Archive | December, 2012

सरकार के विरूद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया

Posted on 09 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने गन्ना मूल्य एवं एफडीआई के विरोध मंे सड़कों पर उतरकर सपा एवं यूपीए सरकार के विरूद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया है। आज दिनांक 8 दिसम्बर को गन्ना मूल्य एवं एफडीआई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह एवं जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताआंे ने कैसरबाग चैराहे पर यूपीए सरकार का पुतला तथा गन्ना को आग के हवाले कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एफडीआई के मुद्दे पर लोकसभा में वाकआउट कर यूपीए सरकार को बचाने वाले मुलायम सिंह यादव व मायावती का चेहरा बेनकाब किया है। व्यापारी और आमजनता के हितैषी बनने वाले इन दलांे ने देश के साथ धोखा किया है, आगामी चुनाव में सपा-बसपा के साथ कांग्रेस सरकार को जनता सबक सिखायेंगी। गन्ना मूल्य पर प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि किसानों की हितैषी होने का ढोंग करने वाली समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर गन्ना मूल्य को लेकर किसानों को भारी धोखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है कि एफडीआई का काला कानून वापस लिया जाय तथा किसानों को 400/-रूपये प्रति कुंटल दिया जाय। अगर सरकार यह नही करती हैं तो भारतीय जनता पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि व्यापारी वर्ग तथा किसानों को छलने का कार्य सपा एवं यूपीए सरकार द्वारा किया जा रहा है। देश में दिन प्रतिदिन मंहगाई बढ़ रही है तथा प्रदेश मंे गुण्डागर्दी, दंगे हो रहे हैं यूपीए सरकार मंहगाई को काबू करने तथा प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर लगाम कसने में पूरी तरह असफल है। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह एवं जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि एफडीआई तथा गन्ना मूल्य पर पार्टी की मांगे नही माने गई तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कांे पर उतरने के लिए बाध्य होगे।
पुतला फूंकने वालों में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशंकर बाजपेई, मान सिंह, अभिजात मिश्रा, अंजनी श्रीवास्तव, रमेश तूफानी, सुनील मिश्रा, रजनीश गुप्ता बाॅबी, लखविन्दरपाल सिंह, मान सिंह यादव, दिनेश तिवारी, राजेन्द्र बाजपेई, रामसेवक द्विवेदी, लवकुश त्रिवेदी, साकेत शर्मा, शैलेन्द्र स्वर्णकार, दीपू जायसवाल, रामचन्द्र जायसवाल, बलवीर सिंह दुआ, विनोद तिवारी अप्पू, रामकुमार वर्मा, शिवशंकर शर्मा, संजय सिंह राठौर, रोहित सैनी, अमित सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सदस्यता अभियान के लिये कैम्प लगाया

Posted on 09 December 2012 by admin

haider-ganj-sadaysta-abhiyan-photoआज राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान की श्रंखला में पुराने लखनऊ के हैदरगंज चैराहे पर कैम्प लगाया गया। सदस्यता अभियान के कैम्प का आयोजन राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष मारिफ अली खां ने किया जिसमें सैकड़ों लोगो ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कैम्प में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ंिसंह चैहान ने अपने हस्ताक्षर से सदस्य बनाकर सदस्यता कैम्प का शुभारम्भ किया।
प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ंिसंह चैहान ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही किसानों, नौजवानों की सच्ची हितैषी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चै0 अजित सिंह को जब मौका मिलता है वह किसानों, नौजवानों सहित समाज के अन्य तबकों के हित में काम करते हैं।
इस मौके पर पार्टी के प्रवक्ता वसीम हैदर ने अल्पसंख्यकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य बनें।
आज प्रमुख रूप से मो0 आरिफ, मसूद अहमद, मतीन कुरैशी, इमरान अहमद, अक्षत, तथा कमर अली सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली। आज के सदस्यता अभियान में रालोद नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी का योगदान सराहनीय रहा।
आज के सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के साथ मध्य जोन के अध्यक्ष राकेश कुमार ंिसंह मुन्ना, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खास पकवान बनाया

Posted on 09 December 2012 by admin

मास्टर शेफ संजीव कपूर ने आज फिनिक्स मार्केटसिटी, कुर्ला में अपना जादू दिखाया और एक खास पकवान बनाया जोकि देश भर से जमा किये गये 25 अलग अलग खाद्य पदार्थों से बनाया था। शेफ सारांश ने ये सभी पदार्थ रोटी रास्ता और इण्डिया शो के दौरान भारत भर में भ्रमण करते वक्त इकठ्ठा किये थे।
चार महीने पहले जब वो अपनी यात्रा शुरू कर रहे थे तब मास्टर शेफ संजीव कपूर ने उनको एक हांडी दी थी जिसमें उन्होनें हर जगह के खास मसाले और विशेष खाद्य पदार्थ को जमा करने को कहा था।
rri-pic-3सारांश ने एक खास मौके पर दर्शकों के सामने मास्टर शेफ संजीव कपूर को ये हांडी दी। खाना बनाने के बेताज बादशाह संजीव कपूर ने एक बार फिर अपना हुनर दिखाते हुए इन विभिन्न प्रकार के पदार्थों को लेकर एक खास पकवान तैयार किया ’रोटी इण्डिया की’।
इस मौके फूड फूड चैनल केा प्रमोट करने वाले मास्टर शेफ संजीव कपूर ने कहा अब हमारे शो रोटी रास्ता और इण्डिया में हम भारत के लाखों लोगों के जीवन का हिस्सा खाने के माध्यम से बनना चाहते है। हमने देश के हर प्रान्त को एक दूसरे के और करीब लाने की कोशिश की, उसी माध्यम से जिसको हम सब पसन्द करते है-खाना। आज हम खुश है कि शो में अपना सफर पूराकर लिया है और शेफ सारांश उम्मीद करते है कि दर्शकों ने खाना और उससे जुडी कहानियों को पसंद किया।
अपने विचारों को प्रकट हुए शेफ सारांश ने कहा ये मेरे लिए बहुत भावुक अनुभव तथा लोगों के जीवन से जुडना और एक दिन उनके रसोई का हिस्सा बनना। रोटी रास्ता और इण्डिया एक ऐसे आदमी के बारे में है जो भारत के लिए खाना पकाना चाहता है और भारतवासियों के साथ उसे खाना चाहता है। मैं बहुत खुश्किस्मत हूं कि इस शो का हिस्सा बना क्योंकि शो के द्वारा मैं अपने देश से और जुड गया।
इस मौके पर फिनिक्स मार्केटसिटी, कुर्ला के सेन्टर डायरेक्टर, श्री श्रीष मिश्रा ने कहा, ’’ फिनिक्स मार्केटसिटी में हम ग्राहकों ऐसे यादगार अनुभव देना चाहते है जो वो हमेशा याद रखे। ’रोटी इण्डिया की’ एक बहुत अलग कान्सेप्ट है और हम अपने ग्राहकों को मास्टर शेफ संजीव कपूर और शेफ सारांश गोइला से रूबरू करा के हम बहुत खुश है।
रोटी रास्ता और इण्डिया फूड फूड चैनल पर हर शुक्रवार रात 8 बजे दिखाया जाता है फूड फूड चैनल भारत का सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला खाने पीने और उससे जुडी जीवनशैली को दिखाने वाला चैनल है।
रोटी रास्ता और इण्डिया शो एक मनोरंजन और ज्ञान से भरा शो है जिसमें भारत भर की खाने के परम्परा और उसके इतिहास को दर्शकों के सामने पेश किया जाता है शो में भारत के हर प्रान्त के खास पकवान विभिन्न स्वाद और खाना बनाने के अलग अलग तरीके और बर्तनों के इस्तेमाल को दिखाते हैं। शो में शेफ सारांश द्वारा रोजाना लिखी गई एक विडियो डायरी है जिसमें वे अपने अनुभव और आगे के सफर की योजना दर्शको से बांटते है।
इस शो का प्रसारण अगस्त के अंत में शुरु होगा। इसमें जो क्षेत्र शामिल किये जायंेगे, उनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल उल्लेखनीय हैं।
अनेक प्रख्यात फूड ब्रांड्स ने इस शो में अपनी रुचि प्रदर्शित की है तथा भारत के छिपे हुये खाद्य रत्नों को प्रदर्शित करने में समर्थन दिया है। यह शो डाबर हाजमोला द्वारा सशक्तीकृत है। कोका कोला और टाटा 1- शक्ति दाल सहायक प्रायोजक हैं। दावत बासमती इसका राइस पार्टनर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ओपन हाट्र्र सर्जरी द्वारा नया जीवन दिया

Posted on 09 December 2012 by admin

dsc_2934निजी क्षेत्र के शेखर हाट्र्र लंग सेन्टर में से दिल की बिमारी परेशान बनारस के लालता प्रसाद यादव का ओपन हाट्र्र सर्जरी द्वारा नया जीवन दिया गया। निजी क्षेत्र के शेखर हाट्र्र लंग सेन्टर में  धडकते दिल की सर्जरी की गयीdsc_2895
अखिल भारतीय स्तर पर धडकते दिल की सर्जरी काफी अच्छी मानी जाती है लेकिन निजी क्षेत्र मे ओपन हाट्र्र सर्जरी की सुविधा न होने से दिल की बिमारी से परेशान मरीजो को परेशान होना पडता था
डाॅ0 अम्बरीश कुमार के नेत्रत्व मे डाॅ0 अक्षय प्रधान डाॅ0 पी पी सिह की टीम ने  भूरि-भूरि प्रशंसा के लायक धडकते दिल की सर्जरी की साथ में डाॅ0 रिचा मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील की

Posted on 08 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर भूतपूर्व और वर्तमान सैनिकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए संवेदनशील है। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की और लोगों से सेना के जवानों और उनके परिजनों के कल्याणार्थ स्थापित सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील की।
sena-day-flag-up-cmसशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को आज यहां उनके सरकारी आवास पर सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा फ्लैग लगाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में दान किया। सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भूतपूर्व एवं वर्तमान सैनिकों के लिए विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार सेवारत सैनिकों के परिवारों तथा भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार ने निर्णय लिए हैं। प्रदेश सरकार भविष्य में भी सैनिकों के कल्याण के लिए आवश्यकतानुसार कदम उठाएगी।
इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कर्नल अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

साइकिल भेंट कर सम्मानित किया

Posted on 08 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत-भूटान साइकिल यात्रा दल के नेता श्री रंजीत बच्चन उर्फ मगन गोरखपुरी और सुश्री कालिन्दी निर्मल शर्मा को आज अपने सरकारी आवास पर साइकिल भेंट कर सम्मानित किया तथा इन साइकिल यात्रियों से उनकी यात्रा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साईकिल यात्रा दल के सदस्यों द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।
cycle-bhutanमुख्यमंत्री को इसके पूर्व, साईकिल यात्रा दल के सदस्यों ने बताया कि वे राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से देश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार सैनिक कल्याण की योजनाओं में किसी भी स्तर पर अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी

Posted on 08 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिक कल्याण की योजनाओं में किसी भी स्तर पर अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। उन्होंने सशस्त्र सेना झण्ड़ा दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक योगदान का आह्वान किया।
श्री नरेन्द्र सिंह वर्मा आज अपने सरकारी आवास पर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय, उत्तर प्रदेश के ग्रुप कैप्टन(अ0प्रा0) श्री राजेश जी श्रीवास्तव के द्वारा झण्ड लगाये जाने के बाद अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी है, ऐसे परिवारों को प्रदेशस्तर पर हर सम्भव मदद की जायेगी।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार तथा शहीद सैनिकों के परिवारों को देय सभी कल्याण एवं पुनर्वास सुविधाएँ उन तक पहुंचाने के लिए सतत् प्रयत्नशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पूरी ईमानदारी से कार्य किये जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इन बहादुर सैनिकों के परिवारों की समुचित देख-रेख करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग का आहृवान करते हुए कहा कि इस संग्रहित धनराशि से इन परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही है।
समाज कल्याण राज्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर गुप्तदान दिया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय, उत्तर प्रदेश के ग्रुप कैप्टन(अ0प्रा0) श्री राजेश जी श्रीवास्तव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता जागरूकता अभियान

Posted on 08 December 2012 by admin

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 जनवरी, 2013 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया एवं समय-समय पर चलाये गये मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले ई0आर0ओ0 (निर्वाचन पंजीयन अधिकारी) एवं बी0एल0ओ0 के पुरस्कार से नवाजा जायेगा।
यह बात आज यहाॅं जनपथ स्थित अपने कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की  तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई0 आर0 ओ0 एवं बी0 एल0 ओ0 के अतिरिक्त अभियान के दौरान बेहतरीन नुक्कड़ नाटक एंव गीत प्रस्तुत करने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी बी0 एल0 ओ0 को निर्वाचन प्रक्रिया में किये गये कार्यों का स्वमूल्यांकन रिपोर्ट देनी होगी। इसके लिए समुचित आदेश जारी किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यों के मूल्यांकन में ज्ञान, आचरण एवं व्यवहार को भी शामिल किया जायेगा। बेहतरीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कार्य रिपोर्ट जिले स्तर से मण्डल स्तर पर आयेगी। मण्डल स्तर पर रिपोर्ट का मूल्यांकन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मण्डल स्तर से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट का मूल्यांकन राज्य स्तर पर किया जायेगा।
श्री सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रथम बार बन रहे युवा मतदाता को मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिवस की तैयारियों से संबंधित कार्यों  को समय से निस्तारण करने के भी निर्देंश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क योजना के तहत प्रदेष को 3148 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्राप्त हुई

Posted on 08 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री अखिलेष यादव के निरन्तर प्रयास के फलस्वरूप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेष को 3148 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्राप्त हुई हैं जो कि योजना के प्रारम्भ से अभी तक किसी एक वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की जाने वाली सर्वाधिक धनराषि है और अपने आप में एक कीर्तिमान है।
यह जानकारी आज यहाॅं ग्राम्य विकास मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप’ ने दी है। उन्होंने कहा कि इस धनराषि से प्रदेष में 755 बसावटों को 1223 कि0 मी0 सम्पर्क मार्गों के निर्माण द्वारा पक्के मार्गों से जोड़ा जा सकेगा तथा प्रदेष के सभी जनपदों को सम्मिलित करते हुए 7007 कि0 मी0 मार्गों का उच्चीकरण भी कराया जायेगा। श्री गोप ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्षिता एवं निष्पक्षता बनाये रखने के लिए ई0-टेण्डरिंग के माध्यम से निविदायें आमंत्रित की जा रही हैं। प्राप्त होने वाली निविदाओं के मूल्यांकन के पष्चात जनवरी 2013 के अन्त तक स्वीकृति आदेष जारी कर दिये जायेंगे।
ग्राम्य विकास मंत्री श्री गोप ने कहा कि प्रदेष की ग्रामीण अर्थ व्यवस्था  को गति प्रदान करने एवं ग्रामीण जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दृष्टि से प्रदेष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सम्पर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से वर्ष 2000-2001 से संचालित इस योजना के अन्तर्गत अभी तक कुल 12111 बसावटों को 39815 कि0 मी0 सम्पर्क मार्गों के निर्माण द्वारा पक्के मार्गों से जोड़ा जा चुका है। योजना का मुख्य उद्देष्य 500 या उससे अधिक आबादी की समस्त गैर जुड़ी ग्रामीण बसावटों को एकल सम्पर्कता के आधार पर पक्के मार्गों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित जनपदों सोनभद्र, चन्दौली एवं मिर्जापुर में 250 से अधिक आबादी वाली बसावटों को भी योजना के अन्तर्गत पक्के मार्गों से जोड़ने हेतु सम्मिलित कर लिया गया है। वर्ष 2001 की जनगणना को आधार मानते हुए बसावटों की जनसंख्या निर्धारित की गयी है। साथ ही ऐसी बसावटों को जनपद के कोर नेटवर्क में सम्मिलित होना भी अनिवार्य है।
श्री अरविन्द सिंह कुमार गोप ने बताया कि प्रदेष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का क्रियान्वयन जनपदों में लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। प्रदेष के 42 जनपदों में लोक निर्माण विभाग तथा 33 जनपदों में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा योजनान्तर्गत स्वीकृत सड़कों का निर्माण एवं मार्ग उच्चीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के स्तर पर आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पूर्णाधिकार प्राप्ति समिति की बैठक में प्रदेष की 755 गैर जुड़ी बसावटों को सर्वऋतु  मार्गों से जोड़ने के लिए सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु प्राप्त अनुमोदन के क्रम में निविदायें आमन्त्रित कर ली गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महापुरूषों को अपना आर्दश तो मानती है लेकिन उनके विचारों के साथ घिनौना मजाक कर रही है

Posted on 08 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा, बसपा पर अपने ही महापुरूषों का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि डा0 राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण पूरे जीवन भर गैर कांग्रेस वाद की राजनीति करते रहे। कभी भी किसी पद और प्रतिष्ठा को लालच में नहीं पडे़। सपा इन महापुरूषों को अपना आर्दश तो मानती है लेकिन उनके विचारों के साथ घिनौना मजाक कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि संसद में मायावती और मुलायम सिंह ने राष्ट्रहित की जगह स्वहित को महत्व देकर सम्पूर्ण उ0प्र0 को शर्मशार किया है। डा0 अम्बेडकर, राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के अनुयायी होने का अधिकार इन्होंने हमेशा के लिए खो दिया है। उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर ने सिद्धांतों के कारण मंत्रीमण्डल से त्यागपत्र दे दिया था। जबकि लोहिया ने गैर कांग्रेसवाद का बिगुल फूंका था जिससे जनसंघ और समाजवादी एक मंच पर आये थे। लेकिन माया मुलायाम ऐसा साहस नहीं दिखा सकते। वह सी.बीआई. के सिकंजे में हैं और कांगे्रस के इशारे पर पैंतरा बदल देते हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि डा. लोहिया व जय प्रकाश नारायण निश्छल हृदय से राजनीति करते हुए कभी भी कांग्रेस के आगे झुकने का काम नहीं किये। इसके बदले कांगे्रस ने उनका हमेशा उत्पीड़न किया। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि डा0 अम्बेड़कर को आर्दश मानने वाली बसपा को भी अम्बेड़कर के असली स्वरूप का ज्ञान नहीं है। अपने स्वार्थ के चक्कर में मायावती अम्बेडकर के सिद्धातों को ताक पर रख कर घिनौनी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर सदैव विदेशी ताकतों का विरोध करते रहे। लेकिन मायावती उसी अम्बेडकर रूपी सीढ़ी का प्रयोग करके ऊँचाई पर पहंुच कर अम्बेडकर के विचारों की तिलांजली देते हुए कांगे्रस के पक्ष में मतदान करके विदेशी ताकतों को बचाने का काम कर रही हंै।
श्री तिवारी ने कहा कि एफडीआई के विरोध में हुई वोटिंग में सरकार नहीं गिर जाती सिर्फ एफडीआई लागू न हो पाता। माया, मुलायाम तो एक तरफ रोज अखबारों एवं लोकसभा में  एफडीआई के विरोध में भाषण तथा बयानबाजी करते हैं वहीं दूसरी ओर जब वोट पड़ने की बात आती है तब लोकसभा से वाकआउट करके पीछे हट जाते हैं। जो अत्यंत ही निंदनीय है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई रूपी नकेल कांगे्रस ने कस दिया और ये दोनांे दल संसद में वोटिंग के बजाय रणछोड़ की भूमिका में आये एवं वही राज्य सभा में बहुजन, समाज पार्टी कांग्रेस के साथ वोट करती है। श्री तिवारी ने अपने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि 2014 चुनाव में दोनों दलों को प्रदेश की जनता सबक सिखा देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in