Categorized | लखनऊ.

गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

Posted on 31 January 2013 by admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीदी दिवस, 30जनवरी के मौके पर आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में गांधी जी की पुण्यतिथि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस मौके पर सर्वधर्म पाठ का आयोजन कर गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
सर्वप्रथम सर्वधर्म पाठ के तहत कुरान पाठ कारी मोहम्मद शमीम, बौद्ध पाठ भन्ते नागार्जुन, गीता पाठ आचार्य मोहित शुक्ल, बाइबिल पाठ फादर सैमुअल एवं गुरूग्रन्थ साहब सरदार जोगिन्दर सिंह एवं उनके साथियों द्वारा किया गया तथा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर दो मिनट रहकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि गांधी जी ने स्वतंत्रता आन्देालन के दौरान तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तक देश में गरीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक भेदभाव, छुआछूत को समाप्त करने तथा सामाजिक सहिष्णुता के लिए उनके द्वारा किये महानतम कार्य को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकत है। पूरी तरह अहिंसा के रास्ते पर चलकर उन्होने देश की आजादी से लेकर जीवन पर्यन्त जो सत्य और अहिंसा का पथ प्रशस्त किया, आज हम सभी कांग्रेसजनों को उसी रास्ते पर चलकर गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री डाॅ0 अम्मार रिजवी ने गांधी जी को सत्य और अहिंसा का पुजारी तथा महापुरूष बताते हुए कहा कि उन्होने समाज में व्याप्त कुरीतियों और सामािजक भेदभाव को दूर करने का जो संकल्प लिया था उसे हम सभी कांग्रेसजनों को पूरा करना है। उन्होने कहा कि आज के दिन हम सभी को गांधी जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए गरीबों, दलितों एवं वंचितों को उनके अधिकार दिलाने तथा सामाजिक भेदभाव मिटाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
प्रवक्ता श्री अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में विधायक श्री बंशी पहाडि़या, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री ओंकार नाथ सिंह, श्री बोधलाल शुक्ल, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री एस.जे.एस. मक्कड़, श्री इरशाद अली, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री बद्री नाथ अग्निहोत्री, श्री विनोद बिहारी वर्मा, श्री सुरेशचन्द्र वर्मा, श्रीमती शैल सिंह, श्री विजय सक्सेना, श्री रमेश मिश्रा, श्री विनोद मिश्र, श्री अरशद आजमी, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री अरशी रजा, श्री दिनेश तिवारी पायलट,  श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री रंजन दीक्षित, श्री कमाल याकूब, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री अक्षयवर शुक्ल, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती रेनू सिंह डैगोर, श्री मेंहदी हसन, श्री बी0बी0 सिंह, श्री शाहकार जैदी, श्री अयूब सिद्दीकी, नवाब कम्बर कैसर, श्री के0के0 शुक्ल, श्री डी.आर. सिंह सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in