Archive | December, 2012

नित्यानन्द स्वामी एवं पं0 रविशंकर के निधन पर शोक

Posted on 12 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, विधान परिषद के सभापति श्री गणेश शंकर पाण्डेय, जल संसाधन एवं भूमि विकास मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह ने उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानन्द स्वामी एवं सुप्रसिद्ध सितार वादक पं0 रविशंकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

———————————————————
पं0 रविशंकर तथा नित्यानन्द स्वामी के निधन पर अभिषेक मिश्र तथा रामकरन आर्य ने शोक व्यक्त किया

विश्व प्रसिद्ध सितार वादक एवं भारत रत्न पं0 रविशंकर प्रसाद और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नित्यानन्द स्वामी के निधन पर राज्य के प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्र और खेल कूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्री राम करन आर्य ने हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि पं0 रविशंकर प्रसाद भारत के ही नहीं वरन्् विश्व के महान सितार वादकों में एक थे। यह संगीत जगत की एक अपूर्णीय क्षति है। इसकी भरपाई भविष्य में होना सम्भव नहीं है।
प्रो0 अभिषेक मिश्र तथा रामकरन आर्य ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री नित्यानन्द स्वामी ने उ0प्र0 तथा उत्तराखण्ड की राजनीति में अहम् भूमिका निभाते हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के पद तथा उ0प्र0 के कैबिनेट मंत्री तथा सभापति के पद को शुशोभित किया है।
उन्होंने उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति ईश्वर से देने की प्रार्थना की।

———————————–
संस्कृति एवं महिला कल्याण मंत्री श्रीमती अरुण कुमारी कोरी ने भारत रत्न पंडित रविशंकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक शोक संदेश में कहा है कि वे एक महान कलाकार थे तथा उनमें सितार वादन की अद्भुत क्षमता थी। उन्हांेने भारतीय संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। वे भारत के ही नहीं, वरन् विश्व के महान सितार वादक थे। उनके निधन से हुयी क्षति की भर पाई नहीं की जा सकती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ऐसी वस्तुओं पर कर न बढ़ाया जाय, जिन्हें समाज के मध्यम, निम्न मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोग इस्तेमाल में लाते हैं

Posted on 12 December 2012 by admin

प्रदेश के संसाधनो में अभिवृद्धि/बढ़ोत्तरी हेतु नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ की अध्यक्षता में गठित संसाधन समिति की प्रथम बैठक में लाये गये प्रस्तावों के सम्बंध में पूरी तैयारी व जानकारी के साथ न आने वाले अधिकारियों को मोहम्मद आज़म खां ने सख्त निर्देश दिये हैं कि वे आगामी बैठक में पूरी तैयारी व जानकारियों के साथ आयें, ताकि जिन प्रस्तावों पर आंकड़ों के अभाव में समिति कोई निर्णय नहीं ले सकी है उन पर समुचित निर्णय लिया जा सके। साथ ही, उन्होंने उन उच्च अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिये जो इस महत्वपूर्ण बैठक में अकारण उपस्थित नहीं हुये।
समिति की प्रथम बैठक आज यहां विधान भवन स्थित तिलक हाल में मोहम्मद आज़म खां की अध्यक्षता में हुयी, जिसमें सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा समिति के सदस्य के रूप में श्रम व सेवायोजन मंत्री डाॅ0 वक़ार अहमद शाह, राजस्व मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, पंचायतीराज मंत्री श्री बलराम यादव, बाल विकास, पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री कैलाश चैरसिया एवं राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र बाजपेई मौजूद थे। यह समिति प्रदेश के संसाधनों में अभिवृद्धि/बढ़ोत्तरी के लिये विचार-विमर्श कर आगामी तीन माह में अपनी रिपोर्ट देगी। इसकी दूसरी बैठक आगामी 15 दिनों में आयोजित होगी।
बैठक के प्रारम्भ में ही समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आजम खां ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसी वस्तुओं पर कर न बढ़ाया जाय, जिन्हें समाज के मध्यम, निम्न मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोग इस्तेमाल में लाते हैं। समिति के अन्य सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया। श्री खान ने जोर देकर कहा कि गुटका, पान मसाला, तम्बाकू, सिगरेट आदि पर वर्तमान में लागू कर की दरों में अपेक्षाकृत और अधिक वृद्धि की जाये। ऐसा करने से न केवल राज्य के वित्तीय संसाधनों में वृद्धि होगी, बल्कि स्वास्थ्य के लिये हानिकारक इन पदार्थों के उपयोग में भी काफी कमी आयेगी। समिति ने एस.यू.वी वाहनों, रेल इंजिनों, वायुयानों एवं हेलीकाप्टरों में प्रयोग होने वाले डीजल/पेट्रोल पर भी कर की दरों में वृद्धि किये जाने का सुझाव दिया है ताकि अतिरिक्त वित्तीय संसाधन सृजित किये जा सकें।
समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में आयोजित की जानेवाली ग्रां प्री इण्डिया फार्मूला-1 रेस को मनोरंजन कर से पूरी तरह से मुक्त किये जाने पर कड़ी आपत्ति जताई, क्योंकि इससे प्रदेश को करोड़ों रुपये की राजस्व हानि हो रही है। श्री खां ने इस प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुये कहा कि इस कर मुक्ति को समाप्त कर इस पर उच्च दर का करारोपण किया जाये, क्योंकि 25-30 हजार रुपये के टिकट लेकर समाज का केवल अति समृद्ध वर्ग ही वहां पर मनोरंजन के लिये पहुंचता है।
सार्किल रेट के सामयिक पुनरीक्षण की समय सीमा दो वर्ष के स्थान पर एक वर्ष किये जाने के प्रस्ताव पर समिति ने निर्णय दिया कि रिवीजन समय सीमा एक वर्ष की जाये, लेकिन भूमि की उपयोगिता को देखते हुए सर्किल रेट को घटाने या बढ़ाने के सम्बंध में एक व्यापक गाइड लाइन तैयार की जाये। समिति ने यह भी सुझाव दिया कि कलेक्टर द्वारा निर्धारित सर्किल रेट को अंतिम न माना जाये, बल्कि शासन स्तर पर भी इसकी विवेचना की व्यवस्था की जाये। आबकारी राजस्व के 10,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को बहुत कम बताते हुये मोहम्मद आजम खां ने कहा कि इसे बढ़ाया जाये और आगामी वित्तीय वर्ष के लिये ऐसी आबकारी नीति तैयार की जाये, जिससे प्रदेश को अपेक्षाकृत अधिक आय हो।
इस बैठक में संसाधनों में वृद्धि के लिये कर, मनोरंजन कर, निबन्धन, आबकारी, दुग्ध विकास, प्राविधिक शिक्षा एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रस्ताव रखे गये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन

Posted on 12 December 2012 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर विगत 09 दिसम्बर,2012 को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किये गये पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद बाराबंकी के देवां शरीफ (प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह बाबा की मजार) से किया गया था। उसी श्रंखला में आगामी 16 दिसम्बर को जनपद गौतमबुद्ध नगर में अपरान्ह पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, सांसद शामिल होंगे।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि डाॅ0 खत्री दिनंाक 16दिसम्बर को दोपहर गौतमबुद्धनगर पहुंचेंगें, जहां दादरी पुलिस स्टेशन के पास डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर तथा उमाराव सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर माल्र्यापण करेंगे व रेलवे रोड से ग्राम हरीनगर तक पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। तदुपरान्त अपरान्ह शर्मा मार्केट-दादरी में आयोजित चैपाल में शामिल होंगे। इसके उपरान्त डाॅ0 खत्री अपरान्ह हरीनगर से तिलक्ता की पदयात्रा में शामिल होंगे व ग्राम तिलक्ता में भी आयोजित चैपाल में सम्मिलित होंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान डाॅ0 खत्री गन्ना किसानों की समस्याओं के सम्बन्ध में किसानों से मुलाकात करेंगे व गन्ने का समर्थन मूल्य को 325 रूपये किये जाने व गन्ने के बकाया भुगतान के लिए विचार-विमर्श कर किसानों के हितों के लिए कंाग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को चैपाल के माध्यम से बतायेंगे, कि कंाग्रेस पार्टी हर कीमत पर किसानों के साथ खड़ी है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किये गये इस पदयात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व ज्वलंत मुद्दों जैसे एफ0डी0आई0 आदि के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी की राय को आम जनता तक सीधे संवाद के जरिए पहुंचाने तथा केन्द्रीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की हकीकत को जानने, तद्नुसार इस हेतु आवश्यक रणनीति के निर्धारण के लिए पूरे प्रदेश में पदयात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ शोध के स्तर में भी सुधार लाया जाना आवश्यक है

Posted on 12 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी0एल0जोशी ने राज्य के विश्वविद्यालयों को चिन्तन के केन्द्र के तौर पर विकसित किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के साथ-साथ शोध के स्तर में भी सुधार लाया जाना आवश्यक है। श्री जोशी आज यहां किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य विश्वविद्यालय कुलपति सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन में सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने कहा कि कुलपतियों को इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि क्या विश्वविद्यालयों में किया जा रहा शोध कार्य देश के विकास में मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में शोध के जरिए कराए जाने वाले पेटेंट की संख्या काफी कम है, जबकि पश्चिमी जगत के विश्वविद्यालयों में यह आम बात है। इसलिए हमें अपने विश्वविद्यालयों में शोध कार्य को उस स्तर तक ले जाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने तथा नकल एवं रैगिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने पर भी बल दिया।
up-cm-with-governor-b-l-joshiमुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास और खुशहाली में उच्च शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेहतरी की दिशा में प्रदेश में व्यापक बदलाव हो रहा है। नवीनतम् तकनीक और जानकारी को अपनाकर हम कृषि व उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में राज्य को विकास की ऊंचाईयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए जरूरी है कि संस्थानों में शैक्षणिक माहौल अच्छा हो और वहां पर पठन-पाठन के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों। इस सम्बन्ध में प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने रैगिंग पर पाबन्दी को प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी जोर दिया। श्री यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार सुलभ कराने के लिए विश्वविद्यालयों में कौशल विकास पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध हैं। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार आई0टी0 सेक्टर पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीक को अपनाकर जनता को लाभान्वित किया जा सकता है। राज्य सरकार ने वूमन पावर लाइन शुरू की है। इसका क्रियान्वयन इसलिए संभव हो सका, क्योंकि इसे संचालित करने के लिए आज तकनीक मौजूद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 10 पास छात्रों को टैबलेट कम्प्यूटर व 12वीं पास करने वालों को लैपटाॅप उपलब्ध कराने से समाज में बदलाव नजर आएगा। इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में हुए एक बदलाव का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत की अनेक नामचीन शिक्षण संस्थाओं ने उत्तर भारत में भी अपने कैम्पस स्थापित किए हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर दिल्ली के इर्द-गिर्द ही हैं। इसलिए जरूरी है कि पूरे प्रदेश में इन संस्थानों के परिसर स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएं हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले अनेक लोग राज्य के विश्वविद्यालयों के छात्र रहे हैं। लखनऊ व कानपुर में संयुक्त रूप से देश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित हैं, जिनकी ख्याति पूरी दुनिया में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श का लाभ प्रदेश को प्राप्त होगा।
प्रमुख सचिव राज्यपाल एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति जी0बी0पटनायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए।
सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि उच्च शिक्षा को सुरूचिपूर्ण बनाया जाए। इस सम्बन्ध में विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच वाद-विवाद, खेल-कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन उपयोगी सिद्ध होगा।
इस मौके पर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने उच्च शिक्षा के उन्नयन के सम्बन्ध में अपने विचार एवं सुझाव राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।
इसके पूर्व सचिव उच्च शिक्षा विभाग श्री टी0 वेंकटेश ने सम्मेलन में  सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण एवं सर्व सुलभ बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन विशेष सचिव उच्च शिक्षा श्रीमती अनीता मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 07 लोगों की मृत्यु-07 लोग घायल

Posted on 12 December 2012 by admin

थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत राजकीय पालीटेक्निक के पास धान काटकर ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर श्रमिक व परिजन जा रहे थे। रास्ते में पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर पलट गयी। जिससे 07 श्रमिकों/बच्चों 1.राजन उम्र 15 वर्ष पुत्र नरेश बैगा, 2.बिरेन्द्र उम्र 30 वर्ष पुत्र नारायण बैगा, 3.श्रीमती इन्दू उम्र 30 वर्ष पत्नी कमलेश, 4.विक्रम उम्र 06वर्ष पुत्र बिरेन्द्र, 5.कु0अंजनिया उम्र 07 वर्ष पुत्री बिरेन्द्र, 6.कु0छोटी उम्र 02 वर्ष पुत्री बिरेन्द्र, निवासीगण ग्राम निगाई, थाना कोन, जनपद सोनभद्र व 7.ट्रैक्टर चालक वीरेन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र रामनरेश, निवासी बेलगाई, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा 07 लोग घायल हो गये। 05 लोगों की हालत गम्भीर होने के कारण बेहतर उपचार हेतु वाराणसी रेफर किया गया। शेष 02 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मार्ग दुर्घटना-05 की मृत्यु, 04 लोग घायल

Posted on 12 December 2012 by admin

थाना रैपुरा क्षेत्रान्तर्गत मैकी मोड़ पर ट्रक नं. यूपी-78एटी-0423 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे काम कर रही महिलाओं व पुरूषों को रौदते हुये बायीं तरफ गड्ढे में गिर गया। जिससे 09 लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर उपचार के दौरान 05 लोगों 1.देवी चरन उम्र 50 वर्ष, 2.जितेन्द्र उम्र 24 वर्ष, निवासीगण निवासी इटवा, थाना रैपुरा, जनपद चित्रकूट, 3.दिनेश उम्र 35 वर्ष, निवासी देवधा, थाना रैपुरा, जनपद चित्रकूट,  4.अमित उम्र 35 वर्ष, निवासी रामपुर, थाना रैपुरा, जनपद चित्रकूट व 5.श्रीमती जुलेखा पत्नी असलम, निवासी मुस्लिमपुरवा, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट की मृत्यु हो गयी। शेष लोगों का उपचार चल रहा है।
इस संबंध में थाना रैपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मकान की दीवाल गिरने से 05 महिलाओं की मृत्यु

Posted on 12 December 2012 by admin

थाना केराकत क्षेत्रान्तर्गत श्री किस्मत अली, निवासी ग्राम भवरा में महिलायें खाना बना रही थी। अचानक घर की कच्ची दीवाल गिर जाने से मौके पर मौजूद 05 महिलाओं 1.श्रीमती साबिरा उम्र 38 वर्ष पत्नी मकसूद, 2.श्रीमती अलीमुल उम्र 42 वर्ष पत्नी महबूब, 3.कु0परवीन उम्र 22 वर्ष पुत्री महबूब, 4.कु0लक्ष्मीना बानो उम्र 17 वर्ष पुत्री मकसूद व 5.कु0शमा बानो उम्र 17 वर्ष पुत्री महबूब की मृत्यु हो गयी व कु0सबा उम्र 15 वर्ष घायल हो गयी। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में थाना केराकत पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

स्कूली बच्चों को हेलमेट अनिवार्य होगा, एम0जी0रोड पर आटो नही चलेंगे-जिलाधिकारी

Posted on 12 December 2012 by admin

स्कूल कालेजो के छात्र/छात्राओं को हेलमेट लगा कर ही जाना होगा अन्यथा सिफारिश करने वाले अभिभावकों के साथ भी सख्ती की जायेगीं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी अजय चैहान ने कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला परिवहन एवं यातायात सलाहकार समिति की बैठक मे अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए हेलमेट प्रयोग करना इस लिए भी जरूरी है कि बड़े होकर हेलमेट लगाने की आदत बनी रहे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये की समस्त स्कूल एवं कालेजों को अवगत करा दे, अन्यथा लापरवाही करने वाले स्कूल कालेज के प्रबन्धकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्य बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही हेलमेट के अनिवार्यता पर विशेष जोर दे।
जिलाधिकारी ने शहरी यातायात की स्थित को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि एम0जी0रोड पर आटो का संचालन पूर्ण रूप से बन्द कराया जायेगा । क्योंकि एम0जी0 रोड पर आटो संचालन से शहर की यातायात व्यवस्था अच्छी नही रहती हैं। उन्होने बताया कि जनर्म की बसें प्रति दस मिनट के अन्तराल पर चलाई जायेगी, जिससे कि आम नागरिक को परेशान नही होना पड़ेगा। उन्होने क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज को निर्देश दिये कि एम0जी0 रोड पर अधिक तर छोटी बसो का संचालन कराये, जिससे कि संचालन मे भी परेशानी नही होगी। जनर्म की बसें भगवान टाकिज से आगरा कैण्ट, सेवला, रोहता तक चलाई जायेगी।
जिलाधिकारी ने उप नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देश दिये की एम0जी0 रोड पर यदि कही पर भी अतिक्रमण बिल्कुल भी नही रहना चाहिये यदि कही पर भी ऐसी स्थित है तो उसे तत्काल हटवाये। इसके अतिरिक्त अन्य अतिक्रमण वाले रोडो पर भी अभियान चलाये। उन्होंने यातायात सिगनल व्यवस्था के सम्बन्ध में एस0पी0 टैªफिक को निर्देश दिये कि क्रासिंग रोड के बजाये एम0जी0 रोड के यातायात को अधिक समय मिलना चाहिए। उन्होंने शहर मे चलने वाले वाहनों की पार्किग व्यवस्था के भी निर्देश दिये।
शहर के विभिन्न स्थानों पर जेब्रा क्रासिंग एवं यातायात के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी ने यातायात समिति के सदस्यों/प्रशासनिक अधिकारिंयो के साथ गुरू का ताल रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया, जिस पर यातायात व्यवस्था को सुद्ढ बनाने हेतु पत्थर घोड़ा के पास कट देकर ओवर ब्रिज से जोड़ा जायेगा, जिससे की टैªफिक संचालन मे परेशानी नही होगी।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात), आर0टी0ओ0 संजय माथुर, बिजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक नीरज सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यश भारती सम्मान हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

Posted on 12 December 2012 by admin

संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 जवाहन भवन लखनऊ में ‘‘यश भारती सम्मान समारोह’’ 2012-13 के लिए यश भारती सम्मान हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। इस सम्बन्ध मे अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कला तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष प्रतिभावान विशिष्ठ व्यक्तियों को जिन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से सम्बन्धित विद्या मे उत्कृष्टता के आयाम स्थापित किये है तथा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त किया है । ऐसे महानुभावों को ‘‘यश भारती’’ से सम्मानित किये जाने की योजना पुनः प्रारम्भ की गयी है। ‘‘यश भारती सम्मान’’ के अन्र्तगत चयनित/पुरस्कृत महानुभावों को रू0 11 लाख नकद धनराशि, अगवस्त्र,ताम्रपत्र। मोमेन्टो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। इच्छुक महानुभाव यश भारती सम्मान हेतु 31 दिसम्बर 2012 तक उपलब्ध करा दे, जिससे की समय से निदेशक संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 जवाहन भवन लखनरू को भिजवाया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फेसबुक और नोकिया ने आॅन-द-गो कनेक्षन में वृद्धि करने के मकसद से की भागीदारी की घोशणा

Posted on 12 December 2012 by admin

ऽ    नया नोकिया आषा 205, जो कि नोकिया की सबसे किफायती पेषकष है, फेसबुक एक्सेस करने के लिए एक अलग की से सुसज्जित पहला नोकिया हैंडसेट
ऽ    नोकिया ने षुरू की स्लैम - तेज रफ्तार कन्टेंट षेयरिंग के लिए नई सर्विस

nokia-asha-205नोकिया आषा 205 - षानदार सोषल फोन
ऽ    टैक्टिाइल क्वर्टी कीबोर्ड
ऽ    फेसबुक के लिए खास हाॅट की
ऽ    नया स्लैम फीचर
ऽ    नया एक्सप्रेस ब्राउज़र: 85ः डेटा कम्प्रेषन
ऽ    नोकिया सोषल फेसबुक, ई-बडी, ट्विटर, जीमेल
ऽ    ईए गेम्स: 40 फ्री गेम्स
ऽ    नियरबाय एप्लीकेषन
ऽ    आइडिया सैलुलर उपभोक्ताओं के लिए 3 माह तक फेसबुक मुफ्त

नोकिया और फेसबुक ने आज यहां एक अनूठी भागीदारी की घोशणा की है जिसके चलते नए नोकिया आषा 205 में बिल्ट-इन फेसबुक बटन उपलब्ध कराया गया है। नोकिया आषा 205 पहला नोकिया फोन है जिसमंे खासतौर से उन ग्राहकों के लिए अलग से फेसबुक बटन दिया गया है फेसबुक के लोकप्रिय फीचर्स तक वन-क्लिक एक्सेस की सुविधा हासिल करना चाहते हैं। साथ ही यह नोकिया की सबसे किफायती क्वर्टी पेषकष भी है।
तेज रफ्तार, तत्काल कन्टेंट षेयरिंग के लिए स्लैम नोकिया आषा 205 ऐसा पहला मोबाइल फोन हैं जिनमें नोकिया की एक्सक्लुसिव स्लैम खूबी को जोड़ा गया है। स्लैम की मदद से उपभोक्ता इस फोन पर मल्टीमीडिया कन्टेंट जैसे फोटो, म्युजि़क और वीडियो आदि को अपने यार-दोस्तों तथा परिजनों के साथ तुरंत षेयर कर सकते हैं। स्लैम अधिकांष ब्लूटूथ-इनेबल्ड मोबाइल फोन पर काम करती है और इसके लिए डिवाइसों को पेयर करने की जरूरत नहीं होती। इसकी एक और खूबी यह है कि कन्टेंट प्राप्तकर्ता के पास स्लैम’ होना जरूरी नहीं है। सिर्फ कुछ क्लिक भर से ही ग्राहक अपना कन्टेंट दूसरे डिवाइस पर तत्काल ’स्लैम‘ कर सकते हैं और यह ब्लूटूथ से अधिक तेज रफ्तार से मुमकिन है तथा इसके लिए इंटरनेट डाटा खपत भी आवष्यक नहीं होता।
श्री केविन डी’सूज़ा, कंट्री ग्रोथ मैनेजर, फेसबुक इंडिया ने कहा, ’’दुनियाभर में लोग फेसबुक मोबाइल का इस्तेमाल अपने दोस्तों के साथ संपर्क में रहने और षेयर करने के लिए करते हैं। हम नोकिया के साथ भागीदारी कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को फेसबुक का बेहतरीन अनुभव दिलाना चाहते हैं। हमारी यह भागीदारी दुनियाभर में ग्राहकों को फेसबुक का षानदार अनुभव दिलाते हुए उन्हें अपने मित्रों से संपर्क में रहने का अवसर देगी।‘‘
श्री विरल ओज़ा, डायरेक्टर मार्केटिंग, नोकिया इंडिया ने कहा, ’’विष्वभर में युवा ग्राहक सामाजिक स्तर पर संपर्क बढ़ाने के लिए फेसबुक का अधिकाधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। नोकिया आषा 205 का लाॅन्च इस बढ़ती जरूरत के मद्देनज़र ही किया गया है जो उन्हें सुविधाजनक कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा, ’’हमने पाया कि नोकिया आषा डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले बहुत से ग्राहक सामाजिक स्तर पर बेहद सक्रिय होते हैं और हमने फेसबुक के साथ भागीदारी कर ऐसे ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाने की आकांक्षा के चलते ही फेसबुक बटन उपलब्ध कराया है।‘‘
नोकिया आषा 205 ग्राहकों को हरेक फोन एॅप के लिए आसानी से फेसबुक को एक्सेस करने की सुविधा देता है और साथ ही उसके बेहद लोकप्रिय फीचर मैसेजिंग के इस्तेमाल की सहूलियत भी देता है। यानी अब ग्राहक फेसबुक के मैसेजिंग फीचर का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे क्योंकि हर फोन पर वे
ऽ    देख सकते हैं कि उनके कौन-से दोस्त आॅनलाइन हैं और उनके साथ तत्काल चैटिंग षुरू कर सकते हैं
ऽ    मैसेज और ग्रुप चैट तत्काल षुरू कर सकते है, रियल टाइम में नोटिफिकेषन और रिस्पाॅन्स तथा दोस्तों के अपडेट
ऽ    नोकिया हैंडसेटों पर, पुष नोटिफिकेषन को आॅन करें और पाएं फेसबुक का अधिक संवादपरक अनुभव तथा दोस्तों के साथ रियल टाइम में मैसेज आदान-प्रदान करने की सुविधा
ऽ    कहीं भी आने-जाने पर, अपने ज्यादा से ज्यादा परिचितों / लोगों से संपर्क बना सकते हैं, भले ही वे कोई भी डिवाइस क्यों न इस्तेमाल कर रहे हों
नोकिया आषा 205 का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक आसानी से अन्य फेसबुक खूबियों जैसे फोटो षेयरिंग और स्टेटस अपडेट आदि की सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने आसपास लोगों से एक बटन को छूने भर से जुड़ सकते हैं। फेसबुक अनुभव को और भी रोचक बनाने के लिए नोकिया ने आइडिया सैलुलर के साथ गठबंधन किया है। नोकिया आषा 205 इस्तेमाल करने वाले आइडिया के ग्राहक इस हैंडसेट की खरीद के पहले तीन महीने तक इस पर फेसबुक को मुफ्त आधार पर एक्सेस कर सकते हैं।
नोकिया आषा 205: षानदार सोषल फोन
नोकिया आषा 205 में सुखद अनुभव दिलाने वाला क्वर्टी कीबोर्ड लगा है। साथ ही इसमें नया फेसबुक बटन भी है जो सामाजिक तौर पर सक्रिय लोगों के लिए एक जोरदार सुविधा है जिसकी मदद से वे अपनी फेसबुक प्रोफाइल को तेजी से एक्सेस कर सकते हैं ईबडी चैट, ट्विटर और साथ ही जीमेल सरीखी लोकप्रिय ईमेल एकाउंट्स सपोर्ट से सुसज्जित नोकिया आषा 205 इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह ग्राहकों को सोषल नेटवर्क के संपर्क में बना रहने की सुविधा देता है।
नोकिया आषा 205 की अन्य प्रमुख खूबियों में षामिल हैं:
ऽ    ईबडी स्क्रीन नोटिफिकेषन जिससे यूज़र्स को नए संवाद की मिनट-दर-मिनट जानकारी मिलती है
ऽ    40 फ्री ईए गेम्स डाउनलोड करने की सुविधा, साथ ही नोकिया स्टोर पर उपलब्ध हजारों अन्य एॅप्स को डाउनलोड किया जा सकता है, कुल-मिलाकर संपूर्ण मोबाइल मनोरंजन पैकेज
ऽ    सिंगल सिम तथा डूएल सिम माॅडलों में है नोकिया की एक्सक्लुसिव ईज़ीस्वैप टैक्नोलाॅजी जो ग्राहकों को डिवाइस आॅफ किए बगैर ही सिम कार्ड बदलने की सुविधा देती है
ऽ    षानदार स्टैंडबाय टाइम: सिंगल सिम के साथ 37 दिनों तक और डूएल सिम के साथ 25 दिनों तक नोकिया आषा 205 क्यान, मजेन्टा और आॅरेन्ज रंगों में उपलब्ध है। नोकिया आषा 205 की कीमत 3,499 रु है और यह भारत में 24 दिसंबर, 2012 से उपलब्ध होगा।
नया डिवाइस नोकिया एक्सप्रेस इंटरनेट प्लेटफार्म आधारित है जो कि नोकिया की क्लाउड टैक्नोलाॅजी का इस्तेमाल करते हुए डाटा खपत को 85ः तक कम करता है और इस तरह उपभोक्ताों को अधिक रियायती इंटरनेट एक्सेस की सुविधा मिलती है। इसमें एक वैब एॅप नोकिया नियरबाय भी है जिसकी मदद से ग्राहक नज़दीकी सुविधाओं जैसे रेस्तराओं, खरीदारी मंजिलों और एटीएम मषीनों आदि का पता लगा सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in