Categorized | लखनऊ.

गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 31 January 2013 by admin

प्रमुख धर्म गुरू मौलाना अब्दुल्ला हसनी नदवी के आकस्मिक निधन हो जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डाॅ0 खत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 मौलाना अब्दुल्ला हसनी नदवी, नदवतुल उलमा के प्रमुख उस्ताद थे। उन्होने सामाजिक एकता और अखण्डता की मजबूती के लिए जो सराहनीय योगदान दिया है, उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मारूफ खान ने मौलाना की शखि़्सयत को याद करते हुए कहा कि मौलाना बहुत ही शांत स्वाभाव के थे और वे निरन्तर ही सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहे। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये अथक प्रयास कभी भी विस्मृत नहीं किये जा सकतें हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in