Categorized | लखनऊ.

रेप प्रकरण की पीडि़ता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on 30 December 2012 by admin

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दिल्ली सामूहिक रेप प्रकरण की पीडि़ता के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने कहा कि 16 दिसम्बर की रात इस लड़की से चलती बस मंे सामूहिक बलात्कार किया गया फिर उसे बुरी तरह पीटा गया। देश में उस पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठती रहीं हैं। आज उसके निधन से भारतवर्ष शर्मसार हो गया है। पीडि़ता को श्रद्धांजलि देते हुये अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पुष्पा सिंह चैहान ने केन्द्र की यूपीए सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए तत्काल कठोर से कठोर कदम उठाये साथ ही ऐसे मामलों में तत्काल कार्यवाही करें जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति भविष्य में न हो।
राष्ट्रीय महासचिव पुष्पा सिंह चैहान, राघवेन्द्र सिंह राजू, अनइसुईया सिंह, सुमन सिंह राठौर, पारूल सिंह चैहान, तेज नारायण सिंह, राजेश सिंह, उदयशंकर सिंह, अभिषेक सिंह चैहान, रणविजय सिंह ने दो मिनट का मौन रखकर देश की दामिनी को श्रद्धांजलि दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in