं सहारा वन के सहयोग से संभव हो सका है। यह परिकल्पना सांस्कृतिक नगरी बनारस के आस-पास के परिवेश में विकसित हुई है, क्योंकि यह एक ऐसा स्थान है, जहां पर हम संगीत और पर्वों को उनके वास्तविक रंग में अनुसंधानित कर सकते हैं। इस परिकल्पना के सृजन का प्रमुख उद्देश्य अपने देश की विविधतापूर्ण संस्कृति एवं परम्परा को प्रदर्शित करना रहा है। यह लंदन से भारत आयी एक लड़की द्वारा एक नयी संस्कृति एवं जीवन शैली को अपनाने की कथा भी है।‘
घर आजा परदेसी की दिलचस्प कथा-वस्तु में विक्रम गोखले, स्मिता जयकर, अनिता कुलकर्णी और महेश ठाकुर जैसे मशहूर कलाकारों का जीवंत अभिनय चार चांद लगा देगा। विक्रम गोखले और स्मिता जयकर की सशक्त जोड़ी सुपर हिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद एक बार फिर एक साथ देखी जाएगी। इसमें प्रमुख भूमिका रळचि सवर्ण एवं सपना पब्बी निभा रही हैं।
धारावाहिक ‘घर आजा परदेसी ….. तेरा देस बुलाये रे’ सोमवार 28 जनवरी से, प्रसारित होना शुरू हो गया है और प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे केवल सहारा वन पर देखा जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 31 January 2013 by admin

प्रमुख धर्म गुरू मौलाना अब्दुल्ला हसनी नदवी के आकस्मिक निधन हो जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डाॅ0 खत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 मौलाना अब्दुल्ला हसनी नदवी, नदवतुल उलमा के प्रमुख उस्ताद थे। उन्होने सामाजिक एकता और अखण्डता की मजबूती के लिए जो सराहनीय योगदान दिया है, उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मारूफ खान ने मौलाना की शखि़्सयत को याद करते हुए कहा कि मौलाना बहुत ही शांत स्वाभाव के थे और वे निरन्तर ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहे। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये अथक प्रयास कभी भी विस्मृत नहीं किये जा सकतें हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

Posted on 31 January 2013 by admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीदी दिवस, 30जनवरी के मौके पर आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में गांधी जी की पुण्यतिथि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस मौके पर सर्वधर्म पाठ का आयोजन कर गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
सर्वप्रथम सर्वधर्म पाठ के तहत कुरान पाठ कारी मोहम्मद शमीम, बौद्ध पाठ भन्ते नागार्जुन, गीता पाठ आचार्य मोहित शुक्ल, बाइबिल पाठ फादर सैमुअल एवं गुरूग्रन्थ साहब सरदार जोगिन्दर सिंह एवं उनके साथियों द्वारा किया गया तथा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर दो मिनट रहकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता आन्देालन के दौरान तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तक देश में गरीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक भेदभाव, छुआछूत को समाप्त करने तथा सामाजिक सहिष्णुता के लिए उनके द्वारा किये महानतम कार्य को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकत है। पूरी तरह अहिंसा के रास्ते पर चलकर उन्होने देश की आजादी से लेकर जीवन पर्यन्त जो सत्य और अहिंसा का पथ प्रशस्त किया, आज हम सभी कांग्रेसजनों को उसी रास्ते पर चलकर गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी ने गांधी जी को सत्य और अहिंसा का पुजारी तथा महापुरूष बताते हुए कहा कि उन्होने समाज में व्याप्त कुरीतियों और सामािजक भेदभाव को दूर करने का जो संकल्प लिया था उसे हम सभी कांग्रेसजनों को पूरा करना है। उन्होने कहा कि आज के दिन हम सभी को गांधी जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए गरीबों, दलितों एवं वंचितों को उनके अधिकार दिलाने तथा सामाजिक भेदभाव मिटाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
प्रवक्ता श्री अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में विधायक श्री बंशी पहाडि़या, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री ओंकार नाथ सिंह, श्री बोधलाल शुक्ल, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री एस.जे.एस. मक्कड़, श्री इरशाद अली, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री बद्री नाथ अग्निहोत्री, श्री विनोद बिहारी वर्मा, श्री सुरेशचन्द्र वर्मा, श्रीमती शैल सिंह, श्री विजय सक्सेना, श्री रमेश मिश्रा, श्री विनोद मिश्र, श्री अरशद आजमी, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री अरशी रजा, श्री दिनेश तिवारी पायलट,  श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री रंजन दीक्षित, श्री कमाल याकूब, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री अक्षयवर शुक्ल, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती रेनू सिंह डैगोर, श्री मेंहदी हसन, श्री बी0बी0 सिंह, श्री शाहकार जैदी, श्री अयूब सिद्दीकी, नवाब कम्बर कैसर, श्री के0के0 शुक्ल, श्री डी.आर. सिंह सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी की ओर से एक लाख रूपये की सहायता दी

Posted on 31 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी कार्यकर्ता धनश्याम यादव के परिजनों को पार्टी की ओर से एक लाख रूपये की सहायता दी। प्रदेश अध्यक्ष ने फरेन्दा जनपद माहराजगंज में कल मृतक के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। अटल शंकनाद रैली में आ रहे कार्यकर्ता धनश्याम यादव की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने घायल पूर्व विधायक विशेन्द्र सिंह से भी मुलाकात कर हाल जाना।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारियों का आदान-प्रदान किया

Posted on 31 January 2013 by admin

बिहार विधान परिषद की नगर विकास समिति के सभापति श्री संजय सिंह ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री आज़म खाॅं एवं श्री संजय सिंह ने दोनों राज्यों में चल रही नगर विकास की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारियों का आदान-प्रदान किया।
शिष्टाचार भेंट के पश्चात विधान भवन के कमरा नं0 80 में आयोजित एक बैठक में सभापति श्री संजय सिंह ने नगर विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। बैठक में मौजूद नगर विकास विभाग के विशेष सचिव श्री श्रीप्रकाश सिंह ने विस्तार से विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में श्री संजय सिंह को अवगत कराया। श्री संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहरी ग़रीब अल्पसंख्यकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मुफ्त में आवास उपलब्ध कराये जाने वाली ‘आसरा’ योजना एवं रिक्शा चालकों को बैटरी से चलने वाला रिक्शा मुफ्त में देने की योजना में काफ़ी रूची दिखाई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास होता हुआ नज़र आ रहा है और आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के नये आयाम प्राप्त करने में समर्थ होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जी0एम0 बीज(जेनिरिकली माडीथाईड बीज) के उपयोग और प्रसार पर छूट देने का निर्णय लिया

Posted on 31 January 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने आज भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों की बैठक में उ0प्र0 में जी0एम0 बीज(जेनिरिकली माडीथाईड बीज) के उपयोग और प्रसार पर छूट देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही इस प्रकार के निर्णय से कई प्रश्न अनुउत्तरित रह गए है। उ0प्र0 में आज कृषि और कृषि आधारित किसानों की जिन्दगी दूभर हो गई है। खाद, बीज, पानी और अपने उत्पादनों को सही और लाभकारी मूल्य किसानों के लिए सपना हो गया है। प्रत्येक फसल के बाद किसानों को सिर्फ कर्जा ही हाथ लगता है। कृषि उत्पादों के भण्डारन का घोर आभाव भी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने में बाधक है।
श्री सिंह ने कहा कि सरकार को जी0एम0 बीजों के प्रयोग से पहले किसानों को यह बताना चाहिए कि इन बीजों की कीमत और उपलब्धता क्या होगी? क्या ये बीज टर्मिनल बीज अर्थात एक ही बार उपयोग के लिए होंगे। इनके लिए खाद व पानी की क्या आवश्यकता होगी और क्या उसके उत्पाद को सही मूल्य और ठीक समय पर किसानों से क्रय किए जाने की सरकार गारंटी देगी? जी0एम0 बीजों के प्रयोग से पहले इन सभी शंकाओं का निराकरण और इसके उत्पादन का क्रय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रदेश में भूजल स्तर, खाद की कमी और इसकी  व्यापक कालाबाजारी, किसानों के जिन्सों की उचित मूल्य पर खरीद, बिजली पानी के संकट के कारण प्रतिवर्ष कृषि जमीन गैर कृषि कार्यो में परिवर्तित होती जा रही है। परिणाम स्वरूप वह दिन दूर नही होगा कि अनाज की कमी से प्रदेश को दो चार होना पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस पदक से सम्मानित किया गया

Posted on 31 January 2013 by admin

saba-rajअपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) लखनऊ श्री सभा राज को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इस वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। श्री सभा राज 1987 बैच के पी0 पी0 एस0 अधिकारी हैं। पुलिस महानिदेशक श्री ए0 सी0 शर्मा ने श्री सभा राज को उनकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। श्री शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कामना की है कि यह पदक श्री सभा राज को कर्तव्य परायणता, प्रतिबद्धता, पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग के साथ कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा देता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2013
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in