Categorized | लखनऊ.

विकास को लेकर लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है

Posted on 16 December 2012 by admin

kalraj-mishraभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लखनऊ पूर्व के विधायक कलराज मिश्र ने कहा कि विकास को लेकर लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान एवं जनहित में होने वाले विकासकार्यों को लेकर सत्तारूढ़ दल को राजनैतिक नजरिये से काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार इस तरह बढ़ा कि संस्थागत ढंग से सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट होने लगी है। श्री मिश्र आज लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पेपरमिल वार्ड में निशातगंज पुलिस चैकी से रेलवे क्रासिंग तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे।kalraj-mishra1
श्री मिश्र ने सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र के नागरिकों को बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रयास करूंगा। उन्होेंने कहा कि लखनऊ पूर्व की जनता ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला, पार्षद दीपांजलि सिंह, पूर्व पार्षद राजेश सिंह गब्बर, पार्षद दिनेश यादव, पार्षद प्रमोद सिंह राजन, अवध किशोर त्रिपाठी, खुर्शीद आलम, किशनलाल, कमल तिवारी, पूर्व पार्षद गिरीश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, आकाश दुब,े रामकुमार वर्मा एवं संजय सिंह राठौर सहित भारी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in