Categorized | लखनऊ.

विकास की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारियों का आदान-प्रदान किया

Posted on 31 January 2013 by admin

बिहार विधान परिषद की नगर विकास समिति के सभापति श्री संजय सिंह ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री आज़म खाॅं एवं श्री संजय सिंह ने दोनों राज्यों में चल रही नगर विकास की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारियों का आदान-प्रदान किया।
शिष्टाचार भेंट के पश्चात विधान भवन के कमरा नं0 80 में आयोजित एक बैठक में सभापति श्री संजय सिंह ने नगर विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। बैठक में मौजूद नगर विकास विभाग के विशेष सचिव श्री श्रीप्रकाश सिंह ने विस्तार से विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में श्री संजय सिंह को अवगत कराया। श्री संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहरी ग़रीब अल्पसंख्यकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मुफ्त में आवास उपलब्ध कराये जाने वाली ‘आसरा’ योजना एवं रिक्शा चालकों को बैटरी से चलने वाला रिक्शा मुफ्त में देने की योजना में काफ़ी रूची दिखाई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास होता हुआ नज़र आ रहा है और आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के नये आयाम प्राप्त करने में समर्थ होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in