Archive | January 1st, 2013

योग की उच्चतम प्रविधि क्रिया योग है

Posted on 01 January 2013 by admin

योग एक वैज्ञानिक पद्धति है जिसका उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक रोग, मानसिक अशांति तथा आध्यात्मिक अज्ञान से मुक्त कराना है। इसके लिए परमहंस योगानन्द जी ने योग की वैज्ञानिक प्रविधियां दी हैं जैसे शक्ति संचार व्यायाम, एकाग्रता तथा ध्यान की विधियां हैं। इस तरह योग हमें ईश्वर के प्रत्यक्ष व्यक्तिगत अनुभव तथा अपनी ही वृहत आत्मा के रूप में मानव जाति की सेवा की ओर ले जाती है।

yogFrom left to right Mrs. Surabhi Ranjan, Sanyashi, and Swaami Smarna Nand Param Hansh (Extreme Right) speaking to the press at Yogoda Satsang Society Meditation Center in Gomti Nagar Lucknow.

यह जानकारी आज यहां लखनऊ के गोमती नगर स्थित योगदा सत्संग सोसाइटी के ध्यान केन्द्र में आयोजित प्रेस वार्ता में सोसायटी के राष्ट्रीय सचिव स्वामी स्मरणानन्द गिरि परमहंस ने देते हुए बताया कि योग की उच्चतम प्रविधि क्रिया योग है जिसका ज्ञान परमहंस योगानन्द ने पूरे विश्व को कराया। उन्हें यह ज्ञान अपनी गुरू परम्परा में प्राप्त हुआ जिसके स्रोत श्यामाचरण लाहिणी महाशय थे। उन्होंने बताया कि क्रिया योग के द्वारा व्यक्ति जागृति के उच्च स्तरों की ओर चल कर अपनी चेतना का प्रत्याहार करता है तथा धीरे-धीरे अन्तरबोध प्राप्त कर लेता है।
स्वामी जी ने बताया कि इन्हें सीखने के लिये विशेष कक्षाओं में जाने की या प्रशिक्षकों की आवश्यकता नहीं है। परमहंस योगानन्दजी के मार्गदर्शन में तैयार सत्संग पाठों के माध्यम से सच्चे साधक इन्हें अपने घर पर रहकर ही सीख सकते हैं, तथा अपनी सुविधानुसार इनका अभ्यास कर सकते हैं।
योगदा सत्संग सोसाइटी आॅफ इण्डिया के राॅची, कोलकाता, द्वाराहाट (उत्तराखण्ड में रानीखेत के निकट) तथा नोएडा में चार आश्रमों के अतिरिक्त भारत भर में 200 से अधिक शहरों में ध्यान-केन्द्र हैं। योगदा सत्संग सोसाइटी आॅफ इण्डिया कई स्कूलो, कालेजों, अस्पतालों, औषधालयों, निःशुल्क चिकित्सा शिविरों को चलाने के साथ ही अनेक छात्रवृत्तियां तथाा आपदा राहत कार्यों में सहायता भी प्रदान करती है।
योगदा सत्संग सोसाइटी आॅफ इण्डिया की स्थापना 1917 में आध्यात्मिक गौरवग्रन्थ ‘‘योगी कथामृत’’ के लेखक श्री श्री परमहंस योगानन्दी जी द्वारा की गयी। इस ग्रन्थ का अब तक 12 भारतीय भाषाओं सहित 32 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
यह एक आध्यात्मिक एवं धर्मार्थ संस्था है, जो सभी जातियों, धर्मों, संस्कृतियों और सम्प्रदायों के सभी सच्चे ईश्वरान्वेषियों को परहंस जी की शिक्षायें उपलबध करवा रही है। सभी सच्चे धर्मों में पूर्ण सामंजस्य, मूलभूत एकता तथा समान मूल सिद्धरान्तों को उजागर करना इस संस्था का एक प्रमुख उद्देश्य है।
स्वामी स्मरणा नन्द आई0आई0टी0 खड़गपुर से इलेकट्रानिक्स एण्ड कम्यूनीकेशन इंजीनियरिंग में पी0एच0डी0 डिग्री धारक हैं। वह कनाड़ा स्थित मान्ट्रियल में कान्कार्डिया विश्विविद्यालय में पोस्ट डाक्टोरल फेलो रहें हैं। उन्होंने 1985 में सन्यास लेकर योगदा सत्संग आश्रम में प्रवेश किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 सरकार में अव्यवस्थाएं चरम पर -डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Posted on 01 January 2013 by admin

नया साल, अस्पताल में हडताल, कर्मचारी बेहाल यह है उ0प्र0 सरकार का हाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सरकार पर उपरोक्त आरोप लगाते हुए कहा ंकि सरकार अपने वादों से भाग रही है, मुकर रही है। जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की मांग जायज है उसको तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। विनियमितिकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक आमरण अनशन पर बैठें है। बढ़ती ठण्डक में सरकार की लापरवाही के कारण कर्मचारी बिमार हो रहे है। कुछ को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार से कर्मचारियों का बिमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना जारी है। अस्पताल का हाल बेहाल है वेतन विसंगती के कारण अस्पताल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे है। शासन प्रशासन के खिलाफ धरना स्थल से लेकर अस्पतालों तक में जमकर नारेबाजी हो रही है। नएं मरीजों को अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ रहा है। अस्पताल के कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि सरकार पुलिस बल के बूते आंदोलनरत कर्मचारियों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। लोकतंत्र में अपने तथा अपनों के हितों के लिए न्याय की मांग करना गुनाह नही है। सरकार कर्मचारियों को गुनेहगार नही हकदार समझे। वेतन विसंगतियों हो अथवा विनियामितिकरण की मांग जायज है। इस सरकार में उ0प्र0 की हालत चिंताजनक हो गई है। अब तक की सपा सरकार नाकाम, निकम्मी और निष्क्रिय साबित हुई है। सरकार के अब तक कामकाज में पारदर्शिता की जगह ढ़ोंग दिखाई पड़ता है।
भाजपा अध्यक्ष ने सरकार से तत्काल कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करने की मंाग की। भाजपा कर्मचारियांे के साथ है उनके हितों के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नही करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की शुभकामनायें दी

Posted on 01 January 2013 by admin

press

Comments (0)

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योग बन्धु को सुदृढ़ीकरण

Posted on 01 January 2013 by admin

प्रक्रिया में सरलीकरण, समयबद्धता व पारदर्षिता सुनिष्चित की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव के दिषा-निर्देंषन में प्रदेष में औद्योगिक विकास को तीव्र गति देने के उद्देष्य से उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु समयबद्ध व पारदर्षी व्यवस्था लागू की गयी है।
नयी अवस्थापना एवं औद्योगिक नीति के तहत उद्योग बन्धु का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत निवेष मित्र के माध्यम से उद्यमियों को मिल रही सुविधाओं/अनुभूतियों की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जा रहा है ताकि स्वीकृतियों को प्राप्त करने में पारदर्षिता लायी जाय तथा समयबद्ध स्वीकृति सुनिष्चित की जाय। वर्तमान में 75 जनपदों में ‘‘निवेष मित्र’’ व्यवस्था लागू की गयी है।
उद्योग बन्धु को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देष्य से उद्योगों के साथ-साथ अवस्थापना सुविधाएॅं उपलब्ध कराने वाले उपक्रमों की समस्याओं का निराकरण एवं अनुश्रवण जिला, मण्डल एवं राज्य स्तर की बैठकों में किये जाने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही उद्योग बन्धु की बैठकें समयबद्ध रूप से आयोजित किये जाने पर बल दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव ने सभी विभागों के कार्यकलापों में पारदर्षिता व समबद्धता सुनिष्चित करने पर बल दिया है। इस क्रम में भारत सरकार की ई-विज योजना को प्रदेष में और अधिक सुदृढ़ता से लागू किया जा रहा है। निवेष मित्र व्यवस्था को भी इसके साथ सम्बद्ध कर लागू किया जायेगा। साथ ही संबंधित विभागों को भी इससे जोड़ा जायेगा।
इसके अतिरिक्त औद्योगिक विकास से संबंधित विभागों में प्रक्रियाओं का सरलीकरण करते हुए उनमें ई-गवर्नेन्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मध्य क्षेत्र के कार्यकत्ताओं का विशाल सम्मेलन

Posted on 01 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि 2 जनवरी को प्रातः 11 बजे गांधी भवन प्रेक्षागृह में लखनऊ मध्य क्षेत्र के कार्यकत्ताओं का विशाल सम्मेलन होगा।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यकत्र्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव होगें। सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव सांसद श्री रेवती रमण सिंह, सांसद श्री अरविन्द सिंह पूर्व सांसद श्री भगवती सिंह एवं लोकसभा प्रत्याशी श्री अशोक बाजपेयी मुख्य रूप से सम्बोधित करेगें।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि मध्यक्षेत्र सम्मेलन में अगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तय की जायेगी तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये कार्यों से जनता को अवगत कराने के लिए व्यापक जन अभियान चलाने का निर्णय लिया जायेगा।
श्री मेहरोत्रा ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकत्ताओं से 2 जनवरी को प्रातः 11 बजे गांधी भवन प्रेक्षागृह में आने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सच्चा सुख ईश्वर की सच्चाई को अपनाने में है - सच स्वरूपा मां जसजीत जी

Posted on 01 January 2013 by admin

100_0981सरोजनी नगर आवासीय समिति मैदान में सच स्वरूपा मां जसजीत जी का प्रकाशोत्सव समारोह अत्यन्त श्रद्धा भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आज के ही पावन दिवस, सन् 1993 में सच स्वरूपा मां को परमात्मा के साक्षात् दर्शन हुए और तदोपरान्त उन्होंने मानव सेवा का कार्य आरम्भ किया। आज के समारोह में सच स्वरूपा मां ने सुदूर प्रान्तों से आए भक्तों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और सत्य के मार्ग पर चलने की दुआएं और आशीर्वाद दिया।
‘चिन्ता’ विषय पर प्रवचन करते हुए मां ने कहा कि सांसारिक प्राणी मृग तृष्णा के पीछे भटकते हैं। सुख पाने के लिए परन्तु सच्चा सुख परमात्मा के नियम को स्वीकार करने में है, उसकी सच्चाई को अपनाने में है।
सच स्वरूपा मां ने कहा कि लोग इस कदर चिन्ता करते हैं कि यह उनकी आदत में शामिल हो जाता है। वह हर बात की फिक्र करते हैं, जिससे उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है, अनेकों रोग लग जाते हैं और मन और शरीर थका-थका रहता है।
सच स्वरूपा मां ने अपने प्रवचन में कहा कि हम अतीत की जिन बातों को बदल नहीं सकते, उन्हें स्वीकार कर लेने में भी भलाई है। चिन्ता से भविष्य और वर्तमान दोनों खराब हो जाते हैं।
मां ने कहा कि परमात्मा सर्वव्यापी सत्ता है, वो सबकी सुनता है, जरूरत है बस उसे आवाज़ लगाने की। प्रार्थना जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर देती है, अनेक साखियों के माध्यम से मां ने इस बात को स्पष्ट किया कि प्रार्थना इन्सान द्वारा उत्पन्न की जाने वाली ऊर्जा का सबसे सशक्त रूप है। मां ने कहा कि चिंतित व्यक्ति को चाहिए कि वह अधिक से अधिक कार्य में व्यस्त रहे, सुख पाने के लिए दूसरों पर उपकार करे और छोटी-छोटी बातों से अपने को विचलित न होने दे और प्रभु का चिंतन करे। सच स्वरूपा मां ने प्रवचन के अन्त में सभी को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान करते हुए संगत को निरोग एवं मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु दुआएं दीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने नव वर्ष की प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted on 01 January 2013 by admin

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके खुशहाली, समृद्धि, सुख, एवं उन्नति की कामना है नव वर्ष हम सभी को नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करके देश और प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित करने की प्रेरणा प्रदान करता है। और युवाओं को नवनिर्माण में आगे बढ़ना होगा ताकि देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर चल सके।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह ने नव वर्ष के प्रथम दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की शुभकामना की और देश प्रदेश में जो घटनाएं 2012 में घटित हुयी उसकी पुनरावृत्ति इस नव वर्ष 2013 में न हो ऐसी कामना भी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नये वर्ष की शुभकामनाएं

Posted on 01 January 2013 by admin

भाजपा लखनऊ महानगर ने दी नये वर्ष की शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, शैलेन्द्र मौर्य शैलू ने नगर वासियों को नव वर्ष 2013 की हार्दिक शुभकामनाएं दी। लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि नये वर्ष में हम सभी को साम्प्रदायिक व जातिवादी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने  का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नव वर्ष हम सभी को नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार लखनऊ नगर की उद्यमी प्रगति और विकास के लिए समर्पित करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

भाजपा महिला मोर्चा ने दी बधाई
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता एवं सुमन शुक्ला ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुये  कहा कि वर्ष 2012 में देश व प्रदेश में घटित घटनाओं से सबक लेकर वर्ष 2013 में देश एवं प्रदेशवासियों को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति जागरूक रहते हुए प्रदेश एवं देश के नवनिर्माण में आगे बढ़ना होगा और साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने नव वर्ष की मुबारकबाद दी
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मो. जीशान खान ने नव वर्ष की मुबारकबाद देते हुए प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने देश मंे एकता का माहौल बनाये रखने और देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए प्रदेशवासियों को संकल्प लेने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को नागरिकों ने किया पुलिस के हवाले

Posted on 01 January 2013 by admin

duskarm-ka-prayashसमौद्दीनपुर सेक्टर 20 इन्दिरा नगर लखनऊ के निवासी कस्तूरी लाल कनौजिया के 11 वर्षीय पुत्र के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को नागरिकों ने पुलिस के हवाले किया। इन्दिरा समौद्दीनपुर सेक्टर 20 निवासी कस्तूरी लाल के पुत्र 3-4 दिन पूर्व शाम के समय बच्चों के साथ खेल रहा था तभी एक युवक लगभग 18-20 वर्ष का आया और बहला फुसलाकर बच्चें को भुइ्यन देवी मन्दिर के पीछे एकान्त में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आज दिनांक 1 जनवरी को प्रातः 9 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी शान्ती गुप्ता, शिव कुमार कनौजिया, अवधेश गुप्ता छोटू, वीरेन्द्र आदि नागरिकों ने आरोपी को पकड़ कर गाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे के साथ दादा पन्नालाल तथा पिता कस्तूरी लाल ने गाजीपुर थाने जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी। नागरिकों ने पुलिस से आग्रह किया है कि दोषी के खिलाफ कठोर से कठोर करने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नव वर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया

Posted on 01 January 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य से भेंट कर उनसे नव वर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सभी लोग मिल-जुल कर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों से भी अपेक्षा की कि वे पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

January 2013
M T W T F S S
« Dec   Feb »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
-->









 Type in