Archive | December, 2012

बलिया निवासी बालिका की इलाज के दौरान सिंगापुर में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख

Posted on 30 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने गैंगरेप की शिकार 23 वर्षीय मूलतः बलिया निवासी बालिका की इलाज के दौरान सिंगापुर में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख और क्षोभ व्यक्त करते हुए इसे जघन्यतम क्रूर घटना बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए केन्द्र व दिल्ली सरकार के निकम्मेपन को दोषी ठहराया तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री से तत्काल त्यागपत्र की मांग की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिल दहला देने वाली तथा सभ्यसमाज की शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने घटना के लिए दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग कि ताकि ऐसे कुकृत्य करने का विचार मन मास्तिष्क में आते ही अपराधी सिहर जाए।
पीडि़त 23 वर्षीय बालिका की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, केसरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, धर्मपाल सिंह, रमापति शास्त्री स्वतंत्र देव सिंह, डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, श्रीमती प्रेमलता कटियार, डा0 महेन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, प्रदेश मंत्री आशुतोष टण्डन, संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हृदय नारायण दीक्षित, राजेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर पाठक, डा0 मनोज मिश्र, अवध प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्त, कार्यालय सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, मैथलीशरण शुक्ल, वीरेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह, मान सिंह, सियाराम वर्मा, गिरजा शंकर गुप्ता, सचिदान्द राय, अशोक जायसवाल, करूणेश त्रिपाठी आदि अनेक लोग थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुग्ध संघ प्रगति की ओर है और निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है

Posted on 30 December 2012 by admin

जिनके पास न खेती बारी है, न नौकरी है दुग्ध व्यवसाय ऐसे लोगों के लिए धन प्राप्त करने का रास्ता हो सकता है। लखनऊ दुग्ध संघ प्रगति की ओर है और निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। यह विचार आज लखनऊ प्रोड्यूसर्स कोआपरेटिव मिल्क यूनियन लिमिटेड की 65वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में उत्तर प्रदेष ने दुग्ध विकास राज्यमंत्री श्री राममूर्ति वर्मा ने व्यक्त किये। यह बैठक सन्त गाडगे महाराज प्रेक्षागृह, उत्तर प्रदेष संगीत नाटक अकाडमी, गोमतीनगर, लखनऊ में सम्पन्न हुई।
दुग्ध विकास राज्य मंत्री ने कहा कि लखनऊ दुग्ध संघ प्रगति की ओर है और निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुग्ध व्यवसाय वर्तमान समय में किसानों एवं मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण है जिससे उन्हें प्रतिदिन कुछ न कुछ आमदनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेष सरकार 5 लाख उत्पादन क्षमता की नयी दुग्ध इकाई चक गंजरिया लखनऊ में स्थापित कर रही है जिससे प्रदेष के किसानों, मजदूरों एवं बेरोजगार नवयुवकों को लाभ प्राप्त होगा।
राज्य मंत्री ने कहा कि दुग्ध विपणन व्यवस्था में सुधार हो जाये तो किसानों को अत्याधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध समितियों की बकाया राषि देने के लिए दुग्ध संघों को निर्देंष दिया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, दुग्ध आयुक्त एवं प्रबन्ध निदेषक, पी0 सी0 डी0 एफ0 डा0 बी0 पी0 नीलरत्न ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेष प्रथम स्थान पर है। प्रत्येक जिले में मिल्क पार्लर बूथ बनाया जायेगा। महिला डेरी परियोजना एक सफल योजना है।
इस 65वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में लखनऊ दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री गणेष शंकर वर्मा, एस0 के0 प्रसाद, भीम प्रकाष, श्री निवास, उमेष सिंह तोमर, डा0 वी0 पी0 जायसवाल, जे0 एस0 यादव, विभिन्न जनपदों की दुग्ध समितियों के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इस बार इलाहाबाद कुम्भ मेला 55 दिनों तक होगा

Posted on 30 December 2012 by admin

  • मेला क्षेत्र का फैलाव 1936.56 हेक्टेयर में
  • 30 पुलिस थानों व 12461राज्य पुलिस कर्मियों की व्यवस्था

इस बार इलाहाबाद में हो रहे कुम्भ मेले का फैलाव 1936.56 हेक्टेयर क्षेत्र में रहेगा जबकि 2001 में हुए कुम्भ व 2007 के अर्धकुम्भ में यह फैलाव क्रमशः 1495.31 एवं 1613.80 हेक्टेयर था। कुम्भ मेला क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके विपरीत 2001 के कुम्भ व 2007 के अर्धकुम्भ के दौरान 11-11 सेक्टर बनाए गए थे। भारी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना के मद्देनजर इस बार 99 पार्किंग स्थल बनाये गए हैं जबकि 2001 में 35 एवं 2007 में 44 पार्किंग स्थल बनाए गए थे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि मेला क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने व तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए 30 पुलिस थाने स्थापित किये गए हैं और 12,461 राज्य पुलिस कर्मियों के तैनाती की व्यवस्था की गयी है। इसके मुकाबले 2001 व 2007 में क्रमशः 28-28 थाने कायम किये गए थे और 9965 व 10913 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने ने बताया कि बाढ़ कंपनी सहित पीएसी की 46 कम्पनियाँ और आरएएफ  समेत केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की 40 कम्पनियाँ मेला एरिया में कार्यरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि 2001 व 2007 में पीएसी की क्रमशः 35 एवं 45 तथा केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की क्रमशः 7 एवं 40 कम्पनियाँ तैनात की गयी थी।

श्री खां ने कहा की 2001 में कुम्भ मेला क्षेत्र में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया था जबकि मेले की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए 2007 में 19 कैमरे लगाये गए और इस बार 85 कैमरे कार्यरत रहेंगे। कुम्भ मेले में पहली बार 30 वैरिएबुल साइनेज बोर्ड लगाये जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि आग लगने की संभावित घटनाओं पर तुरंत काबू पाने के लिए इस बार मेला एरिया में 30 फायर स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं। इसके विपरीत 2001 व 2007 में 28-28 फायर स्टेशन बनाए गए थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

‘प्रजातंत्र में संविदा सरकारें-अनिवार्यता और चुनौतिया विषय पर गोष्ठी का आयोजन

Posted on 30 December 2012 by admin

आज उत्तर प्रदेष विधान परिषद के सांविधानिक संसदीय अध्ययन संस्थान उत्तर प्रदेष शाखा की ओर से विधान भवन के तिलक हाल में ‘‘प्रजातंत्र में संविदा सरकारें-अनिवार्यता और चुनौतियाॅं’’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभापति विधान परिषद ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम भारत के संविधान पर गौरव महसूस कर रहे है इस संविधान में ऐसी व्यवस्था है जो सरकारें जनता के प्रति उत्तरदायी होती है। इसमें संविद सरकारें जब किसी पार्टी का सदन में बहुमत नहीं होता तो छोटे-छोटे दलों को मिलाकर बनते हैं। यह हमारे देष ही नहीं आज विष्व के तमाम देषों में इसका प्रचलन बढ़ गया है आज इसकी प्रांसगिकता और बढ़ गयी है। वास्तव में आज के परिपेक्ष में यह विषय बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। संविदा के तहत गठित सरकारें ज्यादा जनता के प्रति जवाबदेह हो रही है। इसका अनेक भारत के राज्यों में उदाहरण है। गोष्ठी में विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा है कि 1967 के बाद जब समाजवादी अन्दोलन का जोर चला तो संविद सरकारों का गठन शुरू हो गया है तथा इस प्रदेष ही नहीं अनेक प्रदेषों में ऐसी सरकारें गठित हुई तथा जनता की इच्छाओं पर खरी उतरी है। तथा आज भी ऐसी सरकारें अच्छा कार्य कर रही है।

इस गोष्ठी में निदेषक संसदीय संस्थान नई दिल्ली प्रो0 वाई.सी. सिमहाद्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान अत्मिक रूप से एकातमावादी तथा व्यवहारिक रूप से बहुलवादी है क्योंकि इस देष में आज 28 राज्य है तथा 7 केन्द्र शासित प्रदेष है। विषेष रूप से महाराष्ट्र, बिहार आदि में संविद सरकारें अच्छी कार्य कर रहे है तथा आषा है कि संविद सरकारों में ज्यादातर जनता की सुनवाई होती है।
इस गोष्ठी में अन्य विद्वान श्री कैलाष चन्द्र मिश्र, श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, श्रीमती तुलिका आषुतोष, प्रो0 बृजेष चन्द्रा, श्री एम. पी. साहनी तथा पूर्व मंत्री श्री शतरूद्र प्रकाष ने भी विचार व्यक्त किये तथा कहा कि संविद सरकारों के लिए श्री एस.आर. बोमई बनाम यूनियन आॅफ इण्डिया तथा दल बदल विरोधी अधिनियम 1985 में अनेक व्यवस्थायें है जो संविद सरकारों के प्रोत्साहन में मदद करती है तथा ऐसी गोष्ठियों की लखनऊ के अतिरिक्त अन्य स्थानों में भी आवष्यकता है। इस गोष्ठी में एक दर्जन से ज्यादा महिला एवं पुरूष विद्वानों ने संविद सरकारों को अनिवार्य बताया।
इस गोष्ठी के कारण माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए आरम्भ हुआ तथा सभापति द्वारा आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं साहित्य भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधान परिषद प्रताप वीरेन्द्र कुषवाहा ने किया। इस गोष्ठी में प्रदेष के लगभग 100 से ज्यादा षिक्षाविद एवं विद्वानों ने भाग लिया।
श्री नित्यानन्द स्वामी, श्री नागेन्द्र नाथ सिंह, श्री भवानी शंकर शुक्ल, श्री टम्बरेष्वर प्रसाद के निधन पर सभापति द्वारा शोक प्रस्ताव लाया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। गोष्ठी का समापन राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संसद का आपातकालीन सत्र बुलाकर बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से फाँसी देने का कानून बनाएं — डा. जगदीश गाँधी, प्रख्यात शिक्षाविद् व संस्थापक,सी.एम.एस.

Posted on 30 December 2012 by admin

dr-jagdish-gandhiसिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों छात्रों ने आज हजरतगंज स्थित जी.पी.ओ. पार्क पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष दिल्ली मेें सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की असामायिक मृत्यु पर हार्दिक संवेदना एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए माँग की कि कानून में संशोधन करके सभी छः बलात्कारियों को अविलम्ब फाँसी की सजा दी जाए। इस अवसर पर छात्रों की बात का समर्थन करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने भी सरकार से माँग की कि संसद का आपातकालीन सत्र बुलायें एवं कानूनविदों से राय लेकर बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से फाँसी देने का कानून बनाएं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे इस प्रकार की गलत मानसिकता वाले लोगों में समाज व कानून का डर व्याप्त हो क्योंकि इन्सान के अच्छे-बुरे विचार ही उसके कर्म को प्रेरित करते हैं।
इसी संदर्भ में होटल क्लार्क अवध में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. के 45000 छात्रों को प्रतिनिधित्व करते हुए सी.एम.एस. महानगर द्वितीय कैम्पस के पाँच छात्रों ने रोहन, ओशो अज्ञेय, वंशिका श्रीवास्तव, श्रेया रघुवंशी एवं अभिषेक कक्कड़ ने पुरजोर आवाज में अपना आक्रोश व्यक्त किया एवं दोषियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि सबसे पहले इन छः बलात्कारियों को फाँसी की सजा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी, डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं महानगर द्वितीय कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरा हजेला ने भी अपने विचार रखे।
प्रेस कान्फ्रेन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार इस विचलित कर देने वाली इस दुर्घटना से अत्यन्त आहत है एवं दुष्कर्म की शिकार युवती के असामयिक निधन पर शोक संतप्त है। डा. गाँधी ने देशवासियों से भी अपील की कि वे शान्ति बनाये रखते हुए इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए व्यक्तिगत तौर पर संकल्पित हों एवं अपने पारिवारिक सदस्यों, मिलने-जुलने वाले मित्रगणों व समाज के अन्य तबकों में अच्छे विचारों को प्रेषित करें।
डा. गाँधी ने जोर देते हुए कहा कि चारित्रिक नैतिकता व जीवन मूल्यों की शिक्षा के अभाव में युवा पीढ़ी आज राह भटक रही है, यही कारण है कि समाज में आये दिन ऐसी घटनाएं पढ़ने-सुनने को मिल रही है। डा. गाँधी ने देश के सभी शिक्षकों, अभिभावकों व माता-पिता का पुरजोर आहवान किया कि वे भावी पीढ़ी में जीवन मूल्यों, चारित्रिक उत्कृष्टता व नैतिक विचारों का समावेश करें। विडम्बना यही है कि आज हम होनहार मेधावी छात्रों को पढ़ा-लिखा कर किताबी ज्ञान तो भरपूर दे रहे हैं परन्तु मानवीय मूल्यों की उपेक्षा कर रहे हैं। अतः परिणाम सबके सामने है, ऐसे में बुरे विचारों की रोकथाम अच्छे विचारों को प्रचार-प्रसार से ही हो सकती है।
डा. गाँधी ने आगे कहा कि मनुष्य एक भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक प्राणी है। जब से परमात्मा ने यह सृष्टि और मानव प्राणी बनाये तब से परमात्मा ने उसे उसकी तीन वास्तविकताओं भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक के साथ उसे एक संतुलित प्राणी के रूप में निर्मित किया है। इस प्रकार परमात्मा ने मनुष्य को भौतिक प्राणी बनाने के साथ ही साथ उसे सामाजिक एवं आध्यात्मिक प्राणी भी बनाया है। अतः विद्यालयों द्वारा बालकों को भौतिक, मानवीय एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षाओं का संतुलित ज्ञान कराना चाहिए किन्तु यदि विद्यालय बालक को तीनों प्रकार की संतुलित शिक्षा देने के बजाय केवल भौतिक शिक्षा देने तक ही अपने को सीमित कर ले और उसे मानवीय और आध्यात्मिक ज्ञान न दे तब बालक का केवल एकांगी विकास ही हो पाएगा और संतुलित ज्ञान के अभाव में बालक यदि निपट भौतिक और असंतुलित प्राणी बन जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निधन पर दुःख और शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है

Posted on 30 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दिल्ली में 16 दिसम्बर,2012 को दुष्कर्म की शिकार हुई युवती के निधन पर दुःख और शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्री मुलायम ंिसंह यादव ने कहा कि नवयुवती के साथ कुछ सिरफिरे नौजवानों के संस्कारहीन आचरण से हम सब आहत हैं। यह अत्यंत क्रूर और बर्बर व्यवहार है जिसकी घोर निन्दा होनी चाहिए। सभ्य समाज में बलात्कार जैसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि समाज में लड़कियों का भी बराबरी का दर्जा है। उनके प्रति कोई भी दुव्र्यवहार आधी आबादी का अपमान है। यह नर-नारी की समानता के विचार और सिद्धान्त पर गहरी चोट है। मुझे दुःख है कि चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बाद भी नवयुवती को बचाया नहीं जा सका। उसने जो पीड़ा भोगी वह जानलेवा साबित हुई। मैं उसे श्रद्धांजलि अर्पित करता हूॅ।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यौन हिंसा अक्षम्य अपराध है। 16 दिसम्बर,2012 को दिल्ली में नवयुवती के साथ जो कुछ हुआ वह दरिदंगी की हद थी। इस पर पूरा देश शर्मसार और आक्रोशित है। अब दुष्कर्म की शिकार नवयुवती के प्रति यह श्रद्धाजंलि होगी कि दोषियों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाए। आगे ऐसे काण्ड न हो इसके लिए कड़ा कानून बने। उन्होने शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुष्कर्म की शिकार नवयुवती की जिन दुःखद स्थितियों में मृत्यु हुई उससे हम सब आहत है

Posted on 30 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि दिल्ली में दुष्कर्म की शिकार नवयुवती की जिन दुःखद स्थितियों में मृत्यु हुई उससे हम सब आहत है। यह घटना सभ्य समाज के लिए कलंक है।    दुःख एवं वेदना की इस घड़ी में भी राजनीतिक स्वार्थ साधन की बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री की प्रवृत्ति निन्दनीय और क्षोभजनक है। जिस बहादुर लड़की ने दुष्कर्मियों के प्रतिरोध में अपनी जान गंवाई और भीषण कष्ट सहे, उसको श्रद्धांजलि देने की जगह बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री का समाजवादी सरकार पर राजनीतिक आरोप लगाना मर्यादाहीन आचरण है। लगता है पूर्व मुख्यमंत्री को जरा भी लोकलाज नहीं रह गई हैं। वे किसी की मौत को भी अपना सुअवसर मानने की शर्मनाक सोचवाली महिला सािबत हुई है। सभ्य समाज में ऐसे असभ्य व्यवहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्हें अपने पांच साल के इतिहास पर गौर करना चाहिए। किशोरियों,युवतियों की हत्या, अपहरण और बलात्कार में बसपा के आधा दर्जन विधायक जेल की सजा काट रहे हैं और कई अन्य लोगों का नंबर आनेवाला है। बसपा तो अपराधियों की जमात हैं ही।
यह तो समाजवादी पार्टी की सरकार है जो महिलाओं और बेटियों के प्रति पूर्णतया संवेदनशील है। लड़कियों को लड़कों के बराबर दर्जा देने की दृष्टि से प्रदेश में कई योजनाएं चल रही है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बलात्कारियों के खिलाफ रासुका लगाने के निर्देश दे रखे हैं। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा शुरू की गई है जो तत्काल दोषियों को चिन्हित कर कार्यवाही करती है। लड़कियां अपने पांव पर खड़ी  हांे इसलिए उनको आर्थिक रूप से भी सशक्त किया जा रहा है। “कन्या विद्याधन,“ “हमारी बेटी उसका कल तथा पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां“ जैसी योजनाएं उनकी बेहतरी और उनके सम्मान के लिए ही चलाई जा रही है।
आज प्रदेश के समक्ष कई चुनौतियां है। ऊर्जावान मुख्यमंत्री इनका मुकाबला कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षो में सत्ता का दुरूपयोग कर प्रशासन को पंगु बना दिया गया था। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने फिर इसे नई दिशा और प्रेरणा दी है। बसपा राज में जंगलराज था जो अब कानून व्यवस्था नियंत्रण में हुई है। खुद बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना था कि उनकी पार्टी में 5 सौ अपराधी भरे हुए हैं। उन्होने कितने बाहर किए थे इसका ब्यौरा प्रकाशित किया जाना चाहिए। अपने काले कारनामों के लिए पश्चाताप करने के बजाय बसपा पूर्व मुख्यमंत्री ऊलजुलूल और अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्हें अपने कुशासन की याद कर कुछ तो संकोच करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इंदिरार आवासों का निर्माण हर हाल मंे पांच जनवरी तक प्रारम्भ कर दें: सीडीओ

Posted on 30 December 2012 by admin

हरदोई के विकास भवन के सभागार मेें खण्ड विकास अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए जनपद के मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी ने कहा कि इंदिरा आवासांें का निर्माण, कार्य हर हाल मंे पांच जनवरी से 13 जनवरी तक शुरू करवा दिया जाए। अगर लाभार्थी ऐसा नहीं कर पाया तो उससे धनराशि वसूल कर ली जाए। जनवरी का महीना एसजीएसवाई के रूप में मनाया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य मार्च तक हमें पूरा कर लेना है। उन्होने आगे कहा कि लक्ष्य के अन्र्तगत डेरी, पशुपालन, समूहों का गठन, मनरेगा के जाबकार्ड, खातों द्वारा बैकंो में खोलकर जो बैंक अधिकारी आानाकानी करे उनकी शिकायत करके बताएं। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि 24 जनवरी से 31 जनवरी तक सभी विकास खण्डों में एसजीएसवाई कैम्प का आयोजन किया जाए। बैठक मे ंपरियोजना निदेशक शंकर लाल त्रिपाठी सहित जनपद के सभी बीडीओ मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वाशिंग लाइन पर रेल इंजन डिब्बों से टकराया मच गई अफरा-तफरी

Posted on 30 December 2012 by admin

लखनऊ मार्ग पर स्थित बालामऊ रेलवे स्टेशन पर तीन पैसेंजर डिब्बों लेने जब संटिंग इंजन गया तो इंजन में खड़ी तीन बोगियांे को इतनी जोर से टक्कर मारी कि जिससे सीतापुर जाने वाली बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे इंजन को भी टक्कर इतनी जोर से लगी उससे भी नुकसान पहुंचा। इस तरह से हरदोई लखनऊ कानपुर सीतापुर आने-जाने वाली गाडि़यां प्रभावित हुई। लखनऊ-कानपुर सीतापुर होकर वाराणसी तक जाने वाली एलबीएम पैसेंजर ट्रेन को वाशिंग लाइन पर खड़ी कर दिया जाता है। फिर सुबह उनकी रवानगी होती है। सेंटिग इंजन धीरे से जोड़ने के बजाय उन्हंे टक्कर मार दी। जिससे सीतापुर का कोच संख्या 16104 की कपलिंग टूट गई। सुबह टडके ही रेल अधिकारियों ने किसी प्रकार इंजर से कोच को हटाया। फिर 10 बजे तक सभी को यथा स्थान खड़ा कर पाए। यह गाडि़यां चार घंटे विलम्ब से उस दिन रवाना हो पाई। जब स्टेशन अधीक्षक से जानकारी मांगी गई तो उनके कक्ष मंे ताला लटकता पाया गया। मौजूदा स्टेशन मास्टर एएच सिद्दीकी ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया। देर रात दोबारा पूंछे जाने पर उन्होने कहा कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बलात्कारियों के खिलाफ कड़े कानून को बनाये के साथ-साथ जगह-जगह खुल रहे माडर्न बाॅर शाॅप और देशी शराब के ठेकों को बंद करने की मांग भी उठायी

Posted on 28 December 2012 by admin

देश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिये कड़े कानून की मांग को लेकर उठे युवाओं के आक्रोश का समर्थन करते हुये लक्ष्य जागरूकता समिति ने बलात्कारियों के खिलाफ कड़े कानून को बनाये के साथ-साथ जगह-जगह खुल रहे माडर्न बाॅर शाॅप और देशी शराब के ठेकों को बंद करने की मांग भी उठायी है। इस मांग को लेकर केन्द्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपेगी। समिति के महासचिव पंकज कुमार ने गैंगरेप की शिकार हुयी ‘दामिनी’ के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिये कड़े से कड़ा कानून बनाये जाने की मांग को युवाओं ने जिस तरह से सड़कों पर उतर कर आक्रोश जता रहे है, निश्चित ही एक काबिलेतारीफ कदम है, लेकिन युवाओं को चाहिए बलात्कार जैसी घटनाओं के लिये कहीं न कहीं जिम्मेदार बीयर और शराब को खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग उठाये। उल्लेखनीय है हाल के वर्षों में देश में जगह-जगह माडर्न शाॅप के नाम खुल रहे बाॅर और देशी शराब की दुकानों के खुलने में बढ़ोत्तरी हुयी है जिसकी वजह से युवाओं पर न सिर्फ बुरा असर डाल रही है बल्कि यहां आसानी से उपलब्ध बीयर और शराब के सेवन के बाद हमारे और आपके बीच के ही युवा व पुरूष बलात्कार जैसे घृणित कार्य के अलावा अन्य अपराधों को भी अंजाम दे बैठते है। यहीं नहीं बल्कि सड़क दुघर्टना के शिकार भी हो जाते है। जिसकी वजह से उसके परिवार के सदस्यों को न सिर्फ दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है बल्कि शराब के चलते लाखों परिवारों की गृहस्थी भी तबाह हो जाती है। समिति के महासचिव श्री तिवारी ने कहा कि युवाओं में स्वच्छ माहौल और अच्छे विचारों को पैदा करने के लिये अब जरूरी हो गया है कि जगह-जगह खुल रहे माडर्न शाॅप बाॅर और देशी शराब के ठेकों को तत्काल बंद किया जाना चाहिए, और इसके लिये समिति लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर समझाने की कोशिश करेगी, ताकि बीयर और शराब की खुली बिक्री के खिलाफ एकजुट हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in