Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 सरकार में अव्यवस्थाएं चरम पर -डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Posted on 01 January 2013 by admin

नया साल, अस्पताल में हडताल, कर्मचारी बेहाल यह है उ0प्र0 सरकार का हाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सरकार पर उपरोक्त आरोप लगाते हुए कहा ंकि सरकार अपने वादों से भाग रही है, मुकर रही है। जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की मांग जायज है उसको तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। विनियमितिकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक आमरण अनशन पर बैठें है। बढ़ती ठण्डक में सरकार की लापरवाही के कारण कर्मचारी बिमार हो रहे है। कुछ को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार से कर्मचारियों का बिमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना जारी है। अस्पताल का हाल बेहाल है वेतन विसंगती के कारण अस्पताल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे है। शासन प्रशासन के खिलाफ धरना स्थल से लेकर अस्पतालों तक में जमकर नारेबाजी हो रही है। नएं मरीजों को अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ रहा है। अस्पताल के कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
डा0 बाजपेयी ने कहा कि सरकार पुलिस बल के बूते आंदोलनरत कर्मचारियों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। लोकतंत्र में अपने तथा अपनों के हितों के लिए न्याय की मांग करना गुनाह नही है। सरकार कर्मचारियों को गुनेहगार नही हकदार समझे। वेतन विसंगतियों हो अथवा विनियामितिकरण की मांग जायज है। इस सरकार में उ0प्र0 की हालत चिंताजनक हो गई है। अब तक की सपा सरकार नाकाम, निकम्मी और निष्क्रिय साबित हुई है। सरकार के अब तक कामकाज में पारदर्शिता की जगह ढ़ोंग दिखाई पड़ता है।
भाजपा अध्यक्ष ने सरकार से तत्काल कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करने की मंाग की। भाजपा कर्मचारियांे के साथ है उनके हितों के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नही करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in