Archive | December, 2012

हमारी बेटी-उसका कल योजना

Posted on 19 December 2012 by admin

hamari-beti-aur-uska-kal-scheme-4

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यह राज्य जनसंख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। उन्होंने प्रदेश में सड़क एवं अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में अधिक कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राजकीय स्कूलों में प्रतिभाओं की उपलब्धता के बावजूद पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं है। इसलिए राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आगे कई फैसले लेगी।
hamari-beti-aur-uska-kal-scheme-1मुख्यमंत्री आज यहां डाॅ0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय आॅडीटोरियम में अल्प संख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर हमारी बेटी-उसका कल योजना के तहत आयोजित चेक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अल्प संख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में इस योजना के तहत चेक वितरण का फैसला एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह अच्छी तरह से समझती है कि शिक्षा पर ध्यान देने वाला देश, समाज एवं परिवार ही प्रगति कर सकता है। इसीलिए उनकी सरकार ने नौजवानों और विशेष रूप से बेटियों की आगे की पढ़ाई-लिखाई के लिए कई निर्णय लिए हैं।
hamari-beti-aur-uska-kal-scheme-2मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं और विशेष रूप से मुस्लिम समाज की लड़कियां शिक्षा के मामले में काफी पीछे हैं। इसीलिए समाजवादी पार्टी की पूर्व राज्य सरकार में संचालित कन्या विद्या धन योजना को वर्तमान सरकार ने पुनः शुरु करने के साथ-साथ 10वीं पास गरीब बच्चियों को भी आगे की पढ़ाई के लिए 30 हजार रुपए देने का फैसला लिया, जिनके तहत पात्र कन्याओं को चेक वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कन्या विद्या धन योजना की तरह इस योजना का असर भी शीघ्र दिखने लगेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षा में लड़कियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।
hamari-beti-aur-uska-kal-scheme-3श्री यादव ने कहा कि बच्चियों के आगे पढ़ने से समाज को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में लड़कियां पढ़ती हैं, वह परिवार आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए प्रत्येक वायदे को पूरा करेगी। राज्य सरकार के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधनों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार द्वारा पत्थरों, मूर्तियों और स्मारकों पर हजारों करोड़ रुपए अनावश्यक रूप से अपव्यय करने के कारण वर्तमान सरकार के पास संसाधन सीमित हैं। लेकिन उनकी सरकार अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश को भी आगे ले जाने के लिए कटिबद्ध है।
श्री यादव ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे तमाम विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शीघ्र ही निःशुल्क लैपटाॅप एवं टैबलेट का वितरण शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वितरित किए जाने वाले लैपटाॅप एवं टैबलेट अंगे्रजी के साथ-साथ हिन्दी एवं उर्दू में भी काम करेंगे। इससे राज्य के शैक्षिक वातावरण में परिवर्तन आएगा और यहां के नौजवान छात्र-छात्राएं इनका लाभ उठाकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ मण्डल के जनपदों एवं जनपद बाराबंकी की छात्राओं को 30-30 हजार रुपए के चेक वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने अल्प संख्यकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संकलित पुस्तिका का अनावरण भी किया।
इससे पूर्व प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री मो0 आजम खां ने हमारी बेटी-उसका कल योजना की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना की शुरुआत बेटियों की बेहतरी के लिए की गई है। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार द्वारा अल्प संख्यकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समाजवादी सरकार संविधान की मंशा के अनुरूप काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में अल्प संख्यकों के संरक्षण एवं समाज की प्रगति के लिए प्रावधान किए गए हैं, जिनमें समाज की बेहतरी के लिए शिक्षण संस्थाओं का संचालन भी सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने अल्प संख्यकों के लिए कोई कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित नहीं किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने हमेशा आम आदमी का दुख-दर्द समझा और उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है।
इस अवसर पर विभिन्न काॅलेजों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मंत्रिपरिषद के सदस्य श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, श्री राजा राम पाण्डेय, श्री रामपाल राजवंशी, श्री नरेन्द्र वर्मा, श्री शिव प्रताप यादव, श्री फरीद महफूज़ किदवई तथा विधान परिषद के सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह, सचिव अल्प संख्यक कल्याण श्रीमती लीना जौहरी सहित सभी सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हर लड़की उच्च शिक्षा प्राप्त करें। धन के अभाव में किसी की पढ़ाई बन्द न हो

Posted on 19 December 2012 by admin

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर चै0 चरण सिंह पी0जी0 डिग्री कालेज हैवरा के ग्राउण्ड में ’’हमारी बेटी-उसका कल’’ योजनान्तर्गत  अल्पसंख्यक समुदाय के गरीब परिवारों की 550 बालिकाओं को प्रत्येक को 30-30 हजार रूपये की धनराशि के चेक उनकी आगे की पढ़ाई व शादी के कार्यों हेतु सहायता के रूप में वितरण की। अपने सम्बोधन में श्री यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर लड़की उच्च शिक्षा प्राप्त करें। धन के अभाव में किसी की पढ़ाई बन्द न हो, इसलिये सरकार ने गरीब अल्पसंख्यक परिवारों की लड़कियों को शिक्षा/शादी के लिये ’’हमारी बेटी-उसका कल’’ योजना लागू कर हर लड़की को 30 हजार रूपये की सहायता का प्राविधान किया है। इटावा जनपद में प्रथम किश्त के रूप में आज 550 लड़कियों को 30-30 हजार रूपये के चेक दिये जा रहे हैं। इस तरह के आयोजन प्रदेश भर में करके सभी जगह लड़कियों को चेक वितरित किये जा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि सरकार बेटियों को उच्च शिक्षा देने एवं आगे बढ़ाने के लिये कृत संकल्पित है। लड़कियाॅ अपने पैरों पर खड़ी हों। जहाॅ पढ़ी-लिखी लड़की होती है उस पूरे परिवार का स्तर अच्छा हो जाता है। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बोलते हुये उन्होंने कहा कि जस्टिस सच्चर की रिपोर्ट में मुस्लिम समुदाय अनुसूचित जाति वर्ग से निर्बल श्रेणी में है। सरकार समाज के हर वर्ग को अपने पैरों पर खड़ा करने का कार्य कर रही है। अल्पसंख्यकों को समाज में समता का स्थान प्राप्त हो इसलिये उनके उत्थान की योजनायें लागू की गयी हैं।
श्री यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिये नहरों व ट्यूबबैल का पानी निःशुल्क किया है। सरकार प्रयासरत है कि प्रदेश के हर जिले को 20 घंटे बिजली मिले। श्री यादव ने कहा कि हमारा देश विश्व में विकासीय दृष्टि से 133वें स्तर पर है तथा आर्थिक दृष्टि से 159वें स्तर पर है। सरकार ने हर वर्ग के गरीब व निर्बल व्यक्तियों के स्तर को उठाने की योजनायें लागू की हैं। इस अवसर पर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायिका श्रीमती सुखदेवी वर्मा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा क¨ पहली बार एक साथ फेम ब्लीच के नए विज्ञापन में

Posted on 19 December 2012 by admin

fem-joint-imageभारत की अग्रणी नेचुरल ब्यूटी केयर कंपनी डाबर इन्डिया लि. ला रहे हैं फिल्म अभिनेत्र्ाी सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा क¨ पहली बार एक साथ फेम ब्लीच के नए विज्ञापन में। इस नए विज्ञापन में सोनाक्षी और पूनम सिन्हा फेम के नए अ©र इम्प्रूव्ड फेशियल ब्लीच रेंज की प्राकृतिक खूबिय¨ं क¢ बारे में बतायेंगी।
इस अभियान में पूनम सिन्हा, जोकि वास्तविक जीवन में एक पूर्व मिस इण्डिया रही हैं, अपनी अभिनेत्री पुत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने प्राकृतिक सौन्दर्य का रहस्य बांटते हुए दिखाई गयी हैं। ये दोनों फेम की ‘‘लांग लास्टींग हेल्दी फेयरनेस’’ - जो कि केसर, मोती और दूध जैसे प्राकृतिक तत्वों से आती हैं - का सन्देश देंगी। इस कैम्पेन में मां-बेटी की अटूट जोड़ी को दर्शाया गया है, कैसे एक मां अपनी बेटी की सच्ची दोस्त और मार्गदर्शक बनके उसे एक स्टार की तरह चमकनें में मदद करती हैं।
अभियान की धोषणा करतें हुए डाबर इन्डिया लि. के स्किन केयर मार्केटिंग हेड श्री संजय सिंघल ने कहारू ‘‘फेम भारत की सबसे विश्वसनीय ब्यूटी केयर ब्रांड है। फेम भारत की पहली फेशियल ब्लीच ब्रांड है ज¨ पिछले दो दशकों से अधिक से भारतीय महिलाअ¨ं क¨ हेल्दी फेयरनेस प्रदान करने में अग्रणी रहीं हैं। सोनाक्षी पिछले 2 वर्षों से फेम के साथ जुडी हुई हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को फेम ब्लीच से जोड़नें में सहायक भी रही हैं। आज फेम ब्लीच रेंज ल¨ग¨ं क¨ मोती एवं केसर जैसे प्राकृतिक तत्वों की मदद से हेल्दी और बेदाग गोरापन प्रदान करता है। यह पहली ऐसी ब्लीच ब्रांड हंै जोकि डमर्¨टाॅलाजिक्ली जांची-परखी एंव प्रमाणित हैं अ©र इसे ब्यूटी एक्स्पर्टस् पसंद करतंे हैं। इस अभियान मेे हमने फेम की नयी रेंज के नेचुरल एवं सुरक्षित गुण¨ं क¨ प्रस्तुत किया हैं जिससे माताऐं भी अपनी बेटियों कीे सुंदरता की देखभाल के लिए इसके प्रयोग करनें की सलाह देती है।‘‘

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजेश सिंह जनरल मोटर्स के नये वाइस प्रेसीडेंट - मार्केटिंग नियुक्त

Posted on 19 December 2012 by admin

rajesh-singhजनरल मोटर्स इण्डिया ने आज श्री राजेश सिंह को नया वाइस प्रेसीडेंट सेल्स, मार्केटिंग तथा आफ्टर सेल्स नियुक्त करने की घोषणा की, यह नियुक्ति 1 जनवरी 2013 से प्रभावी होगी।
राजेश सिंह सम्पूर्ण वाहन, सर्विस और मार्केटिंग, बिक्री की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। वे गुडगाँव स्थित कार्पोरेट कार्यालय से सम्बद्ध होंगे तथा जनरल मोटर्स के प्रसीडेंट तथा मैनेजिंग डायरेक्टर को रिपोर्ट करेंगे।
इस मौके पर जनरल मोटर्स के अध्यक्ष श्री लोवेल पेडाॅक ने कहा कि जनरल मोटर्स का मानना है कि भारत में वृद्धि के अनेक अवसर है तथा हमें खुशी है श्री राजेश सिंह माकेटिंग, सेल्स, सर्विस आपरेशन का कार्यभार सम्भालेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि श्री राजेश सिंह अपने दीर्घ अनुभव के चलते जनरल मोटर्स के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
श्री राजेश सिंह को इस क्षेत्र का 20 वर्ष का अनुभव है, उन्होनें अपने कैरियर की शुरूआत 1992 में मारूति के साथ की थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

साइना नेहवाल अब नज़र आएंगी ‘सहारा’ लोगो के साथ

Posted on 19 December 2012 by admin

saina-nehwalबहुव्यावसायिक संस्था और भारत में खेलों की प्रमुख प्रमोटर सहारा इंडिया परिवार ने आज बैडमिंटन की ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल को अपना सहयोग देने की घोषणा की। इस सहयोग के तहत सुश्री साइना नेहवाल अब विश्व भर में टूर्नामेंट में खेलते समय ‘सहारा’ लोगो के साथ नज़र आएंगी। ज्ञातव्य है कि सुश्री साइना नेहवाल ने हाल ही में लंदन ओलम्पिक 2012 के महिला एकल मंे कांस्य पदक जीतने के साथ ही कुछ समय पूर्व उच्चस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, डेनमार्क ओपन भी जीती है।
उल्लेखनीय है कि सहारा इंडिया परिवार ने पूर्व में बहुत से खेलों और खिलाडि़यों को विविध रूपों में अपना समर्थन, सहयोग और गठबन्धन प्रदान किया है, जिससे कि यह सभी हमारे प्रिय राष्ट्र के लिए सम्मान अर्जित कर सके। इन खिलाडि़यों में श्री गगन नारंग, श्री अभिनव बिंद्रा, सुश्री तेजस्विनी सावंत, श्री विजेंदर सिंह, श्री सुशील कुमार, सुश्री मैरी काॅम, श्री योगेश्वर दत्त, श्री विजय कुमार, सुश्री डोला बनर्जी, श्री अशर नोरिया, श्री कपिल देव, श्री सौरव गांगुली, सुश्री ज्योतिर्मय सिकदर, श्री जहीर खान, लेफ्टि. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, श्री गगन अजीत सिंह, श्री हरभजन सिंह, श्री युवराज सिंह, सुश्री सानिया मिर्जा, श्री लिएंडर पेस, श्री राहुल द्रविड़, श्री वीरेन्द्र सहवाग और सुश्री बुला चैधरी सम्मिलित हैं।
सहारा इंडिया परिवार के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर, श्री अशोक राॅय चैधरी ने कहा, ‘‘सुश्री साइना नेहवाल के साथ सहारा इंडिया परिवार के इस गठबन्धन की घोषणा पर हमें गर्व है।’’ इस समारोह में श्रीमती कुमकुम राॅय चैधरी, एग्जक्यूटिव डायरेक्टर, सहारा इंडिया परिवार ने कहा ‘‘हमें अत्यंत प्रसन्नता है कि सुश्री साइना नेहवाल अब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम उनका सहारा इंडिया परिवार में स्वागत करते हैं।’’
इस अवसर पर श्री अभिजीत सरकार, हेड- काॅर्पोरेट कम्युनिकेशन्स, सहारा इंडिया परिवार एवं डायरेक्टर- सहारा एडवेन्चर स्पोर्ट्स लिमिटेड ने कहा, ‘‘सुश्री साइना नेहवाल ने हमारे प्यारे देश के लिए हमेशा सम्मान अर्जित किया है और हम उनके साथ अपने गठबंधन के साथ एक कदम और आगे बढ़ने पर गर्व की अनुभूति करते हैं। हम उनसे अन्तरराष्ट्रीय खेल के मैदान में और नए कीर्तिमान देश के लिए अर्जित करने, आशा की मशाल और प्रेरणा के बहाव बनने की उम्मीद रखते हैं। सुश्री नेहवाल की सफलता ने बहुतों को खासतौर से भारत में लड़कियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने और राष्ट्र के लिए खेलने व राष्ट्र का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।’’
सुश्री साइना नेहवाल ने इस अवसर पर कहा कि सहारा इंडिया परिवार के साथ जुड़ना अत्यंत सम्मानजनक है जिसने कि विशाल व्यावसायिक संस्थान होने के इतर भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास किये हैं। इसने निसंदेह मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है और मुझे विश्वास है कि मैं राष्ट्र का गौरव बढ़ा सकंूगी।’’

सहारा इंडिया परिवार के विषय में -

सहारा इंडिया परिवार, भारत में प्रमुख व्यावसायिक संस्थान है। वह विविध सेक्टरों में कार्यरत है, जिसमें वित्तीय सेवाएं, जीवन बीमा, म्यूचुअल फंड, हाउसिंग फाइनेंस, इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग, प्रिंट एवं टेलीविजन न्यूज़ मीडिया, इंटरटेंमेंट चैनल्स, फिल्म प्रोडक्शन, कन्ज्यूमर मर्चेनडाइज रिटेल, हेल्थ केयर, हाॅस्पिटैलिटी, मैन्युफेक्चररिंग, खेल और इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलाॅजी शामिल हैं।

खेलों के प्रति सहारा इंडिया परिवार की पहल -
भारतीय क्रिकेट व हाॅकी के प्रायोजक सहारा इंडिया परिवार ने इससे पूर्व में भारतीय मुक्केबाज़ी, कुश्ती, तीरंदाजी, निशानेबाज़ी, टैªक एवं फील्ड तथा टेनिस के इन 6 खेलों से कुल 101 खिलाडि़यों जो सम्भावित पदक विजेता हैं, को गोद लिया है। इसके अतिरिक्त सहारा इंडिया परिवार ने भारतीय बाॅलीवाल को भी स्पाॅन्सर किया है। इसके लिए पुýष राष्ट्रीय टीम (सीनियर एवं जूनियर) को आगामी 4 सालों तक, 2016 तक प्रायोजित किया है। ज़मीनी व घरेलू स्तर पर ख्ेालों का उत्थान करने के लिए सहारा सुविख्यात कलकत्ता फुटबाल लीग व राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरों पर अनेक खेलों को पहले से ही मदद, प्रोत्साहन व संरक्षण दे रहा है। रणजी ट्राॅफी व अन्य घरेलू प्रतिस्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदेश सीनियर क्रिकेट टीम को भी सहारा की ओर से प्रायोजित किया जा रहा है।

सहारा आईपीएल क्रिकेट टीम पुणे वाॅरियर्स इंडिया, सहारा फोर्स इंडिया- एक मात्र भारतीय फार्मूला टीम, सहारा वाॅरियर्स- पोलो टीम एवं उत्तर प्रदेश विजाडर््स- हाॅकी इंडिया लीग की लखनऊ फ्रेंचाइजी का भी स्वामित्व रखती है।

इससे पूर्व वर्ष 2009 में सहारा समूह ने समस्त खेलों - अति प्रचलित व कम प्रचलित - को एक साझे मंच पर लाकर उन भारतीय खिलाडि़यों को सम्मानित व पुरस्कृत करने के ध्येय से ‘सहारा इंडिया स्पोटर््स अवाडर््स’ की शुýआत की थी, जिन्होंने भारत के गौरव को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा कर वहां तिरंगे को ऊंचा फहराया है।
हाल ही में सहारा समूह ने अपनी अधीनस्थ कम्पनी सहारा एडवेन्चर स्पोर्ट्स लिमिटेड के माध्यम से आईपीएल में अभी तक की सर्वाधिक ऊंची बोली लगाकर पुणे की आईपीएल टीम के फ्रेंन्चाइज़ पर स्वामित्व हासिल किया है। टीम की लोगो आइडेंटी अनावरण के अवसर पर 40,000 से अधिक की उत्साही भारी भीड़ इसकी साक्षी बनी।
सहारा ने लन्दन ओलम्पिक आयोजन से पूर्व लन्दन ओलम्पिक 2012 में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतने वाले सभी भारतीय खिलाडि़यों को अवार्ड देने की घोषणा की थी। इसमें क्रमशः 5 किलो, 3 किलो, 2 किलो के स्वर्ण पदक दिए जाने थे। इसी के क्रियान्वयन मंे 30 अक्टूबर 2012 को लखनऊ में एक रंगारंग समारोह में सहारा ने लन्दन ओलम्पिक के सभी 6 भारतीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यमार्गाें के किनारे भूमि का नियोजित विकास करने हेतु एक कार्ययोजना बना ली जाए

Posted on 19 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि राज्यमार्गाें के किनारे भूमि का नियोजित विकास करने हेतु एक कार्ययोजना बना ली जाए, ताकि आगामी वर्षाें में सुनियोजित विकास के साथ-साथ आवागमन हेतु सड़कों का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की आगामी पांच वर्षाें में समस्त जिला मुख्यालयों को प्रदेश मुख्यालय से चार लेन से जोड़ने की महायोजना है, लगभग 24 हजार करोड़ रूपये व्यय कर लगभग 2500 किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि हाईवे पर आवागमन नियंत्रण करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किनारे पर रिक्त भूमि का उपयोग कर सड़कें बनाने हेतु कार्ययोजना आगामी एक माह में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाने हेतु उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, मुख्य नगर एवं ग्राम्य नियोजक, निदेशक भूमि अध्याप्ति तथा यमुना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों की एक समिति गठित की जाए, जो अन्य प्रदेशों का अध्ययन कर कार्ययोजना में अपना सुझाव सम्मिलित करें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में राज्यमार्गाें के किनारे भूमि का नियोजित विकास सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे की भूमि को नियोजित रूप से विकसित किया जाए, ताकि रिक्त जमीन का अधिग्रहण आसानी से हो सके, परन्तु किसी भी किसान का किसी भी तरह का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि यह योजना आगामी वर्षाें के लिए बहुत ही हितकर होगी। उन्होंने कहा कि विकास क्षेत्रों के बीच में पड़ने वाले गांवों की आबादी क्षेत्रों की भूमि भी बंदोबस्त रूप से शेटल की जाए, ताकि किसी भी भूस्वामी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी उपीडा श्री मुकुल सिंघल, सचिव वित्त श्री एम0 देवराज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

थानों पर साप्ताहिक ड्यूटी व्यवस्था एवं बीट प्रणाली का पुर्नगठन कर 01 जनवरी, 2013 से लागू किया जाये

Posted on 19 December 2012 by admin

पुलिस महानिदेशक, अम्बरीष शर्मा, के र्निदेश पर अरूण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त जोनल पुलिस महानिरीक्षक, परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रभारी जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये गये है कि थानों पर साप्ताहिक ड्यूटी व्यवस्था एवं बीट प्रणाली का पुर्नगठन कर 01 जनवरी, 2013 से लागू किया जाये।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि साप्ताहिक ड्यूटी सिस्टम के अन्तर्गत सभी थानों में उपलब्ध सभी कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट थाना स्टाफ द्वारा रविवार को थानाध्यक्ष के निकट पर्यवेक्षण में बनाया जाएगा। उक्त ड्यूटी चार्ट सप्ताह में आने वाले दिनों, यथा-सोमवार से रविवार, तक प्रभावी होगा। यानी पूरे सप्ताह एक कर्मचारी एक ही ड्यूटी करेगा। यदि दो कर्मचारियों को किसी एक चैराहा विशेष पर पिकेट ड्यूटी पर लगाया गया है तो वे पूरे सप्ताह उसी चैराहे पर पिकेट ड्यूटी करंेगें। उपरोक्त ड्यूटियों का अंकन थाने की जनरल डायरी में रविवार को किया जाएगा। ड्यूटियों को ड्यूटी रजिस्टर में लिखा जाएगा। जिससे कर्मचारी ड्यूटी रजिस्टर से अपनी ड्यूटी ज्ञात कर सके, इसलिए ड्यूटी चार्ट की एक प्रति थाने के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया जाएगा। सप्ताह के दिनों में जो भी थोडी बहुत ड्यूटियों में, अवकाश आदि के कारण, परिवर्तन हो, उसका तस्करा संशोधन जनरल डायरी व ड्यूटी चार्ट में अंकित किया जाएगा। सभी कर्मचारियों के लिए ड्यूटी में दो शिफ्ट(पाली) बनायी जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा दूसरी पाली रात्रि 9 बजे से प्रातः 9 बजे तक होगी। कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए कि यदि उनकी ड्यूटी बीच पाली में खत्म हो जाती है तो वे पाली की समाप्ति तक थाने के बैरक में रूकेंगें और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध रहेंगे।
यह सम्भव है कि देहात के थाने में 9 बजे से 9 बजे के पाली की व्यवस्था कुछ ड्यूटियों के लिए बहुत सुविधाजनक न हो। ऐसी परिस्थिति में थानाध्यक्ष अपने विवेक से उन ड्यूटियों के लिए समय में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। प्रयास यह होना चाहिए कि प्रत्येक कर्मचारी से 12 घण्टे से अधिक ड्यूटी न लिया जाये और शेष 12 घण्टे के लिए उन्हें पूर्णतः विश्राम दे दिया जाये।  यदि कोई कर्मचारी खाली समय में किसी कार्य से अपनी बीट में जाना चाहता है तो थाने के कार्यालय में इसकी सूचना नोट करवायेगा जिसके दौरान उसे अपना मोबाईल चालू रखना होगा। प्रत्येक ड्यूटी प्वाईंट पर चाहे गश्त हो, पिकेट हो, हमराह हो, बैंक ड्यूटी हो, कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेट की जाएगी। एक कर्मचारी एक ही ड्यूटी प्वाईंट पर लगातार एक सप्ताह से ज्यादा कार्य नहीं करेगा। उपरोक्त व्यवस्था को और सटीक करने हेतु थानाध्यक्षों को सायॅकाल में पाली बदलने के समय, यानी रात्रि के 9 बजे कर्मचारियों की गणना कराकर उनसे वार्तालाप करना चाहिए, जिससे किसी ड्यूटी विशेष में यदि कोई समस्या आ रही है तो उसका निदान किया जा सके। थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपलब्ध सीनियर उप-निरीक्षक द्वारा रोलकाल लिया जायेगा। शहरी क्षेत्र में लगने वाली पिकेट इत्यादि कुछ ड्यूटियाॅ ऐसी होंगी, जहाॅ से 9 बजे कर्मचारियों को गणना हेतु थाने पर बुलाना कदाचित सम्भव नहीं है, ऐसी ड्यूटियों पर लगने वाले कर्मचारियों को थानाध्यक्ष अपने विवेक से रोलकाल से मुक्त रख सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि साप्ताहिक ड्यूटी सिस्टम से दो ड्यूटियाॅ को मुक्त रखा जाय। संतरी ड्यूटी- जिसके लिए सप्ताह को 3 व 4 दिन में तोड़ा जाय। मोटरसाईकिल मोबाईल ड्यूटी- यह ड्यूटी मोटरसाईकिलों के रखरखाव को दृष्टिगत रखते हुए दो सप्ताह के लिए निर्धारित की जाय। शर्त यह है कि प्रथम सप्ताह में जो कर्मचारी दिन में ड्यूटी करेंगें वही कर्मचारी दूसरे सप्ताह में रात्रि की पाली में ड्यूटी उन्हीं मोटरसाईकिलों से करेंगें। इसी प्रकार प्रथम सप्ताह में रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारी द्वितीय सप्ताह में उन्हीं मोटरसाईकिलों से दिवस ड्यूटी करेंगें।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा कहा गया है कि बीट कार्य एवं थाना रिजर्व हेतु पुलिस बल की व्यवस्था प्रत्येक थाने में प्रत्येक सप्ताह, कुल थाने में जितने हल्का/चैकी हैं, उसके कम से कम दो गुना और यदि सम्भव हो तो 3 गुना आरक्षियों को ड्यूटी चार्ट में रिज़र्व के काॅलम में अंकित किया जायेगा। इन समस्त कर्मचारियों की ड्यूटी सभी हल्के/चैकियों से समानुपातिक रूप से लगाई जायेगी। उपरोक्त रिज़र्व में से प्रत्येक हल्के के लिए एक-एक कर्मचारी को प्रतिदिन बीट कार्य के लिए आवंटित कर दिया जायेगा।
बीट व्यवस्था को लागू करने के लिए यह आवश्यक होगा कि थाने में नियुक्त सभी कर्मचारियों की परिस्थितियों के अनुसार हल्का आवंटित कर दिया जाये। एक हल्के को भी बीट में विभक्त कर प्रत्येक सिपाही को बीट आवंटित कर दिया जाए सभी बीट हेतु बीट बुक भी होना अपेक्षित है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बीट के कान्सटेबिल से इस विषय में पूछताछ करने पर यह प्रक्रिया सुदृढ़ हो पाएगी। यह ध्यान रखा जाये कि प्रत्येक हल्के में कम से कम 4 कर्मचारी रखे जायें ताकि प्रत्येक कर्मचारी को एक सप्ताह, प्रत्येक माह में रिज़र्व हेतु डिटेल किया जा सके। शेष कर्मचारियों को 2ः1 के अनुपात में दिवस रिज़र्व एवं रात्रि रिज़र्व के रूप में बाॅट दिया जायेगा। एक-एक सीनियर कर्मी को दिन व रात में इंचार्ज बनाया जा सकता है। थानाध्यक्ष के लिए हमराह, जो सामान्यतः 4 पुलिस कर्मचारी डिटेल किये जाते हैं, उनकी ड्यूटी को समाप्त करके हमराह कर्मचारियों को रिज़र्व में से लिया जाएगा। रात्रि में हमराह ड्यूटी के बाद बचने वाले रिज़र्व कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार दबिश, चेकिंग, अतिरिक्त गश्त/पिकेट हेतु भी इस्तेमाल किया जाय। इसके अतिरिक्त बैंक ड्यूटी में लगे कर्मचारी, जिनकी बैंक ड्यूटी सामान्यतः 3-4 बजे के बाद समाप्त हो जाती है, इनको सुबह थाने से प्रस्थान करने के समय उस क्षेत्र से सम्बंधित प्रार्थना-पत्रों की जाॅच इत्यादि का कार्य दिया जाए ताकि पाली समाप्ति तक यानी रात्रि 9 बजे तक इनसे बीट वर्क लिया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक ग्राम चैकीदार की तैनाती का निर्णय

Posted on 19 December 2012 by admin

चैकीदारों के संबंध में जरुरी सूचनाओं हेतु 15 जनवरी से एक माह का विशेष अभियान

शासन द्वारा ग्राम चैकीदार व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व सुदृढ़ बनाये जाने हेेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे है। प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक ग्राम चैकीदार की तैनाती की जायेगी, ताकि अपराध नियंत्रण में ग्राम चैकीदारों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। आगामी 15 जनवरी से एक माह का विशेष अभियान चलाकर ग्राम चैकीदारों संबंधी जरुरी सूचनाएं संकलित कर उनका सत्यापन किया जायेगा।
यह जानकारी प्रमुख सचिव गृह श्री आर0एम0 श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कमाण्ड सेंटर, एनेक्सी में सम्पन्न उच्चस्तरीय बैठक में दी गयी। बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि ग्राम चैकीदारों के दायित्वों का नये सिरे से निर्धारण किया जाये। चैकीदारों की हाजिरी थाने पर 15 दिन के बजाय अब हर हफ्ते होगी और उसका निर्धारण थानाध्यक्ष द्वारा रोस्टर के माध्यम से किया जायेगा। जन्म-मृत्यु से संबंधित सूचना ग्राम चैकीदार द्वारा थाने पर उपलब्ध करायी जायेगी जिसे खण्ड विकास अधिकारी को भिजवाने की व्यवस्था थानाध्यक्ष द्वारा सुनिश्चित की जायेगी।
श्री आर0एम0 श्रीवास्तव ने बैठक में यह भी निर्देश दिया कि ग्राम चैकीदारों के संबंध में एकत्र किये गये आधारभूत विवरण को सी0सी0टी0एन0एस0 योजना के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत किया जाय। आगामी वर्ष 15 जनवरी से चलने वाले एक माह के विशेष अभियान के दौरान ग्राम चैकीदार की उम्र, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक स्वस्थता, मोबाइल नम्बर, बैंक खाता आदि का विवरण संकलित कर उसके सत्यापन के निर्देश दिये गये है। यह भी निर्णय लिया गया है कि ग्राम चैकीदारों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की व्यवस्था थानेस्तर पर ही सुनिश्चित की जाय। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि शासन द्वारा ग्राम चैकीदारों के लिए साइकिल व टार्च की व्यवस्था भी की जा रही है। ग्राम चैकीदारों के लिए परिचय पत्र उपलब्ध कराये जाने पर भी विचार किया गया।
बैठक में गृह सचिव श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद श्री सूर्य कुमार शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था श्री बद्री प्रसाद सिंह व शासन के अधिकारियों आदि ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र सरकार द्वारा समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है

Posted on 19 December 2012 by admin

पदोन्नति मे आरक्षण बिल प्रस्तुत करने के विरोध में सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस, भाजपा एवं सहयोगी दल तथा आरक्षण बिल का पुतला फूंका । समिति ने चेतावनी दी कि केन्द्र सरकार द्वारा समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।
कर्मचारी नेता चन्द्र प्रकाश यादव और भानु प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि धृतराष्ट्र बनी कांग्रेस और भाजपा व अन्य सहयोगी दलो को समाज के ८३ प्रतिशत वर्ग के हित को भी ध्यान मे रखना चाहिए । कलेक्ट्रेट से आये कर्मचारी नेता पीर बक्श तथा विजय श्रीवास्तव ने कहा कि ६० वर्ष संविधान मे मात्र १० वर्ष के लिए समाज के दबे कुचले वर्ग को समाज की मुख्य धारा मे जोडने के लिए मात्र नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था दी गयी थी न कि पदोन्नति में ऐसा डा० भीमराव अम्बेडकर का भी मानना था परन्तु नौकरी मे आरक्षण की यह व्यवस्था संविधान संशोधन करते हुए अब वोट की राजनीति के लिए जारी रखी गयी ।
सभा में आमोद त्रिपाठी, विजय प्रकाश, राकेश कुमार, प्रमोद पाण्डेय, अशोक सिंह, केशव प्रताप सिंह, कौशलेन्द्र शुक्ला, अहमद जमा, बाबू लाल, श्रीकृष्ण, बिलाल अहमद, शकील अहमद, विजय शंकर दूबे, संजय श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, राजकुमार उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, इरफान, शिवकुमार तथा सीमा देवी ने विरोध कर कार्य से विरत रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान बचाओं-धान की खरीद कराओ

Posted on 18 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष     डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी 19 दिसम्बर को चन्दौली में पार्टी द्वारा आयोजित  ”किसान बचाओं-धान की खरीद कराओ”ं  प्रदर्शन का नेतृत्व तथा अरविन्द वाटिका, चन्दौली में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। डा0 बाजपेयी 20 दिसम्बर को मेरठ में पश्चिम क्षेत्र की बैठक को सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in