Categorized | लखनऊ.

हजरतगंज में गाँधी प्रतिमा तक काली पट्टी बाँधकर ्यांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला

Posted on 30 December 2012 by admin

लखनऊ में तमाम जनसंगठनों ए.आई.डी.एस.ओ. AIDSO, ए.आई.डी.वाई.ओ.AIDYO, ए.आई.एम.एस.एस. AIMSS  व ए.आई.यू.टी.यू.सी. AIUTUC  ने संयुक्त रूप से दे्य की राजधानी नई दिल्ली में 16 दिसम्बर 2012 की रात मानवता को ्यर्मसार करने वाले अत्यिय अमानवीय कृत्य की ्ियकार युवती के निधन पर गंभीरतापूर्वक हार्दिक वेदना व्यक्त करते हुए चारबाग रेलवे स्टे्यन से हजरतगंज में गाँधी प्रतिमा तक काली पट्टी बाँधकर ्यांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला। यह जुलूस गाँधी प्रतिमा के सामने गंतव्य तक पहुँचकर एक जनसभा में परिणत हो गया। सभा का संचालन छात्र संगठन ए.आई.डी.एस.ओ. के एक संगठक वीरेन्द्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने एक ऐसे युवा नीति की मांग की जिससे पूरे दे्य में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ही असम्भव हो जायेे। सभा को ए.आई.एम.एस.एस. की जिला इंचार्ज वन्दना सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इन घटनाओं के मूल में दे्य में तेजी से बढ़ती जा रही सांस्कृतिक-नैतिक गिरावट है जिसकी रोकथाम के लिए दे्य के आम-आवाम को आगे बढ़कर आने की जरूरत है। ए.आई.डी.एस.ओ. के एक अन्य संगठक यादवेन्द्र ने ऐसी घिनौनी हरकतों के लिए ्यैक्षणिक दुव्र्यवस्था को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि आज की ्ियक्षा के ्युद्ध बाजारोन्मुखी रुख ने समाज के नैतिक मेरुदण्ड को तोड़ने में जबर्दस्त भूमिका निभायी है। ए.आई.डी.एस.ओ. के ही ज्योति राय ने ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए दे्य के भावी पीढ़ी का आगे बढ़कर आने के लिए आह्नान किया। उन्होंने इस हेय कृत्य में लिप्त अपराधियों को उदाहरणमूलक सजा देने की मांग की। सभा का समापन दिवंगत पैरामेडिकल छात्रा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in