Categorized | लखनऊ.

लोधेश्वर महादेवा मन्दिर का विकास कराये मुख्यमंत्री -छाबड़ा

Posted on 16 December 2012 by admin

मन्दिर में दस करोड भक्त करते हैं सालाना दर्शन  ‘‘महादेवा रेलवे स्टोशन’’ है क्षेत्रीय आवश्यकता

श्री सांई सेवाश्रम ने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेवा के ऐतिहासिक शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करने तथा क्षेत्र का विकास करने की मांग उ0प्र0 के मुख्य मंत्री श्री अखिलेश सिंह यादव से की है। सेवाश्रम के अनुसार महादेवा रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय आवश्यकता है तथा इसे बनाने में देर नही की जानी चाहिए।
यह मांग आज यहा एक संवादाता सम्मेलन में सेवाश्रम के अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी समाजसेवी चन्द्र कुमार छाबड़ा एवं महासचिव डा0 अर्चना ने करते हुए कहा कि लोधेश्वर महादेवा का 800वर्ष पुराना ऐतिहासिक जागृत मन्दिर है। जहां प्रतिवर्ष देश के कोने-कोने से महाशिवरात्रि, सावन माह तथा महादेवा महोत्सव सहित अन्य अवसरों पर लगभग 10 करोड़ लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
डा0 अर्चना ने कहा कि यह प्रदेश और देश का दुर्भाग्य है कि करोड़ो लोगों की आस्था का केन्द्र महाभारत काल के महादेवा मन्दिर तथा पूरा क्षेत्र घोर सरकारी अपेक्षा तथा अविकास की कहानी बया कर रहा है। पूरा क्षेत्र किसी अति पिछड़े गांव से कम नही लगता है। सड़के हैं नही जो हैं उनकी हालत खराब है। विद्युत सप्लाई राम भरोसे हैं मन्दिर में तो शायद ही कभी लाइट जलती हो ज्यादा समय रात में लालटेन की रोशनी से ही काम चलाया जाता है।
उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए मन्दिर में अभी भी महाभारत काल का एक जर्जर कुआँ है या एक छोटकौवा हैण्डपम्प है जिससे काम चलाया जा रहा है। परिसर में शौचालयों की कोई व्यवस्था नही है। मन्दिर से लगा हुआ एक ऐतिहासिक तालाब जो कभी दर्शनार्थियों के नहाने के काम आता था आज गन्दगी से पटा हुआ है। और अपने आस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रहा है। गाँव में बाहर से आने वालों के लिए कोई धर्मशाला या होटल के बारे में तो अभी कोई सोच ही नही विकसित हो पायी। मन्दिर से 5 किमी दूर रोडवेज बस यात्रियों के आग्रह पर ही रुकती है। मन्दिर के आस-पास कोई बस स्टाप नही है रेलवे का सम्पर्क तो बिलकुल दुस्वप्न है।
श्री छाबड़ा ने कहा कि सेवाश्रम ने मंदिर की बदहाली के सम्बन्ध में चित्रों सहित एक रिपोर्ट तैयार की है तथा सुधार की एक कार्य योजना भी बनाई। सेवाश्रम का एक 11 सदस्य का प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री अखिलेश सिंह यादव से मिलकर उनसे मन्दिर के जीवर्णोद्धार तथा विकास के लिए पहल करने की मांग करेंगा।
श्री छाबड़ा ने केन्द्रीय रेल मंत्री से भी कहा है कि महादेवा का रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय आवश्यकता है तथा इसके बनने से क्षेत्र देश के अन्य भागों से रेल द्वारा जुड़ जायेगा। इसके बनाने में देर नही की जानी चाहिए संवादाता सम्मेलन में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से रमेश मिश्रा, तरुण त्रिपाठी, ऋषिकपूर, आलोक त्रिपाठी, पं0 राघवेन्द्र मिश्रा, बृज लाल यादव अनिल वैश्य तथा अनु शुक्ला आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in