Categorized | लखनऊ.

मध्य क्षेत्र के कार्यकत्ताओं का विशाल सम्मेलन

Posted on 01 January 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि 2 जनवरी को प्रातः 11 बजे गांधी भवन प्रेक्षागृह में लखनऊ मध्य क्षेत्र के कार्यकत्ताओं का विशाल सम्मेलन होगा।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यकत्र्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव होगें। सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव सांसद श्री रेवती रमण सिंह, सांसद श्री अरविन्द सिंह पूर्व सांसद श्री भगवती सिंह एवं लोकसभा प्रत्याशी श्री अशोक बाजपेयी मुख्य रूप से सम्बोधित करेगें।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि मध्यक्षेत्र सम्मेलन में अगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तय की जायेगी तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये कार्यों से जनता को अवगत कराने के लिए व्यापक जन अभियान चलाने का निर्णय लिया जायेगा।
श्री मेहरोत्रा ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकत्ताओं से 2 जनवरी को प्रातः 11 बजे गांधी भवन प्रेक्षागृह में आने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in