Archive | December, 2012

सैफई महोत्सव: एक सांस्कृतिक दिशा

Posted on 30 December 2012 by admin

16-12-a-4डा0 राममनोहर लोहिया का मानना था कि लोकतंत्र की पहचान लोकभाषा, लोकभूषा और लोक भोजन से होती है। रूढि़वादिता के कट्टर विरोधी होते हुए भी वे परम्परा की अच्छाइयों को अपनाने के कायल थे। वे मानते थे कि भारत की लोक परम्पराएं समृद्ध हैं। इन्हें रखा जाना चाहिए। रामायण मेला उनकी एक उदात्त कल्पना थी। प्रारम्भ से ही चैधरी चरण सिंह एवं डाक्टर लोहिया के विचारों से प्रभावित श्री मुलायम सिंह यादव ने अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने को प्राथमिकता दी और आंचलिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से सैफई महोत्सव की नींव डाली। एक तरह से यह सांस्कृतिक क्रांति की प्रदेश में अभूतपूर्व पहल थी जिसे वर्ष प्रतिवर्ष नई ऊचाइयां मिल रही है। इस महोत्सव का उद्देश्य गांव की माटी से लगाव को जीवित रखना है।
इसमें दो राय नहीं कि कला संस्कृति में उत्तर प्रदेश की जमीन बहुत उर्वर है। यहां विविध कलाओं  के उच्च प्रतिमान स्थापित हुए हैं। कला घरानों की अपनी परम्परा और ख्याति रही है जिसकी देश में ही नहीं विदेशों तक में मान्यता है। इस कला को संजोए रखने के लिए समाजवादी पार्टी और सरकार ने बहुत प्रयास किए है। सैफई महोत्सव एक मिसाल है जहां हजारों लोग प्रतिदिन इसके कार्यक्रमों को देखने-सुनने को आते है। श्री मुलायम सिंह यादव, श्री अखिलेश यादव, प्रो0 रामगोपाल यादव, श्री शिवपाल सिंह यादव सहित समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति इस महोत्सव में चार चांद लगाती है। एक पखवाड़े तक चले महोत्सव में लाखों लोगों की उपस्थिति रही।
ग्रामीण अंचल की प्राचीनकला और लोक संस्कृति को बनाए रखने के लिए सैफई (इटावा) में रणवीर सिंह स्मृति, सैफई महोत्सव समिति की ओर से रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 14 दिसम्बर से  28 दिसम्बर,2012 तक आयोजित किया गया। इस महोत्सव में शानदार प्रदर्षनी, आकर्षक स्टाल, व्यापार मेला एवं खेल के अलावा अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र यादव साॅसद तथा संयोजक श्री तेज प्रताप सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख सैफई है।
cycle-1-stसैफई महोत्सव का उद्घाटन 14 दिसम्बर,2012 शुक्रवार को 12 बजे प्रख्यात साहित्यकार जे0एन0यू0 के प्रो0 केदारनाथ सिंह ने किया। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव उपस्थित थे। इस दिन प्रातः 10Û00 बजे हनुमानजी की मूर्ति स्थापना एवं हवन पूजन, 11Û00 बजे लोकधारा  (5 हजार स्कूली बच्चो की ) मास्टर चांदगी राम स्टेडियम में 12ः00 बजे रंगारंग उद्घाटन समारोह के पश्चात सायं 7Û00 बजे देवी जागरण हुआ।
16-12-a-6सैफई महोत्सव में 15 दिसम्बर,2012 को फाग गायन, महफिल-ए-कव्वाली, पाश्र्व गायक मोहित चैहान नाइट 16 दिसम्बर,2012 को फाग गायन तथा टीवी कलाकारों का गीत संगीत एवं हास्य कार्यक्रम, 17 दिसम्बर,2012 को इरफान मलिक- अली हसन पाकिस्तान का कार्यक्रम, 18 दिसम्बर,2012 को सुप्रसिद्व गायक कैलाश खेर एवं श्यामक डाबर की रंगारंग प्रस्तुति, 19 दिसम्बर,2012 को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का कार्यक्रम, चै0 चरण सिंह पीजी कालेज में नाटक, 21 दिसम्बर,2012 को श्री मुलायम सिंह यादव एवं ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की मौजूदगी में चांदगीराम स्टेडियम में अ0भा0 कुश्ती दंगल तथा मिलन सिंह नाइट, 21 दिसम्बर,2012 को विन्टेज कार रैली, बच्चो की इनामी संास्कृतिक प्रतिस्पद्र्धा (संरक्षक प्रो0 रामगोपाल यादव) जिनमें मुख्य अतिथि श्री उदय प्रताप सिंह थे तथा लोक गायकों का कार्यक्रम वरिष्ठ समाजवादी पार्टी मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 23 दिसम्बर,2012 को चैधरी चरण सिंह जयंती (चै0 चरण सिंह पीजी कालेज सैफई के प्रांगण में) मनाई गई। महाविद्यालय के प्रांगण में चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण श्री मुलायम सिंह यादव ने किया।
24 दिसम्बर,2012 को सैफई महोत्सव में श्री मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति में अ0भा0 कवि सम्मेलन हुआ। जिसमें सर्वश्री गोपाल दास नीरज, मुनव्वर राणा, सम्पत सरल, मदनमोहन समर, कुॅवर बेचैन, सोम ठाकुर, डा0 सरिता शर्मा, डा0 सूर्य कुमार पाण्डेय, डा0 कीर्ति कालेज, डा0 सुनील जोगी, डा0 सुमन दुबे, डा0 कलीम केसर, प्रमोद तिवारी, सुरेन्द्र सुकुमार, रमेश मुस्कान तथा कमलेश षर्मा जैसे सशक्त काव्य हस्ताक्षरो की मौजूदगी रही। इसका संचालन पूर्व साॅसद उदय प्रताप सिंह यादव ने किया।
25 दिसम्बर,2012 को साइकिल मैराथन, गीत संगीत तथा अंतिम दिन 28 दिसम्बर,2012 को सैफई महोत्सव का समापन संगीत संध्या एवं फिल्मी कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुआ। इस मौके पर 15-16 दिसम्बर,2012 केा बालीबाल टूर्नामेंट तथा 25 से 27 दिसम्बर,2012 तक बैडमिंटन टूर्नामेंट भी हुए। इन सभी कार्यक्रमो में देश के जाने माने कलाकारों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इनकी सराहना की है। ये सब कार्यक्रम अभूतपूर्व रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गहरा शोक प्रकट करते हुये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 30 December 2012 by admin

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दिल्ली में हुए सामूहिक दुराचार कांड की पीडि़ता दामिनी के निधन पर षोक व्यक्त किया है। महासभा ने पीडि़ता के साहस को सलाम करते हुए कहा कि 12 दिन तक उसने जिस संघर्स का सामना किया, वह उसके अद्भुत साहस को दर्षाती है। प्रदेष अध्यक्ष हृदय नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उसके इलाज में कोताही बरती। अगर उसे समय पर सिंगापुर भेजा जाता तो षायद उसे बचाया जा सकता था। उन्होंने जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर ऐसे मामलों को जल्द निबटाने की मांग की। जबकि राजेष श्रीवास्तव ने कहा कि देष और प्रदेष में रोज इस तरह के मामले हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि ऐसा सख्त कानून बनाया जाए ताकि दुराचारी दुराचार करने से पहले सौ बार सोंचे।  अगर केन्द्र सरकार पीडि़ता को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहता है तो सभी आरोपियों को तत्काल सजा ऐ मौत का ऐलान करें। महासभा ने इस मौके पर गहरा शोक प्रकट करते हुये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए: मुख्यमंत्री

Posted on 30 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज माउण्ट ऐलिजाबेथ अस्पताल, सिंगापुर में सामूहिक दुष्कर्म से पीडि़त लड़की की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने मृत लड़की की आत्मा की शांति की कामना करते हुए ईश्वर से उसके परिवारीजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पीडि़त लड़की के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 30 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने दिल्ली गैंगरेप काण्ड की पीडि़त लड़की के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि सिंगापुर के माउंट एजिलाबेथ अस्पताल में पीडि़ता के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है। अगर केन्द्र सरकार पीडि़ता को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहता है तो सभी आरोपियों को तत्काल सजा ऐ मौत का ऐलान करें। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि देश की बेटी के निधन से देश शर्मसार हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में जिस तरीके से इस घिनौनी घटना को अनजाम दिया गया इसकी जितनी भी भत्र्सना की जाय कम है। दिल्ली गैंगरेप में पीडि़ता के निधन पर पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, हरिशंकर बाजपेई, अनुराग मिश्रा अन्नू, रामऔतार कनौजिया, मुकेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, कपिल सोनी, त्रिलोक अधिकारी, सुनील मिश्रा, शैलेन्द्र मौर्य शैलू, रजनीश गुप्ता बाॅबी, विपिन अवस्थी, गिरीश सिंह, हरशरण लाल गुप्ता, शलभ श्रीवास्तव, श्यामजीत सिंह, लखविन्दर पाल सिंह, सुमन शुक्ला, पुष्पासिंह चैहान, मंजू सिंह, बीना गुप्ता, जया शुक्ला, माधुरी शुक्ला, सुशीला वर्मा, सुनीता बंसल, मान सिंह यादव, सुनील यादव, रामसेवक द्विवेदी, राजेन्द्र बाजपेई, अनूप सिंह, गज्जी निगम, संकेत मिश्रा, सुदर्शन भारती, दीपू जायसवाल, जीतेन्द्र सिंह, मो. जीशान, बलवीर सिंह दुआ आदि ने गहरा शोक प्रकट करते हुये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेप प्रकरण की पीडि़ता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on 30 December 2012 by admin

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दिल्ली सामूहिक रेप प्रकरण की पीडि़ता के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने कहा कि 16 दिसम्बर की रात इस लड़की से चलती बस मंे सामूहिक बलात्कार किया गया फिर उसे बुरी तरह पीटा गया। देश में उस पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठती रहीं हैं। आज उसके निधन से भारतवर्ष शर्मसार हो गया है। पीडि़ता को श्रद्धांजलि देते हुये अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने केन्द्र की यूपीए सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए तत्काल कठोर से कठोर कदम उठाये साथ ही ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करें जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो।
राष्ट्रीय महासचिव पुष्पा सिंह चैहान, राघवेन्द्र सिंह राजू, अनइसुईया सिंह, सुमन सिंह राठौर, पारूल सिंह चैहान, तेज नारायण सिंह, राजेश सिंह, उदयशंकर सिंह, अभिषेक सिंह चैहान, रणविजय सिंह ने दो मिनट का मौन रखकर देश की दामिनी को श्रद्धांजलि दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

योजना को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए कई निर्णय लिए गए

Posted on 30 December 2012 by admin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सी0ई0ओ0) एवं सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार ने बताया कि विगत 08 माह में योजना को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों, बीमा एजेन्सियों एवं लाभार्थियों की शिकायतों/समस्याओं के समाधान के लिए समस्या निवारण समितियों का गठन किया गया है। स्टेट एजेन्सी फाॅर काॅम्प्रीहेन्सिव हेल्थ इंश्योरेंस (साची) के तत्वावधान में योजना संचालित की जा रही है। योजना के क्रियान्वयन के लिए संस्था स्तर पर बेहतर कार्य सम्पादन के लिए अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि के अतिरिक्त प्रत्येक स्तर पर मानव संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं।
श्री आलोक कुमार आज यहां एनेक्सी स्थित मीडिया सेन्टर में पत्रकारों को योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सही लाभार्थियों को योजना से आच्छादित कराने के लिए निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है। समस्याओं/शिकायतों के निवारण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर जिला शिकायत निवारण समिति (डी.जी.आर.सी.) कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर शिकायत निवारण समिति (एस.जी.आर.सी.) तथा उप महानिदेशक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय शिकायत निवारण समिति (एन.जी.आर.सी.) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन समितियों को निश्चित अवधि में समस्याओं के निवारण के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि योजना का दुरुपयोग रोकने तथा अपात्रों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
श्री कुमार ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को चिन्हित कर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर चिकित्सा विभाग के सहयोग से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें अन्य बीमारियों के इलाज के अलावा योजना से आच्छादित लाभार्थियों को विशेष इलाज उपलब्ध कराने की पहल की गई है। अब तक 14 शिविरों के माध्यम से 116 रोगियों की पहचान कर उनका इलाज कराया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
सी.ई.ओ. ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनपदों को तीन श्रेणियों में विभाजित कर निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। योजना के प्रभावी अनुश्रवण के लिए प्रारूप तैयार कर प्रत्येक स्तर पर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा के नीचे (बी0पी0एल0) कार्डधारक लाभार्थियों परिवारों के बायोमेट्रिक्स तकनीक के माध्यम से स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत लाभार्थी रोगी को सूचीबद्ध अस्पताल द्वारा निर्धारित बीमारियों के इलाज/आॅपरेशन के लिए 30 हजार रुपए तक की धनराशि की प्रतिपूर्ति सीधे अस्पताल को की जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य में 04 बीमा कम्पनियों क्रमशः राॅयल सुन्दरम, युनाइटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, आई.सी.आई.सी.आई. लाॅम्बार्ड तथा ओरिएण्टल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को जनपदवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सी.ई.ओ. ने बताया कि इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा 25 फीसदी अतिरिक्त स्मार्ट कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 24 जनपदों में स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष अन्य जनपदों में यह कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जनपद वाराणसी में पिछले वर्ष इस योजना के तहत 35 हजार लोगों द्वारा इलाज कराने के दावे प्राप्त हुए। इसे गम्भीरता से लेते हुए भारत सरकार से जांच कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि साची द्वारा भी अपने स्तर से अन्य जनपदों में जहां अत्यधिक दावे पाए गए हैं, विशेष आॅडिट कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वाराणसी में पहले सूचीबद्ध 155 अस्पतालों की समीक्षा कर अब इसकी संख्या 52 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राजकीय अस्पतालों को भी योजना में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस योजना को राज्य में प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा, जिससे कि गरीबों को गुणवत्तायुक्त इलाज की सुविधा मिल सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पैरामेडिकल छात्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 30 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने पिछले दिनों दिल्ली में दरिंदगी की शिकार पैरामेडिकल छात्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि इस प्रकार की घटना अत्यन्त दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुःखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हजरतगंज में गाँधी प्रतिमा तक काली पट्टी बाँधकर ्यांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला

Posted on 30 December 2012 by admin

लखनऊ में तमाम जनसंगठनों ए.आई.डी.एस.ओ. AIDSO, ए.आई.डी.वाई.ओ.AIDYO, ए.आई.एम.एस.एस. AIMSS  व ए.आई.यू.टी.यू.सी. AIUTUC  ने संयुक्त रूप से दे्य की राजधानी नई दिल्ली में 16 दिसम्बर 2012 की रात मानवता को ्यर्मसार करने वाले अत्यिय अमानवीय कृत्य की ्ियकार युवती के निधन पर गंभीरतापूर्वक हार्दिक वेदना व्यक्त करते हुए चारबाग रेलवे स्टे्यन से हजरतगंज में गाँधी प्रतिमा तक काली पट्टी बाँधकर ्यांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला। यह जुलूस गाँधी प्रतिमा के सामने गंतव्य तक पहुँचकर एक जनसभा में परिणत हो गया। सभा का संचालन छात्र संगठन ए.आई.डी.एस.ओ. के एक संगठक वीरेन्द्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने एक ऐसे युवा नीति की मांग की जिससे पूरे दे्य में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ही असम्भव हो जायेे। सभा को ए.आई.एम.एस.एस. की जिला इंचार्ज वन्दना सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इन घटनाओं के मूल में दे्य में तेजी से बढ़ती जा रही सांस्कृतिक-नैतिक गिरावट है जिसकी रोकथाम के लिए दे्य के आम-आवाम को आगे बढ़कर आने की जरूरत है। ए.आई.डी.एस.ओ. के एक अन्य संगठक यादवेन्द्र ने ऐसी घिनौनी हरकतों के लिए ्यैक्षणिक दुव्र्यवस्था को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि आज की ्ियक्षा के ्युद्ध बाजारोन्मुखी रुख ने समाज के नैतिक मेरुदण्ड को तोड़ने में जबर्दस्त भूमिका निभायी है। ए.आई.डी.एस.ओ. के ही ज्योति राय ने ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए दे्य के भावी पीढ़ी का आगे बढ़कर आने के लिए आह्नान किया। उन्होंने इस हेय कृत्य में लिप्त अपराधियों को उदाहरणमूलक सजा देने की मांग की। सभा का समापन दिवंगत पैरामेडिकल छात्रा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देश में महिलाओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु सख्त कानून बनाने की केन्द्र सरकार से जोरदार माँग की

Posted on 30 December 2012 by admin

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्र्रदेश सुश्री मायावती जी, ने दिल्ली गैंगरेप की पीडि़त लड़की की सिंगापुर में इलाज के दौरान आज प्रातः हुयी मौत पर गहरा दुःख व शोक व्यक्त किया व इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कुदरत से प्रार्थना की एवं इस जघन्य घटना के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलवाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूरे देश में महिलाओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु सख्त कानून बनाने की केन्द्र सरकार से जोरदार माँग की है।
सुश्री मायावती जी ने आज यहाँ मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहाकि इस प्रकार की बर्बर व जघन्य अपराधों के मामले में भी अक्सर यह देखा जाता है कि वारदात के बाद सरकारे सुस्त पड़ जाती हंै और दोषियों को सख्त सजा नही मिल पाती है, जिसके खिलाफ सर्वसमाज का व्यापक आक्रोश व बेचैनी पूरी तरह से जायज है। इसी कारण (सुश्री मायावती जी) मैंने संसद में और संसद के बाहर भी केन्द्र सरकार से महिला उत्पीड़न के खिलाफ ऐसा सख्त कानून बनाने की माँग भी की, जिससे दोषियों के लिाफ सख्त कार्यवाही हो और उनको मिलने वाली सख्त सजा का खूब प्रचार-प्रसार भी होना चाहिये, ताकि इस प्रकार की दूषित मानसिकता रखने वाले लोग भी महिलाओं के खिलाफ अपराध करने की बात सोचने से पहले दस बार सोचें।

इतना ही नही, इस प्रकार के मामलों की गम्भीरता को समझते हुये माननीया सुश्री मायावती जी ने मा0 प्रधानमंत्री जी को एक पत्र भी दिनांक 23 दिसम्बर सन् 2012 को लिखा, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ देश भर में महिलाओं में व्याप्त असुरक्षा की भावना के मद्देनजर सख्त कानून बनाने हेतु संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की गयी थी, आज फिर उन्होंने अपनी मांग को दोहराया।
सुश्री मायावती जी ने कहाकि खासकर महिलाओं की सुरक्षा के मामले में आज पूरा देश काफी ज्यादा चिन्तित व गंभीर है। देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में महिलायें काफी असुरक्षित है एवं उनके प्रति बलात्कार व अन्य जघन्य अपराघ की घटनाओं के कारण स्थिति काफी खराब व विस्फोटक है। प्राप्त आंकड़े बताते है कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद लगभग दस महीने में अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा बलात्कार व जघन्य अपराध की घटनायें हो चुकी है, लेकिन सपा सरकार की महिला सुरक्षा के मामले में भी लचर नीति के कारण दोषियों के खिलाफ सख्त गैंगरेप की पीडि़त लड़की को नौकरी व आर्थिक सहायता दिलाने की बात कर रही थी, जबकि एस पीडि़त लड़की को न्याय दिलाने के लिये पूरा देश एकजुट है, यह दुनिया ने भी देखा है।
उत्तर प्रदेश सपा सरकार ने इस प्रकार के रवैये पर जनता की तीखी प्रतिक्रिया स्वभाविक है। यही कारण है कि सपा के शुभचिन्तक व समर्थक भी इसकी आलोचना कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न व बलात्कार की शिकार कितनी महिलाओं को सपा सरकार ने नौकरी व आर्थिक सहायता दी है एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुये कितने लोगों को सजा दिलाकर पीडि़त महिला व उसके परिवार को न्याय दिलाया गया। इस सम्बन्ध में दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम श्री अहमद बुखारी का यह बयान भी उल्लेखनीय है कि सपा सरकार अपने गिरेबान में झांककर क्यों नही देखती कि उत्तर प्रदेश में खासकर महिला सजा तो दूर, उनके खिलाफ प्रारम्भिक कार्यवाई करके उन्हे जेल तक नही भेजा गया है और वे खुले घूम रहे है।
ऐसी परिस्थित में सपा सरकार अपने गिरेबान में झांकने के बजाये, दिल्ली उत्पीड़न व बलात्कार के मामले में क्या कार्यवाही हो रही है।
इसके साथ-साथ पीडि़त महिला को नौकरी या आर्थिक सहायता प्रदान करना इस गम्भीर समस्या का सही समाधान नहीं है, बल्कि वास्तव में देश की सभी सरकारों को बलात्कार व महिला उत्पीड़न के खिलाफ काफी मुस्तैदी से उठ खडा होना होगा, तभी हम सभ्य कहलाने के हकदार होंगे। खासकर उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को, वर्तमान गम्भीर परिस्थितियों के मद्देनजर अपराध नियन्त्रण व महिला उत्पीड़न एवं बलात्कार आदि के मामलों में तत्काल काफी सख्त कदम उठाने की अहम जरूरत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ रवैय्या अत्यन्त लचर है

Posted on 30 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार बसपा  सरकार के दौरान सरकारी खजाने से हुई खुली लूट पर प्रभावी कार्यवाही करने में असफल साबित हुई। भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ रवैय्या अत्यन्त लचर है। उन्होंने कहा कि आए दिन एक के बाद एक नए घोटाले समाचार माध्यमों द्वारा प्रकाश में आ रहे है। लेकिन किसी भी घोटाले के खिलाफ आज तक र्निणायक कार्यवाही नही हुई। श्री तिवारी ने नोएडा में लीज बैक के नाम पर हुई 3800 करोड़ के घोटाले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकार का रूख भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदारी व सख्त होता तो सरकार उच्चन्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक आयोग बना कर एक समय सीमा के अन्र्तगत प्रदेश में हुए सभी घोटालों की निर्णायक जांच करती तथा सरकारी खजाने से प्रदेश की जनता के धन की खुली लूट को वापस लाने की कार्यवाही करती।
श्री तिवारी ने कहा कि 225 लाख करोड़ के आबकारी घोटाले का तो पन्ना ही नही पलटा गया लेकिन स्मारको के निर्माण में हुए घोटाले, लैकफैड घोटाला, चीनी मिलों की बिक्री में हुए घोटाले, एन0एच0आर0एम घोटाले, नोएड़ा फार्म हाउस घोटाले तथा यूपीएसआईडीसी में हुए 200 करोड़ के घोटालो की जांच में महज खानापूर्ती हो रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि जिस बेशर्मी के साथ किसानों से कौडि़यों के मोल जमीन खरीद कर नोएडा के अधिकारी व बिल्डर रातो-रात करोड़पति हो गए यह भ्रष्टाचार परस्त व्यवस्था का पुख्ता प्रमाण है। जिस तरह बिल्डर और नोएडा अधिकारियों के गठजोड़ में पुनः 3 लाख 81 हजार वर्ग मी0 जमीन का लीज बैक के नाम पर कुछ कम्पनियों को नियम कानून दर किनार रख कर 3800 करोड़ का घोटाला किया गया वह एक बार पुनः नोएडा अथारिटी की कार्यशैली को शर्मसार करता है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त अभी हजारों करोड़ के नोएडा फार्म हाउस घोटाले की जांच कर ही रहे है ऐसे में पुनः एक नया घोटाला सामने आ गया। श्री तिवारी ने प्रदेश सरकार से पुरूजोर मांग करते हुए कहा कि तत्काल उच्चन्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में अधिकार सम्पन्न आयोग बना कर प्रदेश में बसपा शासन के दौरान हुए सभी घोटालों की समयबद्ध जांच करा कर कार्यवाही सुनिश्चित करे अन्यथा भ्रष्टाचार पर रोक लगा पाना असम्भव होगा तथा जनता का विश्वास सरकार व शासन से उठ जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in