Archive | December, 2012

विकास को लेकर लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है

Posted on 16 December 2012 by admin

kalraj-mishraभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व के विधायक कलराज मिश्र ने कहा कि विकास को लेकर लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं जनहित में होने वाले विकासकार्यों को लेकर सत्तारूढ़ दल को राजनैतिक नजरिये से काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार इस तरह बढ़ा कि संस्थागत ढंग से सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट होने लगी है। श्री मिश्र आज लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पेपरमिल वार्ड में निशातगंज पुलिस चैकी से रेलवे क्रासिंग तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे।kalraj-mishra1
श्री मिश्र ने सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र के नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रयास करूंगा। उन्होेंने कहा कि लखनऊ पूर्व की जनता ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला, पार्षद दीपांजलि सिंह, पूर्व पार्षद राजेश सिंह गब्बर, पार्षद दिनेश यादव, पार्षद प्रमोद सिंह राजन, अवध किशोर त्रिपाठी, खुर्शीद आलम, किशनलाल, कमल तिवारी, पूर्व पार्षद गिरीश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, आकाश दुब,े रामकुमार वर्मा एवं संजय सिंह राठौर सहित भारी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोधेश्वर महादेवा मन्दिर का विकास कराये मुख्यमंत्री -छाबड़ा

Posted on 16 December 2012 by admin

मन्दिर में दस करोड भक्त करते हैं सालाना दर्शन  ‘‘महादेवा रेलवे स्टोशन’’ है क्षेत्रीय आवश्यकता

श्री सांई सेवाश्रम ने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेवा के ऐतिहासिक शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करने तथा क्षेत्र का विकास करने की मांग उ0प्र0 के मुख्य मंत्री श्री अखिलेश सिंह यादव से की है। सेवाश्रम के अनुसार महादेवा रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय आवश्यकता है तथा इसे बनाने में देर नही की जानी चाहिए।
यह मांग आज यहा एक संवादाता सम्मेलन में सेवाश्रम के अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी समाजसेवी चन्द्र कुमार छाबड़ा एवं महासचिव डा0 अर्चना ने करते हुए कहा कि लोधेश्वर महादेवा का 800वर्ष पुराना ऐतिहासिक जागृत मन्दिर है। जहां प्रतिवर्ष देश के कोने-कोने से महाशिवरात्रि, सावन माह तथा महादेवा महोत्सव सहित अन्य अवसरों पर लगभग 10 करोड़ लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
डा0 अर्चना ने कहा कि यह प्रदेश और देश का दुर्भाग्य है कि करोड़ो लोगों की आस्था का केन्द्र महाभारत काल के महादेवा मन्दिर तथा पूरा क्षेत्र घोर सरकारी अपेक्षा तथा अविकास की कहानी बया कर रहा है। पूरा क्षेत्र किसी अति पिछड़े गांव से कम नही लगता है। सड़के हैं नही जो हैं उनकी हालत खराब है। विद्युत सप्लाई राम भरोसे हैं मन्दिर में तो शायद ही कभी लाइट जलती हो ज्यादा समय रात में लालटेन की रोशनी से ही काम चलाया जाता है।
उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए मन्दिर में अभी भी महाभारत काल का एक जर्जर कुआँ है या एक छोटकौवा हैण्डपम्प है जिससे काम चलाया जा रहा है। परिसर में शौचालयों की कोई व्यवस्था नही है। मन्दिर से लगा हुआ एक ऐतिहासिक तालाब जो कभी दर्शनार्थियों के नहाने के काम आता था आज गन्दगी से पटा हुआ है। और अपने आस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रहा है। गाँव में बाहर से आने वालों के लिए कोई धर्मशाला या होटल के बारे में तो अभी कोई सोच ही नही विकसित हो पायी। मन्दिर से 5 किमी दूर रोडवेज बस यात्रियों के आग्रह पर ही रुकती है। मन्दिर के आस-पास कोई बस स्टाप नही है रेलवे का सम्पर्क तो बिलकुल दुस्वप्न है।
श्री छाबड़ा ने कहा कि सेवाश्रम ने मंदिर की बदहाली के सम्बन्ध में चित्रों सहित एक रिपोर्ट तैयार की है तथा सुधार की एक कार्य योजना भी बनाई। सेवाश्रम का एक 11 सदस्य का प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री अखिलेश सिंह यादव से मिलकर उनसे मन्दिर के जीवर्णोद्धार तथा विकास के लिए पहल करने की मांग करेंगा।
श्री छाबड़ा ने केन्द्रीय रेल मंत्री से भी कहा है कि महादेवा का रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय आवश्यकता है तथा इसके बनने से क्षेत्र देश के अन्य भागों से रेल द्वारा जुड़ जायेगा। इसके बनाने में देर नही की जानी चाहिए संवादाता सम्मेलन में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से रमेश मिश्रा, तरुण त्रिपाठी, ऋषिकपूर, आलोक त्रिपाठी, पं0 राघवेन्द्र मिश्रा, बृज लाल यादव अनिल वैश्य तथा अनु शुक्ला आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

Posted on 15 December 2012 by admin

bjp1भाजपा द्वारा ध्वस्त कानून व्यवस्था/किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व घोषित मेरठ की ”हाहाकार रैली ” में हजारों की संख्या में लोगों ने मेरठ के कमिश्नरी चैराहे पर बढ़ते अपराध और लूंज-पुंज प्रशासन के खिलाफ भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने रैली में आये अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जम कर खिचाई की। उन्होंने कहा फिर से सपा सरकार आने से प्रदेश मंे अपराध की बाढ़ आ गई है। 7 माह के कार्यकाल में 10 दंगे और 16 मार्च से 16 दिसम्बर के बीच 1446 हत्या, 246 रेप, 1483 लूट/चोरी, 939 गुण्डा गर्दी, 149 अपहरण के केस दर्ज होना इस बात के पुख्ता प्रमाण है कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।
bjp2उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता गुण्डई पर उतारू है और अब तक सपा कार्यकर्ताओं पर हत्या के 25, बलात्कार के 5, लूट/चोरी के 6 तथा गुण्डा गर्दी के 76 केस दर्ज हो चुके है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश की जनता हाहाकार कर रही है। किसान बेहाल है उसे न गन्ने का मूल्य मिला, न गेहू की खरीद हुई न धान की खरीद हुई। बेरोजगारों को झूठे आश्वासन। उन्होने कहा कि क्रांतिवीर मंगल पाण्डेय की कर्म भूमि से यह हाहाकार रैली प्रारम्भ की गई है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा जो अधिकारी जनता की आवाज नही सुनेगा और थाने-चैकी पर जनता को न्याय नही मिला तो जनता उनकी नींद हराम कर देगी।
रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रवीन्द्र भड़ाना, संगीत सोम, महापौर हरिकांत आहलूवालिया, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक भूपेन्द्र सिंह, मोहनलाल कपूर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश पाल, क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया, जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, सहित अनेक कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे। रैली की अध्यक्षता एवं संचालन महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पाकिस्तानी में हिन्दू अल्पसंख्यकों की आबादी निरंतर क्यो घटती जा रही है?

Posted on 15 December 2012 by admin

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पाकिस्तानी गृह मंत्री द्वारा कल दिल्ली में भारत-पाक गृहमंत्री स्तर वार्ता में अयोध्या मे कथित बाबरी ढाचा ठहाए जाने को मुद्दा उठाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। उन्होंने पाकिस्तानी गृहमंत्री द्वारा भारत की धरती पर कथित बाबरी ढ़ाचा उठाये जाने की हिमाकत की कड़ी निन्दा की है। उन्होने कहा कि राष्ट्रवादी ताकतें इसे कतई बर्दाशत नहीं करेंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाकिस्तानी गृहमंत्री द्वारा कैप्टन कालिया की मृत्यु पर दिए गए जवाब पर असंतोष व क्षोभ दोनों व्यक्त किया है। भाजपा अध्यक्ष ने अपने बयान के माध्यम से पाकिस्तान के गृहमंत्री व भारत मंे पाक राजदूत दोनांे से सवाल किया है कि पाकिस्तानी में हिन्दू अल्पसंख्यकों की आबादी निरंतर क्यो घटती जा रही है? हिन्दू देवी देवाताओं के मन्दिर क्यों ढ़हाए जा रहे है? यदि आज पाक मे हिन्दुओं की आबादी केवल 1 प्रतिशत रह गई है तो क्या इसका कारण जबरिया धर्म परिवर्तन नही है?
भाजपा अध्यक्ष इस बात पर आश्चर्य व रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के गृहमंत्री द्वारा रहमान मलिक द्वारा कथित बाबरी ढ़ाचा का मामला उठाने की हिमाकत तथा कैप्टन कालिया की मृत्यु पर गोलमोल जवाब देने पर कड़ी प्रतिक्रिया न व्यक्त करना कायराना कृत्य हैं। उन्होनें कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में पड़ोसी मुल्क को राजनीति करने नहीं देना चाहिए तथा भारत सरकार के द्वारा उन्हें कठोर जवाब दिया जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षकों के साथ निरीह जनों की तरह बर्ताव किया जा रहा है

Posted on 15 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बी.टी.सी. तथा विशिष्ट बी.टी.सी. के अभ्यार्थियों तथा चयनितों के साथ किये जा रहे अन्याय तथा अत्याचार पर विरोध व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज यहां एक बयान में कहा कि इन शिक्षकों के साथ निरीह जनों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। इन शिक्षकों को एक स्थान पर चयन के लिए कई जगह आवेदन करना पड़ रहा है तथा प्रति आवेदन 500 रूपये बतौर फीस जमा करनी पड़ी है। गृह जनपद में साक्षात्कार के समय प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां जमा कर लेते है। अभ्यार्थियों को यदि यह स्पष्ट सूचना हो तो उनके हजारों रूपये बच सकते है। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सरकार से प्रश्न उठाते हुए कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में प्रताडि़त हो रहे है तथा उनकी हालात बद से बदतर होती जा रही है।
डा0 मिश्र ने कहा कि ऐसा ही टी.ई.टी. परीक्षा के साथ किया गया था तथा अभ्याथियों को हजारों रूपये की हानि उठानी पड़ी थी। प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों तथा सरकार के लिए अवैध धन अर्जित करने की मशीन बन गई है। ट्रांसफर तथा पोस्टिंग में हजारों की वसूली आम बात हो गई है। विभाग का काम शिक्षा को छोड़कर अन्य तमाम काम करना हो गया है।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों को जनगणना सहित जानवरों तक की गणना का काम दिया जाता है। वे इतने बेचारे हो गये है कि उनकी पीड़ा अब धीरे-धीरे घाव बनते जा रहे है। यदि शीघ्र इनकी समस्याओं का समाधान नही किया गया तो प्राथमिक शिक्षा चरमरा कर बैठ जायेंगी। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने मांग की कि बी.टी.सी. तथा विशिष्ट बी.टी.सी. अभ्यार्थियों को अतिशीघ्र फीस को वापस किया जाना चाहिए तथा उन्हे सिर्फ शिक्षा सम्बंधी कार्य ही दिये जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Posted on 15 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से नगर कार्यालय कैसरबाग पर भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताआंे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि आज हम जिस विशाल भारत को देखते हैं उसकी कल्पना बिना बल्लभ भाई पटेल के शायद पूरी नही हो पाती। सरदार बल्लभ भाई पटेल एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होेने देश के सभी समुदाय को एक कर भारत में सम्मिलित किया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की जब भी बात होती है तो सरदार पटेल का नाम सबसे पहले ध्यान में आता है। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति नेतृत्व कौशल के सभी कायल थे। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री और प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को लौह पुरूष का दर्जा प्राप्त था उनके द्वारा किये गये साहसिक कार्यो की वजह से ही उन्हें लौह पुरूष और सरदार जैसे विशेषणों से नवाजा गया। इस अवसर पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, हरिशंकर बाजपेई, अनुराग मिश्रा अन्नू, रामऔतार कनौजिया, मुकेश शर्मा, रजनीश गुप्ता बाॅबी, अभिजात मिश्रा, रमेश तूफानी, अंजनी श्रीवास्तव, श्यामजीत सिंह, शलभ श्रीवास्तव, सुमन शुक्ला, मंजू सिंह, बीना गुप्ता, जया शुक्ला, पुष्पा सिंह चैहान, मान सिंह यादव, सुनील मिश्रा, लखविन्दर पाल सिंह, रामसेवक द्विवेदी, जीतेन्द्र सिंह, मो. जीशान, बलवीर सिंह दुआ, राम कुमार वर्मा आदि ने पुष्प अर्पित किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

Posted on 15 December 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ंिसंह चैहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय से गन्ना तथा धान का पुआल लेकर विधान सभा की तरफ जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारी “किसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी-नहीं चलेगी”, “अखिलेश सरकार होश मंें आओ-गन्ना मूल्य बढ़ाओ” आदि नारे लगाते हुये विधान सभा के सामने पहुंचकर किसान मसीहा चै0 चरण सिंह की प्रतिमा के सामने गन्ना तथा धान के पुआल की होली जलाई तथा धरना स्थल पर जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय को सम्बोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ने का लाभकारी मूल्य सरकार अपने घोषणा पत्र में वादे के अनुसार घोषित करे तथा ढुलाई के नाम पर 3रू/कुन्तल की दर से किसानों की कटौती तुरन्त वापस की जाये, धान क्रय केन्द्र शीघ्र चलाये जायें तथा अब तक की खरीद की जाँच करायी जाये कि कितना धान किसानों का और कितना बिचैलियों का है, रसोई गैस सिलेण्डरों की संख्या दूसरे प्रदेश की तरह 12 की जाये तथा डीजल से वैट घटाया जाये जिससे उपभोक्ताओं को डीजल सस्ता मिल सके, लखनऊ की समस्त सड़के गड्ढामुक्त बनाई जाये, शहर में सफाई की पूर्ण व्यवस्था हो, नालों की सफाई, शहर को मच्छर विहीन करने हेतु फाॅगिंग की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाये, शहर के सभी विशेषकर हैदरगंज चैराहा, नक्खास चैराहा, डालीगंज पुल, परिवर्तन चैक एवं चारबाग में लगने वाले जाम को समाप्त कराने की स्थायी व्यवस्था हो, नलों में आ रहा गंदा पानी रोकने की व्यवस्था करने हेतु नई पाइप लाइन डाली जाये, भारत सरकार ने उ0प्र0 सरकार से मेरठ, आगरा, झाॅसी, कानपुर, मुरादाबाद स्थित हवाई पटट्ी हेतु जमीन की माँग की है सरकार तुरन्त उपलब्ध कराये जिससे प्रदेश का विकास हो सके, 3 पी0 माॅडल में जिन सड़कों का निर्माण कराया जाये उसमें सर्विस रोड एवं अन्डरग्राउन्ड पुल का निर्माण अनुबन्ध के अनुसार तत्काल पूरा कराया जाये, पश्चिम उत्तर प्रदेश में मा0 उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित की जाये आदि प्रमुख हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मे आकंठ डूबी हुयी है इसका प्रदेश के विकास व किसानों, नौजवानों तथा प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश सरकार पिछली सरकार से मुकाबला करके आगे निकलते हुये भ्रष्टाचार व अन्याय की मिसाल कायम करना चाहती है।
श्री सिंह ने आगे कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ गन्ना तथा धान का किसान लुट रहा है और सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही है।
आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय नेता मा0 जयन्त चैधरी जी के आह्वान पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, अमरोहा, रामपुर, बरेली, आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, प्रतापगढ़, गोण्डा, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, उन्नाव, रायबरेली, फैजाबाद, बस्ती, बनारस, जौनपुर, मिर्जापुर, मैनपुरी आदि जिलों सहित पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित मांग पत्र प्रेषित किया। लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करने वालों मेें प्रमुख रूप से अनिल दुबे, वसीम हैदर, राकेश कुमार सिंह मुन्ना, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, आरिफ महमूद, शशांक सिंह, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, श्रीमती रमावती तिवारी, किरन सिंह, शकुन्तला कुरील, लक्ष्मी गौतम, वसुधा सिंह आकिल खां, मनोज सिंह चैहान, संजयलाल बाल्मीकि, उमर अली, हरपाल यादव, रामबाबू, अभय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र शर्मा,, अभिषेक दीक्षित, शहजाद सिंददीकी उपस्थित थे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता वसीम हैदर ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कई वर्षो से न तो पार्टी का लेखा-जोखा दिया और न ही पार्टी के हित में कोई कार्य किया

Posted on 15 December 2012 by admin

जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता हरि शंकर उत्तम की अध्यक्षता में प्रेस क्लब लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के केन्द्रिय निर्वाचन अधिकारी मानमल सोनी (मानू) का वह पत्र जो राज्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को स्पष्टीकरण हेतु भेजा, उसकी प्रतियां सभी समाचार पत्रों के प्रेस प्रतिनिधियों को सौपते हुए कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया अब अवैध हो गई है। पुनः सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होंगी। जिसकी तिथि केन्द्रीय चुनाव अधिकारी जल्द ही घोषित करेगें। यही नही क्रियाशील सदस्यों के लिए परिचय पत्र न बनाय जाना त्रुटि माना है। चुनाव के पूर्व इन सूचियों का प्रकाशन नहीं किया गया। जिससे चुनाव न होकर एक षडयंत्र प्रतीत माना है। राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी ने धारा-18/7 के अनुसार राज्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र प्रताप सिंह पटेल को आरोपित किया की बिना संवैधानिक प्रक्रिया के पालन किये प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद की नियुक्तियां बिना चुनाव के अवैध करार दिया। प्रेस वार्ता में उपस्थित वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद पटेल ने कहा कि विगत कई वर्षो से न तो पार्टी का लेखा-जोखा दिया और न ही पार्टी के हित में कोई कार्य किया। पार्टी को जे0वी0 संगठन बनाकर केवल धन उगाही का माध्यम बना रखा है। धारा-8/3 के अनुसार कोई भी पदाधिकारी लगातार दो कार्यकाल के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव के योग्य समझा नही जायेगा। डा0 राजेश वर्मा पूर्व प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी ने कहा कि पार्टी पूरे भारत में एक रोल माॅडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश की राजनीति में एक बदलाव आया है। लेकिन दुर्भाग्य है कि विहार से लगा उ.प्र. में संगठन शून्य है जिसकी पूरी जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की है। जब जदयु के कार्यकर्ता किसी भी हालत में गलत तरीके से थोपे जाने वाले पदाधिकारियों को बर्दाश्त नही करेंगे और प्रदेश में नये नेतृत्व के साथ पूरे जोश से पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेगे। पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ परशुराम पटेल, सदस्य राज्य परिषद ललित कुमार सिंह बिहारी, इंजीनियर सतीश सचान, प्रदेेश महासचिव युवा अभिषेक पटेल, ज्ञान प्रकाश कोरी, मदन प्रकाश मौर्य जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण, अशोक शुक्ला, जिलाध्यक्ष लखनऊ युवा, पुष्पेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष महिला फतेहपुर नीलम उत्तम, कैलाश चन्द्र उमराव, अवधेष कटियार, उमेश कटियार, विपिन उमराव, सुरेन्द्र पटेल, पूरन लाल आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहर को बिहार सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की सहमति एवं पूर्व सूचना के बन्द कर दिए जाने से रबी फसल का संकट उत्पन्न

Posted on 15 December 2012 by admin

प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मण्डल के महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया एवं कुशीनगर जनपदों की लगभग 92000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली गण्डक नहर को बिहार सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की सहमति एवं पूर्व सूचना के बन्द कर दिए जाने से रबी फसल का संकट उत्पन्न हो गया था। उक्त नहर बन्द रहने के कारण लगभग 2.25 लाख कास्तकार प्रभावित हो रहे थे इससे कास्तकारों/जनता में असंतोष व्याप्त था उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की उक्त एकतरफा कार्यवाही की सूचना मिलते ही तत्काल बिहार सरकार एवं भारत सरकार से वार्ता की गई।
मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव सिंचाई द्वारा इस संबंध मे भारत सरकार एवं बिहार सरकार से वार्ता तथा पत्रों के माध्यम से तत्काल बैठक कर समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया गया जिसके फलस्वरुप इस विषय पर भारत सरकार के सचिव जल संसाधन के स्तर पर दिनांक 13.12.2012 को दोनो प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई । प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं बिहार सरकार की ओर से प्रमुख सचिव, जल संसाधन एवं प्रमुख अभियंता, जल संसाधन द्वारा भाग लिया गया।
प्रदेश के प्रमुख सचिव सिंचाई द्वारा प्रदेश का पक्ष प्रस्तुत किया गया। बिहार के अधिकारियों द्वारा भी कतिपय कठिनाइयां बतायी गई जिसे दूर करने में उत्तर प्रदेश द्वारा हर सम्भव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया गया। प्रदेश के किसानों की उक्त समस्या के समाधान हेतु सचिव, जल संसाधन मंत्रालय भारत सरकार ने बिहार सरकार को यह निर्देश दिए गये हंै कि गण्डक नहर में सम्पूर्ण रबी सीजन अर्थात् 25 दिसम्बर, 2012 से मार्च 2013 तक अनवरत रुप से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
बिहार सरकार द्वारा भारत सरकार को उक्त निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मण्डल के जनपदों को सिंचित करने वाली पश्चिमी गण्डक नहर के दिनांक 25 दिसम्बर 2012 से अनवरत रुप से चलने से उक्त क्षेत्र के कृषकों को रबी- 1420 की फसल के दौरान सिंचाई की समस्या का सामना नही करना पडे़गा। यह प्रदेेश सरकार की एक बड़ी सफलता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार ने 9 माह की अवधि में किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के हित में तमाम निर्णय लिए

Posted on 15 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने नौ महीने हो गए हैं। इस सरकार को विरासत में पंगु प्रशासन भ्रष्टतंत्र और छिन्न-भिन्न कानून व्यवस्था मिली थी। अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी हुई थी। श्री अखिलेश यादव ने 15 मार्च,2012 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही अव्यवस्था को व्यवस्था में बदलने का संकल्प लिया। दहशत और अधिनायकशाही से जनता को मुक्ति मिली। भ्रष्टाचार पर रोक लगी। प्रशासन में पारदर्शिता कायम हुई।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने 9 माह की अवधि में किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के हित में तमाम निर्णय लिए। आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को विकास का एजेन्डा बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से काम किए गए। पिछली सरकार में विकास के नाम पर थोथी घोषणाएं होती रहती थी। योजनाएं शिलान्यास और उद्घाटन के पत्थरों पर ही दिखाई देती थी। सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देने के बजाय बसपा सरकार ने पार्को, स्मारकों और प्रतिमाओं में पत्थरों पर जनता का खजाना लुटा दिया। समाजवादी पार्टी सरकार ने अनुत्पादक मदों पर खर्च करने के बजाय ठोस और समयबद्ध कार्यक्रमों को अमल में लाने की पहल की। उन्होने जमीन पर विकास की गंगा लाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने को प्राथमिकता दी। उन्होने प्रशासन के कामकाज में पारदर्शिता को प्रोत्साहित किया। समाजवादी पार्टी सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने के वायदे के साथ उनकी निराशा और अवसाद की जिन्दगी को बचाने के लिए बेरोजगारी भत्ता देने का काम प्रारम्भ किया हैं। छात्रसंघों की बहाली की। किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ किया है। सरकारी नलकूपों और नहरों से सिंचाई की मुफ्त व्यवस्था कर दी गई है। लड़कियों की आगे की पढ़ाई के लिए कन्या विद्याधन और मुस्लिम लड़कियों को 30 हजार रूपया अनुदान में दिया जा रहा है। सरकार ने छात्र-छात्राओं को लैपटाप की व्यवस्था की हैं। खिलाडि़यों को सम्मान दिया जा रहा है। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को पेंशन तथा अन्य सुविधाएं दी गई है। अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। नागरिकों को घर बैठे जनसुविधाएं आन लाइन उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश में नई कृषि, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी नीति तैयारी की गई है।
समाजवादी पार्टी सरकार ने पहली बार गन्ना किसानों को 290 रूपए कुंतल का मूल्य दिया है जबकि केन्द्र सरकार ने 210 रूपए मूल्य निर्धारित किए है। केन्द्र सरकार गन्ना किसानों को उचित मूल्य नहीं देना चाहती है। निःशुल्क 108 एम्बुलेंस सेवा और महिलाओं की छेड़छाड़ रोकने के लिए 1090 सेवा से जरूरतमंदों को प्रशंसनीय मदद मिल रही है। क्षेत्रीय विषमता को दूर करने के लिए सरकार ने पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखण्ड क्षेत्र के लिए नए उद्यम तलाश किए हैं। बुनकरों को तमाम रियायतें देने के साथ वृद्धों को कंबल और गरीब महिलाओं को साडि़यां देने का भी निर्णय हुआ है।
नौ महीने में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जो प्रगति की है उससे जाति, धर्म और विकास विरोधी राजनीति करनेवाले दलों को अपना भविष्य दूर-दूर तक अंधकार में दिखाई देने लगा है। जनता उन्हें पहले ही तिरस्कृत कर चुकी है। उनके काले कारनामों की जांच की आंच के तेजी पकड़ने से उन्हें अपना शेष जीवन जेल में बिताने की आशंका डरा रही है। वे इसीलिए समाजवादी पार्टी सरकार पर तमाम अनर्गल और निराधार आरोप लगा रहे हैं। लेकिन जनता सबकी हकीकत जानती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in